महाराष्ट्र के वन मंत्री की मांग, ताडोबा अंधारी राष्ट्रीय उद्यान के पास बने हवाई अड्डा

Sudhir Mungantiwar, Tadoba Andhari Tiger Reserve, Chandrapur, National Wildlife Board
महाराष्ट्र के वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार
Updated on

मुंबई : महाराष्ट्र के वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने केंद्र सरकार से चंद्रपुर जिले में ताडोबा अंधारी बाघ अभयारण्य के पास एक हवाई अड्डा बनाने के राज्य सरकार के प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है। मुनगंटीवार ने रविवार को न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि उन्होंने चंद्रपुर में एक हवाई अड्डे की आवश्यकता के संबंध में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड के सभी सवालों का जवाब दिया है।

Sudhir Mungantiwar, Tadoba Andhari Tiger Reserve, Chandrapur, National Wildlife Board
ताडोबा अंधारी राष्ट्रीय उद्यान

वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि नक्सलवाद से निपटने और पर्यटन व औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए चंद्रपुर में एक हवाई अड्डे की आवश्यकता है। इससे राज्य में कई फायदे होंगे। नया हवाई अड्डा बनने से पर्यटन व औद्योगिक विकास को बल मिलेगा। यहां पर ताडोबा अंधारी बाघ अभयारण्य को घूमने के लिए आने वाले पर्यटक भी इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा, "राज्य सरकार ने हवाई अड्डे के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी और (चंद्रपुर जिले में) राजुरा विधानसभा क्षेत्र के मूर्ति गांव में 500 एकड़ जमीन भी चिह्नित की थी। 500 एकड़ में से 76 एकड़ जमीन वन विभाग के अंतर्गत आती है और राज्य वन मंत्रालय ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। प्रस्ताव मंजूरी के लिए केंद्र को भेजा गया था।”

सुधीर सच्चिदानंद मुनगंटीवार महाराष्ट्र राज्य में नक्सलवाद से निपटने और पर्यटन व औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा किए जाने वाले प्रयासों के बारे में जानकारी देते हुए कह रहे थे कि भाजपा की अगुवाई वाली केन्द्र सरकार से इसके लिए मांग की गयी है। सुधीर मुनगंटीवार वर्तमान में महाराष्ट्र सरकार में वन के साथ-साथ सांस्कृतिक मामलों और मत्स्य पालन के कैबिनेट मंत्री हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com