
ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Aaj Ki Taaja Khabar Live: आज पूरे देश में क्रिसमस की धूम रहेगी। यह पर्व ईसा मसीह के जन्मदिन की खुशी में मनाया जाता है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 101वीं जयंती है। इस मौके पर पीएम मोदी लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे। यह लगभग 230 करोड़ रुपये की लागत से बना और 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला है।
25 Dec 2025 08:50 AM (IST)
दिल्ली में हवा की हालत में सुधार हुआ है। यही वजह है कि बीते दिन ग्रैप-4 की पाबंदियों को हटा दिया गया था। इसके साथ ही आज कई इलाकों में 300 से कम एक्यूआई दर्ज किया गया है। आयानगर में सबसे 136 AQI दर्ज किया गया है।
25 Dec 2025 08:07 AM (IST)
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सोमवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के कैंपस में उस समय सनसनी फैल गई, जब यूनिवर्सिटी के ABK यूनियन हाई स्कूल में कार्यरत शिक्षक दानिश राव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत AMU कैंपस में लाइब्रेरी कैंटीन के पास हुई, जहां दानिश राव अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठे थे।
25 Dec 2025 07:42 AM (IST)
मौसम विभाग ने 26 और 27 दिसंबर को दिल्ली-एनसीआर के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। आज मौसम साफ रहेगा। कुछ जगहों पर हल्का कोहरा दिख सकता है। शुक्रवार और शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं।
25 Dec 2025 07:07 AM (IST)
मिलनाडु के कुड्डालोर में बुधवार को एक भयंकर सड़क हादसा हुआ। एक सरकारी बस का टायर फटने के बाद वह डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में घुस गई और सामने से आ रही दो गाड़ियों से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
25 Dec 2025 06:33 AM (IST)
आज पूरे देश में क्रिसमस की धूम है। यह पर्व ईसा मसीह के जन्मदिन की खुशी में मनाया जाता है।
#WATCH | Tamil Nadu: People offer midnight mass prayers at the Santhome Cathedral Basilica in Chennai on the occasion of Christmas. pic.twitter.com/FtGh6AWPU3
— ANI (@ANI) December 24, 2025
#WATCH | People offer midnight mass prayers at the Lady of the Immaculate Conception Church in Goa on the occasion of Christmas. pic.twitter.com/wZxCJBYfZ2
— ANI (@ANI) December 24, 2025
25 Dec 2025 06:31 AM (IST)
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 101वीं जयंती है। इस मौके पर पीएम मोदी लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे। यह लगभग 230 करोड़ रुपये की लागत से बना और 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला है।






