NH-44 केलापुर फ्लाईओवर मामला, 1 साल बाद भी अधूरा निर्माण, एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाओं पर भी मंडराया खतरा

Yavatmal Traffic Jam: यवतमाल के पांढरकवडा में NH-44 पर केलापुर फ्लाईओवर का काम एक महीने से बंद होने से भारी ट्रैफिक जाम लग रहा है। नवरात्रोत्सव में श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ने की आशंका है।
Yavatmal Pandharkavada City NH-44 Kelapur Flyover
केलापुर में निर्माणाधीन फ्लाईओवर फोटो सोर्स- नवभारत
Published on
Updated on

Yavatmal Pandharkavada City NH-44 Kelapur Flyover: यवतमाल जिले में स्थित पांढरकवडा शहर के राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 44 पर केलापुर में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का काम पिछले एक माह से बंद पड़ा है। इसके कारण पलाईओवर मार्ग पर घंटों यातायात जाम रहता है। नवरात्रोत्सव के दौरान जगदंबा माता के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना रहती है। ऐसे में स्थिति और गंभीर होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

इसे लेकर वाहन चालक और देवस्थान ट्रस्ट के पदाधिकारी चिंतित हैं। चिंताजनक स्थिति वर्तमान स्थिति में फ्लाईओवर मार्ग पर रास्ता काफी संकरा हो गया है। कई बार एक समय में केवल एक ही वाहन आगे बढ़ पाता है। इसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और यात्रियों का काफी समय बर्बाद हो रहा है। रोजाना की यातायात व्यवस्था में ही जब यह समस्या उत्पन्न हो रही है, तो नवरात्रोत्सव के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को प्रशासन कैसे संभालेगा, यह सवाल उठ रहा है

नवरात्रोत्सव में होगी परेशानी 

नवरात्रोत्सव में होगी परेशानी केलापुर स्थित राष्ट्रीय महामार्ग के किनारे प्रसिद्ध जगदंबा माता देवस्थान है। नवरात्रोत्सव के दौरान यहां बड़ा मेला आयोजित होता है। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित मराठवाड़ा क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। उत्सव के दौरान प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं और वाहनों की आवाजाही रहती है। ग्रामीणों, वाहन चालकों और जगदंबा देवस्थान ट्रस्ट की ओर से संबंधित विभाग से तत्काल हस्तक्षेप कर अधूरे पड़े काम को गति देने और वैकल्पिक यातायात व्यवस्था करने की मांग की जा रही है।

Yavatmal Pandharkavada City NH-44 Kelapur Flyover
यवतमाल में 300 दिव्यांगों को मिलेंगे आधुनिक कृत्रिम हाथ-पैर, 6 सितंबर को होगा माप शिविर

एक वर्ष बीतने के बाद भी काम अधूरा

केलापुर फ्लाईओवर के काम को शुरू हुए एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन काम अभी भी अधूरा है। पिछले एक माह से काम बंद होने के कारण समस्या और बढ़ गई है।

नवरात्रोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही होगी। ऐसे में यातायात जाम की स्थिति बनने पर एंबुलेंस, अग्निशमन दल और अन्य आपातकालीन सेवाओं को भी बाधा पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

एक ही ठेकेदार के पास कई काम

केलापुर से लगभग दस किलोमीटर दूरी पर कौंधारा में भी इसी ठेकेदार द्वारा फ्लाईओवर का काम किया जा रहा है।स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कौंधारा के काम को प्राथमिकता दी जा रही है और केलापुर के फ्लाईओवर के काम की अनदेखी की जा रही है।इसके अलावा गोंडवाकली में भी इसी ठेकेदार द्वारा टोल प्लाजा का काम शुरू होने की जानकारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com