महाराष्ट्र में CM देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च किया देश का पहला Maha e HRMS पोर्टल, AI असिस्टेंट जिज्ञासा भी शुरू

Maha e HRMS Portal Maharashtra: महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने डिजिटल प्रशासनिक सुधार के तहत महा ई-एचआरएमएस पोर्टल और एआई असिस्टेंट 'जिज्ञासा' लॉन्च किया। इससे सेवा संबंधी कार्य डिजिटल होंगे।
Maharashtra: CM Devendra Fadnavis launches the country's first Maha e-HRMS portal
महा ई एचआरएमएस पोर्टल महाराष्ट्र लॉन्च सोर्स-X
Published on
Updated on

AI Assistant Jigyasa Maharashtra Government: महाराष्ट्र सरकार ने डिजिटल ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम 'महा ई-एचआरएमएस, 'महा- आईएएस' और 'मेंटर मेंटे पोर्टल' को लॉन्च किया है। इसे देश का पहला ऑटोमेटिक ई-ऑर्डर मॉड्यूल बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य ने कई सुधारों के साथ देश में ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में बड़े बदलाव किए हैं। इसका एक उदाहरण 'महा ई-एचआरएमएस' सिस्टम है। यह सिस्टम डायनामिक एडमिनिस्ट्रेशन का चेहरा होगा।

हमें इस बात पर गर्व है कि महाराष्ट्र ने देश के सामने डिजिटल पावर की एक बड़ी सफलतम कहानी पेश की है। मुख्यमंत्री ने सह्याद्री स्टेट गेस्ट हाउस में सोमवार को इस अत्याधुनिक सिस्टम को लॉन्च किया। इस दौरान देश के पहले ऑटोमेटेड मॉड्यूल के साथ एआई पर आधारित असिस्टेंट 'जिज्ञासा' को भी लागू किया गया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सरकारी सिस्टम में काम करते हुए अधिकारी और कर्मचारी सरकारी फैसलों, नियमों व 'टिक मार्किंग' के सिस्टम में फंस जाते हैं। यह सरकारी प्रक्रिया रीस्ट्रक्चरिंग यानी जीपीआर के तहत लागू किए जा रहे बड़े प्रशासनिक रिफॉर्म्स का पहला चरण है।

यह पहल एक सदी से भी ज्यादा समय से चली आ रही पेपर-बेस्ड प्रशासनिक प्रोसीजर और सेवा बुक के मेंटेनेंस को मॉडर्न, आसान, तेज और टेक्नोलॉजी-बेस्ड बनाने के लिए जरूरी है।

Maharashtra: CM Devendra Fadnavis launches the country's first Maha e-HRMS portal
मुंबई में भारी गणेश प्रतिमाओं के लिए फिटनेस सर्टिफिकेट अनिवार्य, BMC का फैसला, वॉर्ड स्तर पर बनेगी टीम

इंटीग्रेटेड ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम का एक अहम हिस्सा

यह राज्य सरकार द्वारा लगभग दो साल पहले शुरू की गई सरकारी प्रक्रिया रीस्ट्रक्चरिंग पहल और प्रस्तावित इंटीग्रेटेड ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम का एक अहम हिस्सा है। मुख्यमंत्री के अनुसार सरकारी सेवा में काम करते समय 'मोटिवेशन' मिलना जरूरी है।

सरकारी सेवाओं में प्रमोशन भी 'मोटिवेशन' है। इस सिस्टम की वजह से प्रमोशन प्रक्रिया में तेजी आई है। सरकारी सेवाओं में नियुक्ति आदेश से लेकर रिटायरमेंट दस्तावेज तक पूरा सिस्टम डिजिटल फॉर्म में आ गया है। इस मौके पर डीसीएम सुनेत्रा पवार, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com