रोशनी, सितारे व क्रिसमस ट्री से जगमगाए गिरजाघर व बाजार, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम; प्रशासन सतर्क

Christmas Celebration: छत्रपति संभाजीनगर में क्रिसमस पर्व को लेकर शहर रोशनी और उत्साह से जगमगा उठा है। बाजारों, गिरजाघरों और घरों में सजावट पूरी, केक व सजावटी सामान की जमकर खरीदारी हो रही है।
रोशनी, सितारे व क्रिसमस ट्री से जगमगाए गिरजाघर व बाजार, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम; प्रशासन सतर्क
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Updated on

Sambhajinagar Christmas News: छत्रपति संभाजीनगर शहर में क्रिसमस पर्व को लेकर शहर भर में उत्साह और रौनक दिखाई देखी जा रही है। गिरजाघरों, बाजारों और घरों में सजावट का काम लगभग पूरा हो चुका है, रंग-बिरंगी लाइट, सितारे, घंटियां और क्रिसमस ट्री से शहर सजा हुआ नजर आ रहा है।

क्रिसमस को देखते हुए प्रमुख बाजारों में विशेष चहल-पहल है। सांता क्लॉज की टोपी, मुखौटे, सजावटी सामग्री, क्रिसमस ट्री, स्टार, गिफ्ट आइटम और केक की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ गत दो दिन से उमड़ी हुई है।

बेकरी दुकानों में केक, पेस्ट्री और अन्य खास मिठाइयों की मांग बढ़ गई है। कई जगहों पर पहले से ही ऑर्डर लिए जा चुके है। कल गुरुवार को संपन्न होने वाले क्रिसमस पर्व को लेकर शहर के चचों में प्रार्थना सभाओं और विशेष कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर विशेष प्रार्थना, गीत-संगीत और सामूहिक समारोह का आयोजन किया गया था। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी सतर्क है ताकि श्रद्धालुओं और नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। व्यापारियों के अनुसार इस वर्ष क्रिसमस से जुड़े सामान की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

खरीदारी के लिए लगी भीड़

बच्चों और युवाओं में क्रिसमस को लेकर खासा उत्साह है। कुल मिलाकर छत्रपती संभाजी नगर में क्रिसमस पर्व को शांतिपूर्ण और उल्लासपूर्ण माहौल में मनाने की पूरी तैयारी हो चुकी है।

क्रिसमस पर्व को लेकर शहर के प्रमुख बाजारों में गत दो दिनों से खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ देखी गई। गुलमंडी, पैठण गेट, औरंगपुरा, उस्मानपुरा और छावनी सहित अन्य इलाकों के बाजार क्रिसमस के स्वागत के लिए पूरी तरह सज गए हैं।

घरों, गिरजाघरों और दुकानों को सजाया गया हैं। सजावट के लिए रंगीन लाइट्स, स्टार, घंटी, बॉल, रिबन, कृत्रिम बर्फ और छोटी सजावटी वस्तुओं की मांग ज्यादा है।

ड्रेसों की हो रही बिक्री

इन वस्तुओं की कीमत 10 रुपए से लेकर 200 रुपए तक है। क्रिसमस ट्री की कीमत आकार के अनुसार तय की गई है। छोटे ट्री 50 रुपए से शुरू होकर बड़े और आकर्षक ट्री 3000 रुपये तक उपलब्ध है। इसके अलावा सांता क्लॉस मारक और ड्रेस की भी अच्छी बिक्री हो रही है।

बाजारों में प्रमुख दरें

  • सांता क्लॉज ड्रेस 100 से 600 रुपए
  • मारक 10 से 200 रुपए
  • गहने 50 से 400 रुपए
  • क्रिसमस ट्री 50 से 3000 रुपए
  • पुतले 50 से 400 रुपए
  • स्टिकर 20 से 100 रुपए
Navbharat Live
navbharatlive.com