

Maharashtra BJP Leaders Campaign Rajasthan Civic Polls: राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव में प्रचार करने गए महाराष्ट्र के बीजेपी नेता गली-मुहल्लों की खाक छान रहे हैं। इसे राजस्थान विधानसभा का मिनी चुनाव माना जा रहा है। मतदान से पहले ही बीजेपी को बड़ी सफलता मिली है। उसके 44 प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं।
पार्टी ने राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को इस चुनाव का सहप्रभारी नियुक्त किया है। उनके नेतृत्व में मुंबई सहित राज्य के कई बीजेपी नेताओं ने पिछले एक महीने से राजस्थान में डेरा डाल रखा है।
राजस्थान के 309 नगरीय निकायों में दो चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण में 9 सितंबर और दूसरे चरण में 11 सितंबर को मतदान कराए जाएंगे। पहले चरण का चुनाव प्रचार समाप्त हो गया है।
अब दूसरे चरण के चुनाव के लिए पार्टी नेताओं ने ताकत झोंकी है। अगले साल राजस्थान विधानसभा का चुनाव होने वाला है। इसलिए निकाय चुनाव की अहमियत बढ़ गई है।
चंद्रशेखर बावनकुले, सिंह, कोटक, दरेकर, उपाध्याय, चौबे दौरे पर करत मतदान से पहले ही 77 उम्मीदवारों को निर्विरोध जीत मिली है। इसमें अकेले बीजेपी ने 44 सीटों पर कब्जा कर बढ़त बना ली है।
इसके बाद 17 निर्दलीय और तीसरे नंबर पर कांग्रेस के 16 प्रत्याशी निर्विरोध विजयी हुए हैं। बीजेपी नेताओं का कहना है कि बीजेपी की पक्ष में बयार बह रही है। मुंबई के कई दिग्गज नेताओं ने प्रचार की कमान संभाल रखी है। घर-घर प्रचार किया जा रहा है।
मुंबई से गए विधायक प्रवीण दरेकर, विधायक संजय उपाध्याय, मनोज कोटक, संजय भेगडे, अखिलेश चौबे, राजेश शिरवडकर सहित कई नेता हवा महल विधानसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवारों का जमकर प्रचार किया, बीकानेर में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री व पार्टी नेता कृपाशंकर सिंह, कोटा में श्रीकांत भारतीय, राजेश शिरवडकर और रवि व्यास और जोधपुर में विक्रांत पाटिल चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
बीजेपी नेता एडवोकेट अखिलेश चौबे ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर केंद्र सरकार की योजनाओं और पीएम नरेंद्र मोदी के संदेश को जनता तक पहुंचा रहे है। वोटरों से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। मुस्लिम समुदाय में भी पार्टी को समर्थन मिल रहा है।
मुंबई और महाराष्ट्र से पहुंचे बीजेपी नेताओं की सक्रियता ने पार्टी के प्रचार अभियान को अधिक गति दी है।
राजस्थान में नगर निकाय चुनावों को लेकर भाजपा ने अपने संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय कर दिया है। पार्टी का फोकस अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचने और स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखने पर है।
राज्य के 309 नगरीय निकायों में दो चरणों में मतदान होना है, मतदान 9 और 11 सितंबर को प्रस्तावित है। पहले चरण का प्रचार समाप्त हो चुका है और अब राजनीतिक दल अंतिम दौर में मतदाताओं को साधने तथा चुनावी समीकरण मजबूत करने में जुटे हैं।