पालघर

पालघर में एटीएम धोखाधड़ी का पर्दाफाश, वॉकी-टॉकी से महिला को ठगने वाला आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार
Palghar Boisar SBI ATM Fraud Case: पालघर जिले के बोईसर में एटीएम कक्ष के अंदर महिला से धोखाधड़ी कर उसके बैंक खाते से 80 हजार रुपये निकालने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से ठगी की रकम में से 60 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, घटना 14 सितंबर 2026 की सुबह करीब 11.30 बजे शिवाजी नगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में हुई। शिकायतकर्ता महिला एटीएम से पैसे निकालने पहुंची थीं। उन्होंने कार्ड के जरिए पहले 7 हजार रुपये निकाले। इसके बाद उन्होंने दोबारा रकम निकालने की कोशिश की तो उनका डेबिट कार्ड मशीन के अंदर फंस गया।

वॉकी-टॉकी के जरिए महिला से किया संपर्क

कार्ड फंसने के दौरान एटीएम कक्ष में छिपाकर रखे गए वॉकी-टॉकी के माध्यम से आरोपी ने महिला से संपर्क किया। उसने खुद को एटीएम कक्ष की निगरानी करने वाला कर्मचारी बताया और महिला से कहा कि वह कैमरे के जरिए उनकी गतिविधियां देख रहा है।

आरोपी ने महिला को भरोसे में लेकर कार्ड निकालने के लिए तीन बार PIN डालने और मशीन पर बताए गए बटन दबाने को कहा। महिला ने उसके निर्देशों का पालन किया, लेकिन कार्ड मशीन से बाहर नहीं आया।

इसके बाद आरोपी ने महिला से उसका मोबाइल नंबर लिखकर एटीएम कक्ष में छोड़ने को कहा। उसने कथित तौर पर बताया कि मशीन ऑपरेटर के आने के बाद कार्ड निकालकर उन्हें फोन कर दिया जाएगा।

मुंबई में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्त कार्रवाई: 9 महीनों में 5,181 मामले दर्ज, 2,399 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित

कार्ड निकालकर खाते से निकाले ₹80 हजार

महिला के एटीएम कक्ष से चले जाने के बाद आरोपी ने मशीन से डेबिट कार्ड निकाल लिया।   पुलिस के अनुसार, उसने धोखे से महिला का ATM PIN हासिल किया और कार्ड का इस्तेमाल कर उसके बैंक खाते से कुल 80 हजार रुपये निकाल लिए।

घटना की शिकायत मिलने के बाद पालघर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख के मार्गदर्शन में जांच टीम गठित की गई।

प्रतापगढ़ से आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान जितेंद्र रामदेव पाल के रूप में की। वह मनीनगर, कलवा पश्चिम ठाणे शहर का रहने वाला बताया गया है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी की रकम में से 60 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस ठगी के तरीके तथा आरोपी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

नालासोपारा में हाईटेंशन ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा शराबी युवक, पुलिस व महावितरण की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
Nalasopara Tulinj Police High Tension Transformer Incident: नालासोपारा पूर्व में सोमवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक नशे की हालत में तुलिंज पुलिस स्टेशन के सामने स्थित हाईटेंशन बिजली ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ गया। घटना रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है।

ट्रांसफॉर्मर पर युवक को खतरनाक स्थिति में देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। शोर सुनकर तुलिंज पुलिस के जवान तुरंत थाने से बाहर आए और बचाव अभियान शुरू किया।

महावितरण ने बंद की बिजली सप्लाई

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल महावितरण से संपर्क किया। हाईटेंशन लाइन में करंट प्रवाहित होने के कारण युवक की जान को गंभीर खतरा था। किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कराई गई।

बिजली कटने के बाद पुलिस अधिकारियों ने ट्रांसफॉर्मर के नीचे से युवक से बातचीत शुरू की। काफी समझाने-बुझाने के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ। पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।

पुलिस की तत्परता से टली बड़ी घटना

तुलिंज पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय जाधव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देरी किए स्थिति को नियंत्रित करने की कार्रवाई शुरू की।

पालघर जिला के नालासोपारा में महावितरण की मदद से बिजली बंद कराई गई और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद आवश्यक कार्रवाई की गई। प्राथमिक जांच के बाद युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Mumbai Voter List SIR: मुंबई में मतदाता सूची अपडेट के लिए SIR अभियान तेज, आयुक्त अश्विनी भिड़े ने मांगा सहयोग

स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की

घटना के प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक ट्रांसफॉर्मर के ऊपर बेहद खतरनाक स्थिति में खड़ा था। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस समय पर बिजली सप्लाई बंद नहीं करवाती, तो गंभीर हादसा हो सकता था।

नालासोपारा पुलिस और महावितरण की त्वरित कार्रवाई से युवक को सुरक्षित बचा लिया गया और इलाके में संभावित बड़ी अनहोनी टल गई।

वसई में मनपा ठेकेदार की लापरवाही से बड़ा हादसा, खौलते मैस्टिक पर गिरी स्कूटी, मां-बेटी गंभीर रूप से घायल
Vasai Virar Municipal Corporation: वसई में सड़क मरम्मत के दौरान सुरक्षा इंतजामों की कथित कमी के कारण स्कूटी सवार मां-बेटी हादसे का शिकार हो गईं। आरोप है कि पाले रोड स्थित दरगाह के पास सड़क पैचवर्क के लिए गर्म मैस्टिक डाला गया था।

लेकिन मौके पर बैरिकेड और चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए गए थे। सुबह के अंधेरे में मैस्टिक दिखाई नहीं देने के कारण स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

डायलिसिस के लिए मां को ले जा रही थी बेटी

घटना शनिवार तड़के करीब 5 बजे की बताई जा रही है। सोनाली नाजेंथ मिर्ची अपनी 58 वर्षीय मां सुशीला मिर्ची को डायलिसिस के लिए अस्पताल ले जा रही थीं। दोनों स्कूटी से वसई किला बंदर से नायगांव की ओर जा रही थीं।

पाले रोड स्थित दरगाह के पास वसई-विरार शहर महानगरपालिका की ओर से सड़क पैचवर्क का काम चल रहा था। इसी दौरान सड़क पर गर्म मैस्टिक डाला गया था। पीड़ितों के मुताबिक, मौके पर पर्याप्त सुरक्षा संकेत नहीं होने के कारण सोनाली को सड़क पर पड़ा मैस्टिक नजर नहीं आया।

मैस्टिक से चिपका टायर, दोनों सड़क पर गिरीं

जैसे ही स्कूटी गर्म मैस्टिक के ऊपर से गुजरी, टायर मैस्टिक में चिपक गया और अचानक फट गया। इससे स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और दोनों महिलाएं सड़क पर गिर गईं।

हादसे में सोनाली के हाथ और पैर गर्म मैस्टिक के संपर्क में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं उनकी मां सुशीला के सिर में गंभीर चोट लगने की जानकारी सामने आई है।

मुंबई में 14 फीट से ऊंची झोपड़ियों पर कार्रवाई का विरोध, BMC सदन नेता गणेश खणकर ने आयुक्त को लिखा पत्र

बैरिकेड और चेतावनी बोर्ड नहीं लगाने का आरोप

घायल मां-बेटी ने वसई विरार महानगरपालिका प्रशासन और संबंधित ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सड़क पर निर्माण या मरम्मत कार्य के दौरान नागरिकों की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग और रेडियम चेतावनी बोर्ड लगाए जाने चाहिए, लेकिन मौके पर ऐसी व्यवस्था नहीं की गई थी।

पीड़ितों ने संबंधित ठेकेदार का लाइसेंस रद्द करने और उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। उनका आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था किए बिना सड़क का काम किए जाने से यह हादसा हुआ। फिलहाल घटना में ठेकेदार की जिम्मेदारी और सड़क मरम्मत स्थल पर सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर जांच की मांग उठ रही है।

पालघर जिले के डहाणू में चारोटी पुल पर केमिकल टैंकर पलटा, 3 क्रेन से हटाया गया, यातायात पूरी तरह बहाल
Dahanu Charoti Bridge Chemical Tanker Accident Palghar: पालघर जिले के डहाणू तहसील में चारोटी पुल पर गुरुवार दोपहर गुजरात से तलोजा जा रहा केमिकल टैंकर पलट गया। हादसा दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ। टैंकर में रेजिन नामक केमिकल भरा था, जिसका इस्तेमाल रंग और पेंट बनाने में मिलाने के लिए किया जाता है।

मौके पर पहुंचीं प्रशासनिक टीमें

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन दल और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। टैंकर के पलटने के बाद संभावित खतरे को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

अधिकारियों और बचाव दल ने तीन क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा किया और उसे पुल के किनारे हटाया। इसके बाद मिट्टी और पानी की सहायता से पुल पर फैले केमिकल तथा अन्य अवशेषों की सफाई की गई।

कई अग्निशमन दल रहे मौजूद

हादसे के दौरान पालघर और पालघर जिले के डहाणू नगर परिषद के अग्निशमन दल मौके पर मौजूद रहे। इसके अलावा अदानी थर्मल पावर और बोईसर एमआईडीसी की अग्निशमन गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंचीं। टीमों ने स्थिति पर निगरानी रखते हुए किसी संभावित रिसाव या आग के खतरे को टालने के लिए आवश्यक कदम उठाए।

मुंबई में फर्जी माथाडी सिंडिकेट का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार; MCOCA के तहत कार्रवाई, 4 आरोपी फरार

हादसे में टैंकर चालक को मामूली चोट आई है। उसे उपचार के लिए कासा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, चालक की हालत स्थिर बताई जा रही है।

टैंकर हटाने के बाद यातायात सामान्य

टैंकर के पलटने के बाद पुल पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। प्रशासन और बचाव दल की कार्रवाई के बाद टैंकर को हटाया गया और पुल की सफाई पूरी की गई। इसके बाद चारोटी पुल पर यातायात सामान्य रूप से शुरू कर दिया गया।

घटना के बाद पुल के नीचे से दोनों दिशाओं में यातायात सुचारु रूप से जारी रहा। घटनास्थल पर कासा पुलिस निरीक्षक अमर पाटील, तलासरी तहसीलदार अमोल पाठक, डहाणू तहसीलदार सुनील कोली और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विवेकानंद कदम सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

फिलहाल हादसे के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस और प्रशासन की ओर से घटना की जांच की जा रही है।

नालासोपारा में फेसबुक कमेंट पर बवाल, शिवसेना पार्षद हेमलता सिंह के खिलाफ FIR; दो गिरफ्तार
Nalasopara Facebook Comment Case: महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा में सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद के बाद शिवसेना की महिला पार्षद हेमलता सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह मामला तुलिंज पुलिस थाने में दर्ज हुआ है और घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिलने के बाद क्रॉस-FIR भी दर्ज की गई है।

फेसबुक टिप्पणी के बाद शुरू हुआ विवाद

पालघर जिले के नालासोपारा में पुलिस के मुताबिक,विवाद धर्मेंद्र विश्वकर्मा नाम के व्यक्ति की फेसबुक टिप्पणी से शुरू हुआ। अपनी शिकायत में विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि अर्जुन दुबे नाम के व्यक्ति ने उन्हें एक होटल में बुलाया था। वहां पहुंचने के बाद उनकी पार्षद हेमलता सिंह और उनके सहयोगियों के साथ कहासुनी हुई।

शिकायत के अनुसार, इस दौरान विश्वकर्मा को धक्का दिया गया और थप्पड़ मारे गए। आरोप है कि उनके साथ मारपीट भी की गई। शिकायत में सोने की चेन छीनने और मोबाइल फोन ले जाने का भी आरोप लगाया गया है। इन आरोपों की जांच पुलिस कर रही है।

मुंबई से रायगढ़ की कनेक्टिविटी होगी मजबूत, कर्जत-पनवेल के बीच 35-40 मिनट में पूरा होगा सफर

पार्षद समेत अन्य पर केस

हेमलता सिंह वसई-विरार शहर महानगरपालिका की पार्षद हैं और नालासोपारा के वार्ड नंबर 18 का प्रतिनिधित्व करती हैं। उनके खिलाफ तुलिंज पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, हेमलता सिंह और कुछ अन्य प्रमुख संदिग्ध फिलहाल फरार हैं।

क्रॉस-FIR के बाद दो गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज की गई हैं। क्रॉस-FIR के बाद पुलिस ने कथित पीड़ित धर्मेंद्र विश्वकर्मा और पार्षद के सहयोगी मनीष सिंह को गिरफ्तार किया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

पुलिस अब घटना की पूरी परिस्थितियों, मारपीट के आरोपों और दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है। फिलहाल लगाए गए आरोप जांच का विषय हैं और उनकी अंतिम पुष्टि जांच तथा न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।

पालघर रिलीफ अस्पताल हिंसा मामला: विधायक के बेटे रोहित गावित सहित 22 आरोपी 16 सितंबर तक पुलिस हिरासत में
Palghar Relief Hospital Attack: पालघर के रीलिफ हॉस्पिटल में हुई हिंसा के मामले में अदालत ने विधायक राजेंद्र गावित के बेटे रोहित गावित समेत 22 आरोपियों को 16 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में शिवसेना के पूर्व जिला प्रमुख कुंदन सांखे भी शामिल हैं। मजिस्ट्रेट योगेश एच. गजभिये ने रविवार देर रात सुनवाई के बाद आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

अस्पताल में घुसकर हिंसा और तोड़फोड़ का आरोप

पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर की देर रात शिवसेना के कुछ कार्यकर्ता पालघर शहर स्थित रीलिफ हॉस्पिटल में घुस गए थे।

उस समय अस्पताल में दही हांडी समारोह के दौरान घायल हुए कुछ गोविंदाओं का इलाज चल रहा था। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में तोड़फोड़ की, डॉक्टर को धमकी दी और कर्मचारियों के साथ मारपीट की।

घायल मरीज को ICU से बाहर ले जाने का आरोप

पुलिस ने आरोप लगाया है कि हिंसा के दौरान एक घायल व्यक्ति को कथित तौर पर ICU से जबरन बाहर ले जाया गया।

आरोपियों की ओर से दावा किया गया कि अस्पताल मरीजों से अत्यधिक शुल्क वसूल रहा था। हालांकि, पुलिस मामले में हिंसा, तोड़फोड़ और कथित जबरन मरीज को बाहर ले जाने के आरोपों की जांच कर रही है।

उद्धव ठाकरे का तंज: परीक्षा लीक, महंगाई और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण से जूझ रहा महाराष्ट्र

CCTV फुटेज से आरोपियों की पहचान

पालघर पुलिस ने अस्पताल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज के आधार पर 22 आरोपियों की पहचान की। शिवसेना की पालघर शहर इकाई के प्रमुख राहुल घरात को 7 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।

इसके अलावा रोहित गावित और 12 गोविंदाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

अभियोजन ने मांगी पांच दिन की हिरासत

अभियोजन पक्ष की ओर से उप-मंडलीय पुलिस अधिकारी निशा जाधव ने अदालत से आरोपियों की पांच दिन की पुलिस हिरासत की मांग की। वहीं, बचाव पक्ष ने आरोपियों का पक्ष रखते हुए कहा कि वे किसी गैरकानूनी इरादे से अस्पताल नहीं गए थे, बल्कि घायल मित्र से मिलने पहुंचे थे।

अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सभी 22 आरोपियों को 16 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। पुलिस अब मामले में CCTV फुटेज, अस्पताल परिसर में हुई घटना और आरोपियों की कथित भूमिका से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है।

पालघर रिलीफ अस्पताल हंगामा मामला: विधायक के बेटे रोहित गावित को 4 दिन की पुलिस हिरासत
Palghar Relief Hospital Row: रिलीफ अस्पताल में हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। विधायक राजेंद्र गावित के बेटे रोहित राजेंद्र गावित को अदालत ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

शुक्रवार को मीरा रोड से हिरासत में लिए गए रोहित गावित को शनिवार को पालघर कोर्ट में पेश किया गया।

16 सितंबर तक पुलिस हिरासत

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद प्रभारी प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट पी. एस. चालकर ने रोहित गावित को 16 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। पुलिस मामले में हंगामे के दौरान हुई घटनाओं और आरोपों की जांच कर रही है।

दही हांडी के दिन हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार, दही हांडी के दिन पालघर शहर स्थित रिलीफ अस्पताल में गोविंदा पथक के सदस्यों के इलाज को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोग अस्पताल में घुस गए और डॉक्टरों के साथ गाली-गलौज तथा अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

पुलिस जांच में रिलीफ अस्पताल कर्मचारी विवेक झिंगा के साथ मारपीट किए जाने का आरोप भी सामने आया है। अस्पताल प्रशासन की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

ठाणे में आपले सरकार केंद्र रजिस्ट्रेशन के लिए 50 हजार की रिश्वत लेते राजस्व सहायक समेत 2 कर्मचारी गिरफ्तार

अब तक 14 आरोपी गिरफ्तार

अस्पताल प्रशासन की शिकायत के आधार पर पालघर पुलिस स्टेशन में शिवसेना पदाधिकारियों समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

जांच में सामने आए 12 आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने उन्हें 15 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद रोहित गावित को भी शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें 16 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया।

शिवसेना ने सात पदाधिकारियों पर की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए शिवसेना ने भी अपने कुछ पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। कुंदन संखे, साईराज पाटील और राहुल घरत समेत सात पदाधिकारियों को निलंबित किया गया है।

पुलिस अब मामले में अस्पताल में हुए विवाद, कथित मारपीट और अन्य घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर होगी।

Palghar Fraud Case: 5% मासिक मुनाफे का लालच देकर 22 निवेशकों से 1.85 करोड़ की ठगी
Palghar Investment Fraud Case: पालघर जिले में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर लोगों से कथित धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक कंपनी के प्रतिनिधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

आरोप है कि कंपनी के जरिए निवेश करने पर हर महीने 5 फीसदी निश्चित मुनाफे का वादा कर लोगों से रकम ली गई, लेकिन बाद में न तो वादा किया गया मुनाफा दिया गया और न ही मूल रकम लौटाई गई।

22 निवेशकों से ली गई रकम

पालघर के पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख के अनुसार, पुलिस जांच में अब तक 22 पीड़ितों की पहचान हुई है। इन निवेशकों से कथित तौर पर कुल 1,85,90,644 रुपये की ठगी की गई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने निवेशकों को कंपनी के माध्यम से रकम लगाने पर हर महीने 5 फीसदी निश्चित रिटर्न मिलने का भरोसा दिलाया था। भारी और नियमित मुनाफे के वादे से प्रभावित होकर पीड़ितों ने कंपनी में अपनी रकम निवेश की।

न मुनाफा मिला, न मूल रकम वापस

शिकायत के अनुसार, निवेश की रकम लेने के बाद कंपनी की ओर से निवेशकों को वादे के मुताबिक मुनाफा नहीं दिया गया। इसके साथ ही जब निवेशकों ने अपनी मूल रकम वापस मांगनी शुरू की, तो कथित तौर पर वह भी वापस नहीं की गई।

इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस से संपर्क किया। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़! DCP पूरन संभालेंगे जांच, HC के आदेश के बाद CBI एक्टिव

1.85 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

पालघर पुलिस ने अब तक सामने आए 22 पीड़ितों के आधार पर 1 करोड़ 85 लाख 90 हजार 644 रुपये की कथित धोखाधड़ी का आंकड़ा सामने रखा है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि इस मामले में और कितने निवेशक प्रभावित हुए हैं तथा रकम किस तरीके से जुटाई और इस्तेमाल की गई।

कंपनी प्रतिनिधियों के खिलाफ मामला दर्ज

पालघर शहर के पुलिस एसपी यतीश देशमुख ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस आरोपियों की भूमिका, निवेशकों से जुटाई गई रकम और कथित मुनाफे के वादे से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है।

पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कथित धोखाधड़ी का पूरा नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें कितने लोग शामिल हैं।

कुकर फटने से झुलसा नालासोपारा का छात्र, 24 घंटे इलाज को तरसा; प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल
Nalasopara Mid Day Meal Pressure Cooker Blast: नालासोपारा (पश्चिम) स्थित जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को मिड-डे मील पकाते समय प्रेशर कुकर फटने से दो मासूम छात्र और एक रसोइया गंभीर रूप से झुलस गए थे।

हादसे के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी घायल छात्र गौतम गुड्डू प्रसाद (11) को कोई चिकित्सीय सहायता नहीं मिली और वह घर पर बिना इलाज तड़पता रहा। युवासेना (उद्धव गुट) के जिला प्रमुख अतुल मोटे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जब पीड़ित छात्र के घर पहुंचा, तो प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई।

स्कूल प्रबंधन पर लगाया आरोप, घर भेजने पर बवाल इसके बाद आनन-फानन में मासूम को मुंबई शहर के जे.जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद स्कूल प्रशासन के रवैये पर सवाल खड़े हो गए हैं।

आरोप है कि दुर्घटना के तुरंत बाद घायल बच्चों को तत्काल आपातकालीन चिकित्सा सहायता देने के बजाय, स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने न तो अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया और न ही बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। इसके विपरीत घायल छात्र को बिना इलाज के उसके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।

पिंपरी-चिंचवड़ में अनधिकृत होर्डिंग्स पर मनपा का शिकंजा, चोवीसावाड़ी में 30x30 फीट का ढांचा ध्वस्त

विधायक स्नेहा दुबे-पंडित ने जताई कड़ी नाराजगी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक स्नेहा दुबे-पंडित सीधे मंत्रालय से अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने घायल छात्रों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और घटना की जानकारी ली। स्कूल प्रशासन की इस अक्षम्य लापरवाही पर विधायक ने सख्त नाराजगी जाहिर की।

उन्होंने संबंधित शिक्षकों और प्रधानाध्यापिका से जवाब-तलब करते हुए मांग की है कि घायलों का सर्वोत्तम संभव इलाज कराया जाए। साथ ही, मामले की तत्काल प्रशासनिक जांच कराकर दोषी प्रधानाचार्य और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

हादसे के बाद महापौर और

अतुल काकासाहेब मोटे ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद महापौर और नगरसेवक घटनास्थल का दौरा कर चले गए, लेकिन घायल बच्चे के इलाज के लिए 24 घंटे तक कोई आगे नहीं आया।

उन्होंने इसे शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन की गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि छात्रों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Palghar Hospital Attack: अस्पताल में तोड़फोड़ मामले में पुलिस को हाई कोर्ट की फटकार, 9 आरोपी अब भी फरार
Palghar Hospital Attack Relief Hospital Vandalism: पालघर के एक निजी अस्पताल में चिकित्सकों और कर्मचारियों पर हमले तथा तोड़फोड़ के मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर मुंबई उच्च न्यायालय ने बुधवार को पुलिस को कड़ी फटकार लगाई।

न्यायमूर्ति ए।एस। गडकरी और न्यायमूर्ति कमल खाता की पीठ ने कहा कि मामले में पुलिस की जांच बेहद लापरवाह रही है और यह 'अस्वीकार्य' है।

पालघर के पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने अदालत को बताया कि एफआईआर में नामजद 10 आरोपियों में से शिवसेना के पालघर शहर प्रमुख राहुल घरात को गिरफ्तार किया जा चुका है और वह पुलिस हिरासत में है। बाकी नौ आरोपी अब भी फरार हैं। पीठ ने सवाल किया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तत्काल कदम क्यों नहीं उठाए।

एफआईआर दर्ज होने के बाद ऐसा लगता है कि कोई जांच ही नहीं की गई। पुलिस की लापरवाही के कारण आरोपी फरार हैं। पीठ ने यह भी पूछा कि पुलिस के खिलाफ प्रतिकूल निष्कर्ष क्यों न निकाला जाए।

अस्पताल में तोड़फोड़ और डॉक्टरों को धमकी

घटना 5 और 6 सितंबर की दरमियानी रात पालघर के रिलीफ अस्पताल में हुई थी। आरोप है कि दही-हांडी समारोह में घायल होकर भर्ती कुछ गोविंदाओं के इलाज के दौरान शिवसेना के कई कार्यकर्ता अस्पताल में पहुंचे।

अधिक पैसे वसूलने का आरोप लगाते हुए कथित तौर पर अस्पताल में तोड़फोड़ की गई, डॉक्टरों को धमकाया गया और कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई आरोप यह भी है कि आईसीयू में भर्ती घायल लोगों को जबरन अस्पताल से ले जाया गया।

महाराष्ट्र सरकार का EV उद्योगों को बड़ा तोहफा, तालुका वर्गीकरण की शर्त खत्म; मिलेगा डी-प्लस प्रोत्साहन

ठाणे अस्पताल कांड का भी दिया हवाला

पीठ ने जुलाई में ठाणे शहर के सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों के साथ हुई मारपीट की घटना का भी उल्लेख किया। अदालत ने सवाल किया कि क्या पुलिस ने उस घटना से कोई सबक नहीं सीखा। उस मामले में शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे आरोपी है।

पीठ ने कहा कि अस्पताल में तोड़फोड़, कर्मचारियों से मारपीट और डॉक्टरों को धमकी देना गंभीर और संवेदनशील मामला है। पुलिस का रवैया मामले में बेहद लापरवाही भरा रहा है और 'यह मंजूर नहीं है।

सोते समय महिला को सांप ने डसा, हुई मौत, वसई में एक महीने में दूसरा मामला
Vasai East Kajupada Lalita Sathe Snakebite Death: मानसून के दौरान ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में जहरीले जीव-जंतुओं की आवाजाही बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। वसई पूर्व के काजूपाड़ा-राजावली इलाके में रविवार तड़के घर में सो रही 27 वर्षीय विवाहित महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वसई क्षेत्र में एक महीने के भीतर सर्पदंश से मौत का यह दूसरा मामला बताया जा रहा है।

घर में सोते समय सांप ने डसा

मृतका की पहचान ललिता राजेश साठे (27) के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ काजूपाड़ा राजावली इलाके में रहती थीं। जानकारी के अनुसार, 6 सितंबर की सुबह करीब 5:30 बजे ललिता घर में सो रही थीं। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया।

घटना का पता चलते ही परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए वसई-विरार शहर महानगरपालिका के सर डी. एम. पेटिट अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए उपचार किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पति की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वसई-विरार पुलिस की ओर से मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एक महीने में सर्पदंश से दूसरी मौत

मानसून के कारण वसई-विरार और आसपास के इलाकों में सांपों की आवाजाही बढ़ने की बात सामने आ रही है। इससे पहले 10 अगस्त को विरार पूर्व के उसगांव-भाटाने इलाके में खेत में काम करने के दौरान 53 वर्षीय सुमन मारुति कॉम को सांप ने डस लिया था।

इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई थी। एक महीने के भीतर सर्पदंश से दो मौतों के बाद स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। खासकर खेतों, झाड़ियों और कच्चे मकानों के आसपास रहने वाले लोगों को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

चुनावी प्रचार में जुटे BJP नेता: राजस्थान निकाय चुनाव में मुंबई के नेताओं ने झोंकी ताकत, हलचल तेज

बारिश में इन बातों का रखें ध्यान

मानसून के दौरान सांप अक्सर पानी से बचने के लिए घरों, झाड़ियों और सूखी जगहों की ओर आ सकते हैं। ऐसे में घर के आसपास कचरा और झाड़ियां जमा न होने दें। जमीन पर सोने से बचें और संभव हो तो खाट या बेड का इस्तेमाल करें। रात में बाहर निकलते समय रोशनी का इस्तेमाल करें।

सांप के काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय गंवाने के बजाय पीड़ित को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाना बेहद जरूरी है।

डॉक्टरों से बदसलूकी पर शिवसेना का सख्त एक्शन, एकनाथ शिंदे ने पालघर शहर प्रमुख को किया निलंबित
Palghar Shiv Sena City Chief Suspended: पालघर के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों के साथ हुए दुर्व्यवहार की घटना को शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गंभीरता से लिया है। इस मामले का संज्ञान लेते हुए उन्होंने शिवसेना पालघर शहर प्रमुख राहुल घरत को पार्टी से निलंबित करने की घोषणा की है।

घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि पालघर में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। डॉक्टरों या अस्पताल के अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट करना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। ऐसी घटनाओं का शिवसेना कभी समर्थन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अगर मरीज के साथ किसी तरह की लापरवाही या गलत व्यवहार हुआ था, तो इसकी कानूनी शिकायत की जानी चाहिए थी। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेना ठीक नहीं है। शिवसेना इसका समर्थन नहीं करेगी।

पार्टी से निष्कासित

उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि डॉक्टर के साथ मारपीट करने के मामले में शिवसेना पालघर शहर प्रमुख राहुल घरत को निलंबित कर उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में डॉक्टरों के साथ मारपीट बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिवसेना ऐसी किसी भी घटना का समर्थन नहीं करेगी।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना शनिवार की देर शाम की है,जब घायल पांच गोविंदा को पालघर के रिलीफ अस्पताल लाया गया था, दो के सीने में चोटें थीं, जबकि अन्य को रीढ़, सिर और कंधे में चोटें आई थीं। घायलों के मेडिकल बिल को लेकर कहासुनी हुई। इस दौरान आरोप है कि महिला डॉक्टर लिगी मोल से बदसलूकी की गई।

Thane Dahi Handi: भिवंडी में एकनाथ शिंदे ने फोड़ी नशामुक्ति की हांडी, खोपटचा राजा ने जीती 5.50 लाख की बाजी

रविवार सुबह पुलिस ने इस मामले में शिवसेना जिला प्रमुख कुंदन बालकृष्ण संखे, शिवसेना शहर प्रमुख राहुल रामदास घरत, विधायक राजेंद्र गावित के बेटे रोहित गावित, मनीष उर्फ विक्की संखे, साईराज पाटिल, राहुल संखे, मनोज घरत, नीलम संखे, शुभम बांदिवडेकर, ऋषभ वरे और 7-8 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया। उसके बाद सोमवार को राहुल घरत सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पालघर के अस्पताल में मारपीट तक कैसे पहुंचा मामला? Inspector किशोर मनभाव का बयान, 17 शिवसेना के नेताओं पर FIR
Shiv Sena Leaders Booked For Assault: दहीहंडी उत्सव के दौरान घायल हुए गोविंदाओं के इलाज के बिल को लेकर हुए विवाद पर अब पालघर पुलिस निरीक्षक किशोर मनभाव का बयान सामने आया है। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि शिवसेना (शिंदे गुट) की ओर से दहीहंडी कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

उत्सव के दौरान कुछ गोविंदाओं को चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पालघर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल गोविंदाओं के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके मेडिकल बिल को लेकर शिवसेना के पदाधिकारियों और अस्पताल प्रबंधन के बीच बातचीत चल रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

मेडिकल बिल को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस निरीक्षक किशोर मनभाव के मुताबिक, मेडिकल बिल को लेकर चल रही चर्चा के दौरान विवाद बढ़ गया। पालघर पुलिस के अनुसार, इसी दौरान शिवसेना के कुछ पदाधिकारियों ने कथित तौर पर अस्पताल के कर्मचारियों के साथ मारपीट और उन्हें धमकाने की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि विवाद के बाद संबंधित पदाधिकारी घायल गोविंदाओं को अस्पताल से अपने साथ ले गए। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस से संपर्क किया और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस निरीक्षक के बयान के सामने आने के बाद अब इस मामले में हुई कथित मारपीट और धमकी की घटना को लेकर पुलिस कार्रवाई की तस्वीर स्पष्ट हुई है।

#WATCH | Palghar, Maharashtra: Police Inspector Kishor Manbhav says, "A 'Dahi Handi' event had been organized by the Shiv Sena party as part of the festivities. During the event, some 'Govindas' sustained injuries. After the injured Govindas were admitted to a hospital in… https://t.co/KjYT5ZPGt3 pic.twitter.com/GFlmLywcW8
— ANI (@ANI) September 6, 2026

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

अस्पताल की शिकायत पर 17 के खिलाफ F.I.R.

किशोर मनभाव ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की शिकायत के आधार पर पालघर पुलिस थाने में शिवसेना(शिंदे गुट) के 17 पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों पर मारपीट, धमकी और अन्य संबंधित उल्लंघनों के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि अस्पताल में विवाद किन परिस्थितियों में हुआ और कथित मारपीट तथा धमकी की घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे।

पुलिस निरीक्षक किशोर मनभाव का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब दहीहंडी उत्सव के दौरान घायल गोविंदाओं के इलाज और उसके बाद अस्पताल में हुए विवाद को लेकर मामला पहले ही चर्चा में है। पुलिस जांच आगे बढ़ने के साथ मामले में और तथ्य सामने आने की संभावना है।

पालघर के अस्पताल में ब‍िल को लेकर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने की डॉक्टरों से मारपीट, 17 लोगों पर केस दर्ज
Shiv Sena Workers Assaulting Palghar Hospital Staff: दहीहंडी के दौरान घायल गोविंदा के इलाज के बिल को लेकर पालघर के रिलीफ अस्पताल में आधी रात के बाद जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि सत्तारूढ़ शिवसेना के कुछ पदाधिकारी और उनके समर्थक अस्पताल में घुस गए और डॉक्टरों व कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज, धमकी और मारपीट की।

विवाद उस समय शुरू हुआ, जब अस्पताल से छुट्टी के दौरान गोविंदा मंडली के सदस्यों को 19,866 रुपये का बिल दिया गया। CCTV फुटेज में एक व्यक्ति द्वारा रिसेप्शनिस्ट को थप्पड़ मारने और बीच-बचाव करने वाली महिला कर्मचारी को धमकाने की घटना सामने आई है।

मरीज की ड्रिप निकालने का भी आरोप

अस्पताल कर्मचारी की शिकायत के मुताबिक, शिवसेना जिला प्रमुख कुंदन सांखे, नगर प्रमुख राहुल घरत और अन्य लोग आपातकालीन विभाग में पहुंचे और डॉक्टरों से बहस करने लगे। आरोप है कि भीड़ में शामिल कुछ लोग संक्रमण के लिहाज से प्रतिबंधित ICU क्षेत्र में भी घुस गए।

अस्पताल कर्मचारियों का दावा है कि वहां एक नर्स को धमकाया गया और घायल गोविंदा की IV ड्रिप तक निकाल दी गई। इसके बाद उसे अस्पताल से अपने साथ ले जाने का भी आरोप है। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और चिकित्सा समुदाय में नाराजगी देखी जा रही है।

मुंबई के धारावी में आधी रात LPG सिलेंडर में लगी आग, 4 लोग झुलसे, दो मासूम भी आग की चपेट में

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पालघर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और चिकित्सा सेवा संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में शिवसेना के कुंदन सांखे, राहुल घरत और स्थानीय विधायक राजेंद्र गावित के बेटे रोहित गावित समेत कम से कम 17 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य सबूतों की जांच कर रही है।

कांग्रेस नेता अतुल लोंढे पाटिल ने घटना को शर्मनाक बताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद एक बार फिर अस्पतालों में डॉक्टरों और कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा सामने आया है।

वसई-विरार में दही हांडी-गणेशोत्सव के लिए पुलिस-मनपा अलर्ट, 825 दही हांडी मंडल और 36 हजार से अधिक गणेशोत्सव
Vasai Virar Dahi Handi Ganeshotsav Preparations: वसई-विरार क्षेत्र में दही हांडी और गणेशोत्सव को शांतिपूर्ण, भव्य और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए मीरा-भायंदर, वसई-विरार (एमबीवीवी) पुलिस आयुक्तालय और महानगरपालिका प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस वर्ष पूरे वसई-विरार क्षेत्र में लगभग 825 दही हांडी मंडल और 36 हजार से अधिक सार्वजनिक एवं घरेलू गणेशोत्सव आयोजित किए जाएंगे।

त्योहारों के दौरान सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, गड्डामुक्त सड़कों और विसर्जन व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पुलिस व मनपा अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों और मंडल प्रतिनिधियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। त्योहारों के दौरान आयोजकों को राहत देते हुए इस बार अनुमति प्रक्रिया को बेहद सरल और पारदर्शी बनाया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार के 'आपले सरकार' पोर्टल के माध्यम से मंडलों को सभी आवश्यक स्वीकृतियां ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। इसके अलावा, सड़कों के पैचवर्क, लटकते बिजली के तारों को दुरुस्त करने और विसर्जन स्थलों पर 24 घंटे मेडिकल टीमें तैनात करने के कड़े निर्देश

ट्रैफिक जाम से मुक्ति के लिए रो-रो बोट का सुझाव

वसई-विरार शहर में विसर्जन के दौरान लगने वाले लंबे जाम और कतारों को खत्म करने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जा रही है। बड़ी मूर्तियों के विसर्जन को सुगम बनाने के लिए जेटी पर 'रो-रों' बौट सेवा शुरू करने का सुझाव दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए विसर्जन मार्गों पर सीसीटीवी निगरानी, पुलिस हेल्पलाइन 112 की त्वरित 5 मिनट रिस्पॉन्स सेवा और मनपा की तरफ से एक नोडल अधिकारी तैनात किया जाएगा।

समीक्षा बैठक में गणेशोत्सव की तैयारी पर जोर

मीरा भाईंदर महानगरपालिका के विभिन्न प्रशासनिक मामलों पर महापौर डिंपल मेहता की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त राधाबिनोद ए। शर्मा, उपमहापौर ध्रुवकिशोर पाटिल, स्थायी समिति सभापति हसमुख गहलोत, प्रभाग समिति सभापति वर्षा भानुशाली, सुनिता जैन, मदन सिंह, संजय थेराडे, दिनेश जैन, प्रशांत दलवी तथा अतिरिक्त आयुक्त डॉ। संभाजी पानपट्टे, उपायुक्त स्वप्निल सावंत, सभी प्रभाग अधिकारी व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में वार्डवार हॉकर व नॉन-हॉकर जोन की समीक्षा कर हॉकरों की सूची में आवश्यक बदलाव, अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई और लंबित मामलों की स्थिति पर संबंधित विभागों से जानकारी ली गई।

गणेशोत्सव पर गणेश मंडलों के मंडप परमिशन में आ रही दिक्कतों को दूर करने और लंबित आवेदनों को तत्काल मंजूरी देने पर जोर दिया गया। वन-विंडो प्रणाली के माध्यम से परमिशन प्रक्रिया को सरल और बेहतर समन्वय के साथ लागू करने पर भी चर्चा हुई। मनोनीत सदस्यों के चुनाव के लिए आवश्यक योग्यता एवं मानदंड तय करने, साथ ही मनपा की संपत्तियों का पारदर्शी और प्रभावी उपयोग कर मनपा की आय बढ़ाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।

मुंबई में बाइक टैक्सी से खुलेंगे 8 करोड़ लोगों की कमाई के द्वार, गडकरी के बयान का रैपिडो ने किया स्वागत

एमबीवीवी पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों, विभागों और मंडल प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाने का उद्देश्य समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। ध्वनि प्रदूषण और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा और पिछले वर्ष से बेहतर सुरक्षा व्यवस्था देने का प्रयास रहेगा।

भाजपा सांसद डॉ. हेमंत सावरा ने कहा कि दही हांडी और गणेशोत्सव आपसी सौहार्द और उत्साह के प्रतीक हैं। बड़ी मूर्तियों के आगमन और विसर्जन में परेशानी न हो, इसके लिए सड़कों की मरम्मत और बिजली के तारों की सुरक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने विसर्जन के लिए रो-रो बोट और कॉमन नोडल अधिकारी की व्यवस्था की मांग रखी।

शूर्पारक के नाम से जाना जाएगा नालासोपारा, पौराणिक और ऐतिहासिक पहचान वापस दिलाने की कवायद शुरू
Nalasopara Renaming Shurparaka Proposal Approval: मुंबई महानगर क्षेत्र एमएमआर के ऐतिहासिक शहर नालासोपारा को उसकी पौराणिक और ऐतिहासिक पहचान वापस दिलाने की बड़ी कवायद शुरू हो गई है। वसई-विरार शहर महानगर पालिका की स्थायी समिति ने नालासोपारा का नाम बदलकर इसका प्राचीन नाम शूर्पारक रखने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी है।

इस औपचारिक प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति और राजपत्र अधिसूचना के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास भेजने की प्रशासनिक प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है।

पुराणों और अंतरराष्ट्रीय व्यापार से जुड़ा है इतिहास : ऐतिहासिक ग्रंथों और शोधकर्ताओं के अनुसार, वर्तमान नालासोपारा प्राचीन भारत का एक अत्यंत समृद्ध बंदरगाह और अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक केंद्र हुआ करता था।

स्कंद पुराण में इस स्थान का उल्लेख 'शूर्पारक' के नाम से मिलता है, जिसे प्राकृत भाषा में 'सुप्पारक' कहा जाता था। ब्रिटिश शासन के दौरान रेलवे स्टेशन के निर्माण के समय स्थानीय गांवों 'नाला' और 'सोपारा' को मिलाकर इसका नाम 'नालासोपारा' कर दिया गया था।

स्टेशन व विधानसभा का नाम बदलने की भी उठी मांग

विशेषज्ञों के मुताबिक 'सोपारा' शब्द मूल रूप से 'शूर्पास्क' का ही अपभ्रंश है। उल्लेखनीय है कि देश के नए संसद भवन में प्रदर्शित ऐतिहासिक 'भारतवर्ष' के मानचित्र में भी शूर्पारक को प्रमुखता से दर्शाया गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने पालिका के इस कदम का स्वागत करते हुए अभियान को और व्यापक बनाने का आह्वान किया है।

भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोज पाटिल ने राज्य सरकार से केंद्र के साथ समन्वय स्थापित कर इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने की अपील की है। प्रशासनिक मंजूरी मिलते ही इस ऐतिहासिक शहर की आधिकारिक कागजों में 'शूर्पारक' के रूप में वापसी हो जाएगी, जिससे क्षेत्र के सांस्कृतिक और पर्यटन विकास को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Mumbai Inner Ring Road: नरीमन पॉइंट के चारों ओर बनेगा 27 किमी का इनर रिंग रोड, ट्रैफिक से मिलेगी राहत

सांस्कृतिक और पर्यटन विकास की उम्मीद

वसई-विरार की महापौर अजीव पाटिल ने कहा कि शूर्पारक क्षेत्र समृद्ध विरासत और गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। उनके अनुसार, नाम परिवर्तन से पूर्वजों के योगदान को सम्मान मिलने के साथ नई पीढ़ी में अपनी सांस्कृतिक जड़ों के प्रति गर्व की भावना मजबूत होगी।

प्रशासनिक स्तर पर अंतिम मंजूरी और राजपत्र अधिसूचना जारी होने के बाद ही नाम परिवर्तन आधिकारिक रूप से लागू होगा। स्थानीय स्तर पर उम्मीद जताई जा रही है कि प्राचीन नाम की वापसी से क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान के साथ-साथ विरासत और पर्यटन विकास को भी बढ़ावा मिल सकता है।

वाढवण पोर्ट प्रोजेक्ट को रफ्तार! पालघर और डहाणू के 4 गांवों की सरकारी जमीन JNPA-NHAI को ट्रांसफर
Vadhavan Port Project Land Transferred: महाराष्ट्र के महत्वाकांक्षी वाढवण पोर्ट प्रोजेक्ट को रफ़्तार देने का कार्य हो रहा है। राज्य सरकार ने परियोजना के लिए आवश्यक ग्रीनफील्ड हाईवे और रेलवे लाइन के निर्माण के लिए पालघर और डहाणू तहसील के चार गांवों में करीब 2.25 हेक्टेयर (लगभग साढ़े पांच एकड़) सरकारी जमीन जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (जेएनपीए) और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को हस्तांतरित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

सरकार की मंजूरी

यह निर्णय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने लिया है। राजस्व विभाग ने बिना भोगवटामूल्य (कब्जाधिकार शुल्क) लगाए, भोगवटादार वर्ग-2 के अधिकार के तहत यह जमीन जेएनपीए और एनएचएआई को सौंपने की मंजूरी दी है। सरकार के इस फैसले से वाढवण पोर्ट को जोड़ने वाले प्रमुख सड़क और रेल संपर्क मार्गों के निर्माण में जमीन से संबंधित अड़चन दूर होने का रास्ता साफ हो गया है।

सरकार के निर्णय के अनुसार, पालघर तहसील के गारगांव गांव में दो सर्वे नंबरों की कुल 1.69.85 हेक्टेयर जमीन तथा शिगांव में 0.01.50 हेक्टेयर जमीन हस्तांतरित की जाएगी। वहीं, डहाणू तहसील के चिंचणी गांव में 0.53.25 हेक्टेयर और बावड़े गांव में 0.01.25 हेक्टेयर जमीन परियोजना के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।

मनोज जरांगे के समर्थन में सड़कों पर उतरा मराठा समाज, धुले-सोलापुर हाईवे जाम; एक मराठा, लाख मराठा के लगे नारे

इन शर्तों पर होगा जमीन का हस्तांतरण

महाराष्ट्र राज्य सरकार ने जमीन हस्तांतरण के साथ कुछ महत्वपूर्ण शर्तें भी निर्धारित की हैं। हस्तांतरित जमीन का इस्तेमाल केवल स्वीकृत हाईवे और रेलवे परियोजनाओं के लिए ही किया जा सकेगा। जमीन पर भविष्य में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न हो, इसकी पूरी जिम्मेदारी जेएनपीए और एनएचएआई की होगी।

इसके अलावा सिंचाई विभाग के नियमों, तटीय विनियमन क्षेत्र (सीआरजेड) से जुड़े प्रावधानों तथा अनुसूचित क्षेत्र के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। संबंधित ग्रामसभाओं के प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद ही पालघर जिलाधिकारी द्वारा जमीन हस्तांतरण के संबंध में अंतिम आदेश जारी किया जाएगा।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने निपटाई कैब चालकों की याचिका; ड्राइवरों को भाषा सीखने के लिए मिला 1 साल का अतिरिक्त समय

सड़क और रेल संपर्क

राज्य सरकार के इस फैसले को वाढवण पोर्ट परियोजना के सड़क और रेल संपर्क तंत्र के विकास की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इससे पोर्ट तक पहुंचने वाली परिवहन सुविधाओं के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। परियोजना से जुड़ी आधारभूत संरचनाओं के निर्माण को गति प्रदान की जा रही है।

पालघर में आजादी के 80 साल बाद भी सड़क को तरस रहा वाढीव गांव, जान जोखिम में डाल रेलवे ट्रैक पार करने को मजबूर
Vaitarna Safale Railway Track Danger: पालघर जिले के वैतरणा और सफाले रेलवे स्टेशनों के बीच खाड़ी में स्थित वाढीव (गजदिवे) गांव के 4,000 से अधिक ग्रामीण आज भी अपनी जान जोखिम में डालकर जीने को मजबूर हैं। आजादी के 80 साल बीत जाने के बाद भी इस द्वीप-गांव को जोड़ने के लिए एक पक्की व सुरक्षित सड़क का निर्माण नहीं हो सका है।

रोजाना स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए चालू रेलवे ट्रैक पार करना पड़ता है। ग्रामीणों का दावा है कि इस खतरनाक रास्ते के कारण अब तक ट्रेन की चपेट में आने से 22 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

मरीज को झोली में पहुंचाया अस्पताल

जबकि समय पर अस्पताल न पहुंच पाने के कारण 20 अन्य लोगों की मौत हो चुकी है। हाल ही में दिल का दौरा पड़ने पर स्थानीय निवासी विशाल पाटील को ग्रामीणों ने कपड़े की झोली में लादकर रेलवे ट्रैक के रास्ते अस्पताल पहुंचाया था।

पीएम और सीएम से अपील का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर गांव के बच्चों का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वे प्रधानमंत्री और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से सड़क निर्माण की गुहार लगा रहे हैं। प्रशासनिक उपेक्षा से परेशान ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें कागजी आश्वासन नहीं, बल्कि धरातल पर पक्की और स्थायी सड़क चाहिए, ताकि उनका और बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके।

महाराष्ट्र में CM देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च किया देश का पहला  Maha e HRMS पोर्टल, AI असिस्टेंट जिज्ञासा भी शुरू

विधायक ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

बोईसर के विधायक विलास तरे ने कहा कि उन्होंने वाढीव गांव की सड़क समस्या को लेकर प्रशासन को तीन बार पत्र लिखा है और विधानसभा में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने कहा कि जब तक ग्रामीणों को पक्की सड़क नहीं मिल जाती, तब तक वे इस मुद्दे को उठाते रहेंगे।

ग्रामीणों का सवाल- क्या सुरक्षित सड़क हमारा अधिकार नहीं?

स्कूली बच्चों ने अपनी अपील में कहा कि वे रोज मौत के साए में पढ़ाई करने जाते हैं। किसी की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं होता। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द सुरक्षित सड़क और बेहतर संपर्क व्यवस्था उपलब्ध कराए।

पालघर मासवण आश्रमशाला में 7 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, 26 अन्य विद्यार्थी पड़े बीमार, जांच शुरू
Palghar Ashramshala Sick Students: पालघर जिले के मासवण स्थित आश्रमशाला में सात वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। मृतक छात्र की पहचान श्रेयस शैलेश आंबात के रूप में हुई है। रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसे तत्काल मासवण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर ऑक्सीजन की मदद से 102 एंबुलेंस के जरिए उसे मनोर ग्रामीण अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।

इसी आश्रमशाला के 26 अन्य विद्यार्थियों में भी बुखार के लक्षण पाए गए हैं। सभी विद्यार्थियों को मासवण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में निगरानी में रखा गया है। इससे क्षेत्र में संक्रामक बीमारी फैलने को लेकर चिंता बढ़ गई है। इससे पूर्व, 22 अगस्त को आश्रमशाला के चार विद्यार्थियों को बुखार, सर्दी और खांसी की शिकायत के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था।

प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वापस आश्रमशाला भेज दिया गया था तथा उनके रक्त के नमूने डेंगू, मलेरिया सहित

अन्य बीमारियों की जांच के लिए लिए गए थे। आश्रमशाला के शिक्षकों के अनुसार, श्रेयस शनिवार तक पूरी तरह स्वस्थ था। हालांकि, रविवार सुबह अचानक उसे सांस लेने में तकलीफ होने

लगी। इसके बाद उसे तत्काल मासवण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे मनोर ग्रामीण अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

महाराष्ट्र में CM देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च किया देश का पहला  Maha e HRMS पोर्टल, AI असिस्टेंट जिज्ञासा भी शुरू

7 वर्षीय मृतक छात्र को अचानक सांस लेने में हुई तकलीफ

श्रेयस की मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है; पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। आदिवासी विकास परियोजना अधिकारी विशाल खत्री ने बताया कि

आश्रमशाला के सभी विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है और बुखार  के लक्षण वाले 19 विद्यार्थियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में निगरानी में रखा गया है। उन्होंने कहा कि पीएम - रिपोर्ट के बाद ही छात्र की मृत्यु का सटीक कारण स्पष्ट हो पाएगा।

सभी विद्यार्थियों की कराई जा रही है स्वास्थ्य जांच

एहतियात के तौर पर सभी विद्यार्थियों के रक्त के नमूने आगे की जांच के लिए पुणे स्थित प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद विद्यार्थियों में बुखार फैलने की वास्तविक वजह सामने आने की संभावना है। इस बीच, मासवण क्षेत्र में करीब 15 दिन पहले भी एक छोटे बच्चे की अचानक मौत होने की जानकारी सामने आई है।

इसके बाद अब आश्रमशाला के सात वर्षीय छात्र की मौत और एक साथ 26 विद्यार्थियों के बीमार पड़ने से स्थानीय नागरिकों की चिंता बढ़ गई है, फिलहाल किसी विशिष्ट संक्रामक बीमारी की पुष्टि नहीं हुई है और स्वास्थ्य विभाग की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

घर से निकलना हुआ खतरनाक! वसई-विरार में बेकाबू हुआ आवारा कुत्तों का आतंक, चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने
Vasai Virar Stray Dog Attacks: वसई-विरार शहर में आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब सड़कों और फुटपाथों पर निकलना भी निवासियों के लिए खौफनाक साबित हो रहा है। शहर के मुख्य बाजारों, सोसायटियों के बाहर और गलियों में कुत्तों का झुंड राहगीरों पर हमला कर रहा है।

मनपा के स्वास्थ्य विभाग से मिले हालिया आंकड़ों ने नागरिकों की चिंता और बढ़ा दी है। बीते जनवरी और फरवरी, केवल दो महीनों के भीतर शहर में कुत्ते के काटने के 10,120 मामले दर्ज किए गए हैं। यानी औसतन हर दिन 166 लोग आवारा कुत्तों का शिकार बन रहे हैं। दुकानों और फुटपाथों के आसपास फैले कचरे व मांसाहारी खाद्य अवशेषों की वजह से शहर के लगभग हर कोने में कुत्तों का जमावड़ा लग रहा है।

Wardha News: वर्धा के स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की कमी, 33 पीएचसी में 37 चिकित्सक ठेके पर

बुजुर्गों और स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा

सड़कों पर अचानक कुत्तों के दौड़ने से दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। सुबह-शाम टहलने वाले बुजुर्गों और स्कूल जाने वाले बच्च्चों की सुरक्षा पर सीधा खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय नागरिक अब बेंगलुरु और कर्नाटक की तर्ज पर वैज्ञानिक वैज्ञानिक एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) अभियान, बड़े पैमाने पर नसबंदी

और एंटी-रेबीज टीकाकरण की मांग कर रहे हैं। नर और मादा दोनों धान की समयबद्ध नसबंदी और नियमित एंटी-रेबीज डोज, खुले में फेंके जाने वाले कचरे की तुरंत सफाई और फीडिंग जोन तय करना, कुत्तों को केवल एक जगह से हटाकर दूसरी जगह छोड़ने की बजाय उनके लिए उचित आश्रय स्थल की व्यवस्था।

कागजी घोडे दौड़ाने में मस्त हैं

पिछले रविवार को भाजपा द्वारार श्वान संकट को लेकर मनपा पर जोरदार आंदोलन किया गया था, लेकिन क्या वसई-विरार में कुत्ते कम हुए? मनपा इस गंभीर मुद्दे को लेकर बिल्कुल गंभीर नहीं है और सिर्फ कागजी घोड़े दौड़ाने में मस्त हैं।

- स्थानीय नागरिक, पिंटू सिंह रघुवंशी

परेशानी नहीं आने दी जाएगी

सह आयुक्त वसई-विरार मनपा, जितेंद्र नाईक ने कहा मनपा द्वारा कुत्तों की नसबंदी का काम शुरू कर दिया गया है और शहर के विभिन्न हिस्सों से आवारा कुतों को पकड़े जाने की प्रक्रिया जारी है। वसई-विरार के नागरिकों को आवारा कुत्तों की वजह से किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

मीरा-भाईंदर से वसई-विरार तक मेट्रो-13 को हरी झंडी: 17,725 करोड़ की परियोजना से लोकल का बोझ होगा कम
Maharashtra Metro 13 Mira Bhayandar Vasai Virar: महाराष्ट्र सरकार ने मीरा-भाईंदर से वसई-विरार तक मेट्रो-13 को मंजूरी दे दी है। इसके शुरू होने से मीरा रोड, नायगांव, वसई, नालासोपारा और विरार के यात्रियों को लोकल ट्रेनों के अलावा तेज सार्वजनिक परिवहन का विकल्प मिलेगा। इससे रोजाना लोकल से सफर करने वाले यात्रियों का एक हिस्सा मेट्रो की ओर जा सकेगा और पश्चिमी रेलवे की लोकल ट्रेनों पर यात्रियों का बोझ घटने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई इंफ्रास्ट्रक्चर कमेटी की बैठक में लिए गए इन फैसलों से लोकल ट्रेनों पर बना अत्यधिक दबाव काफी हद तक कम होगा। मेट्रो-13 को नायगांव, नालासोपारा और विरार के उपनगरीय रेलवे स्टेशनों से जोड़ा जाएगा।

इससे वसई, विरार और नालासोपारा जैसे उपनगरीय इलाकों के यात्रियों की आवाजाही आसान होगी। यात्री लोकल से उतरकर मेट्रो और मेट्रो से लोकल में आसानी से सफर कर सकेंगे। इस मार्ग की मेट्रो-9 से भी कनेक्टिविटी प्रस्तावित है। सभी स्टेशनों पर बस सेवा उपलब्ध कराने की योजना है। इससे यात्रियों को घर से स्टेशन और आगे गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा होगी।

रोजाना 4.49 लाख यात्रियों का अनुमान

मेट्रो-13 की कुल लंबाई 25.03 किलोमीटर होगी। इसमें 21.78 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड और 3.25 किलोमीटर भूमिगत होगा। मार्ग पर 16 स्टेशन प्रस्तावित है। वर्ष 2031 तक रोजाना करीब 4.49 लाख यात्रियों के इस मेट्रो से सफर करने का अनुमान है। सड़क से यात्रा करने की तुलना में समय करीब 50 प्रतिशत तक कम होने की उम्मीद है।

महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वातंत्र्य कानून, जबरन धर्मांतरण पर होगी 7 साल तक की सख्त जेल

17,725 करोड़ रुपए की परियोजना

मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण यानी एमएमआरडीए इस परियोजना को तैयार करेगा। इसकी अनुमानित लागत 17,724.99 करोड़ रुपए है। मुख्यमंत्री ने अगले छह महीने में भूमि अधिग्रहण और पहुंच मार्ग तैयार करने के निर्देश दिए है।

लोकल यात्रियों को ऐसे मिलेगी राहत

मीरा-भाईंदर से वसई-विरार क्षेत्र में रहने वाले यात्रियों के लिए अभी लोकल प्रमुख सार्वजनिक परिवहन साधन है। मेट्रो शुरू होने के बाद उन्हें एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा, खासकर उन यात्रियों को फायदा होगा, जिनका सफर मेट्रो के स्टेशनों के आसपास है। निजी वाहनों का इस्तेमाल घटने से सड़कों और प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव कम होने की भी उम्मीद है। हालांकि लोकल की भीड़ में वास्तविक कमी मेट्रो शुरू होने के बाद यात्रियों के उपयोग पर निर्भर करेगी।

नालासोपारा में नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद वारदात, 2 आरोपी हिरासत में
Nalasopara Women Harassment: नालासोपारा में 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, इंस्टाग्रामपर हुई दोस्ती के बाद आरोपी ने नाबालिग को मिलने के बहाने बुलाया और एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। तुलिंज पुलिस ने मामले में दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है।

इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की कुछ समय पहले  इंस्टाग्राम के जरिए 17 वर्षीय लड़के से पहचान हुई थी। आरोप है कि 11 जुलाई की दोपहर आरोपी ने जरूरी काम का बहाना बनाकर उसे मिलने के लिए बुलाया। पीड़िता के पहुंचने के बाद आरोपी उसे पास की एक इमारत के बंद कमरे में ले गया, जहां उसका एक अन्य 17 वर्षीय साथी पहले से मौजूद था।

वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर घटना का वीडियो भी बनाया। इसके बाद पीड़िता को धमकी दी गई कि यदि उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो उसके भाई की हत्या कर दी जाएगी और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। धमकी के डर से पीड़िता करीब एक महीने तक घटना के बारे में किसी को नहीं बता सकी।

15 अगस्त को वीडियो वायरल

पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को आरोपियों द्वारा कथित तौर पर घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के बाद पीड़िता के परिजनों को मामले की जानकारी हुई। इसके बाद परिजन तुरंत तुलिंज पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

इंजीनियरिंग में फर्जी एडमिशन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पवई पुलिस ने 10 को किया गिरफ्तार

POCSO समेत संबंधित धाराओं में मामला

शिकायत मिलने के बाद तुलिंज पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, धमकी और अश्लील सामग्री प्रसारित करने के आरोपों की जांच शुरू की है।

दोनों आरोपी नाबालिग

तुलिंज पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान हिरासत में लिए गए दोनों आरोपी 18 वर्ष से कम उम्र के पाए गए। दोनों को भिवंडी बाल न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है और सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री के स्रोत की भी पड़ताल की जा रही है।

पुलिस की जांच जारी

तुलिंज पुलिस निरीक्षक प्रकाश जाधव के अनुसार, शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना और वीडियो प्रसारित करने में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। मामले की आगे की जांच जारी है।

पालघर के तारापुर MIDC में 3 जोरदार धमाके, स्टील कंपनी में 3 मजदूर घायल
Maharashtra Industrial Safety: तारापुर एमआईडीसी में औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बोईसर स्थित एक स्टील कंपनी में सोमवार सुबह एक के बाद एक तीन जोरदार धमाके हुए। लगातार हुए विस्फोटों से पूरा बोईसर इलाका दहल गया। हादसे के समय कंपनी में करीब 100 से 150 मजदूर काम कर रहे थे। विस्फोट में तीन मजदूर घायल हुए हैं।

मुख्य फर्नेस टैंक में हुआ धमाका

जानकारी के मुताबिक, विराज प्रोफाइल्स के एसएमएस-1 प्लांट में स्क्रैप पिघलाकर स्टील बनाने का काम होता है। सुबह पहली शिफ्ट शुरू होने के कुछ ही देर बाद मुख्य फर्नेस टैंक में अचानक जोरदार विस्फोट हुआ। इसके बाद लगातार दो और धमाके हुए। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कारखाने की लोहे की चादरें उड़कर दूर जा गिरीं।

तीन मजदूर घायल, संख्या बढ़ने की आशंका

हादसे में तीन मजदूर घायल हुए हैं। घटना के तुरंत बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं। शुरुआती जानकारी में घायलों की संख्या तीन बताई गई है, हालांकि संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

भगेरिया केमिकल में गैस रिसाव

इसी बीच बोईसर में भगेरिया केमिकल से गैस रिसाव की एक अन्य घटना सामने आई है। जिला प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें रिसाव रोकने के प्रयास में जुटी हुई हैं। बताया जा रहा है कि गैस का रिसाव अभी भी जारी है।

महाराष्ट्र SIR: 2.07 करोड़ मतदाताओं के फॉर्म जमा नहीं, रोहित पवार ने उठाए सवाल

सफेद धुंध से बढ़ी दहशत

गैस रिसाव के कारण बोईसर शहर के कुछ हिस्सों में सफेद धुंध जैसी चादर दिखाई देने की बात सामने आई है। हवा की दिशा में आने वाले रिहायशी और औद्योगिक क्षेत्रों को खाली कराया जा रहा है। प्रशासन की ओर से एहतियातन नाकाबंदी भी की गई है।

लगातार सामने आई दोनों घटनाओं के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। प्रशासन की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं।

NH-48 पर अवैध होटल और ढाबों पर कसता शिकंजा, 114 निर्माण ढहाने की तैयारी, वन मंत्री गणेश नाईक ने दिए निर्देश
Palghar Illegal Dhaba Demolition: मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-48 के किनारे फैले अवैध होटल, ढाबे, टायर-पंक्चर की दुकानें, चाय की टपरियां और अन्य व्यावसायिक अतिक्रमण अब प्रशासन के निशाने पर हैं। सड़क के डिवाइडर, राजमार्ग की सीमा और वन क्षेत्र में अवैध रूप से मलबा डालने वालों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है।

पालघर के वन मंत्री एवं पालकमंत्री गणेश नाईक के निर्देश के बाद संबंधित विभागों ने अतिक्रमणों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई तेज कर दी है। जिला नियोजन समिति की बैठक में पालकमंत्री गणेश नाईक ने एनएच-48 से लगे अतिक्रमणों का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को नियमानुसार कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

चार प्रमुख विभागों का संयुक्त समन्वय

अब जिलाधिकारी डॉ. इंदू रानी जाखड़ के मार्गदर्शन में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), वन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन के समन्वय से कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा रहा है।

पॉपॉ भी दिखाएं अपनी डिग्री... अभिजीत दीपके का हेटर्स पर तीखा हमला, पीएम मोदी की डिग्री पर उठाया बड़ा सवाल

वन विभाग के सर्वे में 114 अवैध निर्माणों की पहचान

वन विभाग द्वारा किए गए सर्वेक्षण में एनएच-48 के आसपास कुल 114 अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं। इन अतिक्रमणों का कुल 73,831 वर्ग मीटर निर्मित क्षेत्र दर्ज किया गया है। इसमें ढाबे और उपाहारगृह, दुकानें एवं व्यावसायिक निर्माण, वाहन पार्किंग, पंक्चर की दुकानें और चाय की टपरियां शामिल हैं।

कानूनी प्रक्रिया और कारण बताओ नोटिस जारी

प्रशासन ने सभी अतिक्रमणों को संबंधित जमीन की कानूनी स्थिति के आधार पर वर्गीकृत किया है। एनएचएआई और वन विभाग अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में नियमानुसार कार्रवाई कर रहे हैं। आरक्षित एवं संरक्षित वन क्षेत्र में मौजूद अतिक्रमणों को लेकर संबंधित लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इट वॉस वेरी नाइस टू कैच अप विथ... जब प्रधान से मिले महाराष्ट्र के 'प्रधान', ठहाकों के बीच सजी यादों की महफिल

80 संपत्तियों का निरीक्षण और ध्वस्तीकरण कार्रवाई

22 से 30 जुलाई 2026 के बीच एनएचएआई की ओर से कुल 80 अतिक्रमित संपत्तियों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया गया। संबंधित अतिक्रमणों को हटाने के लिए पुलिस प्रशासन और वसई-विरार शहर महानगरपालिका (वीवीएमसी) के सहयोग से कार्रवाई भी की गई है।

प्रशासन अब एनएच-48 के किनारे नए अतिक्रमण रोकने के साथ ही सड़क के डिवाइडर, राजमार्ग की सीमा और वन क्षेत्र में अवैध रूप से डेब्रिज डालने वालों पर भी नजर रखेगा। इसके लिए नियमित निगरानी और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

आगामी दिनों में चरणबद्ध अभियान की योजना

आने वाले दिनों में एनएचएआई, वन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन के संयुक्त समन्वय से चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।

प्रशासन का कहना है कि इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य एनएच-48 पर सुरक्षित एवं सुचारु यातायात सुनिश्चित करना, सरकारी एवं वन भूमि की रक्षा करना और भविष्य में होने वाले अतिक्रमणों पर पूरी तरह रोक लगाना है।

पालघर के बोइसर MIDC में काम के दौरान अचानक धमाका, विराज प्रोफाइल्स के कई मजदूर अस्पताल में भर्ती
Boisar Tarapur MIDC explosion: पालघर के बोइसर स्थित तारापुर MIDC क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बड़ी औद्योगिक दुर्घटना सामने आई। यहां स्थित प्रसिद्ध कंपनी 'विराज प्रोफाइल्स में उत्पादन प्रक्रिया सामान्य रूप से चल रही थी, तभी अचानक जोरदार विस्फोट हो गया।

घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। विस्फोट की तेज आवाज से कंपनी परिसर के साथ-साथ आसपास के इलाके में भी अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा लोहे से जुड़े उत्पादों के उत्पादन के दौरान हुआ।

विस्फोट इतना तेज था कि कंपनी में काम कर रहे कई मजदूर इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद कंपनी परिसर में बचाव और राहत कार्य शुरू किया गया। घायल मजदूरों को तत्काल बाहर निकालकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। फिलहाल घायलों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

इलाके में मची दहशत

विस्फोट की अचानक हुई तेज आवाज ने कारखाने के कर्मचारियों और आसपास रहने वाले नागरिकों को डरा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामान्य रूप से चल रहे उत्पादन कार्य के बीच अचानक धमाका हुआ, जिसके बाद कर्मचारी सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही संबंधित बचाव दल और स्थानीय प्रशासन को जानकारी दी गई। कंपनी परिसर में राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला गया। पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटना की जानकारी जुटाने में लगी है। शुरुआती स्तर पर विस्फोट किस कारण हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

उत्पादन प्रक्रिया के दौरान मशीनरी, तकनीकी खराबी या अन्य किसी वजह से यह हादसा हुआ, इसकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अधिकारियों की ओर से घटनास्थल का निरीक्षण किए जाने और सुरक्षा मानकों की जांच किए जाने की संभावना है।

यवतमाल में महावितरण के कार्यकारी अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की मांगी थी रिश्वत

आखिर क्यों हो रहे हादसे?

तारापुर MIDC में बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां संचालित होती हैं और हजारों श्रमिक रोजाना यहां काम करते हैं। ऐसे में औद्योगिक दुर्घटनाओं की घटनाएं सामने आने के बाद कर्मचारियों की सुरक्षा एक बार फिर गंभीर मुद्दा बन गई है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन और नियमित निरीक्षण बेहद जरूरी है। लगातार होने वाली दुर्घटनाओं से श्रमिकों के साथ-साथ आसपास रहने वाले लोगों में भी चिंता बढ़ रही है। स्थानीय स्तर पर यह मांग उठ रही है कि कंपनियों में अग्निसुरक्षा, मशीनरी की नियमित जांच और आपातकालीन बचाव व्यवस्था को मजबूत किया जाए।

विराज प्रोफाइल्स में हुए ताजा विस्फोट के बाद प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों और सुरक्षा व्यवस्था की जांच किए जाने की उम्मीद है। जांच के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह और जिम्मेदारी से जुड़ी तस्वीर साफ हो सकेगी। फिलहाल पूरे मामले पर संबंधित अधिकारियों की रिपोर्ट का इंतजार है।

कोई बच्चा न रहे शिक्षा से वंचित: गणेशपुरी में 200 जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिली मुफ्त अध्ययन सामग्री
Prasad Chikitsa Sanstha Distributes Free Educational Kits: वसई के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्र के बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़े और आर्थिक तंगी के कारण किसी की पढ़ाई न रुके, इस उद्देश्य से प्रसाद चिकित्सा संस्था द्वारा गणेशपुरी परिसर के 200 जरूरतमंद आदिवासी विद्यार्थियों को मुफ्त शैक्षणिक किट का वितरण किया गया।

सामाजिक पहल यह सामाजिक पहल

V R 1 Foundation, मुंबई के CSR कार्यक्रम के तहत चलाई गई। संस्था की इस मदद से दुर्गम इलाकों के विद्यार्थियों और उनके पालकों में खुशी का माहौल देखा गया।

इन गांवों के छात्रों को मिला लाभ

गणेशपुरी परिसर के कोशिमशेत, लेंडीपाडा, नेवालपाडा, पेंढरिपाडा और घाटेघर स्थित जिला परिषद शालाओं के विद्यार्थियों को यह किट दिए गए। विशेष कार्यक्रम में छात्रों को कॉपी, स्कूल बैग, कंपास बॉक्स और अन्य जरूरी शैक्षणिक सामान भेंट किए गए।

प्रसाद चिकित्सा संस्था पिछले कई वर्षों से गणेशपुरी और आसपास के आदिवासी व ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पानी, स्वच्छता और सतत विकास के क्षेत्र में काम कर रही है। हर साल की तरह इस बार भी नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में जरूरतमंद बच्चों को सहयोग दिया गया।

10 लाख दें, 30 लाख ले जाएं! नासिक में चल रहा था नकली नोटों का बड़ा खेल, फ्लैट में नोट छपाई का VIDEO वायरल

शिक्षा से वंचित न रहे,आदिवासी बच्चा

संस्था के कार्यकारी प्रबंधक मिलिंद नरगुंद ने कहा, हमारा मुख्य उद्देश्य है कि एक भी आदिवासी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। सही शैक्षणिक सामग्री मिलने से इन बच्चों की प्रतिभा बेहतर तरीके से सामने आएगी। आदिवासी क्षेत्रों में स्कूल छोड़ने की दर कम करना और बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना हमारा लक्ष्य है। शैक्षणिक किट मिलने से आर्थिक रूप से कमजोर आदिवासी परिवारों पर शिक्षा का खर्च कुछ हद तक कम हुआ है।

कार्यक्रम में उपस्थित पालकों, ग्रामवासियों और शिक्षकों ने प्रसाद चिकित्सा संस्था और V R 1 Foundation के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार जताया।

36 घंटे बाद वसई-विरार में बहाल हुई बस सेवा, कर्मचारियों की मांगें मंजूर; बेड़े में शामिल होंगी 100 नई AC बसें
Vasai Virar Bus Service Restored: वसई-विरार महानगरपालिका के ठेकेदार और परिवहन कर्मचारियों के बीच हुई तनातनी और बैठकों के लंबे दौर के कारण वसई-विरार की लाइफलाइन कही जाने वाली महानगरपालिका परिवहन सेवा लगभग 36 घंटे तक ठप रही। जिसकी वजह से शहर के सर्वसामान्य नागरिकों, स्कूली बच्चों और दफ्तर जाने वाले कामकाजी वर्ग को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार दोपहर प्रशासन, ठेकेदार और यूनियन के बीच हुई मैराथन बैठक के बाद कर्मचारियों की मांगें मान ली गई, जिसके बाद दोपहर 3 बजे से बस सेवा बहाल की जा सकी।

वसई-विरार महानगरपालिका के परिवहन बेड़े में कुल 120 बसें (40 ई-बसों सहित) शामिल हैं, जो रोजाना 38 रूटों पर लगभग 2200 ट्रिप लगाकर 60 से 65 हजार यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाती हैं। मंगलवार सुबह बिना किसी पूर्व सूचना के  चालकों और कंडक्टरों के अचानक हड़ताल पर चले जाने से शहर की परिवहन व्यवस्था चरमरा गई।

एक तरफ मूसलाधार बारिश और दूसरी तरफ बसों की अनुपलब्धता का फायदा उठाकर रिक्शा चालकों ने मनमाना किराया वसूला, जिससे नागरिकों को आर्थिक चपत लगी। का आरोप था कि पिछले 4-5 वर्षों से लंबित वेतन वृद्धि और अन्य वित्तीय लाभठेकेदार की उदासीनता के कारण रुके हुए थे। बुधवार को महापौर, उपमहापौर मार्शल लोपेश, अतिरिक्त आयुक्त दीपक सावंत और बस डिपो प्रबंधक धैर्यशील जाधव की मौजूदगी में हुई संयुक्त बैठक में कर्मचारियों की सभी 13 मांगों को स्वीकार किया और चालकों-वाहकों के वेतन में 26 रुपये की बढ़ाने का निर्णय लिया।

13 मांगों पर बनी सहमति

कर्मचारियों का आरोप था कि पिछले 4-5 वर्षों से लंबित वेतन वृद्धि और अन्य वित्तीय लाभठेकेदार की उदासीनता के कारण रुके हुए थे। बुधवार को महापौर, उपमहापौर मार्शल लोपेश, अतिरिक्त आयुक्त दीपक सावंत और बस डिपो प्रबंधक धैर्यशील जाधव की मौजूदगी में हुई संयुक्त बैठक में कर्मचारियों की सभी 13 मांगों को स्वीकार किया और चालकों-वाहकों के वेतन में 26 रुपये की बढ़ाने का निर्णय लिया।

100 नई एसी बसें परिवहन के बेड़े में होंगी शामिल

प्रशासन ने बताया कि वसई-विरार शहर में परिवहन व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए ठेकेदार से 100 नई एसी बसों की मांग की गई है। अगले 6 से 8 महीनों में ये बसें टप्प्या-टप्या चरणबद्ध तरीके से सड़कों पर उतरेंगी, जिससे यात्रियों को और बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

महाराष्ट्र के वन मंत्री की मांग, ताडोबा अंधारी राष्ट्रीय उद्यान के पास बने हवाई अड्डा

उपमहापौर  मार्शल लोपेश कहा कि कर्मचारियों की अचानक हड़ताल से 66 नागरिको को हुई असुविधा के लिए हम क्षमाप्रार्थी हैं। उपमहापौर, महापौर, डिपो मैनेजर और यूनियन की संयुक्त बैठक में कर्मचारियों की वेतन वृद्धि समेत सभी 13 मांगों को मान लिया गया है। बुधवार दोपहर 3 बजे से सेवाएं शुरू करवा दी गई। हमारा प्रयास है कि लोकनेता अप्पा और पूर्व विधायक क्षितिज ठाकुर के मार्गदर्शन में वसई का हर वर्ग सुखी और सुरक्षित रहे।

परिवहन कर्मचारी प्रतिनिधित्व ने बाताया कि किरण पिछले कुछ वर्षों से हमारी जायज मांगों और समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा था, जिसके चलते कर्मचारियों को मजबूरी में यह 'काम बंद' आंदोलन करना पड़ा। इस दौरान आम यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हम खेद व्यक्त करते हैं। महापौर और प्रशासन के साथ हुई बैठक में हमारी 13 मांगों और वेतन वृद्धि पर सहमति बन गई है।

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर कार में मिले 1 करोड़ के नकली नोट! 30 लाख का था सौदा, वसई क्राइम ब्रांच ने ऐसे पकड़ा
Fake Currency Seized on Mumbai-Ahmedabad Highway: हाईवे पर फर्राटा भरती एक कार, अंदर रखा साधारण सा बैग और उस बैग में ठूंस-ठूंस कर भरे 500-500 रुपये के कड़क नोट। पहली नजर में सब कुछ सामान्य था, लेकिन जब वसई क्राइम ब्रांच की टीम ने कार को रोका, तो एक बहुत बड़े अंतराज्यीय जाली नोट रैकेट का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने मौके से पूरे 1 करोड़ रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद किए हैं, जिन्हें बेहद चालाकी से बाजार में खपाने की तैयारी की जा रही थी।

शिरसाट फाटा ब्रिज के पास घेराबंदी

महाराष्ट्र के पालघर जिले की वसई क्राइम ब्रांच यूनिट-2 को गुप्त सूचना मिली थी कि गुजरात की तरफ से एक संदिग्ध कार जाली नोटों की बड़ी खेप लेकर मुंबई की ओर आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर शिरसाट फाटा ब्रिज के नीचे नाकाबंदी सख्त कर दी। जैसे ही संदेहास्पद कार (रजिस्ट्रेशन नंबर: MH 48 BT 866) वहां से गुजरी, पुलिस ने उसे घेरकर रोक लिया।

30 लाख रुपये में बेचने की थी योजना

कार की तलाशी लेने पर वसई पुलिस के भी होश उड़ गए। बैग के भीतर 500-500 रुपये के करीब 20,000 नकली नोट रखे हुए थे। शुरुआती पूछताछ और जांच में जो खुलासा हुआ, वह और भी चौंकाने वाला है। इस 1 करोड़ रुपये की जाली करेंसी को महज 30 लाख रुपये की असली नकदी में बेचने की डील तय हुई थी। यानी 1/3 कीमत पर नकली नोटों को बाजार में खपाने की साजिश रची गई थी।

राज ठाकरे की CM फडणवीस से अचानक मुलाकात: वर्षा बंगले पर पहुंचे MNS प्रमुख, महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज

मुख्य मास्टरमाइंड की तलाश जारी

वसई क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी और नकली नोट जब्त कर लिया। मामले में पकड़ा गया आरोपी महाराष्ट्र के कोपरगांव का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस उससे कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

वसई क्राइम ब्रांच अब इस बात की जांच में जुटी है कि इन जाली नोटों की छपाई कहां हुई थी? गुजरात से मुंबई तक इसे सप्लाई करने का मुख्य नेटवर्क किसका है और इस रैकेट के पीछे का मास्टरमाइंड कौन है?

एक करोड़ के नकली नोटों को सिर्फ 30 लाख में बेचने की साजिश और मुंबई अहमदाबाद हाईवे पर पुलिस की कार्रवाई के कारण यह मामला खूब चर्चा में है।

वसई-विरार में मूसलाधार बारिश से खुली जल निकासी की पोल: सड़कें जलमग्न, लोकल ट्रेनें लेट और जनजीवन अस्त-व्यस्त
Maharashtra weather update: वसई-विरार क्षेत्र में मंगलवार को जारी मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। जुलाई की भयंकर बारिश की मार से लोग अभी उबर भी नहीं पाए थे कि अगस्त की इस बारिश ने वसई-विरार शहर महानगरपालिका के जलनिकासी के तमाम दावों की पोल खोलकर रख दी है।

नालासोपारा से लेकर विरार तक मुख्य सड़कों पर बाढ़ जैसा नजारा है, जिससे दफ्तर जाने वाले नौकरीपेशा लोगों, व्यवसायियों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे चिंताजनक और खौफनाक तस्वीर विरार (पश्चिम) स्थित विवा कॉलेज परिसर से सामने आई है। यहां मुख्य सड़क पर एक से डेढ़ फीट तक पानी भरा हुआ है। इसी जलजमाव के बीच से होकर मासूम स्कूली बच्चों को गुजरना पड़ रहा है।

लोकल चली 10 मिनट देरी से स्टेशनों पर उमड़ी भीड़

अचानक शुरू हुई बारिश से बिना छाते-रेनकोट निकले यात्रियों में भगदड़ मच गई। लोगों ने दुकानों, बस स्टैंडों और रेलवे स्टेशनों के शेड में शरण ली।

भारी बारिश का असर लोकल ट्रेन सेवाओं पर भी पड़ा, जहां अप और डाउन दोनों रूटों की गाड़ियां 10 से 15 मिनट की देरी से चलीं।

Mumbai News: मुंबई में 9 अगस्त को जम्बो ब्लॉक, हार्बर लाइन की कई लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द

दुकानें जलमग्न, लगा लंबा जाम

पानी में डूबी सड़कों पर खुले गटर और मैनहोल दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिससे हर पल किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय निवासियों का सीधा आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद पालिका प्रशासन गहरी नींद में सो रहा है। नालासोपारा पूर्व के कई हिस्सों में स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। सड़कों पर तेज बहाव के साथ बह रहे पानी के कारण निचले इलाकों के मकानों और दुकानों में पानी घुस गया है, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है।

नालासोपारा स्टेशन (पूर्व) की मुख्य सड़क और गाला नगर रोड पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। सेंट्रल पार्क रोड और तुलिंज फ्लाई-ओवर के नीचे गहरा पानी जमा होने से वाहनों के पहिए पूरी तरह थम गए। जलभराव के कारण ऑटो चालकों ने सवारियां ले जाने से हाथ खड़े कर दिए, जिससे यात्रियों को मजबूरी में पैदल ही जलजमाव से जूझना पड़ा

Nalasopara: बिजली का तार गिरने से धू-धू कर जली मोटरसाइकिल; बाल-बाल बचा चालक, मुआवजे की मांग
Oswal Nagari Nalasopara Bike Fire: पालघर जिले के नालासोपारा पूर्व स्थित ओसवाल नगरी इलाके में महावितरण (MSEDCL) की घोर लापरवाही का एक भयावह मामला सामने आया है। यहां बाबा एजेंसी सोसाइटी के सामने खड़ी एक मोटरसाइकिल पर महावितरण का हाई-वोल्टेज बिजली का तार अचानक टूटकर गिर गया।

तार गिरते ही तेज चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे मोटरसाइकिल के अगले हिस्से और टायर में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि हादसे के समय बाइक के पास कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा जानलेवा हादसा टल गया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सोशल मीडिया पर सामने आ गया है।

खड़ी बाइक पर गिरा तार, पलक झपकते ही भड़की आग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित स्थानीय निवासी अभिषेक समदर्शी ने अपनी बजाज कंपनी की 'फ्रीडम' टू-व्हीलर को सोसाइटी के बाहर पार्क किया था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही महावितरण की बिजली लाइन का एक तार अचानक टूटकर सीधे बाइक पर आ गिरा।

जमीन और बाइक से तार के टकराते ही जोरदार धमाके के साथ चिंगारियां उठने लगीं और देखते ही देखते बाइक के अगले हिस्से ने आग पकड़ ली। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे कुछ ही पलों में आग की लपटों ने दोपहिया वाहन के अगले टायर और चेसिस को अपनी चपेट में ले लिया।

नासिक में एक महीने में 45 से ज्यादा भूकंपीय झटके, जर्जर इमारतों का फिर होगा सर्वे

इलाके में फैली दहशत, बड़े हादसे से राहत

अचानक हुए इस हादसे और स्पार्किंग के कारण ओसवाल नगरी इलाके के नागरिकों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत बिजली विभाग को सूचित किया और आग पर काबू पाया।

सौभाग्य से, तार गिरते समय कोई भी राहगीर या बच्चा उस जगह से नहीं गुजर रहा था, वरना यह घटना किसी की जान ले सकती थी।

त्र्यंबकेश्वर मंदिर में VIP दर्शन पर लगी रोक! अब आम श्रद्धालुओं को मिलेगी प्राथमिकता; जानें ट्रस्ट का नया नियम

लापरवाही के खिलाफ आक्रोश, मुआवजे की मांग

घटना के बाद स्थानीय निवासियों में महावितरण के खिलाफ भारी गुस्सा व्याप्त है। लोगों का आरोप है कि इलाके में बिजली के तारों और खंभों के नियमित रखरखाव की भारी कमी है, जिसके कारण आए दिन ऐसे जर्जर तार टूटकर गिर रहे हैं।

पीड़ित बाइक मालिक अभिषेक ने महावितरण प्रशासन से अपने वाहन के नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है। नागरिकों ने मांग की है कि महावितरण तुरंत पूरे क्षेत्र में ओवरहेड तारों का निरीक्षण करे और जर्जर लाइनों की मरम्मत कराए ताकि भविष्य में किसी निर्दोष की जान न जाए।

पाकिस्तान समर्थित पोस्ट पर महाराष्ट्र ATS का बड़ा एक्शन! ठाणे-पालघर से 5 युवक गिरफ्तार, मोबाइल किए जब्त
Maharashtra ATS Detains 5 Youths Anti National Post: महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने राज्य में संदिग्ध और देश विरोधी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एजेंसी ने ठाणे जिले के मुंब्रा, पड़घा और पालघर जिले में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 5 युवकों को हिरासत में लिया है। इन सभी युवकों पर सोशल मीडिया पर भड़काऊ व देश विरोधी सामग्री शेयर करने और एक संदिग्ध टेलीग्राम ग्रुप का हिस्सा होने का आरोप है। फिलहाल, ATS की टीम सभी पांचों आरोपियों से गुप्त स्थान पर कड़ी पूछताछ कर रही है।

टेलीग्राम ग्रुप के जरिए जुड़े थे युवक

ATS सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिरासत में लिए गए ये युवक साल 2022 से ही एक खास टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े हुए थे। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि इस टेलीग्राम ग्रुप को जम्मू-कश्मीर का रहने वाला एक संदिग्ध व्यक्ति संचालित कर रहा था।

जांच एजेंसियां अब इस बात की तह तक जाने में लगी हैं कि इस ग्रुप के जरिए युवकों को किस तरह से प्रभावित या निर्देशित किया जा रहा था। इसके अलावा, इस बात की भी जांच हो रही है कि ग्रुप में किन-किन लोगों को जोड़ा गया था और उनके बीच किस प्रकार की बातचीत होती थी।

भड़काऊ पोस्ट में पाकिस्तान का जिक्र

जांच एजेंसी के रडार पर आए सोशल मीडिया पोस्ट में कई भड़काऊ और संवेदनशील बातें सामने आई हैं। एक पोस्ट में कथित तौर पर लिखा गया था, "भारत में इस समय रहना बहुत खतरनाक है, इससे अच्छा पाकिस्तान है।"

इसके अलावा भी कई आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट किए जाने की बात सामने आई है। ATS अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या ये पोस्ट सिर्फ इन युवकों के व्यक्तिगत विचार थे, या इसके पीछे कोई बड़ा मकसद या किसी संदिग्ध नेटवर्क का हाथ था।

जरा याद करो कुर्बानी: नंदुरबार के 16 साल के शेर का जिगरा देख कांप उठे थे अंग्रेज, सीने पर खाईं थी 4 गोलियां

मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच

महाराष्ट्र ATS हिरासत में लिए गए पांचों युवकों से अलग-अलग पूछताछ कर रही है। उनके मोबाइल फोन जब्त कर सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच की जा रही है। ATS यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि संदिग्ध युवकों के संपर्क में कौन-कौन लोग थे और टेलीग्राम ग्रुप के जरिए उन्हें किसी तरह प्रभावित या निर्देशित तो नहीं किया जा रहा था।

फिलहाल इस मामले में संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ और डिजिटल जांच जारी है। ATS की जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि देश विरोधी सोशल मीडिया पोस्ट के पीछे सिर्फ युवकों की व्यक्तिगत सोच थी या फिर इसके पीछे किसी संगठित नेटवर्क की सोची-समझी साजिश है।

सहेली के साथ घूमने गई 19 वर्षीय युवती से सामूहिक बलात्कार; पालघर के तलासारी में डाक बंगले के अंदर हैवानियत
Palghar Post Office Case Gangrape Talasari: महाराष्ट्र के पालघर जिले के तलासारी क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और इंसानियत को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। अपनी सहेली के साथ सैर पर निकली 19 वर्षीय एक युवती को डरा-धमकाकर छह बदमाशों ने एक बंद डाक बंगले के भीतर बंधक बनाया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

इस घटना के बाद तलासारी समेत पूरे पालघर जिले में भारी आक्रोश व्याप्त है और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। राज्य में महिलाओं की सुरक्षा इस समय सबसे बड़ी चिंता का विषय बानी हुई है।

बाइक सवार 6 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीय पीड़ित युवती अपनी सहेली के साथ तलासारी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग के पास खड़ी थी। उसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर 6 अज्ञात युवक वहां पहुंचे।

आरोपियों ने पीड़िता और उसकी सहेली को धमकाया और जबरन पास में स्थित एक वीरान व बंद पड़े डाक बंगले में घसीट ले गए। वहां आरोपियों ने बारी-बारी से युवती के साथ दरिंदगी की और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

Gadchiroli News: आशा वर्करों ने किया चक्काजाम, मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

3 आरोपी गिरफ्तार, 3 की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद हिम्मत जुटाकर पीड़िता तुरंत तलासारी पुलिस स्टेशन पहुंची और आपबीती सुनाई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पालघर पुलिस ने तुरंत विशेष टीमों का गठन किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज कुछ ही घंटों के भीतर नामजद 6 में से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाकी 3 फरार आरोपियों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

जालना में बड़ी वारदात की फिराक में थे बदमाश? 22 तलवारों और 15 खंजर समेत 44 अवैध हथियारों का जखीरा जब्त

घटना से स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा

राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट घटी इस भयावह घटना के बाद स्थानीय नागरिकों और महिला संगठनों में गहरा असंतोष है। लोगों ने मांग की है कि सभी दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसा दुस्साहस न कर सके। तलासारी पुलिस का कहना है कि बाकी बचे तीनों आरोपियों को भी जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा और मामले में त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विरार के पास कार में निकली एक करोड़ की जाली नोट, गुजरात से मुंबई लाई जा रही थी नकली करंसी
Vasai Crime Branch Fake Currency Seized: महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार क्षेत्र में वसई क्राइम ब्रांच (यूनिट-2) की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार से 1 करोड़ रुपये मूल्य के 500-500 रुपये के जाली नोट बरामद किए हैं।

यह नकली करंसी गुजरात से मुंबई ले जाई जा रही थी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी इन जाली नोटों की खेप को 30 लाख असली रुपये में बेचने की फिराक में थे।

महाराष्ट्र के विरार में 1 करोड़ रुपये के नकली नोट मिले #Fakenote #fakecurrency #maharashtra #virarfakecurrency pic.twitter.com/nxFClR51Cq
— Rahul (@rahuljuly14) August 11, 2026

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर बिछाया गया था जाल

वसई क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि गुजरात की ओर से एक संदिग्ध वाहन में भारी मात्रा में नकली नोटों की आपूर्ति मुंबई की तरफ की जा रही है। सूचना के आधार पर वसई क्राइम ब्रांच की टीम ने विरार के पास मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर शिरसाट फाटा ब्रिज के नीचे नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।

इसी दौरान एक संदिग्ध कार (MH 48 BT 8686) पुलिस को देखकर काफी दूरी पर ही रुक गई। पुलिस टीम को कार चालक के व्यवहार पर संदेह हुआ, जिसके बाद कार को घेरकर उसकी गहन तलाशी ली गई।

निलंबित पटवारी की अजब करतूत, खुद ही करवाई खुद के घर पर फायरिंग, शूटरों को दी सुपारी

बैग में मिले 500 के 20 हजार नकली नोट

कार की तलाशी के दौरान पुलिस को अंदर रखे एक बैग से 500 के जाली नोटों के बंडल मिले। पुलिस ने कुल 20,000 जाली नोट जब्त किए हैं, जिनकी कुल फेस वैल्यू 1 करोड़ है।पुलिस ने कार को जब्त करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है और उससे पुलिस कस्टडी में पूछताछ की जा रही है।

बिना चुनाव कैसे बने प्रदेशाध्यक्ष? NCP में आंतरिक कलह; सुनील तटकरे की नियुक्ति के खिलाफ EC में शिकायत

सप्लाई नेटवर्क और मुख्य सरगना की तलाश जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस नकली करंसी को मुंबई में किसे सौंपा जाना था और इसका मुख्य स्रोत कहां है, इसकी जांच की जा रही है। क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस फर्जी नोट रैकेट के पीछे गुजरात का कौन-सा गिरोह शामिल है और क्या इससे पहले भी इस रूट से नकली नोटों की आपूर्ति मुंबई या आसपास के इलाकों में की गई है।

एक रात में दो बार कांपी धरती, महाराष्ट्र के पालघर में भूकंप से मची दहशत, जानें भूकंप के दौरान कैसे बचें?
Palghar Earthquake News: महाराष्ट्र के पालघर जिले में 10 अगस्त की रात करीब एक घंटे के अंतराल में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। दोनों भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 दर्ज की गई।

भूकंप की गहराई जमीन से महज 5 किलोमीटर नीचे रही। लगातार दो बार धरती कांपने से पालघर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों में दहशत फैल गई। कई लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अभी तक दोनों झटकों से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

रात 10 बजे पहला झटका

भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, पहला झटका 10 अगस्त की रात 10 बजकर 4 मिनट पर महसूस किया गया। इसका केंद्र 19.883 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 73.164 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। इसकी गहराई भी जमीन के अंदर 5 किलोमीटर थी।

एक घंटे बाद फिर कांपी धरती

करीब एक घंटे बाद रात 11:00 बजे दूसरा भूकंप आया। दूसरे भूकंप की तीव्रता भी 3.4 रही और इसका केंद्र 19.912 डिग्री उत्तरी अक्षांश तथा 73.167 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। दूसरे झटके की गहराई भी 5 किलोमीटर रही। कम समय में दो बार कंपन से लोगों में चिंता बढ़ गई।

नासिक में भी आया था भूकंप

इससे पहले महाराष्ट्र के नासिक जिले में 8 अगस्त की रात भूकंप का झटका महसूस किया गया था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इसकी तीव्रता 4.3 दर्ज की गई थी और गहराई 5 किलोमीटर थी। इसका केंद्र 20.424 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 73.682 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।

भू-वैज्ञानिकों के अनुसार, कम तीव्रता वाले भूकंप समय-समय पर आते रहते हैं। हालांकि, कम अंतराल में लगातार कंपन महसूस होने से लोगों की चिंता बढ़ सकती है। प्रशासन ने नागरिकों से घबराने के बजाय सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है।

EQ of M: 3.4, On: 10/08/2026 23:00:52 IST, Lat: 19.912 N, Long: 73.167 E, Depth: 5 Km, Location: Palghar, Maharashtra.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @DrNKalaiselvi @GSuresh_NCS @ndmaindia pic.twitter.com/A0HWKmsDtF
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) August 10, 2026

छत्रपति संभाजीनगर: आज खुलेगा विकास प्रारूप के EP का राज, 450 बदलावों से किसकी जमीन पर पड़ेगा असर?

भूकंप से बचने के उपाय

भूकंप के झटके महसूस होने पर घबराने के बजाय तुरंत झुको, ढको और पकड़कर रखो (Drop, Cover, Hold On) की प्रक्रिया अपनाएं। घर के अंदर हों तो मजबूत टेबल या डेस्क के नीचे बैठकर सिर और गर्दन को ढकें और खिड़कियों, कांच, अलमारी व भारी सामान से दूर रहें। लिफ्ट का इस्तेमाल न करें।

बाहर होने पर इमारतों, बिजली के खंभों और पेड़ों से दूर खुले स्थान पर चले जाएं। वाहन में हों तो सुरक्षित जगह पर गाड़ी रोककर झटके खत्म होने तक वाहन के अंदर ही रहें। झटके रुकने के बाद गैस और बिजली की लाइन में नुकसान दिखाई दे तो सावधानी बरतें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

रेलवे की 175 करोड़ की योजना पर लगा ब्रेक! जानिए क्यों अटका वसई-नायगांव-जुचंद्र कॉर्ड रेल लाइन का काम?
Vasai Naigaon Juchandra Chord Rail Line Project: महाराष्ट्र में रेल कनेक्टिविटी और माल परिवहन को रफ्तार देने के उद्देश्य से प्रस्तावित 175.99 करोड़ रुपये की वसई बाईपास-नायगांव-जुचंद्र कॉर्ड लाइन परियोजना फिलहाल नौकरशाही की रफ्तार और जमीनी सर्वेक्षण के अभाव में फंस गई है। हालांकि परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की शुरुआती अधिसूचनाएं जारी की जा चुकी हैं और इंजीनियरिंग तथा पर्यावरणीय मंजूरियों की प्रक्रिया भी काफी आगे बढ़ चुकी है, लेकिन संयुक्त माप सर्वेक्षण (Joint Measurement Survey) न होने के कारण काम रुका पड़ा है।

पश्चिम रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, पालघर जिला प्रशासन के साथ मिलकर संयुक्त सर्वे पूरा होने के बाद ही भूमि का अंतिम अधिग्रहण और वास्तविक निर्माण कार्य शुरू किया जा सकेगा।

पश्चिम रेलवे और कोंकण रेलवे का होगा सीधा जुड़ाव

यह 5.73 किमी लंबी वसई बाईपास-नायगांव-जुचंद्र कॉर्ड लाइन परियोजना पश्चिम रेलवे और कोंकण रेलवे को सीधे जोड़ेगी, ट्रेनों की रिवर्सल की जरूरत खत्म करेगी, यात्रा समय घटाएगी, उपनगरीय नेटवर्क पर दबाव कम करेगी और माल परिवहन को भी गति देगी। हालांकि, संयुक्त माप सर्वे पूरा होने तक परियोजना के जमीनी काम शुरू होने की संभावना नहीं है।

सर्वे के आधार आगे बढ़ेगी मुआवजा की प्रक्रिया

उल्लेखनीय है कि रेलवे बोर्ड ने 14 जुलाई 2023 को डीपीआर मंजूर की थी, जबकि 10 जुलाई 2024 को सर्वे, भूमि योजना, पर्यावरण अध्ययन और मैंग्रोव मंजूरी के लिए परामर्श ठेका दिया गया।

इसके तहत अब तक 8.08 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव पालघर प्रशासन को भेजा जा चुका है।

साथ ही धारा 20ए और 20ई की अधिसूचनाएं भी जारी हो चुकी हैं। इसके बावजूद भूमि का वास्तविक स्वामित्व तय करने वाला संयुक्त सर्वे नहीं हो पाया है।

पश्चिमी रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पालघर जिला प्रशासन के साथ संयुक्त सर्वे पूरा होने के बाद ही अंतिम अधिग्रहण प्रस्ताव पर कार्रवाई होगी। इसी सर्वे के आधार पर मुआवजा और अधिग्रहण प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

गणेशोत्सव 2026: कोंकण जाने वालों के लिए MSRTC चलाएगा 5,220 स्पेशल ST बसें, समूह बुकिंग पर मिलेगी 100% तक छूट

मैंग्रोव भूमि डायवर्जन और अन्य मंजूरियों का स्टेटस

वसई बाईपास-नायगांव-जुचंद्र कॉर्ड रेल लाइन परियोजना के लिए 14.10 हेक्टेयर मैंग्रोव भूमि डायवर्जन का प्रस्ताव भी प्रक्रियाधीन है। मैंग्रोव मार्किंग, निरीक्षण और लागत आकलन जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी है, जबकि नायगांव और जुचंद्र की इंजीनियरिंग स्वीकृतियां भी विभिन्न स्तरों पर लंबित हैं।

चलती लोकल ट्रेन के सामने आया युवक, वसई-नालासोपारा के बीच में हाईवोल्टेज ड्रामा, वायरल हुआ वीडियो
Man On Railway Track Vasai Nalasopara: मुंबई लोकल ट्रेन नेटवर्क के पश्चिम रेलवे मार्ग पर नालासोपारा और वसई रोड स्टेशनों के बीच एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। चलती लोकल ट्रेन के सामने अचानक एक युवक आ गया और सीधे पटरी पर खड़ा हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

युवक को ट्रैक पर खड़ा देख मोटरमैन ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

A major tragedy was averted between Nalasopara & Vasai after a person allegedly stepped onto the tracks in front of an approaching Mumbai local train. The motorman's quick action stopped the train in time.

The person has been detained by RPF. Authorities urge people to stay… pic.twitter.com/ckzuf649gl
— Vasai Virar (@vasaivirarinfra) August 5, 2026

ट्रैक पर खड़ा हो गया युवक, यात्री हुए सहमे

घटना की जो जानकारी सामने आ रही है, उसके अनुसार नालासोपारा से वसई की ओर जा रही लोकल ट्रेन जब पटरियों से गुजर रही थी, तभी एक सिरफिरा व्यक्ति अचानक पटरियों के बीचो-बीच आकर खड़ा हो गया।

उसने ट्रेन की गति को नजरअंदाज करते हुए हाथ दिखाकर ट्रेन रोकने की कोशिश की। अचानक ब्रेक लगने और ट्रेन के बीच पटरी पर रुकने से डिब्बों में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया और कुछ देर के लिए यातायात ठप हो गया।

गूंगी गुड़िया विवाद में कूदी करुणा शर्मा, जय पवार से पूछा क्या धनंजय मुंडे को पार्टी से निष्कासित करेंगे?

यात्री ने सूझबूझ से युवक को पटरी से हटाया

जब काफी देर तक युवक पटरी से हटने को तैयार नहीं हुआ, तो लोकल ट्रेन में सवार एक यात्री ने हिम्मत दिखाई। यात्री ट्रेन से नीचे उतरा और उसने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को पकड़कर पटरी से दूर सुरक्षित स्थान पर हटाया।

युवक को ट्रैक से हटाए जाने के बाद ही मोटरमैन ने राहत की सांस ली और लोकल ट्रेन आगे की यात्रा के लिए रवाना हो सकी। इस पूरे घटनाक्रम के चलते कुछ समय के लिए लोकल ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

Yavatmal News: आदिवासी विद्यार्थियों के खाने के पड़े लाले, झरी जामणी में मिड-डे मील योजना पर अनाज संकट

मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है युवक

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नालासोपारा और वसई रोड स्टेशनों के बीच ट्रेन के सामने आकर हाई-वोल्टेज ड्रामा करने वाला युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ (मानसिक रूप से बीमार) बताया जा रहा है। रेलवे पुलिस (GRP/RPF) इस मामले की जांच कर रही है और इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक पटरियों तक कैसे पहुंचा। वहीं, समय रहते ब्रेक लगाकर सैकड़ों यात्रियों की जान और दुर्घटना टालने के लिए मोटरमैन की तारीफ हो रही है।

नालासोपारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कजरी महोत्सव; संजोली पांडे के गीतों से शिवमय हुआ माहौल
Nalasopara Kajari Mahotsav 2026: लोक परंपराओं को जीवित रखने के उद्देश्य से अभियान सामाजिक सांस्कृतिक संस्था और जय ओम सेवा संस्था द्वारा नालासोपारा ईस्ट में कजरी महोत्सव - 2026 बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक सेंट ल्यूक्स इंग्लिश हाई स्कूल, दुबे कंपाउंड, बिलाल पाड़ा में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन बोईसर विधायक विलास तरे, शामसुंदर दुबे और पूरे दुबे परिवार की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के पूर्व राज्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमरजीत मिश्रा भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

संजोली पांडे के गीतों से गूंजा पंडाल

लोक गायिका संजोली पांडे ने अपने मधुर गीतों से दर्शकों का मन मोह लिया। उन्होंने भोजपुरी कजरी के साथ-साथ 'माय भूमि, ही जन्मभूमि ही कर्मभूमि अमुची' जैसे मराठी गीत भी प्रस्तुत किए। भगवान शिव की स्तुति में गाए गए गीतों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। नालासोपारा के बड़ी संख्या में नागरिकों ने इस सांस्कृतिक संध्या का आनंद लिया।

अभिजीत दीपके से कुछ सीखिए... उद्धव ठाकरे ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को जमकर लताड़ा, गुटबाजी पर जताई नाराजगी

वॅलेरी लोबो को स्त्री शक्ति सम्मान

रोलर स्केटिंग की प्रसिद्ध खिलाड़ी वॅलेरी लोबो को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 'स्त्री शक्ति सम्मान' से सम्मानित किया गया। उनकी अनुपस्थिति में यह सम्मान उनके पिता विक्टर लोबो ने अमरजीत मिश्रा के हाथों प्राप्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमरजीत मिश्रा ने कजरी महोत्सव के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। युवा नेता अमित ओमप्रकाश दुबे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई।

कजरी महोत्सव के जरिए अपनी सांस्कृतिक जड़ों और लोक परंपराओं को सहेजने का यह प्रयास स्थानीय लोगों के बीच काफी सराहा गया। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी अतिथियों, कलाकारों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

- नवभारत लाइव के लिए सूर्यप्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट

Palghar: बच्ची को गोद में लेने के विवाद में ससुर ने बहू को दिया धक्का, सिर पर गंभीर चोट लगने से महिला की मौत
Palghar Daughter in law Died: महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। विरार पश्चिम स्थित बोलिंज पुलिस थाना क्षेत्र के नारंगी गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान ससुर द्वारा धक्का दिए जाने से 28 वर्षीय एक विवाहिता की मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद दो परिवारों में मातम छा गया है। पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक वारदात विरार पश्चिम के नारंगी गांव स्थित ‘भगत आली’ इलाके में घटी। मृतका की पहचान 28 वर्षीय प्राची कल्पेश पाटिल के रूप में हुई है। घटना के बाद एक तरफ जहां पूरे परिवार में महिला की मौत का गहरा शोक है, वहीं दूसरी तरफ आरोपी ससुर के जेल जाने से सन्नाटा पसरा हुआ है।

ये भी पढ़ें- लगातार बारिश से गड़चिरोली बेहाल, नदी-नाले उफान पर, सड़कें टूटीं, फसलें बर्बाद, कई गांवों का टूटा संपर्क

बेटी को गोद में लेने को लेकर हुआ था विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, प्राची का भाई विशाल पाटिल अपनी बहन को मायके ले जाने के लिए उसके ससुराल पहुंचा था। उस समय प्राची की 8 महीने की मासूम बच्ची उसके ससुर गणपत सखाराम पाटिल (60) की गोद में थी। जब प्राची ने अपनी बच्ची को मायके ले जाने के लिए ससुर से लेने का प्रयास किया, तो दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई।

देखते ही देखते यह कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर ससुर गणपत पाटिल ने अपनी बहू प्राची को ज़ोर से धक्का दे दिया। धक्का लगते ही प्राची संतुलन खो बैठी और सीधे पक्के फर्श पर जा गिरी।

सिर में लगी गंभीर चोट, अस्पताल में तोड़ा दम

फर्श पर जोर से गिरने के कारण प्राची के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लग गई और वह बेहोश हो गई। घटना के तुरंत बाद परिजन आनन-फानन में उसे पास के नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, डॉक्टरों के भरसक प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

प्राची की मौत की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आरोपी ससुर हिरासत में, BNS की धाराओं में मामला दर्ज

घटना के बाद मृतका के भाई विशाल पाटिल की लिखित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बोलिंज पुलिस ने आरोपी ससुर गणपत सखाराम पाटिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नए कानूनों के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) और धारा 351(2) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया है।

फिलहाल, इस पूरे मामले की गहन जांच वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रकाश कावले के मार्गदर्शन में की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वे घटना से जुड़े सभी गवाहों के बयान दर्ज कर रहे हैं और मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

32 करोड़ के कर्ज से बचने के लिए रची हत्या की साजिश! उद्योगपति पर हमले में सह-अध्यक्ष समेत 7 गिरफ्तार
Maharashtra Vasai Industrialist Mohansingh Parmar Attack Case: महाराष्ट्र के उद्योगपति और जीएसएम फाइल्स के प्रबंध निदेशक मोहनसिंह परमार  त्या की कोशिश मामले में वसई पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, 32 करोड़ रुपये की वित्तीय देनदारी से बचने और कंपनी पर पूर्ण नियंत्रण हासिल करने के थी सुपारी लिए यह साजिश रची गई थी।

पुलिस ने कंपनी के सह-अध्यक्ष सागर भानुशाली को मुख्य ने भानुशाली समेत सात लोगों को चला है कि भानुशाली को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट से भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। वह करीब 32 करोड़ रुपये के कर्ज में डूब गया।

वह इससे बाहर निकलने का रास्ता तलाश ही रहा था। उसने मोहन सिंह परमार को कंपनी में अपना हिस्सा लगभग 32 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए मजबूर किया। फिर उसने सोचा कि परमार को अगर वह रास्ते से हटा देता है तो उसे न तो ये रकम लौटानी पड़ेगी और कंपनी पर भी पूरा कब्जा उसका ही हो जाएगा।

यह भी पढ़ें:- नासिक की बदहाल सड़कों पर भड़के छगन भुजबल, बोले- जनता के सब्र की परीक्षा न लें, इतिहास सामने है

2 हमलावरों ने चलाई थी गोली

26 जुलाई को वसई के नाइकपाड़ा इलाके में बाइक पर सवार 2 हमलावरों ने परमार पर गोली चलाई। गोली परमार के कंधे में लगी। दूसरी गोली चलने से पहले ही पिस्तौल जाम हो जाने के कारण हमलावर भाग गए। परमार की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय शिन्त्रे ने कहा कि भानुशाली ने 40 लाख रुपये में सुपारी लेकर हत्या करने वालों को काम पर रखा था और उन्हें 5 लाख रुपये अग्रिम भुगतान कर दिए थे।

पालघर पुलिस की एक विशेष टीम ने मुख्य साजिशकर्ता प्रदेश से गिरफ्तार किया है। सागर भानुशाली को उत्तर वहीं, अन्य छह आरोपियों को भी अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया गया है। वैज्ञानिक, तकनीकी, डिजिटल, फाइनेंशियल और फोरेंसिक सबूतों की मदद से जांच जारी है।

विरार-अलीबाग कॉरिडोर को रफ्तार: 45% भूमि अधिग्रहण पूरा, अगस्त अंत तक प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य
Maharashtra Virar Alibaug Corridor  MSRDC Project: विरार-अलीबाग बहुउद्देशीय कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण पिछले दो वर्षों से अटका हुआ था, हालांकि, प्रशासन ने डेढ़ महीने में इस प्रक्रिया में तेजी लाते हुए 25 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण पूरा कर लिया है। अब तक लगभग 45 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण पूरा हो चुका है और शेष भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को अगस्त के अंत तक पूरा करने की योजना राजस्व विभाग ने बनाई है।

विरार-अलीबाग बहुउद्देशीय कॉरिडोर में मेट्रो भी शामिल है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का खाका (ब्लूप्रिंट) लगभग 9 साल पहले तैयार किया गया था, लेकिन विभिन्न तकनीकी कारणों से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया रुकी हुई थी।

पनवेल तालुका के 39 गांवों से गुजरने वाले इस कॉरिडोर के लिए लगभग चार हजार करोड़ रुपये का भूमि अधिग्रहण अपेक्षित है। रायगढ़ के जिलाधिकारी किशन जावले और पनवेल के उप-विभागीय अधिकारी पवन चांडक द्वारा किए गए नियोजन के कारण भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में अब तक एक भी शिकायत दर्ज न होने का दावा उप-विभागीय कार्यालय ने किया है।

दर बढ़ोतरी को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं

दो दिन पहले भिवंडी क्षेत्र के परियोजना प्रभावित भू-स्वामियों द्वारा मंत्रालय पर मोर्चा निकालने के बाद, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने किसानों और जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। हालांकि, दर बढ़ोतरी को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है। वर्तमान में लगभग 25 प्रतिशत मामलों में उत्तराधिकार से संबंधित विवाद लंबित हैं, जबकि 12

से 15 प्रतिशत भू-स्वामियों ने दर कटौती के कारण अधिग्रहण प्रक्रिया पर असहमति जताई है। शेष भू-स्वामियों द्वारा स्वामित्व सिद्ध करने की प्रक्रिया जारी है। इसलिए अगस्त के अंत तक सहमति से भूमि अधिग्रहण पूरा करना राजस्व विभाग के सामने एक बड़ी चुनौती है।

यह भी पढ़ें:- पुणे में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 1 और 2 अगस्त को पर्यटकों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा सिंहगढ़ किला

पर्याप्त मुआवजा नहीं मिलने से जमीन मालिक नाराज

शुरुआत में पुरानी दरों के अनुसार लगभग 20 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण पूरा होने के बाद, राजस्व विभाग ने नए सिरे से भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू करते समय दरों में कटौती कर दी। इस निर्णय से प्रति गुंठा (भूमि मापने की इकाई) लगभग सवा दो लाख से पांच लाख रुपये तक दरें कम होने के कारण भू-स्वामियों में भारी नाराजगी है। इस संबंध में जनप्रतिनिधियों द्वारा सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया गया, लेकिन अभी तक उसका कोई परिणाम नहीं निकला है।

विशेष बात यह है कि पिछले डेढ़ महीने में लगभग 25 प्रतिशत भू-स्वामियों ने नई दरों के अनुसार भूमि अधिग्रहण पर सहमति व्यक्त कर मुआवजा स्वीकार कर लिया है। दरों में कटौती का सबसे अधिक प्रभाव पाले खुर्द और सांगडे के किसानों पर पड़ा है। न्यायालय के निर्णय के अनुसार कॉरिडोर की अधिसूचना की तारीख से तीन साल की अवधि के दौरान इन दोनों गांवों में उस समय हुए खरीद-बिक्री के सौदों को मान्य किया गया।