मुंबई से रायगढ़ की कनेक्टिविटी होगी मजबूत, कर्जत-पनवेल के बीच 35-40 मिनट में पूरा होगा सफर

Mumbai Railway Line: कर्जत-पनवेल 29.6 किमी लंबी उपनगरीय रेल लाइन का 99% काम पूरा हो चुका है। दिवाली में लोकल सेवा शुरू करने की योजना है, जिससे यात्रा समय घटकर 35-40 मिनट रह जाएगा।
99% of the work on the Karjat-Panvel rail line is complete; local train services to start by Diwali
रेल लाइनसोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Karjat Panvel Suburban Railway Line MUTP: कर्जत-पनवेल के बीच निर्माणाधीनउपनगरीय रेल लाइन का काम अंतिम चरण में है। अधिकारियों के अनुसार 29।6 किमी लंबी इस डबल लाइन का करीब 99 प्रतिशत काम पूर्ण हो चुका है। काम पूरा होते ही सीआरएस की मंजूरी ली जाएगी।

इस प्रक्रिया के पूरा होते ही अनुमान जताया गया है कि दिवाली में इस लाइन लोकल सेवा शुरू करने की दिशा में तैयारी शुरू कर दी गई है। यह सेवा शुरू होने के बाद कर्जत-पनवेल के बीच का सफर महज 35 से 40 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। इसे एक तरह से यात्रियों के लिए सौगात माना जा रहा है।

मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट-3 के तहत मुंबई रेलवे विकास कार्पोरेशन द्वारा इस परियोजना का निर्माण किया जा रहा है। 2,782 करोड़ रुपए की इस परियोजना से पनवेल-कर्जत के बीच एक वैकल्पिक उपनगरीय रेल मार्ग उपलब्ध होगा। इससे नवी मुंबई के साथ ही कर्जत और रायगढ़ क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होने में मदद मिलेगी।

इस मार्ग पर पनवेल, चिखले, पोयंजे, चौक और कर्जत सहित पांच स्टेशन होंगे। बता दें कि 'मोहापे' स्टेशन का नाम बदलकर 'पोयंजे' किया गया है। परियोजना में सभी बड़े-छोटे पुल, पांच आरओबी और 16 आरयूबी का काम पूरा हो गया है।

99% of the work on the Karjat-Panvel rail line is complete; local train services to start by Diwali
मुंबई में BMC की बड़ी कार्रवाई, 122 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त; 18 हजार मामलों में ₹9.40 करोड़ जुर्माना

अंतिम लाइनिंग का काम भी पूरा हो चुका है। पनवेल-कर्जत की दिशा में बने दोनों रेलवे फ्लाईओवर भी तैयार हैं और उन पर पटरियां बिछाने का काम जारी है। पुणे एक्सप्रेसवे के नीचे बने अंडरपास में पटरियां जोड़ने का काम भी पूरा हो गया है। स्टेशनों के काम और लाइन पर सिग्नल प्रणाली का काम भी अंतिम चरण में है।

पहाड़ों के बीच दौड़ेगी लोकल, दिसंबर तक काम पूरा करने लक्ष्य

इस लाइन पर तीन सुरंगें हैं, जिनकी कुल लंबाई 3.164 किलोमीटर है। सभी के काम पूरे हो चुके हैं। इनमें वावलें सुरंग 2.625 किलोमीटर लंबी है। यह मुंबई के उपनगरीय रेल नेटवर्क की सबसे लंबी सुरंग है। परियोजना का काम दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com