-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Whatsapp Account Security Protect Your Personal Data With These Easy Tips Hackers Wont Stand A Chance
WhatsApp अकाउंट सुरक्षा: इन आसान टिप्स से बचाएं अपना पर्सनल डेटा, हैकर्स की नहीं चलेगी चाल
- Written By: सिमरन सिंह
WhatsApp security: WhatsApp आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक बन चुका है। अरबों यूजर्स रोजाना इस ऐप का इस्तेमाल न सिर्फ चैटिंग के लिए, बल्कि वीडियो कॉल के साथ सब होता है।

Whatsapp, इमेज-सोशल मीडिया।
Preventing WhatsApp Hacks: WhatsApp आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक बन चुका है। अरबों यूजर्स रोजाना इस ऐप का इस्तेमाल न सिर्फ चैटिंग के लिए, बल्कि वीडियो कॉल, डॉक्यूमेंट शेयरिंग और ऑनलाइन पेमेंट जैसे कामों के लिए भी कर रहे हैं। बढ़ते इस्तेमाल के साथ-साथ साइबर अपराधियों और स्कैमर्स की नजर भी WhatsApp अकाउंट्स पर टिकी रहती है। हैकर्स अलग-अलग तरीकों से लोगों के अकाउंट पर कब्जा जमाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में जरूरी है कि यूजर्स अपने WhatsApp अकाउंट की सुरक्षा को हल्के में न लें।
WhatsApp अकाउंट को सुरक्षित रखने के जरूरी नियम
WhatsApp या किसी भी डिजिटल अकाउंट की सुरक्षा के लिए सबसे अहम नियम है कि रजिस्ट्रेशन कोड या टू-स्टेप वेरिफिकेशन पिन किसी के साथ शेयर न करें। अक्सर स्कैमर्स खुद को डिलीवरी एजेंट, दोस्त या यहां तक कि सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को झांसे में लेने की कोशिश करते हैं। वे किसी बहाने से OTP या पिन मांगते हैं, लेकिन याद रखें कि WhatsApp कभी भी आपसे यह जानकारी नहीं मांगता। अपना पासवर्ड या पिन किसी के साथ साझा करना सीधे अकाउंट हैक होने का खतरा बढ़ा देता है।
इसके अलावा, WhatsApp समेत हर जरूरी ऐप पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन को जरूर इनेबल करें। यह फीचर आपके अकाउंट को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करता है। अगर किसी तरह आपका पासवर्ड लीक भी हो जाए, तो टू-स्टेप वेरिफिकेशन के बिना कोई भी आपके अकाउंट तक नहीं पहुंच पाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Flipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Samsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
WhatsApp का नया फीचर बना चिंता की वजह, सरकार की रोक के बाद कंपनी ने सभी सवालों का दिया जवाब
ये जरूरी टिप्स भी रखें ध्यान में
अपने स्मार्टफोन में ऐप लॉक और चैट लॉक फीचर को हमेशा एक्टिव रखें। इससे अगर आपका फोन किसी और के हाथ लग भी जाए, तो वह आपकी निजी चैट्स को एक्सेस नहीं कर पाएगा। समय-समय पर अपने WhatsApp अकाउंट की लिंक्ड डिवाइसेस लिस्ट को चेक करते रहें। अगर आपको किसी अनजान या संदिग्ध डिवाइस की एंट्री दिखे, तो तुरंत उसे लॉगआउट कर दें।
ये भी पढ़े: पाकिस्तान में लोग किस नेटवर्क का करते हैं सबसे ज्यादा इस्तेमाल? सामने आई पूरी लिस्ट
इसके साथ ही, अनजान नंबरों या ईमेल से आए लिंक्स और अटैचमेंट्स को खोलने से बचें। इनमें छिपा मालवेयर आपके फोन में इंस्टॉल होकर आपकी निजी जानकारी चुरा सकता है। WhatsApp की ओर से आने वाले वार्निंग मैसेज या सिक्योरिटी नोटिफिकेशन को नजरअंदाज न करें। अगर आपको सूचना मिले कि आपका नंबर किसी नए डिवाइस पर रजिस्टर हुआ है, तो तुरंत जरूरी कदम उठाएं।
सतर्कता ही है सबसे बड़ी सुरक्षा
डिजिटल दौर में WhatsApp जैसे प्लेटफॉर्म हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। ऐसे में थोड़ी सी सावधानी और सही सुरक्षा सेटिंग्स अपनाकर आप अपने अकाउंट को हैकर्स और स्कैमर्स से सुरक्षित रख सकते हैं।
Whatsapp account security protect your personal data with these easy tips hackers wont stand a chance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














