- Hindi News »
- Gujarat »
- Deputy Speaker Quits Chair In Modis Home State What Is Happening In Gujarat
डिप्टी स्पीकर ने छोड़ी कुर्सी…मोदी के गृह राज्य में मचा सियासी हड़कंप, गुजरात में क्या हो रहा है?
Gujarat News: पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात की सियासी गलियारों से एक बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां विधानसभा के उपाध्यक्ष जेठाभाई अहीर भारवाड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
- Written By: अभिषेक सिंह

स्पीकर को इस्तीफा सौंपते हुए जेठाभाई भारवाड़ (सोर्स- सोशल मीडिया)
Jethabhai Ahir Bharwad Resignation: पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात की सियासी गलियारों से एक बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां विधानसभा के उपाध्यक्ष जेठाभाई अहीर भारवाड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद सूबे में सियासी हलचल बढ़ गई है। जानकारी के मुताबिक, भरवाड़ ने नाफेड समेत विभिन्न सहकारी संस्थाओं के कार्यों में समय देने और अपने अन्य दायित्वों को निभाने के कारण यह निर्णय लिया है।
आपको बता दें कि मध्य गुजरात में जेठाभाई अहीर भारवाड़ एक प्रमुख सहकारी नेता के रूप में जाने जाते हैं और सहकारी क्षेत्र में उनका विशेष दबदबा रहा है। भरवाड़ अब्दासा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने यह इस्तीफा अपने सहकारी कार्यों पर अधिक ध्यान केंद्रित करने और क्षेत्र में प्रभाव बनाए रखने के उद्देश्य से दिया है।
खाली हो गई डिप्टी स्पीकर की कुर्सी
गुजरात के सीएम भूपेंद्रभाई पटेल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जगदीशभाई विश्वकर्मा और संगठन मंत्री रत्नाकरजी की उपस्थिति में जेठा भरवाड़ ने गुजरात विधानसभा अध्यक्ष के निवास पर पहुंचकर अपना इस्तीफा सौंपा। राज्य विधानसभा अध्यक्ष शंकरभाई चौधरी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। जिसके चलते विधानसभा के उपाध्यक्ष का पद फिलहाल रिक्त हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
पीएम मोदी की अपील का असर: मंत्री विश्वास सारंग ने छोड़ा गाड़ियों का काफिला, लोगों से की ईंधन बचाने की अपील
नागपुर: मोदी की अपील पर घमासान, स्वदेशी पर राजनीति क्यों? बावनकुले ने PM मोदी का किया बचाव
Air India पर भारी पड़ा फ्यूल संकट, एयरलाइन ने अगले तीन महीने के लिए रद्द की 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
मुंबई BJP अध्यक्ष अमित साटम के 25 गाड़ियों के काफिले पर बवाल, विपक्ष बोला- PM मोदी की अपील की उड़ी धज्जियां
आखिर जेठाभाई ने क्यों दिया इस्तीफा?
दूसरी तरफ जेठाभाई अहीर भारवाड़ का इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब गुजरात बीजेपी में संगठनात्मक स्तर पर कई बदलाव और नई जिम्मेदारियां बांटी जा रही हैं। सियासी गलियारों में चर्चा तो यह भी है कि डिप्टी स्पीकर जेठा अहिर भरवाड़ को इन बदलावों से असंतुष्ट हैं। इसी वजह से उन्होंने अचानक इस्तीफा दे दिया है।
गुजरात में बढ़ गई राजनैतिक हलचल
इसके अलावा एक चर्चा यह भी है कि जेठाभाई अहीर भारवाड़ से इस्तीफा इस वजह से दिलवाया गया है, जिससे किसी और नेता को यह पद सौंपा जा सके। डिप्टी स्पीकर के अचानक इस्तीफे से राज्य में राजनैतिक हलचल जरूर बढ़ गई है। सवाल यह भी उठ रहा है कि गुजरात में क्या कुछ चल रहा है?
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के ‘घर’ में कट गए 73 लाख वोटरों के नाम, तमिलनाडु का आंकड़ा और तगड़ा
हालांकि, इस फैसले की पीछे की असली वजह क्या है? इसका ठीक-ठीक बयान कर पाना मुश्किल है। फिलहाल सियासत में कुछ भी अधिक समय तक छुपकर नहीं रह सकता। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आगे चलकर इस्तीफे का क्या कुछ कारण सामने आता है।
Deputy speaker quits chair in modis home state what is happening in gujarat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
PCOS अब कहलाएगा PMOS! क्यों बदल दिया गया महिलाओं से जुड़ी इस बीमारी का नाम? जानिए सबकुछ
May 13, 2026 | 02:04 PMमहाराष्ट्र के गैर-कृषि विश्वविद्यालयों में 14 मई से आंदोलन,लंबित मांगों पर कर्मचारियों ने दी कामबंद की चेतावनी
May 13, 2026 | 02:01 PMपनवेल मनपा की बैठक में 150 करोड़ के विकास प्रस्ताव, 55 करोड़ के अतिरिक्त कामों पर विवाद
May 13, 2026 | 02:00 PMसरकारी नौकरी की तलाश खत्म! रेलवे ने निकाली 11 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां, ITI पास भी कर सकेंगे आवेदन
May 13, 2026 | 01:59 PMट्रैफिक सुधार या सफाई मिशन? नागपुर में कबाड़ वाहनों पर सख्ती, ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान
May 13, 2026 | 01:57 PMCBSE Result Out: 12वीं CBSE का रिजल्ट हुआ जारी, डिजिलॉकर पर ऐसे देखें अपनी मार्कशीट
May 13, 2026 | 01:56 PMBadlapur Victim School Fees: दो साल बाद भरी गई पीड़ित छात्रा की फीस, 10 लाख की मदद अब भी अधूरी
May 13, 2026 | 01:48 PMवीडियो गैलरी

कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM














