Delhi Building Collapse Live Update: दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोग दबे, रेस्क्यू जारी

Delhi Building Collapse Live: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला एक इमारत गिर गई। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है, दमकल विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
delhi building collapse live
दिल्ली में हादसाIANS

Delhi Building Collapsed: दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के बीच रविवार को बड़ा हादसा सामने आया है। दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे के बाद कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा मोती बाग के सत्य निकेतन इलाके में शिव मंदिर के पास हुआ। इमारत के अचानक गिरने की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।

फायर विभाग को हादसे की सूचना दोपहर 1 बजकर 33 मिनट पर मिली। इसके बाद दमकल की करीब 12 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। बचाव दल लगातार मलबा हटाने में जुटा हुआ है।

अब तक 2 से 3 लोगों को मलबे से बाहर निकाले जाने की जानकारी सामने आई है। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मलबे के नीचे कुल कितने लोग फंसे हुए हैं।

Delhi Building Collapse Live: सत्य निकेतन में बिल्डिंग का मलबा हटाने का काम जारी,

सत्य निकेतन इलाके में एक हॉस्टल की इमारत के गिरने के बाद अब मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है। मौके पर जेसीबी के साथ-साथ दमकल की भी 12 गाड़िया मौके पर मौजूद हैं। अंदर फंसे लोगों को जल्द से जल्द निकालने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।

Delhi Building Collapse Live: सीएम रेखा गुप्ता ने क्या कहा? 

Delhi Building Collapse Live: अब तक 2 लोगों को बचाया गया

दिल्ली पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब 1:34 बजे पुलिस स्टेशन साउथ कैंपस में नानकपुरा गुरुद्वारे के पास एक इमारत गिरने की सूचना पीसीआर कॉल के जरिए मिली। स्थानीय पुलिसकर्मी, दमकलकर्मी, कैट एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाएं मौके पर मौजूद हैं।

पुलिस अधिकारीने यह भी बताया कि एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच चुकी है और बचाव एवं राहत कार्य जारी है। फिलहाल फंसे हुए और घायल लोगों की सही संख्या ज्ञात नहीं है और अब तक 2 लोगों को बचाया जा चुका है।

Delhi Building Collapse Live: कई लोगों के दबे होने की आशंका

दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के बीच दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। साउथ वेस्ट दिल्ली में हुए इस दर्दनाक हादसे में कई लोगों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com