पालघर के बोईसर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप, 2600 लोगों को सुरक्षित निकाला

Maharahstra News: बोईसर की भागेरिया इंडस्ट्रीज में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप मच गया। सावधानी बरतते हुए 1600 छात्रों और 1000 श्रमिकों को सुरक्षित निकाला गया। प्रशासन ने 5 किमी क्षेत्र में अलर्ट जारी कि
Toxic Oleum gas leak at Bhageria Industries, Boisar led to the evacuation of 1600 students and 1000 workers. Admin alerted residents within a 5km radius. Situation is now under control.
Boisar MIDC Gas Leak (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bhageria Industries Palghar: पालघर जिले के बोईसर एमआईडीसी क्षेत्र में रासायनिक कंपनी से जहरीली गैस का रिसाव होने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सोमवार को दोपहर में यहां की एक रासायनिक कंपनी से ओलियम (फ्यूमिंग सल्फ्यूरिक एसिड) गैस का रिसाव हुआ। अचानक आसपास कुछ लोगों के आंखों में जलन होने लगी। जिसके बाद तारापुर विद्यामंदिर के 1600 स्कूली छात्रों,भागेरिया इंडस्ट्रीज और आसपास की कंपनियों के 1,000 से अधिक श्रमिकों समेत 2600 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

आपदा प्रबंधन विभाग सक्रिय

बोईसर एमआईडीसी में भागेरिया इंडस्ट्रीज के रासायनिक यूनिट से जहरीली गैस रिसाव की खबर पर आपदा प्रबंधन विभाग सक्रिय हो गया। पालघर जिले की कलेक्टर डॉ. इंदु रानी जाखड़ ने कहा कि आपदा प्रबंधन योजना को तुरंत सक्रिय कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने कहा कि "यह रिसाव 2,500 लीटर क्षमता वाले ओलियम डे टैंक से हुआ।

हवा की दिशा के कारण धुआं आसपास के इलाकों में फैल गया, जिससे लगभग पांच किलोमीटर के दायरे पर इसका असर पड़ा।" जिसके चलते एहतियात के तौर पर लोगों को वहां से निकाला गया। दोपहर करीब दो बजे भगेरिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड की इकाई में हुए रिसाव से सफेद धुएं का एक घना बादल बन गया जो हवा की गति के कारण तेजी से फैल गया, जिससे औद्योगिक क्षेत्र में रहने वाले निवासियों और श्रमिकों के बीच दहशत फैल गई।

बढ़े हैं रहिवासी क्षेत्र

उल्लेखनीय है कि पालघर जिले का तेजी से विकास हो रहा है। यहां बोईसर तारापुर एमआईडीसी में बड़े पैमाने पर रासायनिक कंपनियां हैं। इसके आसपास रहिवासी क्षेत्रों का भी तेजी से फैलाव हो रहा है। इससे यह इलाका अब गैस चेम्बर बन गया है।गैस रिसाव,बॉयलर फटने की घटनाएं एवं प्रदूषण में भी बढ़ोतरी हुई है। सोमवार की हुई घटना के बाद एनडीआरएफ, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) और अग्निशमन दल की टीमों को शुरू में उस इकाई तक पहुंचने में बाधाओं का सामना करना पड़ा जहां गैस रिसाव हुआ था। आधिकारियों ने बताया कि "प्रभावित क्षेत्रों में धुएं की उच्च सांद्रता के कारण, बचाव दल को रिसाव के सटीक स्थान तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।" धुएं को नियंत्रित करने के लिए, बचाव दल ने रिसाव वाले टैंक के चारों ओर रेत की बोरियां लगा दी हैं।

रहिवासियों से अपील

जिला पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने रहिवासियों से कहा कि वे घबरायें नहीं स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। जिलाधकारी ने लोगों से घर के अंदर रहने और प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने की अपील की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com