-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Prakash Jha Acting Comeback Upcoming Movie Ajay Devgn
बॉबी देओल के करियर को नई उड़ान देने वाले प्रकाश झा अब बनेंगे एक्टर, नई फिल्म से करेंगे वापसी
- Written By: सोनाली झा
Prakash Jha Acting Comeback: बॉबी देओल के करियर को नई दिशा देने वाले निर्देशक-निर्माता प्रकाश झा अब अभिनय में वापसी करने जा रहे हैं। वे अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भाग मोहब्बत’ में बतौर अभिनेता नजर आएंगे।

बॉबी देओल के करियर को नई उड़ान देने वाले प्रकाश झा अब बनेंगे एक्टर
Aashram Director Prakash Jha Upcoming Film: बॉलीवुड में अक्सर ऐसे फिल्ममेकर देखने को मिलते हैं, जो सिर्फ कैमरे के पीछे ही नहीं, बल्कि कैमरे के सामने भी अपनी किस्मत आजमाते हैं। राज कपूर, देव आनंद और अनुराग कश्यप जैसे नाम इसका बड़ा उदाहरण हैं। अब इसी कड़ी में जाने-माने निर्देशक और निर्माता प्रकाश झा भी एक बार फिर अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बेबाक फिल्में बनाने वाले प्रकाश झा अब अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भाग मोहब्बत’ में बतौर अभिनेता नजर आएंगे।
पिछले चार दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय प्रकाश झा ने ‘गंगाजल’, ‘अपहरण’, ‘राजनीति’, ‘सत्याग्रह’ और ‘आश्रम’ जैसी चर्चित फिल्मों और वेब सीरीज के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है। खासतौर पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई ‘आश्रम’ सीरीज को बॉबी देओल के करियर की दूसरी पारी की शुरुआत माना जाता है। इस सीरीज ने न सिर्फ बॉबी देओल को नई पहचान दी, बल्कि प्रकाश झा को भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मजबूत स्थिति दिलाई।
इस फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगे प्रकाश झा
अब खबर है कि प्रकाश झा फिल्म ‘भाग मोहब्बत’ में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर अमिताभ पराशर कर रहे हैं, जो फीचर फिल्मों की दुनिया में यह पहला कदम रख रहे हैं। इससे पहले अमिताभ पराशर कई चर्चित डॉक्युमेंट्री बना चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘भाग मोहब्बत’ एक लो-बजट फिल्म होगी, जिसकी कहानी इमोशनल और रियलिस्टिक टच लिए हुए है।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
भाग मोहब्बत की स्टार कास्ट
फिल्म की कास्ट की बात करें तो प्रकाश झा के अलावा इसमें पंजाबी अभिनेत्री निकीता ढिल्लो और दमदार अभिनेता मुकेश तिवारी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि करीब 20 साल बाद प्रकाश झा और मुकेश तिवारी एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। इससे पहले दोनों ‘गंगाजल’ और ‘अपहरण’ जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं, हालांकि तब प्रकाश झा निर्देशक की भूमिका में थे, जबकि अब वे सह-कलाकार होंगे।
प्रकाश झा की फिल्में
सूत्रों के अनुसार, फिल्म की शूटिंग एक ही शेड्यूल में करीब 25 दिनों में पूरी की जाएगी और इसे मार्च 2026 तक रिलीज किए जाने की योजना है। माना जा रहा है कि फिल्म को पहले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में भेजा जाएगा, जिसके बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है। गौरतलब है कि प्रकाश झा इससे पहले भी ‘जय गंगाजल’, ‘सांड की आंख’ और ‘मट्टो की साइकिल’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं, लेकिन लंबे समय बाद वह किसी नई फिल्म में बतौर एक्टर नजर आएंगे।
Prakash jha acting comeback upcoming movie ajay devgn
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
होटल से लेकर इमारतों तक सिर्फ आग, जेलेंस्की की चेतावनी के चंद घंटों बाद कीव पर बरसी रूसी मिसाइलें
Jul 02, 2026 | 06:51 AMLIVEआज की ताजा खबर 2 जुलाई: मुंबई में भारी बारिश का कहर, कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति
Jul 02, 2026 | 06:42 AMJio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
Jul 02, 2026 | 06:23 AMBirthday Horoscope 02 July 2026: 2 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 02, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज पूरे राज्य में सक्रिय होगा मानसून, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का मिजाज
Jul 02, 2026 | 05:55 AMजून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














