

Pune Rain Red Alert Sinhagad Fort Closed: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा पुणे जिले के लिए 1 और 2 अगस्त को भारी बारिश का 'रेड अलर्ट' ने जारी किए जाने के बाद पुणे वन विभाग सिंहगढ़ किले को पर्यटकों के लिए दो दिनों तक बंद रखने का निर्णय लिया है। नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है और इस दौरान पर्यटकों के किले में प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगी।
सिंहगढ़ क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन और चट्टानों के खिसकने का खतरा काफी बढ़ गया है। संभावित दुर्घटनाओं और जनहानि से बचने के उद्देश्य से वन विभाग ने एहतियाती कदम उठाते हुए 1 और 2 अगस्त को किले को पूरी तरह बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
पुणे वन विभाग के उप वन संरक्षक ने नागरिकों और पर्यटकों से इस अवधि में सिंहगढ़ क्षेत्र की यात्रा नहीं करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से प्रशासन द्वारा जारी सभी निर्देशों और सुरक्षा संबंधी सलाह का पालन करने का अनुरोध भी किया है।
पुणे वन विभाग के उप वन संरक्षक ने नागरिकों और पर्यटकों से इस अवधि में सिंहगढ़ क्षेत्र की यात्रा करने से बचने की अपील की है। साथ ही, प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन कर सहयोग करने का अनुरोध भी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश का जोर बने रहने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे गैर-जरूरी यात्रा से बचें, पहाड़ी इलाकों में जाने से परहेज करें और समय-समय पर जारी होने वाली प्रशासनिक - चेतावनियों का ध्यान रखें।