जालना में बड़ी वारदात की फिराक में थे बदमाश? 22 तलवारों और 15 खंजर समेत 44 अवैध हथियारों का जखीरा जब्त

Jalna Illegal Weapons Seized: महाराष्ट्र के जालना के सुंदरनगर से 44 घातक अवैध हथियार बरामद किए। अजमेर से ट्रैवल्स के जरिए लाए गए इस जखीरे के साथ एक शातिर अपराधी गिरफ्तार हुआ है।
Jalna Police Seized Illegal Weapons
जालना में अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार आरोपीसोर्स: सोशल मीडिया
Updated on

Illegal Weapons Seized In Jalna: महाराष्ट्र के जालना शहर में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। चंदनझिरा पुलिस स्टेशन की टीम ने सुंदरनगर इलाके में एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए अवैध घातक हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। अजमेर से तस्करी कर जालना लाए गए इन हथियारों को शहर में बेचे जाने की योजना थी, लेकिन पुलिस की तत्परता ने एक संभावित बड़ी वारदात या आपराधिक गतिविधि के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान मिली बड़ी कामयाबी

मामले की जानकारी देते हुए जालना के सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर (SDPO) अनंत कुलकर्णी ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई जालना जिले के पुलिस अधीक्षक तेघबीर सिंह संधू के निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष कॉम्बिंग ऑपरेशन के तहत की गई है।

ऑपरेशन के दौरान चंदनझिरा पुलिस स्टेशन के प्रभारी को अपने विश्वसनीय गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली थी कि दो आरोपी इमरान और शेख मजीद अजमेर से ट्रैवल बस के जरिए हथियारों की एक बड़ी खेप मंगा चुके हैं और वे इसे सुंदरनगर क्षेत्र में बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे हैं।

छापेमारी में बरामद हुए 41 घातक हथियार

सूचना मिलते ही जालना पुलिस की विशेष टीम ने सुंदरनगर क्षेत्र में जाल बिछाकर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध आरोपी शेख मजीद को रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके कब्जे से कुल 41 अवैध और बेहद खतरनाक हथियार बरामद किए गए।

ये हथियार जब्त किए गए

  • 22 धारदार तलवारें

  • 15 खतरनाक खंजर

  • 4 बड़े चाकू

  • 3 अन्य हथियार

पुलिस के अनुसार बरामद किए गए इन हथियारों की कुल बाजार कीमत लगभग 1 लाख 34 हजार रुपये आंकी गई है।

आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास

जालना के सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर (SDPO) अनंत कुलकर्णी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी शेख मजीद के खिलाफ पहले से ही जालना शहर और चंदनझिरा पुलिस स्टेशन में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वह इलाके का एक पुराना और शातिर बदमाश है।

Jalna Police Seized Illegal Weapons
जरा याद करो कुर्बानी: नंदुरबार के 16 साल के शेर का जिगरा देख कांप उठे थे अंग्रेज, सीने पर खाईं थी 4 गोलियां

फिलहाल, मामले का दूसरा मुख्य आरोपी इमरान पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस की टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारी अनंत कुलकर्णी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के दौरान यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अवैध हथियारों की यह सप्लाई किसे की जानी थी और इसके पीछे कोई बड़ा आपराधिक नेटवर्क तो शामिल नहीं है।

Navbharat Live
navbharatlive.com