-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- These 5 Stocks Gave Investors A Return Of 6000 Percent
शेयर बाजार के 5 ‘बाहुबली’! जिन्होंने निवेशकों को कर दिया मालामाल, 6000% रिटर्न देख एक्सपर्ट्स भी दंग
- Written By: मनोज आर्या
Share Market: शेयर बाजार में निवेश भले ही जोखिम भरा कारोबार माना जाता है, लेकिन कई ऐसे मल्टीबैगर स्टॉक हैं, जो इस साल 2025 में अब तक बाजार के बाजार के धुरंधर शेयर साबित हुए हैं।

शेयर मार्केट, (डिजाइन फोटो/AI)
Stock Market: शेयर बाजार में निवेश भले ही जोखिम भरा कारोबार माना जाता है, लेकिन कई ऐसे मल्टीबैगर स्टॉक (Multibagger Stcok) हैं, जो इस साल 2025 में अब तक बाजार के बाजार के धुरंधर शेयर साबित हुए हैं। इन शेयरों में पैसे लगाने वाले निवेशकों को ताबड़तोड़ रिटर्न मिला है, जो 6000% तक का है। भले ही सेंसेक्स-निफ्टी (Sensex-Nifty) इस साल कई वजह से उथल-पुथल में रह, लेकिन इसके बावजूद ये Top Stock साबित हुए हैं।
RRP Semiconductor
लिस्ट का पहला शेयर RRP Semiconductor Share है, जो इस साल अब तक टॉप धुरंधर स्टॉक साबित हुआ है और निवेशकों को अब तक 6304% का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है। इस दौरान शेयर की कीमत में 10,812.55 रुपये का उछाल आया है। एक साल के अंदर इस शेयर ने 171.50 रुपये से 18,984.05 रुपये का सफर तय किया है। कंपनी का मार्केट कैप भी अब 15070 करोड़ रुपये हो गया है।
Swadeshi Industries
2025 का अगला धुरंधर स्टॉक बना है स्वदेशी इंडस्ट्रीज का शेयर (Swadeshi Industries Share), जिसमें पैसे लगाने वालों को सालभर में 5,269% का धांसू रिटर्न हासिल हुए है। इस साल शेयर की तेज रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसकी कीमत करीब 2 रुपये से बढ़कर 156 रुपये के पार पहुंची है। शेयर के रॉकेट की रफ्तार से भागने के चलते इस स्मॉलकैप कंपनी का मार्केट कैप भी बढ़कर 169.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में फिर से आई गिरावट, जानिए आज के लेटेस्ट रेट्स
Share Market: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर मार्केट में बंपर तेजी, 700 अंक उछला सेंसेक्स: निफ्टी में रॉकेट की रफ्तार
फिर लगेगा महंगाई का झटका, ईरान पर अमेरिकी हमले से होर्मुज में बढ़ा संकट; तेल और गैस की कीमतों पर ज्यादा असर
क्या आपके पास है 2000 रुपये का नोट? RBI ने बताया एक्सचेंज और जमा करने का आसान तरीका
RRP Defence
डिफेंस और ड्रोन टेक्नोलॉजी बेस्ड कंपनी आरआरपी डिफेंस का शेयर इस साल बाजार में तगड़े उतार-चढ़ाव के बावजूद तीसरा धुरंधर बनकर सामने आया है RRP Defence Share सालभर में ये शेयर अपने निवेशकों को 4418% का मल्टीबैगर रिटर्न देकर इस लिस्ट में शामिल हुआ है। RRP Defence Share Price 20 रुपये से 917 रुपये तक पहुंचा है और इसका Market Cap बढ़कर 1260 करोड़ रुपये हो गया है।
Midwest Gold
111 रुपये से 4500 रुपये के पार पहुंचकर मिडवेस्ट गोल्ड लिमिटेड का शेयर भी स्टॉक मार्केट बना है। इस शेयर में पैसे लगाने वालों को सालभर में 40005% का ताबड़तोड़ रिटर्न हासिल हुआ है। न केवल सालभर में, बल्कि बीते छह महीने में ही Midwest Gold Stock ने अपने निवेशकों के पैसे को पांच गुना बढ़ा दिया है और इस दौरान 438 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 5060 करोड़ रुपये है।
ये भी पढ़ें: हुंडई-LG के बाद सैमसंग की बारी! भारतीय शेयर बाजार में आएगा साल का सबसे बड़ा IPO? जानें क्या है प्लान
Swan Defence
इस साल रॉकेट की रफ्तार से भागते हुए अपने निवेशकों को मालामाल करने वाले स्टॉक्स की लिस्ट में अगला धुरंधर शेयर है स्वान डिफेंस एंड हेवी इंडस्ट्रीज लिमिटेड का शेयर (Swan Defence Share), जिससे सालभर में मिले मल्टीबैगर रिटर्न का आंकड़ा 3397% रहा है। इस दौरान शेयर का भाव 37 रुपये से चढ़कर 1322 रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी का मार्केट कैप 6970 करोड़ रुपये है और इसका 52 वीक का हाई 1322 रुपये है।
These 5 stocks gave investors a return of 6000 percent
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बंगाल की खाड़ी में बड़ा हादसा! 15 मछुआरों के साथ ट्रॉलर लापता, हेलीकॉप्टर से सर्च ऑपरेशन जारी
Jul 10, 2026 | 01:41 PMमुझे चुप कराना है तो मारना होगा… BJP पर बरसीं ममता बनर्जी, बागी नेताओं को भी दिया कड़ा संदेश
Jul 10, 2026 | 01:40 PMमहाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में 150 करोड़ से बनेगी इलेक्ट्रिक बोट फैक्ट्री, बदल जाएगी मुंबई वॉटर मेट्रो की सूरत
Jul 10, 2026 | 01:40 PMखेल परियोजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; नागपुर खेल समिति की सभापति ने दिए समय पर काम पूरा करने के निर्देश
Jul 10, 2026 | 01:35 PMRaghav Juyal Birthday Party: शहनाज गिल का हाथ थामे दिखे राघव, वायरल वीडियो ने बढ़ाई डेटिंग की चर्चाएं
Jul 10, 2026 | 01:35 PMMonsoon Tips: बारिश में गुड़, चीनी और नमक को ऐसे करें स्टोर, सीलन से रहेंगे पूरी तरह सुरक्षित
Jul 10, 2026 | 01:32 PMआधी रात गड़चिरोली के चातगांव अस्पताल पहुंचे जिप CEO और कलेक्टर, स्वास्थ्य कर्मियों के उड़े होश
Jul 10, 2026 | 01:32 PMवीडियो गैलरी

नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM
‘बांकीपुर की जनता हिसाब लेगी’, प्रशांत किशोर का भाजपा पर तीखा हमला | Video
Jul 10, 2026 | 08:23 AM
मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM














