मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, हथियार तस्कर गिरफ्तार; 2 पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

Mumbai Crime Branch: मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट-7 ने साकीनाका से दो पिस्तौल और 10 कारतूस के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी पर यूपी के गोरखपुर में हत्या के दो मामले दर्ज हैं।
Major action by Mumbai Crime Branch: Arms smuggler arrested; 2 pistols and 10 live cartridges seized
मुंबई क्राइम ब्रांचसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Mumbai Arms Smuggler Arrest: स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 7 ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हथियारों की कथित तस्करी में शामिल मनीष एस नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

होटल के पास बिछाया जाल

क्राइम ब्रांच की टीम ने साकीनाका के असल्फा इलाके में होटल अशोका इन के पास जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, मनीष एस वहां हथियारों की आपूर्ति करने के इरादे से रुका हुआ था। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया।

दो पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दो पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने हथियार और कारतूस जब्त कर लिए हैं। बरामद हथियारों की जांच की जा रही है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन्हें कहां से लाया गया था और किसे आपूर्ति की जानी थी।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस मामले में साकीनाका पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। पुलिस अब हथियार तस्करी से जुड़े नेटवर्क और आरोपी के संभावित साथियों की जानकारी जुटा रही है।

Major action by Mumbai Crime Branch: Arms smuggler arrested; 2 pistols and 10 live cartridges seized
मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन: दुबई से संचालित अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, गोवा से 12 गिरफ्तार

गोरखपुर में हत्या के दो मामले दर्ज

पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी शातिर और आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हत्या के दो मामले दर्ज हैं। ये मामले शाहपुर और खैराबाद पुलिस स्टेशनों में दर्ज बताए गए हैं।

हथियार सप्लाई नेटवर्क की जांच

क्राइम ब्रांच अब आरोपी से पूछताछ कर हथियारों की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मुंबई में हथियार किस उद्देश्य से लाए गए थे और इस नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com