-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Morning Mistakes To Avoid Health Tips
सुबह-सुबह गलती से भी न करें ये काम, वरना हेल्थ का हो जाएगा बुरा हाल!
- Written By: सीमा कुमारी
Healthy Morning Routine:सुबह उठते ही की जाने वाली गलत आदतें आपकी सेहत बिगाड़ सकती हैं। जानिए कौन-सी आदतें तुरंत छोड़नी चाहिए और स्वस्थ दिनचर्या अपनाएं।

सुबह-सुबह गलती से भी न करें ये काम (सौ.सोशल मीडिया)
Morning Habits For Health: सुबह की शुरुआत अगर सही तरीके से की जाए तो पूरा दिन ऊर्जा, सकारात्मकता और अच्छे स्वास्थ्य से भरा रहता है। आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों इस बात पर जोर देते हैं कि सुबह उठते ही अपनाई जाने वाली आदतें हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डालती हैं।
लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग सुबह उठते ही कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो धीरे-धीरे सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं।
-
सुबह उठते ही चिंता में डूबना
जानकारों का कहना है कि, कई लोग सुबह उठते ही काम, पैसे या जिम्मेदारियों की चिंता में डूब जाते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, सुबह का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है, जब मन सबसे शांत और सकारात्मक होता है।
इस समय तनाव स्ट्रेस लेने से मानसिक ऊर्जा कमजोर हो जाती है। विज्ञान भी मानता है कि सुबह-सुबह तनाव लेने से कोर्टिसोल हार्मोन असंतुलित हो जाता है, जिससे नींद, पाचन और इम्यून सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए अगले दिन की योजना रात में बनाकर सुबह को शांत रखें।
-
खाली पेट चाय या कॉफी पीना
आपको बता दें, अधिकतर लोग उठते ही चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं, जो पेट और नर्वस सिस्टम के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। आयुर्वेद एक्सपर्ट्स बताते है कि, चाय या कॉफी पीने से पाचन अग्नि कमजोर होती है।
डॉक्टर भी मानते हैं कि इससे एसिडिटी, गैस और दिल की धड़कन बढ़ने की समस्या हो सकती है। सुबह उठते ही सबसे पहले गुनगुना पानी पीना बेहतर माना जाता है।
-
नाश्ता छोड़ देना
आयुर्वेद में नाश्ते को दिन का सबसे जरूरी भोजन बताया गया है, क्योंकि यह शरीर की पाचन शक्ति को सक्रिय करता है। विज्ञान भी कहता है कि नाश्ता छोड़ने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे मोटापा, कमजोरी और ब्लड शुगर जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
सुबह हल्का और पौष्टिक नाश्ता जैसे फल, दलिया, दही या अंकुरित अनाज जरूर लें। लेकिन, आजकल कई लोग देर से उठने के कारण नाश्ता छोड़कर सीधे ऑफिस या स्कूल चले जाते हैं। जो कि सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता हैं।
-
उठते ही मोबाइल या टीवी देखना
सुबह उठते ही मोबाइल स्क्रॉल करना या टीवी देखना आज कल लोगों की पहली प्राथमिकता बन गई है। आयुर्वेद में इसे मन को अशांत करने वाला बताया गया है। विज्ञान के अनुसार सुबह के समय स्क्रीन देखने से आंखों पर दबाव पड़ता है और दिमाग जल्दी थक जाता है। इसकी जगह ध्यान, प्राणायाम या किताब पढ़ना दिमाग को शांत और एकाग्र बनाता है।
-
बिना वार्म-अप के व्यायाम करना
कुछ लोग सुबह उठते ही भारी व्यायाम या तेज दौड़ लगाने लगते हैं। आयुर्वेद और चिकित्सा विज्ञान दोनों मानते हैं कि नींद के बाद मांसपेशियां अकड़ी हुई होती हैं। बिना वार्म-अप के व्यायाम करने से मांसपेशियों में खिंचाव और चोट का खतरा बढ़ जाता है। पहले हल्की स्ट्रेचिंग, योग या प्राणायाम करना जरूरी है।
-
धूप और ताजी हवा से दूर रहना
सुबह की हल्की धूप और ताजी हवा शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती है। देर तक कमरे में बंद रहना विटामिन-D की कमी और आलस्य को बढ़ाता है। सुबह कुछ समय खुली हवा में टहलना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।
यह भी पढ़ें- सर्दियों में सुबह की शुरुआत इन 5 आयुर्वेदिक चाय से करें, पूरे दिन रहेंगे एनर्जेटिक
-
सही आदतें अपनाएं, सेहत पाएँ
अगर सुबह की शुरुआत सही आदतों से की जाए तो न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। आयुर्वेद और विज्ञान दोनों यही कहते हैं कि छोटी-छोटी सुबह की आदतें लंबे समय में बड़े फायदे देती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आपकी हड्डियां अंदर ही अंदर खोखली हो रही हैं? डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स जो पूरी कर सकते हैं कैल्शियम की कमी
Sweet Eating Time: मीठा खाने का सही समय जानिए, नहीं तो बढ़ सकती है शुगर और मोटापे की समस्या
हर हाल में अव्वल बनने का दबाव बच्चों के लिए बन सकता है खतरा, ‘पुशी पेरेंटिंग’ बिगाड़ सकती है मानसिक सेहत
Rakul Preet Skin Care: रकुल प्रीत की तरह चाहिए ग्लोइंग स्किन? घर पर बनाएं ये 3 आसान DIY फेस पैक
Morning mistakes to avoid health tips
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 30 June 2026: मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा भविष्यफल
Jun 30, 2026 | 12:15 AMकचरा ढोने वाली गाड़ी से ले जाया गया शव, जलगांव के अमलनेर की शर्मनाक घटना; देखें झकझोर देने वाला वायरल VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:20 PMप्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PMराम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PMचीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM13 हजार की जगह मिले सिर्फ 3800 रुपये! सैलरी को लेकर ऑफिस में हुआ हंगामा, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
Jun 29, 2026 | 11:03 PMभारत भूषण तिवारी मामले में CBI जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में 30 जून को होगी बड़ी सुनवाई
Jun 29, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM
जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM














