इट वॉस वेरी नाइस टू कैच अप विथ... जब प्रधान से मिले महाराष्ट्र के 'प्रधान', ठहाकों के बीच सजी यादों की महफिल

Devendra Fadnavis Delhi Visit: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच इस आत्मीय भेंट और बातचीत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं।
Devendra Fadnavis Dharmendra Pradhan meeting
धर्मेंद्र प्रधान और देवेंद्र फडणवीस(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Devendra Fadnavis Meets Dharmendra Pradhan: देश की राजधानी इन दिनों महाराष्ट्र की राजनीति के केंद्र बिंदु देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति से चर्चा में है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस वर्तमान में अपने दिल्ली दौरे पर हैं और उनके इस प्रवास की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर नेटिजन्स का दिल जीत लिया है।

दरअसल, फडणवीस ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की और इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच जबरदस्त तालमेल और आत्मीयता देखने को मिली।

मेरे बंधू और ठहाकों वाली वह मुलाकात

अपनी इस मुलाकात की तस्वीरों को साझा करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने एक बेहद भावुक और गर्मजोशी भरा संदेश लिखा। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान को अपना भाई बताते हुए कहा, आज अपने दिल्ली दौरे के दौरान अपने भाई धर्मेंद्र प्रधान जी से मिलना और उनके साथ वक्त बिताना बहुत अच्छा रहा।

साझा की गई तस्वीरों में दोनों नेता खुलकर ठहाके लगाते और गुफ्तगू करते नजर आ रहे हैं। फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए इस मुलाकात को अत्यंत आनंददायी बताया। यह तस्वीरें न केवल दो नेताओं के बीच के राजनैतिक संबंधों को दर्शाती हैं, बल्कि उनकी गहरी व्यक्तिगत मित्रता की भी गवाही देती हैं।

Devendra Fadnavis Dharmendra Pradhan meeting
पॉपॉ भी दिखाएं अपनी डिग्री... अभिजीत दीपके का हेटर्स पर तीखा हमला, पीएम मोदी की डिग्री पर उठाया बड़ा सवाल

PM मोदी और निर्मला सीतारमण के साथ महत्वपूर्ण मंथन

धर्मेंद्र प्रधान से आत्मीय मुलाकात के अलावा, मुख्यमंत्री फडणवीस का यह दिल्ली दौरा प्रशासनिक और आर्थिक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य के विकास और आगामी योजनाओं पर चर्चा की।

इसके साथ ही, फडणवीस ने केंद्रीय अर्थमंत्री निर्मला सीतारमण से भी भेंट की। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में महाराष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण बजटीय प्रावधानों, जीएसटी रिफंड और आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई है। दिल्ली के इन गलियारों में फडणवीस की यह सक्रियता महाराष्ट्र के आगामी राजनैतिक भविष्य के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है।

Devendra Fadnavis Dharmendra Pradhan meeting
पीएम मोदी से मिले सीएम देवेंद्र फडणवीस, डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स और केंद्र-राज्य समन्वय पर हुई चर्चा

बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम और महाराष्ट्र का कनेक्शन

देवेंद्र फडणवीस का यह दौरा उस समय हो रहा है जब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।

इस नई टीम में महाराष्ट्र के दिग्गजों का भारी बोलबाला देखने को मिल रहा है। विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महासचिव, डॉ. भारती प्रवीण पवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी दी गई है।

इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रही तस्वीरें

दिल्ली में प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के साथ फडणवीस की बैठकों और फिर धर्मेंद्र प्रधान के साथ उनकी ठहाकों वाली केमिस्ट्री ने यह स्पष्ट कर दिया है कि महाराष्ट्र के विकास के साथ-साथ राष्ट्रीय संगठन में भी राज्य का दबदबा बरकरार है। फिलहाल, फडणवीस की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं, जहां लोग इसे दो भाइयों का मिलन बता रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com