मौत को छूकर टक से वापस आ गए! कर गए थे परलोक प्रस्थान...फिर भी बच गई जान, VIDEO देखकर हो जाएंगे हैरान

Surat High-Rise Accident: जाका राखे साईयां...मार सके न कोय...कबीरदास का यह दोहा गुरुवार को गुजरात में सच साबित हो गया। सूबे के सूरत में बुधवार को एक 57 साल के आदमी की जान चमत्कारिक रूप से बच गई।
Surat rescue video
वायरल वीडियो का स्नैप्शॉट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Gujarat News: जाका राखे साईयां...मार सके न कोय...कबीरदास का यह दोहा गुरुवार को गुजरात में सच साबित हो गया। सूबे के सूरत में बुधवार को एक 57 साल के आदमी की जान चमत्कारिक रूप से बच गई। क्योंकि यह आदमी एक बहुमंजिला इमारत की 10 मंजिल से नीचे गिर गया था।

आमतौर पर 10वीं मंजिल से नीचे गिरने पर इंसान सीधे परलोक पहुंच जाता है। लेकिन सूरत में ऐसा नहीं हुआ। दरअसल, शख्स बहुमंजिला इमारत की 10वीं मंजिल से गिरा तो, लेकिन किस्मत से वह 8वीं मंजिल पर एक ग्रिल में फंस गया। वह काफी देर तक वहीं लटका रहा। जिसके बाद उसे सुरक्षित बचा लिया गया।

जानिए क्या कुछ है पूरा मामला

यह घटना सूरत के जहांगीराबाद इलाके में टाइम गैलेक्सी-ए बिल्डिंग में हुई। सुबह करीब 8 बजे, 57 साल के नितिन आदित्य एक खिड़की के पास सो रहे थे। अचानक वह लुढ़क गए और नीचे गिर गए। गिरते समय आदित्य अपने कमरे से दो मंजिल नीचे यानी 8वीं मंजिल की एक खिड़की की लोहे की ग्रिल में फंस गए।

सामने आया रेस्क्यू का VIDEO

नितिन आदित्य इतनी बुरी तरह फंस गए थे कि वह खुद को ग्रिल से नहीं निकाल पा रहे थे। सूरत फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज (SFES) को तुरंत सूचना दी गई। मौके पर पहुंची SFES टीम ने देखा कि नितिन का पैर लोहे की ग्रिल में फंसा हुआ था और वह उल्टा लटका हुआ था। रेस्क्यू का एक वीडियो सामने आया है।

SFES टीम ने उसके गिरने की स्थिति में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नीचे एक जाल बिछाया। फिर, उन्होंने सावधानी से एक-एक करके ग्रिल की छड़ों को काटा। इसके बाद नितिन को गिरने से बचाने के लिए एक रस्सी और सेफ्टी बेल्ट नीचे उतारी गई।

लगभग एक घंटे की मेहनत और काफी कोशिशों के बाद, नितिन आदित्य को सुरक्षित बचा लिया गया। गिरने और ग्रिल में फंसने से उन्हें कुछ चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह पता लगाने के लिए भी जांच चल रही है। जिससे यह पता चल सके कि उन्हें किसी तरह की चोट तो नहीं पहुंची है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com