-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Sardi Me Palak Methi Bathua Kaunsa Sag Health Ke Liye Best
सर्दी के मौसम में पालक, मेथी या बथुआ, कौन सा साग है हेल्थ के लिए सबसे बढ़िया, जानिए
- Written By: सीमा कुमारी
Healthy winter vegetables:सर्दियों में पालक, मेथी और बथुआ में कौन सा साग सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है? जानिए पोषण, फायदे और सही चुनाव।

ठंड में कौन सी भाजी देती है सबसे ज्यादा ताकत?(सौ.सोशल मीडिया)
Winter Leafy Vegetables:सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बाजारों में हरी पत्तेदार सब्जियों की भरमार लग जाती हैं। इस सीजन में सबसे ज्यादा पालक, बथुआ और मेथी मार्केट में खूब मिलती हैं।
आयुर्वेद और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, ये तीनों सब्जियां शरीर को गर्म रखने, ताकत बढ़ाने और रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं। लेकिन सवाल यह है कि ठंड के मौसम में इनमें से कौन-सी भाजी सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है?
ठंड में कौन सी भाजी देती है सबसे ज्यादा ताकत?
आयुर्वेद और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, पालक खून बढ़ाने और कमजोरी दूर करने में असरदार माना जाता है। पालक को आयरन का बढ़िया स्रोत माना जाता है। इसमें आयरन के साथ-साथ विटामिन A, C, K, कैल्शियम और फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आपकी हड्डियां अंदर ही अंदर खोखली हो रही हैं? डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स जो पूरी कर सकते हैं कैल्शियम की कमी
Sweet Eating Time: मीठा खाने का सही समय जानिए, नहीं तो बढ़ सकती है शुगर और मोटापे की समस्या
हर हाल में अव्वल बनने का दबाव बच्चों के लिए बन सकता है खतरा, ‘पुशी पेरेंटिंग’ बिगाड़ सकती है मानसिक सेहत
Rakul Preet Skin Care: रकुल प्रीत की तरह चाहिए ग्लोइंग स्किन? घर पर बनाएं ये 3 आसान DIY फेस पैक
पालक खाने के फायदे
- खून की कमी यानी (एनीमिया) दूर करने में मदद करता है।
- शरीर की कमजोरी और थकान कम करता है।
- आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद है।
- इम्यूनिटी मजबूत करता है।
- पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है।
- ठंड में पालक खाने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है, खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए यह बहुत लाभकारी है।
मेथी का सेवन जोड़ों के दर्द और डायबिटीज में लाभकारी
मेथी की भाजी सर्दियों में औषधि की तरह काम करती है। इसमें आयरन, फाइबर, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।
मेथी खाने के फायदे
- जोड़ों के दर्द और सूजन में राहत
- ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में सहायक
- पाचन तंत्र मजबूत करता है
- सर्दी-खांसी में राहत देता है
- शरीर को अंदर से गर्म रखता है
- आयुर्वेद के अनुसार, ठंड में मेथी का सेवन वात और कफ दोष को संतुलित करता है।
- बथुआ का सेवन पेट और इम्यूनिटी के लिए सबसे असरदार
- बथुआ को सर्दियों की सुपरफूड माना जाता है। इसमें आयरन, प्रोटीन, विटामिन C, कैल्शियम और फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं।
बथुआ खाने के फायदे:
- कब्ज और गैस की समस्या दूर करता है
- पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है
- इम्यून सिस्टम को बेहतर करता है
- शरीर को डिटॉक्स करता है
- त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
- ठंड में बथुआ का साग या पराठा खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर रहती हैं।
ठंड में सबसे ज्यादा ताकत कौन-सी भाजी देती है?
अगर ताकत की बात करें कमजोरी और खून की कमी के लिए: पालक
जोड़ों के दर्द और शुगर के लिए: मेथी
पाचन और इम्यूनिटी के लिए: बथुआ
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, सबसे अच्छा विकल्प यह है कि इन तीनों भाजी को बारी-बारी से डाइट में शामिल किया जाए, ताकि शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिल सकें।
यह भी पढ़ें-सुबह-सुबह गलती से भी न करें ये काम, वरना हेल्थ का हो जाएगा बुरा हाल!
कैसे करें इन भाजी का सेवन?
भाजी को ज्यादा देर तक न पकाएं
हल्का मसाला और देसी घी का इस्तेमाल करें
सप्ताह में 2–3 बार जरूर खाएं
एक्सपर्ट्स बताते है कि, सर्दियों में पालक, मेथी और बथुआ तीनों ही सेहत के लिए वरदान हैं। संतुलित मात्रा में इनका सेवन शरीर को ताकत, गर्माहट और बीमारियों से बचाव देता है।
Sardi me palak methi bathua kaunsa sag health ke liye best
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बारिश में भी भरें जायेंगे सड़कों के गड्ढे: नई रोड रिपेयर तकनीक का लाइव ट्रायल, 3 घंटे में सड़क होगी चालू
Jun 30, 2026 | 08:30 AMजबलपुर EOW की बड़ी कार्रवाई: बिजली कंपनी के दो अफसर 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ठेकेदार से मांगी थी घूस
Jun 30, 2026 | 08:30 AMगड़चिरोली के स्कूलों में आज बजेगी पहली घंटी, 12,420 नए विद्यार्थियों का होगा उत्साहपूर्ण स्वागत
Jun 30, 2026 | 08:25 AMPune Water Crisis: बांधों में बचा सिर्फ 3.60 TMC पानी, PMC करा सकती है कृत्रिम वर्षा; 2 जुलाई को नो-वाटर
Jun 30, 2026 | 08:19 AMCocktail 2 BO Collection: मंडे को नहीं थमा ‘कॉकटेल 2’ का जादू, बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर का जलवा बरकरार
Jun 30, 2026 | 08:18 AMट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, यौन हमला मामले में नहीं मिली राहत, 43 करोड़ का जुर्माना बरकरार
Jun 30, 2026 | 08:17 AMनवभारत संपादकीय: विदेश जाने की जल्दबाजी पड़ सकती है भारी, युवाओं के लिए सबक
Jun 30, 2026 | 08:16 AMवीडियो गैलरी

प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PM
राम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PM
चीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM
3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM














