

BSNL New Year Offer 2026: अगर आप लगातार बढ़ते मोबाइल रिचार्ज से परेशान हैं और ज्यादा डेटा वाले किफायती प्लान की तलाश में हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर है। क्रिसमस और नए साल के जश्न के बीच सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने करोड़ों यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है। BSNL ने न्यू ईयर फेस्टिव ऑफर 2026 के तहत अपने कुछ चुनिंदा प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स में मिलने वाले डेली डेटा की लिमिट बढ़ा दी है। इस ऑफर का सीधा फायदा यह है कि यूजर्स को बिना कोई अतिरिक्त पैसा खर्च किए ज्यादा इंटरनेट मिलेगा, जिससे नए साल में ऑनलाइन काम, स्ट्रीमिंग और एंटरटेनमेंट का मजा दोगुना हो जाएगा।
BSNL ने इस खास ऑफर की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए दी है। यह न्यू ईयर फेस्टिव ऑफर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है, जिन्हें रोजाना ज्यादा इंटरनेट की जरूरत होती है। BSNL का यह ऑफर 31 जनवरी 2026 तक वैध रहेगा। यानी 31 दिसंबर से पहले जो यूजर्स तय किए गए प्रीपेड प्लान्स से रिचार्ज कराएंगे, उन्हें ऑटोमैटिक रूप से हर दिन एक्स्ट्रा डेटा का लाभ मिलेगा।
BSNL का यह न्यू ईयर ऑफर कंपनी के चार लोकप्रिय प्रीपेड प्लान्स पर लागू किया गया है। इनमें STV 225, STV 347, STV 485 और PV 2399 शामिल हैं।
BSNL के इस फेस्टिव ऑफर के तहत डेली डेटा को 500MB से लेकर 1GB तक बढ़ाया गया है, जो प्लान के हिसाब से अलग-अलग है।
28 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में पहले हर दिन 2.5GB डेटा मिलता था, लेकिन न्यू ईयर ऑफर के तहत अब हर दिन 3GB डेटा मिलेगा। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और 100 SMS प्रति दिन की सुविधा भी मिलती रहेगी।
BSNL के STV 347, STV 485 और PV 2399 प्लान्स क्रमशः 50 दिन, 72 दिन और 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं। इन प्लान्स में अभी तक हर दिन 2GB डेटा दिया जाता था, लेकिन इस खास ऑफर के तहत अब यूजर्स को रोजाना 3GB डेटा मिलेगा। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS/दिन की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी।
इस ऑफर की सबसे बड़ी खासियत 2399 रुपये वाला प्लान है। अगर आप यह प्लान लेते हैं, तो आपको पूरे 365 दिनों तक हर दिन 1GB एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा। हालांकि, इस ऑफर की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है। ऐसे में ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह सुनहरा मौका माना जा रहा है।