महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता; नासिक समेत कई इलाकों में दहशत

Nashik Earthquake Tremors: नासिक समेत महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। 4.3 तीव्रता के झटकों से लोग घरों से बाहर निकल आए।
Earthquake tremors felt in Maharashtra and Gujarat; magnitude measured 4.3 on the Richter scale
महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटकेसोर्स- AI जनरेटेड
Updated on

Maharashtra Gujarat Earthquake Tremors: महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ इलाकों में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई। झटके महसूस होते ही नासिक समेत कई इलाकों में लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके नासिक, सूरत और वापी समेत आसपास के इलाकों में महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नासिक से करीब 47 किलोमीटर दूर भनवड़ गांव के पास बताया जा रहा है।

Earthquake tremors felt in Maharashtra and Gujarat; magnitude measured 4.3 on the Richter scale
नासिक में झमाझम बारिश; किसानों को मिली राहत पर शहर में जलभराव से यातायात प्रभावित

नासिक के कई तालुकों में महसूस हुए झटके

नासिक शहर के अलावा जिले के दिंडोरी, निफाड, पेठ, सुरगाणा और इगतपुरी तालुका में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया और कई लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए।

Earthquake tremors felt in Maharashtra and Gujarat; magnitude measured 4.3 on the Richter scale
भूकंप या कुछ और? ईरान के खुजेस्तान में कांपी धरती, सरंद में महसूस किए गए 5.0 तीव्रता के तेज झटके

पहले भी महसूस हो चुके हैं हल्के झटके

बताया जा रहा है कि इससे पहले पेठ और सुरगाणा तालुका में तीन बार हल्के भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। हालांकि, इस बार महसूस किया गया झटका अपेक्षाकृत तेज था, जिससे लोगों में डर बढ़ गया।

यह भी पढ़ें:- नासिक मनपा की महासभा में गड्ढों पर गदर: एंबुलेंस लेकर सभागार में घुसे पार्षद, मरीजों का वेश धरकर प्रदर्शन!

फिलहाल प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि, भूकंप के बाद स्थानीय स्तर पर स्थिति का आकलन किया जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com