वसई-विरार में दही हांडी-गणेशोत्सव के लिए पुलिस-मनपा अलर्ट, 825 दही हांडी मंडल और 36 हजार से अधिक गणेशोत्सव

Maharashtra Ganeshotsav News: वसई-विरार में दही हांडी और गणेशोत्सव की तैयारियों को लेकर पुलिस व मनपा ने बैठक की। मंडलों को 'आपले सरकार' से ऑनलाइन अनुमति मिलेगी व विसर्जन हेतु रो-रो बोट का सुझाव दिया।
Grand preparations for Dahi Handi and Ganeshotsav in Vasai-Virar
वसई विरार दही हांडी गणेशोत्सव तैयारियां सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Vasai Virar Dahi Handi Ganeshotsav Preparations: वसई-विरार क्षेत्र में दही हांडी और गणेशोत्सव को शांतिपूर्ण, भव्य और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए मीरा-भायंदर, वसई-विरार (एमबीवीवी) पुलिस आयुक्तालय और महानगरपालिका प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस वर्ष पूरे वसई-विरार क्षेत्र में लगभग 825 दही हांडी मंडल और 36 हजार से अधिक सार्वजनिक एवं घरेलू गणेशोत्सव आयोजित किए जाएंगे।

त्योहारों के दौरान सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, गड्डामुक्त सड़कों और विसर्जन व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पुलिस व मनपा अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों और मंडल प्रतिनिधियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। त्योहारों के दौरान आयोजकों को राहत देते हुए इस बार अनुमति प्रक्रिया को बेहद सरल और पारदर्शी बनाया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार के 'आपले सरकार' पोर्टल के माध्यम से मंडलों को सभी आवश्यक स्वीकृतियां ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। इसके अलावा, सड़कों के पैचवर्क, लटकते बिजली के तारों को दुरुस्त करने और विसर्जन स्थलों पर 24 घंटे मेडिकल टीमें तैनात करने के कड़े निर्देश

ट्रैफिक जाम से मुक्ति के लिए रो-रो बोट का सुझाव

वसई-विरार शहर में विसर्जन के दौरान लगने वाले लंबे जाम और कतारों को खत्म करने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जा रही है। बड़ी मूर्तियों के विसर्जन को सुगम बनाने के लिए जेटी पर 'रो-रों' बौट सेवा शुरू करने का सुझाव दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए विसर्जन मार्गों पर सीसीटीवी निगरानी, पुलिस हेल्पलाइन 112 की त्वरित 5 मिनट रिस्पॉन्स सेवा और मनपा की तरफ से एक नोडल अधिकारी तैनात किया जाएगा।

समीक्षा बैठक में गणेशोत्सव की तैयारी पर जोर

मीरा भाईंदर महानगरपालिका के विभिन्न प्रशासनिक मामलों पर महापौर डिंपल मेहता की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त राधाबिनोद ए। शर्मा, उपमहापौर ध्रुवकिशोर पाटिल, स्थायी समिति सभापति हसमुख गहलोत, प्रभाग समिति सभापति वर्षा भानुशाली, सुनिता जैन, मदन सिंह, संजय थेराडे, दिनेश जैन, प्रशांत दलवी तथा अतिरिक्त आयुक्त डॉ। संभाजी पानपट्टे, उपायुक्त स्वप्निल सावंत, सभी प्रभाग अधिकारी व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में वार्डवार हॉकर व नॉन-हॉकर जोन की समीक्षा कर हॉकरों की सूची में आवश्यक बदलाव, अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई और लंबित मामलों की स्थिति पर संबंधित विभागों से जानकारी ली गई।

गणेशोत्सव पर गणेश मंडलों के मंडप परमिशन में आ रही दिक्कतों को दूर करने और लंबित आवेदनों को तत्काल मंजूरी देने पर जोर दिया गया। वन-विंडो प्रणाली के माध्यम से परमिशन प्रक्रिया को सरल और बेहतर समन्वय के साथ लागू करने पर भी चर्चा हुई। मनोनीत सदस्यों के चुनाव के लिए आवश्यक योग्यता एवं मानदंड तय करने, साथ ही मनपा की संपत्तियों का पारदर्शी और प्रभावी उपयोग कर मनपा की आय बढ़ाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।

Grand preparations for Dahi Handi and Ganeshotsav in Vasai-Virar
मुंबई में बाइक टैक्सी से खुलेंगे 8 करोड़ लोगों की कमाई के द्वार, गडकरी के बयान का रैपिडो ने किया स्वागत

एमबीवीवी पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों, विभागों और मंडल प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाने का उद्देश्य समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। ध्वनि प्रदूषण और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा और पिछले वर्ष से बेहतर सुरक्षा व्यवस्था देने का प्रयास रहेगा।

भाजपा सांसद डॉ. हेमंत सावरा ने कहा कि दही हांडी और गणेशोत्सव आपसी सौहार्द और उत्साह के प्रतीक हैं। बड़ी मूर्तियों के आगमन और विसर्जन में परेशानी न हो, इसके लिए सड़कों की मरम्मत और बिजली के तारों की सुरक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने विसर्जन के लिए रो-रो बोट और कॉमन नोडल अधिकारी की व्यवस्था की मांग रखी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com