मुंबई BJP की नई 'जम्बो' कार्यकारिणी घोषित, अमित साटम की टीम में हिंदी भाषियों का दबदबा, देखें पूरी लिस्ट

Mumbai BJP Executive Committee: मुंबई मनपा चुनावों के लिए बीजेपी ने अमित साटम के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी की घोषणा की है, जिसमें उत्तर भारतीय और हिंदी भाषी चेहरों को बड़ी जिम्मेदारियां दी गई हैं।
Mumbai BJP Executive Committe
अमित साटम (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai BJP New Team: मुंबई मनपा चुनाव में जीत से उत्साहित बीजेपी ने अध्यक्ष अमित साटम के नेतृत्व में नई जम्बो कार्यकारिणी घोषित कर दी है। मुंबई बीजेपी की नई कमेटी कमेटी में 8 उपाध्यक्ष, 4 महासचिव और 8 सचिव सहित कई हिंदी भाषी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर अमरजीत मिश्रा, रश्मी मीरचंदानी, रवि राजा, पंकज यादव, अभिजीत सामुंत, महेश पारकर, राजश्री पलांडे और किरण शेलार को नियुक्त किया गया है।

यहां देखें नई कार्यकारिणी की पूरी लिस्ट

महासचिव के रूप में राजेश शिरवडकर, आचार्य पवन त्रिपाठी, श्वेता परुलकर और विनोद शेलार को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सचिव पद पर संतोष मेढेकर, रुक्मिणी खराटमल, प्रतीक कापे, जयश्री खरात, बिंदु द्विवेदी, जितेंद्र राऊत, अखिलेश चौबे और जिगर कराणी की नियुक्ति की गई है। संगठन के कोषाध्यक्ष के रूप में किरीट भंसाली तथा कार्यालय प्रमुख के रूप में दिनेश जगताप को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रवक्ता के रूप में अनिकेत निकम, निरंजन शेट्टी, राहुल दिनानाथ तिवारी, अजय सिंह, उदय प्रताप सिंह, किशोर जोशी और सुनीता सुमन सिंह को नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में महेश कारया, विजय गोवलकर, राजेश रस्तोगी, अजित मन्याल, संतोष ठाकुर, एकनाथ संगम, योगेश दुबे, अमोल जाधव, विवेकानंद गुप्ता, मोहन गौडा, गणेश पांडे, कौशल जैन, विजय पगारे, आशीष सालसकर, अशोक राय, रविंद्र खोत, सीताराम तिवारी, विश्वंबर राय, अजय तिवारी, इंद्रसेन उपाध्याय, लक्ष्मण कणल, निहारिका खोंदले, महेश मदलियार और जय नागवानी को शामिल किया गया है।

दीपक सिंह युवा मोर्चा के अध्यक्ष

अमित साटम ने विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की भी घोषणा की। पार्टी के विभिन्न आंदोलनों में अग्रसर रहने वाले दीपक सिंह की नियुक्ति युवा मोर्चा अध्यक्ष पद पर की गई है। महिला मोर्चा अध्यक्ष योजना ठोकले, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सन्नी सानप, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष शरद कांबले, उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष वसीम खान तथा झोपड़पट्टी मोर्चा अध्यक्ष धनंजय कोलकर बने हैं।

Deepak Singh becomes president of Mumbai BJP Yuva Morcha
दीपक सिंह

इन्हें मिली विभिन्न सेल की जिम्मेदारी

इसके अलावा विभिन्न प्रकोष्ठों में आईटी और सोशल मीडिया सेल के संयोजक नचिकेत सहस्रबुद्धे (सह संयोजक पल्लवी ताम्हणकर), गुजराती सेल के संयोजक बिमल भुता, इंडस्ट्रीज सेल के संयोजक भरत अजवानी, शिक्षा सेल के संयोजक डॉ. राजूंबडगर, सांस्कृतिक सेल के संयोजक जेसल कोठारी, पारसी सेल के संयोजक खुसरो खेकोबाद, सिंधी सेल के संयोजक रोहित भगनानी और बिहार प्रकोष्ठ के संयोजक मनोज झा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई कार्यकारिणी के गठन के बाद पार्टी नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि इससे संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और मुंबई में पार्टी की गतिविधियां और अधिक मजबूत होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com