-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Shreyas Ayyar Prepares Comeback India Team After Australia Injury
टीम इंडिया में लौटेगा मिडिल ऑर्डर का किंग! अक्टूबर में खेला था आखिरी मैच, बेंगलुरु में बहा रहा पसीना
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Indian cricket Team: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान अभी बाकी है। उम्मीद है कि बीसीसीआई जल्द ही टीम का घोषणा करेगी।

श्रेयस अय्यर (फोटो- सोशल मीडिया)
Shreyas Iyer Fitness: भारतीय क्रिकेट टीम अगले साल की शुरुआत में तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद पांच टी20 इंटरनेशनल मुकाबले होंगे और फिर टीम टी20 विश्व कप में उतर जाएगी। टी20 सीरीज और वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है, लेकिन वनडे टीम का चयन अभी बाकी है। इस बीच टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर अपनी फिटनेस सुधारकर टीम में वापसी की तैयारी कर रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगी चोट
श्रेयस अय्यर अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों में खेल रहे थे। पहले दो मुकाबलों में उन्होंने बल्लेबाजी की और एक अर्धशतक भी जड़ा। हालांकि, तीसरे मैच में उन्हें चोट लग गई, जिससे वह मैदान से बाहर हो गए। ऑस्ट्रेलिया में उनका इलाज हुआ और अब उनकी फिटनेस काफी हद तक ठीक हो चुकी है। अक्टूबर के बाद से अय्यर ने टीम इंडिया के लिए कोई मैच नहीं खेला है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज
11 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। अभी तक टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि दो से चार दिन में टीम घोषित कर दी जाएगी। अगर श्रेयस फिट रहते हैं, तो उनके टीम में वापसी करने की संभावना मजबूत है। वे टीम इंडिया के भरोसेमंद खिलाड़ी हैं, जो जरूरत पड़ने पर रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में ला सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड
श्रेयस अय्यर ने अब तक भारत के लिए 73 वनडे मैच खेलकर 2917 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 5 शतक और 23 अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 14 टेस्ट मैच खेले हैं और 51 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 8 अर्धशतक जड़े हैं। उनका अनुभव और मैच विनिंग क्षमता टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
वापसी से पहले विजय हजारे ट्रॉफी में खेलना
श्रेयस अय्यर की वापसी से पहले संभावना है कि वह विजय हजारे ट्रॉफी में कुछ मुकाबले खेलें। यह उनके मैच फिटनेस का आंकलन करने का अवसर होगा। इससे टीम मैनेजमेंट को यह पता चलेगा कि अय्यर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं या नहीं।
ये भी पढ़ें: दीप्ति शर्मा रचेंगी इतिहास? T20I में 150 विकेट पूरे करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनने के करीब
श्रेयस अय्यर की टीम इंडिया में वापसी को लेकर फैंस में उत्साह है। उनके बल्ले से रन बनाने की क्षमता और मैच बदलने की कला टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। टी20 विश्व कप और वनडे सीरीज के लिए उनकी फिटनेस और फॉर्म पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
Shreyas ayyar prepares comeback india team after australia injury
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
Jul 02, 2026 | 04:35 PM‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
Jul 02, 2026 | 04:35 PMCM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMMarkandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMExplainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














