- Hindi News »
- India »
- Dhirendra Shastri Statement Kanker Incident India Will Become Bangladesh Warning
‘..भारत बन जाएगा बांग्लादेश,’ कांकेर की घटना पर तमतमाए धीरेंद्र शास्त्री, बोले- अभी नहीं तो कभी नहीं
Baba Bagheshwar News: पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में हुए बर्बरता के साथ किए गए हिंदू युवक हत्याकांड को लेकर भारत में आक्रोश चरम पर है। इस बीच धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदुओं से एक बड़ी अपील की है।
- Written By: अभिषेक सिंह

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (सोर्स- सोशल मीडिया)
Dhirendra Shastri News: पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में हुए बर्बरता के साथ किए गए हिंदू युवक हत्याकांड को लेकर भारत में आक्रोश चरम पर है। हर तरफ इस घटना को लेकर विरोध और प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच बाबा बागेश्वर धाम सरकार के आचार्य धीरेद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदुओं से एक बड़ी अपील करते हुए इस मुद्दे को और तूल दे दिया है।
मध्य प्रदेश के छतरपुर में बाबा बागेश्वर धाम सरकार के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदुओं से अपील करते हुए कहा कि अगर वे भारत में बांग्लादेश जैसी स्थिति नहीं देखना चाहते हैं, तो अब एकजुट होने का समय है। उन्होंने कहा कि यह अभी या कभी नहीं वाली स्थिति है और हिंदुओं के एक साथ आने का यह सबसे सही समय है।
‘…तो भारत का होगा बांग्लादेश जैसा हाल’
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अगर हिंदू अभी एकजुट नहीं हुए, तो वह दिन दूर नहीं जब भारत और छत्तीसगढ़ में बांग्लादेश जैसी स्थिति देखने को मिलेगी। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बन जाता।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Iran ने मार गिराया अमेरिका का सबसे घातक विमान, देसी एयर-डिफेंस सिस्टम से F-35 के उड़ाए परखच्चे, देखें VIDEO
ट्रंप की सरकार में 5 करोड़ डॉलर का घोटाला! अस्पतालों में हो रहा था बड़ा कांड, FBI ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार
#WATCH | Raipur, Chhattisgarh: Bageshwar Dham Sarkar Acharya Dhirendra Krishna Shastri says, “…If you don’t want to see a situation like Bangladesh in your India, this is the time, the right time. Now or never. If Hindus don’t unite today, if Hindus don’t become one, then that… pic.twitter.com/W6TijyALoL — ANI (@ANI) December 25, 2025
कांकेर में हुई घटना का भी किया जिक्र
कांकेर घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जो हुआ वह अच्छा नहीं था, लेकिन उन्होंने हिंदुओं की एकता दिखाने के लिए उनकी तारीफ की। कांकेर में 17 दिसंबर को एक धर्मांतरित व्यक्ति के शव को दफनाने को लेकर बड़ा बवाल हुआ था। इस घटना के बाद दोनों गुटों के बीच तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुईं। इसके बाद प्रशासन को धारा 144 लगानी पड़ी।
यह भी पढ़ें: दीपू दास के बाद अब अमृत मंडल… बांग्लादेश में फिर हिंदू युवक की हत्या, भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले बांग्लादेश में दीपू दास नाम के एक हिंदू व्यक्ति को भीड़ ने मार डाला था। इससे काफी अशांति फैल गई थी। भारत में भी बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हो रहे अत्याचारों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। बुधवार को एक और व्यक्ति श्याम मजूमदार की मौत हो गई, जब किसी ने उस पर पेट्रोल बम फेंक दिया। धीरेंद्र शास्त्री इन्हीं घटनाओं का जिक्र कर रहे थे।
Dhirendra shastri statement kanker incident india will become bangladesh warning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PMदिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PMIPL 2026: आयुष म्हात्रे और शिवम दुबे की दम चेन्नई ने बनाए 209 रन, पंजाब किंग्स की नजरें लगातार दूसरी जीत पर
Apr 03, 2026 | 10:18 PMBihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PMयोगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM“शादी सबसे बड़ा स्कैम?” पति के ऑफिस में व्यस्त रहने पर महिला का वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:11 PMजलगाव की राजनीति में आएगा भूचाल, ‘शिवसेना के 4 विधायक BJP के संपर्क में’, संजय राउत का बड़ा दावा
Apr 03, 2026 | 10:10 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM












