पालघर के अस्पताल में ब‍िल को लेकर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने की डॉक्टरों से मारपीट, 17 लोगों पर केस दर्ज

Shiv Sena Workers Assaulting Staff: पालघर के रिलीफ अस्पताल में गोविंदा के बिल को लेकर हंगामा हुआ। शिवसेना कार्यकर्ताओं पर डॉक्टरों और कर्मचारियों से मारपीट व धमकी देने का आरोप है।
Shiv Sena Workers Assaulting Palghar Hospital Staff
शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने रिसेप्शनिस्ट और डॉक्टरों को थप्पड़ मरा, CCTV में रिकॉड(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Shiv Sena Workers Assaulting Palghar Hospital Staff: दहीहंडी के दौरान घायल गोविंदा के इलाज के बिल को लेकर पालघर के रिलीफ अस्पताल में आधी रात के बाद जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि सत्तारूढ़ शिवसेना के कुछ पदाधिकारी और उनके समर्थक अस्पताल में घुस गए और डॉक्टरों व कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज, धमकी और मारपीट की।

विवाद उस समय शुरू हुआ, जब अस्पताल से छुट्टी के दौरान गोविंदा मंडली के सदस्यों को 19,866 रुपये का बिल दिया गया। CCTV फुटेज में एक व्यक्ति द्वारा रिसेप्शनिस्ट को थप्पड़ मारने और बीच-बचाव करने वाली महिला कर्मचारी को धमकाने की घटना सामने आई है।

मरीज की ड्रिप निकालने का भी आरोप

अस्पताल कर्मचारी की शिकायत के मुताबिक, शिवसेना जिला प्रमुख कुंदन सांखे, नगर प्रमुख राहुल घरत और अन्य लोग आपातकालीन विभाग में पहुंचे और डॉक्टरों से बहस करने लगे। आरोप है कि भीड़ में शामिल कुछ लोग संक्रमण के लिहाज से प्रतिबंधित ICU क्षेत्र में भी घुस गए।

अस्पताल कर्मचारियों का दावा है कि वहां एक नर्स को धमकाया गया और घायल गोविंदा की IV ड्रिप तक निकाल दी गई। इसके बाद उसे अस्पताल से अपने साथ ले जाने का भी आरोप है। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और चिकित्सा समुदाय में नाराजगी देखी जा रही है।

Shiv Sena Workers Assaulting Palghar Hospital Staff
मुंबई के धारावी में आधी रात LPG सिलेंडर में लगी आग, 4 लोग झुलसे, दो मासूम भी आग की चपेट में

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पालघर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और चिकित्सा सेवा संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में शिवसेना के कुंदन सांखे, राहुल घरत और स्थानीय विधायक राजेंद्र गावित के बेटे रोहित गावित समेत कम से कम 17 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य सबूतों की जांच कर रही है।

कांग्रेस नेता अतुल लोंढे पाटिल ने घटना को शर्मनाक बताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद एक बार फिर अस्पतालों में डॉक्टरों और कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा सामने आया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com