आगर मालवा में पुलिस का बड़ा एक्शन! कृषि सेवा केंद्र में छप रहे थे 500 के नकली नोट; दो आरोपी गिरफ्तार

Fake Currency Racket Exposed Agar Malwa: आगर मालवा में बड़ा भंडाफोड़, कृषि सेवा केंद्र में यूट्यूब देखकर छापे जा रहे थे 500 के नकली नोट; ₹55,000 की जाली मुद्रा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार।
Agar Malwa Police bust fake currency racket operating from agriculture service center
आगर मालवा में फर्जी नोट छापने वाले दो आरोपी गिरफ्तार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Counterfeit Notes Found In Agar Malwa: मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कृषि सेवा केंद्र की आड़ में नकली 500 रुपये के नोट तैयार कर रहे थे।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 57 हजार 500 रुपये के नकली नोट, रंगीन प्रिंटर, कटर और अन्य उपकरण जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर नकली नोट तैयार करना सीखा था। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि अब तक कितने नकली नोट बाजार में खपाए जा चुके हैं और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारी दबिश

आगर मालवा जिले के नलखेड़ा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस स्टैंड स्थित पवार कृषि सेवा केंद्र में नकली नोट बनाने का अवैध कारोबार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान दुकान से नरेंद्र सिंह सौंधिया और शुभम सोलंकी को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान एक बैग से 500-500 रुपये के कुल 115 नकली नोट बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत 57 हजार 500 रुपये बताई गई है।

यूट्यूब से सीखा नकली नोट बनाने का तरीका

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो देखकर नकली नोट तैयार करने की तकनीक सीखी थी। इसके बाद वे असली 500 रुपये के नोट को स्कैन कर रंगीन प्रिंटर से उसकी कॉपी निकालते थे। फिर कटर की मदद से नोटों को असली आकार में काटकर तैयार किया जाता था। जांच के दौरान कई नोटों के सीरियल नंबर एक जैसे मिले, जिससे उनके नकली होने की पुष्टि हुई।

प्रिंटर, कटर समेत कई उपकरण जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने रंगीन प्रिंटर, कटर और प्रिंटिंग में उपयोग होने वाली अन्य सामग्री भी जब्त की है। बरामद उपकरणों के आधार पर पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी कब से इस अवैध गतिविधि में शामिल थे और कितनी मात्रा में नकली नोट तैयार किए गए।

बाजार में खपाए गए नकली नोटों की होगी जांच

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 178(3)(5) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। अब जांच का फोकस इस बात पर है कि आरोपियों ने अब तक कितने नकली नोट बाजार में चलाए हैं और क्या इस गिरोह से अन्य लोग भी जुड़े हुए हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है ताकि इस अवैध कारोबार में शामिल सभी आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

https://youtu.be/7FOTY31tH3A?si=0oulhB98ze4EdOW4

Navbharat Live
navbharatlive.com