एक फोटो, हजार लाभार्थी! बिहार-यूपी से राजस्थान तक PMKVY में बड़ा फर्जीवाड़ा; CAG रिपोर्ट में खुलासा

PMKVY: प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के लिए 2015 से 2022 के बीच लगभग 14,450 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया था। इस योजना का लक्ष्य था 1.32 करोड़ युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।

CAG Report On PMKVY: देश के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने के लिए लाई गई केंद्र सरकार की महत्‍वाकांक्षी प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की ऑडिट रिपोर्ट के बाद सवालों के घेरे में आ गई है। इंडियन एक्‍सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को लोकसभा में पेश की गई एक ऑडिट रिपोर्ट में इस योजना की कई व्यवस्थागत खामियों को उजागर किया गया है। ये इस योजना में बड़े पैमाने पर हुए फर्जीवाड़े की ओर इशारा करती हैं। कैग रिपोर्ट के मुताबिक बैंक खाते के नाम पर ‘11111111111’ का इस्‍तेमाल बहुत सी जगह हुआ है, लाभार्थियों के लिए एक ही फोटो का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर हुआ है और कागजों में ऐसे प्रशिक्षण केंद्रों को चालू दिखाया गया, जो वास्‍तव में बंद हो चुके हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com