नागपुर संभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 23 राजस्व कर्मचारियों को नायब तहसीलदार पद पर मिली पदोन्नति

Nagpur Revenue Department: राजस्व विभाग ने नागपुर संभाग के 23 सहायक राजस्व व मंडल अधिकारियों को नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नत किया है। सभी को 30 दिनों के भीतर पदभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
The Revenue Department has promoted 23 revenue and circle officers to the post of Naib Tehsildar in Nagpur division. They must assume charge within 30 days.
राजस्व मंत्री चंद्रशेखर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Nagpur Revenue Department Promotions Chandrashekhar Bawankule: नागपुर राजस्व एवं वन विभाग ने नागपुर संभाग के राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए सहायक राजस्व अधिकारी और मंडल अधिकारी संवर्ग के 23 कर्मचारियों को नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नति दी है। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के निर्देश पर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने इस संबंध का जीआर जारी किया।

इस पदोन्नति प्रक्रिया में नागपुर संभाग के विभिन्न जिलों में कार्यरत कर्मचारियों को शामिल किया गया है। इनमें सहायक राजस्व अधिकारी संवर्ग के 3 कर्मचारियों का समावेश है जिनमें से 2 को नियमित पदोन्नति दी गई है, जबकि एक कर्मचारी को विभागीय जांच के अधीन तदर्थ पदोन्नति प्रदान की गई है। इसके अलावा 20 मंडल अधिकारियों को उनकी वरिष्ठता के आधार पर नियमित रूप से नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नत किया गया है।

30 दिनों के भीतर संभालें पदभार

पदोन्नति प्राप्त सभी अधिकारियों की नियुक्ति नागपुर, चंद्रपुर, गड़चिरोली, वर्धा और गोंदिया जिलों के रिक्त पदों पर की गई है तथा उन्हें तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन ने इन सभी अधिकारियों को उनके वर्तमान पद से एकतरफा कार्यमुक्त घोषित किया है और आदेश प्राप्त होने के 30 दिनों के भीतर नए पद पर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य किया है।

निर्धारित समयावधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर संबंधित अधिकारियों की पदोन्नति रद्द कर दी जाएगी। साथ ही पदोन्नति के बाद वास्तविक रूप से पदभार ग्रहण किए बिना उन्हें नई वेतन श्रेणी का लाभनहीं मिलेगा। यह पदोन्नति पूर्णतः अस्थायी स्वरूप की होने के कारण संबंधित अधिकारियों को नियमित नियुक्ति का कोई अधिकार प्राप्त नहीं होगा। इस निर्णय से नागपुर संभाग की राजस्व व्यवस्था में रिक्त पद भरने से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com