चंपत राय पर FIR की मांग तेज, पुलिस के जवाब से बार एसोसिएशन नाराज; कोर्ट जाने की तैयारी में वकील
Ram Mandir Donation Theft Case: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फैजाबाद के वकील अब कोर्ट जाने की तैयारी में हैं। फैजाबाद बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल थाना राम जन्मभूमि पहुंचा और अपनी शिकायत पर दर्ज एफआईआर की जानकारी मांगी। पुलिस ने जवाब में कहा कि इस मामले में पहले से ही एक एफआईआर दर्ज है। ऐसे में एक और एफआईआर दर्ज नहीं करने का आदेश मिला है। वकीलों ने बताया कि चंपत राय के खिलाफ पुलिस ने अब तक केस दर्ज नहीं किया है। इसलिए अब कोर्ट का रुख करेंगे।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर नहीं हुई FIR
थाना राम जन्मभूमि में पुलिसकर्मियों से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए तरुण जीत वर्मा, वरिष्ठ वकील और निर्मोही अखाड़ा, अयोध्या के वकील ने बताया कि हम सभी अपनी शिकायत पर एफआईआर दर्ज किए जाने की जानकारी लेने के लिए यहां आए थे, लेकिन बताया गया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
उन्होंने आगे बताया कि पुलिस का कहना है कि इस मामले में एक एफआईआर पहले से दर्ज है, ऐसे में एक और एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी। अब हम बार एसोसिएशन के अध्यक्ष से मुलाकात करने के बाद कप्तान से मिलने जा रहे हैं। इसके बाद आगे की रणनीति बनाएंगे।
बिना लड़ाई के कुछ नहीं होगा हासिल
वकील राज कपूर सिंह ने कहा कि हम इस मामले में झुकने वाले नहीं हैं। बिना लड़ाई के कुछ हासिल होने वाला नहीं है। हमारी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। हम चुप बैठने वाले नहीं हैं, हमसे जो भी हो सकेगा, हम करने के लिए तैयार हैं।
वकीलों ने चंपत राय, अनिल और गोपाल के खिलाफ किया था आवेदन
बता दें कि पिछले दिनों बार एसोसिएशन ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ आवेदन दिया था। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने पर आज वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल थाना राम जन्मभूमि पहुंचा और अपनी शिकायत पर कार्रवाई की जानकारी मांगी।
ये भी पढ़ें-  लखनऊ से कानपुर की दूरी मिनटों में होगी पूरी, गडकरी-योगी ने एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन; देखें VIDEO
पुलिस द्वारा वकीलों के प्रतिनिधिमंडल को एक दस्तावेज दिया गया है, जिसमें बताया गया है कि इस मामले में क्या कार्रवाई हुई है। हालांकि, वकील इससे संतुष्ट नहीं हैं और आगे घेराव या प्रदर्शन करने अथवा अन्य विकल्पों पर चर्चा करने वाले हैं।
क्या आप बन सकते हैं राम मंदिर के CEO? लाखों की जिम्मेदारी वाला पद, जानें कौन कर सकता है आवेदन
Ram Mandir CEO Vacancy Ayodhya: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पद पर नियुक्ति के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। ट्रस्ट की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार, यह नियुक्ति तीन वर्ष के अनुबंध पर होगी, जिसे संतोषजनक कार्य प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 18 जुलाई 2026 शाम चार बजे निर्धारित की गई है। चयनित अधिकारी ट्रस्ट के महासचिव को रिपोर्ट करेंगे और मंदिर व ट्रस्ट के प्रशासन, वित्त, सुरक्षा, धार्मिक गतिविधियों तथा समग्र संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे।
रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, चयनित अधिकारी की तैनाती अयोध्या में होगी, जबकि वेतन और अन्य सेवा सुविधाएं आपसी सहमति से तय की जाएंगी। विज्ञापन के अनुसार, अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम स्नातक होना अनिवार्य है। आवेदन के लिए आयु सीमा 50 से 70 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही किसी बड़े सार्वजनिक संगठन, संस्थान, सरकारी विभाग अथवा कंपनी में प्रबंधकीय दायित्वों का कम से कम 20 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक होगा।
किसे मिलेगी प्राथमिकता?
ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि सामान्य प्रशासन, वित्त, लेखा, कार्मिक प्रबंधन, जनसंपर्क, सूचना प्रौद्योगिकी, सुरक्षा और विधिक मामलों के समन्वय एवं पर्यवेक्षण का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिलेगी। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके अथवा किसी मंदिर या हिंदू धार्मिक संस्था के प्रबंधन का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। आवश्यक अनुभव और क्षमता रखने वाले सेवानिवृत्त अधिकारी भी आवेदन के पात्र होंगे।
हिंदू धर्म का पालन करना अनिवार्य
धार्मिक योग्यता के संबंध में ट्रस्ट ने कहा है कि आवेदक का सक्रिय रूप से हिंदू धर्म का पालन करना अनिवार्य होगा। भगवान श्रीराम का भक्त तथा वैष्णव परंपरा से जुड़ाव वांछनीय योग्यता माना जाएगा। साथ ही हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का अच्छा कार्यकारी ज्ञान आवश्यक होगा।
ट्रस्ट द्वारा जारी दायित्व विवरण के अनुसार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीधे ट्रस्ट के महासचिव के प्रति उत्तरदायी होंगे। वह ट्रस्ट के सभी वैधानिक, प्रशासनिक और वित्तीय कार्यों का संचालन करेंगे तथा संस्था की कार्यप्रणाली और संगठनात्मक ढांचे को विकसित करने की जिम्मेदारी निभाएंगे।
क्या होंगी जिम्मेदारियां?
सीईओ ट्रस्ट के अधिकारियों, सेवकों और कर्मचारियों के सर्वोच्च कार्यकारी अधिकारी होंगे। उनके जिम्मे ट्रस्ट की वर्तमान गतिविधियों के कुशल संचालन के साथ-साथ भविष्य की विकास योजनाओं को लागू करना भी होगा। इसके अलावा ट्रस्ट डीड, वैधानिक और नियामकीय प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी होगी।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी वित्तीय लेन-देन, लेखा व्यवस्था और संस्थागत सूचनाओं में पारदर्शिता एवं दक्षता सुनिश्चित करेंगे। साथ ही मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय, राज्य और केंद्र सरकार की एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे।
ट्रस्ट के अनुसार, सीईओ यह सुनिश्चित करेंगे कि मंदिर में पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान, उत्सव और अन्य धार्मिक गतिविधियां स्थापित परंपराओं के अनुरूप नियमित एवं सुचारु रूप से संचालित हों। दर्शनार्थियों की सुरक्षा, सुविधा और संतुष्टि सुनिश्चित करने के साथ-साथ विशिष्ट अतिथियों और प्रमुख संतों के आगमन की समुचित व्यवस्था भी उनकी जिम्मेदारी होगी।
यह भी पढ़ें-  बद्रीनाथ दान घोटाला: जांच का सबसे बड़ा सबूत गायब, 32 दिन की CCTV फुटेज डिलीट, SIT की रिपोर्ट से मचा हड़कंप
इसके अलावा ट्रस्ट और श्रीराम मंदिर की प्रतिष्ठा को निरंतर बढ़ाने, सनातन परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाने, ट्रस्ट की संपत्तियों की सुरक्षा एवं नियमानुसार प्रबंधन, ट्रस्ट डीड में वर्णित उद्देश्यों को पूरा करने के लिए योजनाएं तैयार कर उनका क्रियान्वयन करने तथा समय-समय पर ट्रस्ट और महासचिव द्वारा सौंपे गए अन्य दायित्वों का निर्वहन भी मुख्य कार्यकारी अधिकारी को करना होगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन 18 जुलाई 2026 को शाम 4 बजे तक सर्च कमेटी.एसआरजेबीटी@जीमेल डॉट कॉम पर ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं। -एजेंसी इनपुट के साथ
अयोध्या राम मंदिर दान घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! केंद्र, यूपी सरकार और ट्रस्ट को थमाया कड़ा नोटिस
Supreme Court Notice Ram Mandir Trust: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर में दान के कथित दुरुपयोग की स्वतंत्र और कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग वाली याचिकाओं पर जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर के लिए मिले दान में कथित गड़बड़ी की स्वतंत्र और कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग वाली याचिकाओं पर जवाब मांगा है।
सुप्रीम कोर्ट में दर्ज याचिकाएं
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उन कई जनहित याचिकाओं पर सुनवाई की, जिनमें अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मिले दान और चढ़ावे के प्रबंधन में कथित वित्तीय अनियमितताओं की कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की गई। ये याचिकाएं राजद सांसद सुधाकर सिंह, अधिवक्ता नरेंद्र कुमार गोस्वामी और वकील अजय कुमार राय व दिनेश कुमार यादव और हिन्दू धर्म परिषद ने दायर की हैं।
मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की तीन सदस्यीय पीठ इन याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है। सोमवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट में एक वकील ने कहा कि 123 साल की लड़ाई के बाद एक और लड़ाई शुरू हो गई है। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है और इलेक्ट्रॉनिक स्वरूप वाले सबूतों को सुरक्षित रखा जाना जरूरी है।
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, यूपी सरकार और ट्रस्ट को थमाया नोटिस
सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पेश हुए। मुख्य न्यायाधीश की अगुवाई वाली बेंच ने केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किए। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गठित एसआईटी को निर्देश दिया कि स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की जाए। इसके बाद सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट को बताया कि स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में दाखिल की जाएगी। बाद में कोर्ट ने मामले को आगे की सुनवाई के लिए अगले सोमवार को सूचीबद्ध किया।
गौरतलब है कि यह मामला अयोध्या में राम मंदिर में भक्तों की ओर से दान किए गए नकद और कीमती सामान के गलत इस्तेमाल के आरोपों से जुड़ा है। आरोपों की जांच के लिए राज्य सरकार ने 13 जून को एसआईटी का गठन किया। मामले में अब तक 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इसके अलावा, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा का इस्तीफा हो चुका है।
DVR सुरक्षित रखे जाने के लिए याचिका
कोर्ट ने राम मंदिर का प्रबंधन करने वाले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से भी इन याचिकाओं पर जवाब मांगा है।
— ANI (@ANI) July 13, 2026
कौन दानपात्र से पैसे निकालेगा; राम मंदिर में चोरी करने के लिए बनायी जाती थी, हर रोज एक नई योजना
Ram Mandir Donation Theft: राम मंदिर में चल रहे चढ़ावे चोरी के मामले की जांच में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। जांच एजेंसियों का कहना यह है कि आरोपी अपनी चोरी को बेहद संगठित तरीके से अंजाम देते थे। इतना ही नही अपनी ड्यूटी पर जाने से पहले सभी आपस में फोन पर बात कर पूरी योजना बनाते थे और उसके बाद हर व्यक्ति की जिम्मेदारी पहले से ही तय कर दी जाती थी।
पुलिस की पूछताछ में प्राप्त हुई जानकारी
आपको बता दे कि पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि कौन दानपात्र से पैसे निकालेगा, कौन उन्हें छिपाएगा और कौन सीसीटीवी कैमरे के सामने खड़े होकर कैमरे का व्यू ब्लॉक करेगा। ताकि चोरी की घटना रिकॉर्ड न हो सके। आरोपियों की जिम्मेदारियां भी बदल-बदलकर तय की जाती थीं। जिससे किसी एक व्यक्ति पर लगातार शक न जाए।
सीसीटीवी फुटेज में करीब 70 संदिग्ध घटनाएं
जांच कर रही एसआईटी को अब तक सीसीटीवी फुटेज में करीब 70 संदिग्ध घटनाएं मिली हैं। जांच टीम इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि क्या आरोपियों की सीसीटीवी कंट्रोल रूम तक भी पहुंचे थे या नहीं। अधिकारियों ने मीडिया से हुई बातचीत में बताया है कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों के पूछताछ में दिए गए बयानों की भी पुष्टि हुई है।
8 आरोपियों की न्यायिक हिरासत आज समाप्त
वहीं दूसरी ओर, इस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों की न्यायिक हिरासत आज समाप्त हो रही है। अयोध्या पुलिस उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। संभावना यह बताई जा रही है कि पुलिस आगे की पूछताछ के लिए टिन्नू यादव और सुभाष श्रीवास्तव की पुलिस रिमांड की मांग कर सकती है। मिली जानकारी के अनुसार अब तक अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश से पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ हो चुकी है, जबकि टिन्नू यादव, सुभाष श्रीवास्तव, रामशंकर मिश्रा और मनीष यादव से विस्तृत पूछताछ अभी बाकी है।
आरोपियों की संदिग्ध गतिविधियां दर्ज होने का दावा
रिपोर्ट के अनुसार चोरी के बाद दान की रकम आरोपियों के बीच बांट दी जाती थी। हालांकि, पूछताछ में यह भी सामने आया है कि कुछ मौकों पर अविनाश ने अन्य आरोपियों की तुलना में अधिक रकम अपने पास रखी। बता दें कि SIT की जांच में अब तक सीसीटीवी फुटेज के लगभग 70 ऐसे मौके सामने आए हैं, जिनमें आरोपियों की संदिग्ध गतिविधियां दर्ज होने का दावा किया गया है। इन्हीं फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच एजेंसी पूरे मामले की परतें खोलने में जुटी है।
यह भी पढ़ें:  राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, जानें किस-किस ने दायर की याचिका
सीसीटीवी फुटेज से मिले अहम सुराग
जांच के दौरान मिले सीसीटीवी फुटेज में कई बार अविनाश और मनीष संदिग्ध गतिविधियां करते नजर आए हैं। फुटेज में दोनों दानपात्र से निकले नोटों को व्यवस्थित करते और मौका मिलते ही उन्हें अपने कपड़ों में छिपाते दिखाई दिए।वहीं दूसरी ओर, अनुकल्प, करुणेश, लवकुश और अन्य आरोपी कथित तौर पर कैमरों के सामने इस तरह खड़े होते थे कि सीसीटीवी का दृश्य बाधित हो जाए और पैसे निकालने की पूरी गतिविधि स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड न हो सके।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, जानें किस-किस ने दायर की याचिका
Ayodhya Temple Case Supreme Court Hearing: सुप्रीम कोर्ट आज यानी सोमवार (13, जुलाई) को अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में दान के कथित गबन की स्वतंत्र और कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग करने वाली कई याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। ये याचिकाएं भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने सुनवाई के लिए लिस्ट की गई हैं।
बेंच के अन्य सदस्यों में जस्टिस जॉयमाल्य बागची और वी. मोहन शामिल हैं। गौरतलब है कि अयोध्या पुलिस ने इस मामले के तीन मुख्य आरोपियों में से एक, अनुकल्प मिश्रा से कस्टडी में पूछताछ शुरू कर दी है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की शुरुआती जांच में अयोध्या के राम मंदिर के काउंटिंग रूम में सुरक्षा में गंभीर खामियां पाई गई हैं।
सीसीटीवी फुटेज में मिले सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की एसआईटी जांच में पता चला है कि स्टाफ के सदस्यों ने कैश के बंडल अपने कपड़ों, जेबों, जूतों और अन्य निजी सामान में छिपाए जाते थे। SIT के अनुसार, 27 अप्रैल से 5 जून के बीच रिकॉर्ड किए गए CCTV फुटेज में काउंटिंग स्टाफ से जुड़ी लगभग 70 संदिग्ध घटनाएं कैद हुईं, जिनमें उन्हें कैश के बंडल छिपाते हुए देखा गया। SIT की शुरुआती रिपोर्ट में सुरक्षा प्रोटोकॉल में खामियों का जिक्र किया गया है।
सुप्रीम कोर्ट में किन लोगों ने याचिकाएं दायर की हैं?
वकील अजय कुमार राय और दिनेश कुमार यादव: एक जनहित याचिका (PIL) जिसमें CBI की अगुवाई में मल्टी-डिसिप्लिनरी SIT जांच, रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने और ट्रस्ट की अनियमितताओं की जांच की मांग की गई है। यह सबसे हाई-प्रोफाइल याचिका है। हालांकि, इस याचिका में तत्काल सुनवाई की मांग की गई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि मामले की सुनवाई छुट्टियों के बाद की जाए।
वकील अनूप अवस्थी: एक याचिका जिसमें स्वतंत्र जांच, जो कि CBI द्वारा या कोर्ट की देखरेख में हो और अनियमितताओं की जांच की मांग की गई है।
RJD सांसद सुधाकर सिंह: एक याचिका जिसमें ट्रस्ट के फाइनेंस का ऑडिट, दान का पूरा विवरण 2020 से अब तक जमा करने, कोर्ट की देखरेख में CBI जांच और फंड के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की गई है।
वकील नरेंद्र कुमार गोस्वामी: एक याचिका जिसमें फोरेंसिक ऑडिट, सबूतों CCTV फुटेज, रिकॉर्ड आदि को सुरक्षित रखने, पारदर्शिता का ढांचा बनाने और जांच की मांग की गई है।
एसआईटी ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार
अयोध्या के राम मंदिर से चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में SIT की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। काउंटिंग एरिया के एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर स्टाफ की कोई सुरक्षा जांच नहीं होती थी, और कर्मचारियों द्वारा अंदर लाए जाने या बाहर ले जाए जाने वाले निजी सामान की निगरानी भी ठीक से नहीं की जाती थी। सुरक्षा में हुई इस खामी ने आरोपियों को शह देने का काम किया।
राम मंदिर की 200 चांदी की ईंटों पर नया मोड़! ट्रस्ट के जवाब के बाद सिंधी समाज ने सौंपी 17 देशों की लिस्ट
Ayodhya Ram Mandir Silver Controversy: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को दान की गई 200 चांदी की ईंटों को लेकर चल रहे विवाद पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जवाब दिया। चांदी की ईंटों पर उठे विवाद के बीच, विश्व सिंधी सेवा संगम ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के स्पष्टीकरण पर संतोष जताया है। सिंधी संगठन ने ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि को एक पत्र लिखा है।
ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट सिंधी समाज
पत्र में इस बात को माना गया कि ट्रस्ट ने सिंधी समुदाय के सदस्यों द्वारा दान की गई 200 चांदी की ईंटों के बारे में विस्तृत जानकारी दी थी। इस काम के लिए पूरा समुदाय आभार व्यक्त करता है। पत्र में यह स्पष्ट किया गया कि सभी 200 दानदाताओं ने चांदी की ईंटों के लिए पेमेंट सीधे ज्वैलर को किया था और ज्वैलर ने हर दानदाता को पेमेंट की रसीद जारी की थी। संगठन ने कहा कि ट्रस्ट की स्पष्टीकरण के बाद, इस मामले को लेकर कोई भ्रम या संदेह नहीं बचा है।
संगठन ने ट्रस्ट से अनुरोध किया है कि वे सितंबर या अक्टूबर 2026 में किसी उपयुक्त तारीख पर श्री राम मंदिर के सामूहिक दौरे की अनुमति दें। पत्र में कहा गया है कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद, समुदाय के ज्यादातर सदस्यों को अभी तक मंदिर जाने का मौका नहीं मिला है। इसलिए, दानदाता भगवान श्री राम का आशीर्वाद लेने के लिए एक साथ अयोध्या जाना चाहते हैं। डॉ. राजू मनवानी ने पत्र में ट्रस्ट के सहयोग और उनके विस्तृत जवाब के लिए आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि हाल ही में कुछ दानदाताओं ने राम मंदिर को दान की गई 200 चांदी की ईंटों को लेकर गंभीर सवाल उठाए थे। इन आरोपों के बाद यह मामला चर्चा में आ गया था। हालांकि, विश्व सिंधी सेवा संगम ने अब ट्रस्ट के जवाब पर आधिकारिक तौर पर संतोष व्यक्त किया है, जिससे संकेत मिलता है कि मामला सुलझ गया है, और उन्होंने अपना ध्यान राम मंदिर के आगामी सामूहिक दौरे की तैयारियों पर केंद्रित कर लिया है।
अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO के लिए डिग्री काफी नहीं, भगवान राम में सच्ची श्रद्धा होना जरूरी
Ayodhya Ram Mandir Trust CEO: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी की जांच के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है। ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) के चयन को लेकर गठित सर्च कमेटी ने स्पष्ट किया है कि इस पद पर किसी सरकारी अधिकारी की नियुक्ति नहीं की जाएगी। कमेटी के अनुसार, सीईओ ऐसा व्यक्ति होना चाहिए जिसे प्रशासनिक और प्रबंधन का व्यापक अनुभव हो, साथ ही वह भगवान राम के प्रति गहरी आस्था और मंदिर की परंपराओं की समझ रखता हो। इस निर्णय को लेकर अब व्यापक चर्चा शुरू हो गई है।
मंदिर मैनेजमेंट में मजबूत पकड़ हो
दरअसल कमेटी के सदस्य सुरेश हवारे ने कहा कि सबसे बड़ा उद्देश्य बात यह है कि राम मंदिर का कार्य सही और किसी संगठन (प्रोफेशनल एडमिनिस्ट्रेटिव स्ट्रक्च) के द्वारा चलाया जाए। मंदिर के ऐसा सीईओ सलेक्ट किया जाएगा , जो किसी प्रशासनिक और मंदिर की परंपराओं का अच्छे से पकड़ रखता हो, साथ ही प्रबंधन का व्यापक अनुभव हो।
सुरेश हवारे से पूछा गया कि मंदिर के CEO का पद किसी प्रसाशनिक अधिकारी या रिटायर्ड अधिकारी को मिल सकता है क्या। उन्होने जवाब देते हुए कहा कि इस पद के लिए एसी कोई शर्त नहीं रखी गई है। जो व्यक्ती इस पद के लिए काबिलियत रखता हो, इतने बढ़े मंदिर को चलाने का तजूर्बा रखता हो बह इस पद पर आवेदन कर सकता है।
CEO के लिए करना होगा आवेदन
कमेटी सदस्य ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के पर चुनाव के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मंगाया जाएगा,उम्मीदवारो के जांच किए जाएंगे। इसके बाद इंटरव्यू के लिए बुलाए जाएंगे, वही योग्य उम्मीदवारों को शार्टलिस्ट कर आगे कि प्रक्रिया (Process) को पूरा कर राम मंदिर ट्रस्ट के सामने पेश किया जाएगा।
कैसा होगा ट्रस्ट का पहला सीईओ?
ट्रस्ट कमेटी में कहा कि CEO पद के लिए किसी सरकारी अधिकारी को नहीं चुना जाएगा। सुत्रों से आई जानकारी के मुताबिक सीईओ के पद पर नियुक्त होने वाले व्यक्ति के पास सिर्फ डिग्रियां होना प्रयाप्त नहीं हैं। कमेटी के सदस्य सुरेश हावरे ने बताया कि नए होने वाले CEO की भगवान श्री राम के प्रति सच्ची श्रद्धा और आस्था होना बहुत जरूरी है। इतना ही नहीं वह पूर्ण रुप से सच्चा सनातनी और शिष्टाचार होना चाहिए। जिसके बाद उसकी प्रशासनिक योग्यता के आधार पर एक पैमाना तैयार किया जाएगा।
राम मंदिर के सीईओ में भगवान राम के लिए श्रद्धा जरूरी
सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी सामने आई है कि अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO) की नियुक्ति को लेकर तीन सदस्यीय टीम गठित कि गई है। मंदिर के सीईओ पद के लिए केवल प्रशासनिक अनुभव ही नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के प्रति गहरी श्रद्धा और आस्था भी अहम योग्यता मानी जाएगी। बताया जा रहा है कि इस नियुक्ति के लिए गठित तीन सदस्यीय चयन समिति के सभी सदस्यों के बीच फोन पर प्रारंभिक चर्चा हो चुकी है।
अब जल्द ही समिति की औपचारिक बैठक होगी, जिसमें सीईओ चयन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक, प्रशासनिक और अन्य आवश्यक योग्यताओं पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद संभावित रूप से एक आधिकारिक विज्ञापन जारी किया जाएगा, जिसके माध्यम से इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयन समिति उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेकर अंतिम नियुक्ति करेगी।
ट्रस्ट के पहले सीईओ का कैसै होगा चयन
सूत्रों के अनुसार, चयन प्रक्रिया में प्रशासनिक दक्षता, मंदिर प्रबंधन का अनुभव, पारदर्शिता, ईमानदारी और श्रीराम के प्रति श्रद्धा जैसे पहलुओं को विशेष महत्व दिया जाएगा। राम मंदिर ट्रस्ट का उद्देश्य ऐसे व्यक्ति का चयन करना है, जो मंदिर की गरिमा, परंपराओं और व्यवस्थाओं का प्रभावी ढंग से संचालन कर सके।
बता दें कि अबतक अयोध्या राम मंदिर के ट्रस्ट को कई सदस्यों के द्वारा मिलकर चलाया जा रहा था। चंपत राय इस ट्रस्ट के महासचिव थे। मंदिर में दान गड़बड़ी आने के बाद चंपत राय,गोपाल राव और अनिल मिश्रा तीनो इस्तीफा दे चुके हैं। वहीं अब राम मंदिर की व्यवस्था सुचारु रुप से चलाने के लिए नए सीईओ की नियुक्ति की जाएगी।
ये भी पढें- राम मंदिर: ट्रस्ट ने चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा की VIP ID की बंद, आउटसोर्सिंग पर भी लगी रोक!
कौन हैं सुरेश हावरे, जो CEO चयन को लेकर रखी अहम शर्तें?
अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े विवाद के बाद ट्रस्ट की व्यवस्थाओं को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए तीन सदस्यीय सर्च कमेटी का गठन किया गया है। इस समिति में शामिल सुरेश हावरे का नाम इन दिनों चर्चा में है। सुरेश हावरे एक रिटायर्ड न्यूक्लियर साइंटिस्ट हैं, जिन्हें बड़े धार्मिक संस्थानों के प्रशासन और प्रबंधन का व्यापक अनुभव है।
सुरेश हावरे इससे पहले शिरडी के श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट के प्रमुख (Chief) रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में ट्रस्ट के प्रशासन, प्रबंधन और श्रद्धालुओं से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए कई अहम पहल की गईं। वर्तमान में वे श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के सदस्य भी हैं और धार्मिक संस्थानों के संचालन से जुड़े मामलों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO के चयन को लेकर सुरेश हावरे ने स्पष्ट किया है कि इस पद के लिए किसी सरकारी अधिकारी की नियुक्ति नहीं की जाएगी। उनके अनुसार, उम्मीदवार के पास बड़े संस्थान के संचालन का अनुभव होना चाहिए और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उसके मन में भगवान श्रीराम के प्रति गहरी श्रद्धा और मंदिर की गरिमा के प्रति पूर्ण समर्पण होना चाहिए।
अयोध्या राम मंदिर: ट्रस्ट ने चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा की VIP ID की बंद, आउटसोर्सिंग पर भी लगी रोक!
Ayodhya Ram Mandir VIP ID Blocked: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। इस्तीफे के साथ-साथ उन दोनों से वीआईपी आईडी देने का अधिकार खत्म कर लिया गया। राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा की वीआईपी दर्शन पास बनाने वाली आईडी बंद कर दी। इसके साथ ही अब तीनों के पास आईडी से कोई वीआईपी पास जारी करने का अधिकार खत्म कर दिया गया।
दरअसल, पहले रिकमेंडेशन के जरिए श्रद्धालुओं को वीआईपी आईडी से सुगम दर्शन और विशिष्ट दर्शन पास जारी किए जाते थे। रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव इस पास के जरिए सैंकड़ों पास जारी करवाता था। चंपत राय और अनिल मिश्रा के करीबी पास के जरिए भी भक्तों को ऐंठने का गोरखधंधा चला रहे थे और लाखों की कमाई कर रहे थे। यह मामला सामने आते ही तीनों का वीआईपी आईडी बंद कर दी गई।
राम मंदिर चढ़ावा मामले के बाद कर्मचारी आउटसोर्स नहीं किए
राम मंदिर दान प्रकरण में 8 आरोपियों की गिरफ्तारी के विवाद के बाद मंदिर ट्रस्ट ने कोई नया आउटसोर्स कर्मचारी नियुक्त नहीं किया है। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के सूत्रों के अनुसार श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पिछले वर्ष महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बाद एक आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से कर्मचारियों की भर्ती की थी।
इन कर्मचारियों को मुख्य रूप से हाउसकीपिंग स्टाफ के रूप में नियुक्त किया गया था। राम मंदिर ट्रस्ट का प्राथमिक बैंक खाता एसबीआई शाखा में है, जहां जांचकर्ता मामले में बैंक अधिकारियों की संभावित भूमिका की जांच कर रहे हैं। पुलिस द्वारा शाखा प्रबंधक से पूछताछ करने और जांच के तहत उनका बयान दर्ज करने की संभावना है।
मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि भर्ती के लिए किसी विशेष योग्यता वाले कर्मियों की आवश्यकता नहीं थी क्योंकि आउटसोर्स कर्मचारियों को नकदी गिनने का काम नहीं सौंपा गया था। बैंक सूत्रों ने यह भी बताया कि आउटसोर्स किए गए कर्मचारी कथित तौर पर केवल मुड़े हुए नोटों को सीधा करने और उन्हें उचित बंडलों में व्यवस्थित करने के लिए ही जिम्मेदार थे।
एसबीआई बैंक के कर्मचारियों ने की गिनती
नकदी की वास्तविक गिनती एसबीआई बैंक के कर्मचारियों द्वारा की गई थी। उनकी भूमिका केवल दान पेटियों में डालने से पहले भक्तों द्वारा मोड़े गए नोटों को सीधा करने और व्यवस्थित करने तक सीमित थी। नकदी की गिनती एसबीआई कर्मियों द्वारा अत्याधुनिक मुद्रा गिनती मशीनों का उपयोग करके की गई थी। ये मशीनें 500 रुपए, 200 रुपए और 100 रुपए जैसे मिश्रित मूल्यवर्ग के नोटों को स्वचालित रूप से अलग कर सकती थीं, साथ ही नकली नोटों का पता भी लगा सकती थीं।
सूत्रों ने बताया कि गिनती प्रभारी सुभाष श्रीवास्तव दान पेटी गिनती प्रक्रिया से संबंधित रिकॉर्ड रखते थे और पूर्व न्यासी अनिल मिश्रा के साथ निगरानी में हुई चूक के लिए जिम्मेदार ठहराए गए थे। वे भी एसबीआई कर्मचारी नहीं थे। इसके अलावा, सूत्रों ने बताया कि एसबीआई के एक पूर्व प्रबंधक अयोध्या पुलिस की निगरानी में हैं। मंदिर के दान की गिनती में शामिल बैंक कर्मचारियों के साथ उनसे भी जल्द ही पूछताछ की जा सकती है।
इस्तीफे के बाद चंपत राय से मिले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी, बंद कमरे में हुई बातचीत, पूजा-पाठ में होगा बदलाव!
Ayodhya Ram Mandir Treasurer Govind Dev Giri: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने चंपत राय से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रशासन में पारदर्शिता और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए नई व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। उन्होंने बताया कि चढ़ावे की गिनती सहित सभी प्रक्रियाओं में सुधार किया गया है, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना नहीं रहेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ट्रस्ट अधिक दक्षता और पारदर्शिता के साथ मंदिर का संचालन करेगा।
राम मंदिर में पूजा व्यवस्था पर होगा सुधार
— IANS (@ians_india) July 9, 2026
देश को दिलाया भरोसा
(एजेंसी इनपुट के साथ)
राम मंदिर की 200 किलो चांदी का क्या हुआ? ट्रस्ट के इस बड़े खुलासे से शांत हुआ विवाद, मांगी दानतादाताओं की सूची
200 kg Silver Bricks Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर को वर्ष 2021 में दान की गई 200 किलो चांदी दान की गई थी। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला सामने आने के बाद 200 किलो चांदी को लेकर उठे सवालों पर अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आधिकारिक जवाब जारी कर दिया है। राम मंदिर ट्रस्ट ने कहा है कि दान में मिली पूरी चांदी का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा गया है और उसे नियमानुसार संरक्षित रखा गया है।
दरअसल, चढ़ावा चोरी मामला आने के बाद विश्व सिंधी सेवा संगम ने कुछ दिन पहले ट्रस्ट को एक पत्र भेजकर पूछा था कि 26 जनवरी 2021 को दान की गई 200 चांदी की ईंटों का क्या हुआ। संगठन का कहना था कि दान देने वाले लोगों को अब तक न तो इसकी आधिकारिक रसीद मिली है और न ही यह जानकारी दी गई कि मंदिर निर्माण या अन्य कार्यों में इस चांदी का इस्तेमाल कहां किया गया। इसी वजह से संगठन ने ट्रस्ट से पूरे मामले में स्पष्ट जानकारी मांगी थी।
200 किलो चांदी का क्या हुआ?
इस पत्र का जवाब ट्रस्ट ने जारी किया है। ट्रस्ट ने अपने जवाब में बताया कि दान में मिली सभी 200 किलो चांदी की ईंटों का विवरण ट्रस्ट के मूल्यवान धातु रजिस्टर में दर्ज है। ट्रस्ट ने बताया कि, बाद में लिए गए एक फैसले के तहत इन चांदी की ईंटों के साथ अन्य उपलब्ध चांदी को पिघलाया गया था। चांदी को पिघलाकर 99.99 प्रतिशत शुद्धता वाली 20-20 किलोग्राम की सिल्वर बार तैयार कराई गईं। ट्रस्ट का कहना है कि यह पूरी प्रक्रिया तय नियमों के अनुसार की गई।
अपने दावों को साबित करने के लिए ट्रस्ट ने कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। इन तस्वीरों में चांदी का वजन, उसे पिघलाने की प्रक्रिया और तैयार की गई सिल्वर बार दिखाई गई हैं। ट्रस्ट ने बताया कि फिलहाल ये सिल्वर बार भारतीय स्टेट बैंक की अयोध्या शाखा के लॉकर में सुरक्षित रखी गई हैं। भविष्य में ट्रस्ट की आवश्यकताओं और मंदिर से जुड़े कार्यों में इनका इस्तेमाल किया जाएगा।
दानदाताओं की मांगी लिस्ट
ट्रस्ट ने विश्व सिंधी सेवा संगम से यह भी अनुरोध किया है कि वह सभी 200 दानदाताओं के नाम, पते, मोबाइल नंबर, पैन और ईमेल की जानकारी उपलब्ध कराए। ट्रस्ट का कहना है कि यह जानकारी मिलने के बाद प्रत्येक दानदाता के नाम से अलग-अलग आधिकारिक रसीद जारी की जाएगी।
इस तरह, दान में मिली 200 किलो चांदी को लेकर उठे सवालों पर ट्रस्ट ने अपना पक्ष रखा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दस्तावेजों, तस्वीरों और आधिकारिक जानकारी के साथ अपना पक्ष सार्वजनिक कर दिया है। अब इस मामले में ट्रस्ट का कहना है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की गई और दान में मिली चांदी सुरक्षित रखी गई है।
अयोध्या में मर्यादा तार-तार! राम मंदिर पर अखिलेश यादव का सनसनीखेज दावा! बोले- 99.9% लोग BJP के निकलेंगे
Akhilesh Yadav: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अब तक का सबसे बड़ा और सनसनीखेज दावा कर दिया है। एक ओर तो भारतीय जनता पार्टी विपक्ष के नेताओं को अपनी टीम में लेने में जुटी हुई है। दूसरी ओर, अखिलेश यादव दावा कर रहे है कि कई भाजपा नेताओं ने उनसे संपर्क किया है। उन्होंने नाम लिए बिना नेताओं पर निशाना साधा है।
भारत के निवेश पर बुरा असर
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 9, 2026
विपक्ष की FIR नहीं दर्ज की जा रही
उन्होंने विपक्ष द्वारा एफआईआर दर्ज न करने का मुद्दा भी उठाया। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि यहां पर विपक्ष के खिलाफ FIR तो दर्ज की जाती हैं, लेकिन विपक्ष की शिकायतों को दर्ज नहीं किया जाता। अब तक गिनती नहीं पता चल पा रही है। हर दिन नई चीज निकल कर आ रही है।
भाजपा से निकलेंगे 99.9% लोग
SIT का तीसरा और आखिरी अयोध्या दौरा! राम मंदिर चोरी केस में होने वाली हैं कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां?
Ayodhya Ram Mandir SIT Investigation: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में अब एसआईटी अपनी जांच के अंतिम दौर पर पहुंच गई है। अब जल्द ही इस मामले की जांच कर रही SIT अयोध्या का अपना तीसरा और अंतिम दौरा कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, अपने अंतिम दौरे के बाद एसआईटी अपनी अंतिम रिपोर्ट उत्तर प्रदेश की सरकार को सौंपेगी। एसआईटी को 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया था, जिसके बाद पूरू सच्चाई सामने आ जाएगी।
पिछले तीन हफ्तों से एसआईटी लगातार जांच में जुटी हुई है। इस दौरान एसआईटी ने बड़ी संख्या में मंदिर के डॉक्यूमेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और कई लोगों के बयान दर्ज किए है। इन सभी की जांच करने के बाद एसआईटी जल्द ही अपनी रिपोर्ट तैयार कर लेगी। रिपोर्ट को अंतिम रूप देने के लिए एसआईटी फील्ड वैरिफिकेशन के लिए अयोध्या भी पहुंचेगी। एसआईटी पुलिस से मिले सबूत और बयानों का मिलान कर भी देख रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान मिले सभी सबूतों तो दोबारा से जांचा जाएगा, ताकि रिपोर्ट में किसी तरह की कमी सामने नहीं आए। माना जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद और गिरफ्तारियां भी हो सकती है। फिलहाल, एसआईटी को किस पर शक है, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है।
आरोपियों से की जा रही पूछताछ
उत्तर प्रदेश में अयोध्या पुलिस ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में तीन आरोपियों लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा और करुणेश पांडे को रिमांड पर लिया है। चल रही जांच के तहत आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें कई जगहों पर ले जाया जा रहा है।
Ayodhya, Uttar Pradesh: Police have taken three accused—Lavkush Mishra, Anukalp Mishra and Karunesh Pandey on remand in the Ayodhya Ram Mandir offering theft case. The accused are being interrogated and taken to multiple locations as part of the ongoing investigation
(Visuals… pic.twitter.com/eletR1wRE7
— IANS (@ians_india) July 9, 2026
सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के धन के कथित दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। यह याचिका अधिवक्ता अजय कुमार राय और दिनेश कुमार यादव की ओर से दाखिल की गई है। याचिका में मांग की गई है कि राम जन्मभूमि ट्रस्ट के धन में कथित गड़बड़ियों के आरोपों को लेकर प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करने का निर्देश दिया जाए।
याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया है कि मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की अगुवाई में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाए। उनका कहना है कि जांच के जरिए यह स्पष्ट किया जाना आवश्यक है कि दान के रूप में प्राप्त धनराशि में किसी प्रकार की गड़बड़ी, गबन या भ्रष्टाचार हुआ है या नहीं।
चंपत राय के करीबियों को बैंक खातों की चाबी! चढ़ावा चोरी मामले में SBI का हाथ? पूर्व महासचिव के बयान से हड़कंप
Champat Rai Resignation Ram Mandir: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट ने चंपत राय का इस्तीफा भले ही स्वीकार कर लिया है, लेकिन उनका हस्तक्षेप मंदिर के कामकाज में अभी भी बना हुआ है। औपचारिक तौर पर अब मंदिर के ट्रस्ट से उनका कोई नाता नहीं रहना चाहिए। हालांकि, मंदिर प्रबंधन में उनका प्रभुत्व अभी भी नजर आ रहा है। चढ़ावा चोरी मामले के बाद भी चंपत राय के करीबियों को अहम जिम्मेदारी दी गई है।
दरअसल, अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन के साथ ट्रस्ट के बैंक खातों के संचालन के लिए चंपत राय के ही दो सबसे करीबियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ट्रस्ट ने 6 जुलाई को चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार किया था। इसके बाद ही कृष्ण मोहन को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट का अंतरिम महासचिव बनाया गया। अब ट्रस्ट के महासचिव के तौर पर वे ट्रस्ट का पूरा कामकाज देखेंगे।
चंपत राय के करीबियों को सौंपी जिम्मेदारी
उनके साथ बैंक खातों के संचालन के लिए उनके हेल्पिंग हैंड के तौर पर सीए चंदन राय और इंजीनियर जगदीश आफले को काम सौंपा गया है। बताया जा रहा है कि ट्रस्ट के पास कई बैंकों में खाते है, जिसके कारण यह जिम्मेदारी इन दोनों को दी गई है। चंदन राय लंबे समय से ट्रस्ट के साथ जुड़े हुए हैं। वे इसके पहले भी चंपत राय के जरिए बैंक खातों के ऑडिट और बाकि काम देखते आए हैं।
तो वहीं जगदीश आफले महाराष्ट्र के रहने वाले है। अयोध्या में जब प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम रखा गया था, तब वे अयोध्या आए थे, उसके बाद से वे वहीं रह गए। उन्होंने चंपत राय के सहयोगी के रूप में विभिन्न कामों में सक्रिय रहें है। इससे साफ होता है कि भले ही चंपत राय को ट्रस्ट से हटा दिया गया है, लेकिन उनके करीबी अभी भी ट्रस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं।
चंपत राय ने SBI पर लगाए आरोप
चंपत राय ने इस्तीफा देने के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को भी घेरे में लिया है। उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधन पर कई सवाल खड़े किए हैं। सूत्रों के अनुसार, एसआईटी के सामने चंपत राय ने लिखित बयान में आरोप लगाया कि बैंक के नियमों का इतनी बार उल्लंघन होता रहा, लेकिन कभी भी इस पर ध्यान नहीं दिया गया। देश के सभी बैंकों में चेस्ट रूम से जुड़े बेहद सख्त नियम होते हैं। अंदर जाते समय और बाहर निकलते समय सभी की तलाशी ली जाती है। बिना जेब वाली यूनिफॉर्म पहनना होता है।
चंपत राय ने कहा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इस नियम को लागू नहीं किया। यह नियम गाइडलाइन में लिखा होता है, जिसे अमल में नहीं लाया गया। बैंक ने अपने कर्मचारियों को शुरू में जो कपड़े दिए थे, उनमें जेबें थीं। चंरत राय ने दावा किया कि बैंक ने चेस्ट रूम से जुड़े नियमों का उल्लंघन किया है। उन्होंने बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को घेरे में लिया और इस लापरवाही का जवाब मांगा है।
आरोपियों से की जा रही पूछताछ
उत्तर प्रदेश में अयोध्या पुलिस ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में तीन आरोपियों लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा और करुणेश पांडे को रिमांड पर लिया है। जांच के दौरान आरोपियों से मामले के विभिन्न पहलुओं को लेकर पूछताछ की जा रही है और उन्हें कई जगहों पर ले जाया जा रहा है।
Ram Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court on Ram Mandir Donation Row: अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वित्तीय प्रबंधन से जुड़ी जनहित याचिका (PIL) पर अब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की तैयारी है। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर जारी कंप्यूटर जनरेटेड सूची के अनुसार, यह मामला 13 जुलाई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है। यह याचिका अधिवक्ता अजय राय और दिनेश यादव की ओर से दायर की गई है।
यह याचिका ऐसे समय में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हुई है, जब राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं का मामला पहले से चर्चा में है। विशेष जांच दल (SIT) की जांच के बाद इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच एजेंसियों का आरोप है कि दान की गिनती के दौरान चढ़ावे की रकम में गड़बड़ी की गई थी। सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
जोड़ी जा रहीं पूरे नेटवर्क की कड़ियां
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने अदालत से तीन आरोपियों अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडे की सात दिन की पुलिस रिमांड मांगी थी। हालांकि अदालत ने एक दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड ही मंजूर की। जांच के दौरान पुलिस आरोपियों के बयान, बरामद नकदी और अन्य साक्ष्यों का मिलान कर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी रही। कुछ आरोपियों पर कथित तौर पर चोरी की रकम से संपत्ति खरीदने के आरोपों की भी जांच की जा रही है।
13 जुलाई की सुनवाई पर रहेगी नजर
अब इस पूरे मामले में सुप्रीम कोर्ट की आगामी सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। अदालत में याचिका पर होने वाली सुनवाई के दौरान ट्रस्ट के वित्तीय प्रबंधन, चढ़ावे की व्यवस्था और जांच से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हो सकती है। हालांकि अंतिम निर्णय सुनवाई के बाद ही स्पष्ट होगा।
यह भी पढ़ें- अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में नया मोड़! BJP विधायक और RSS नेता पर गंभीर आरोप; कैसे खुला ये बड़ा राज?
अयोध्या के राम मंदिर से चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में SIT की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर आठ लोगों की गिरफ्तारी की गई है। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, जांचकर्ताओं ने 40 दिनों की अवधि में चोरी की लगभग 70 संदिग्ध घटनाओं की पहचान की है और वे आरोपियों की भूमिका के साथ-साथ मंदिर में दान की रकम की गिनती की व्यवस्था में कथित प्रक्रियागत और सुरक्षा सम्बंधी खामियों की भी जांच कर रहे हैं।
क्या अखिलेश यादव राम भक्त नहीं हैं? चढ़ावा चोरी मामले पर संजय राउत का भाजपा-आरएसएस पर सीधा हमला
Sanjay Raut On Akhilesh Yadav: अयोध्या के भव्य राम मंदिर में चढ़ावे और दान की राशि की चोरी का मामला दिन-ब-दिन गहराता जा रहा है। इस मामले में विशेष जांच दल की शुरुआती रिपोर्ट सामने आने के बाद राजनीतिक बयानबाजी अपने चरम पर पहुंच गई है। बुधवार (8 जुलाई 2026) को शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है।
संजय राउत ने राम मंदिर ट्रस्ट के ढांचे और उसकी विचारधारा पर गंभीर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या देश में केवल भाजपा के लोग ही रामभक्त हैं? उन्होंने विपक्ष के प्रमुख नेताओं का नाम लेते हुए इस पूरे विवाद को देश की जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ करार दिया है।
विपक्षी नेताओं का नाम लेकर संजय राउत ने घेरा
ये भी पढ़ें- मौत की बारिश: महाराष्ट्र में 1 जून से अब तक 62 लोगों की मौत; पूरे समुद्री तट के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी
बद्रीनाथ से लेकर सोमनाथ तक लूट का आरोप
बीजेपी पर अपना हमला जारी रखते हुए संजय राउत ने बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि दो छोटे कर्मचारियों को सस्पेंड करके मुख्य दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। राउत ने आरोप लगाया कि जहां-जहां भाजपा की सत्ता है, वहां के प्रमुख मंदिरों पर इनका कब्जा है और हर जगह प्रबंधन में बड़े घोटाले चल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर से लेकर उत्तराखंड के बद्रीनाथ और गुजरात के सोमनाथ मंदिर तक, हर उस धार्मिक स्थल पर लूट-मार मची हुई है जिसे भाजपा के लोग संचालित कर रहे हैं। राउत ने कहा कि भक्तों द्वारा अपनी गाढ़ी कमाई से दिए गए चढ़ावे को इस तरह लूटना बेहद पाप का काम है।
40 दिनों में 70 बार हुई चोरी
इस बीच, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही एसआईटी की 9 पेज की अंतरिम रिपोर्ट से बेहद चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। राज्य के गृह विभाग को सौंपी गई इस रिपोर्ट में 30 वर्षीय अविनाश शुक्ला को इस पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी बनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की उच्च स्तरीय बैठक में इस रिपोर्ट पर गहन चर्चा हुई।
जांचकर्ताओं के अनुसार, मंदिर के दान राशि गणना कक्ष में भक्तों के चढ़ावे को गिनने के काम में शामिल अविनाश शुक्ला के खिलाफ सबसे पुख्ता सबूत मिले हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पिछले 40 दिनों के भीतर इस रूम से कथित चोरी के लगभग 70 अलग-अलग मामलों को अंजाम दिया गया। शुक्ला की निशानदेही पर ही पुलिस ने पांच अन्य सह-आरोपियों को भी दबोचा है।
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में नया मोड़! BJP विधायक और RSS नेता पर गंभीर आरोप; कैसे खुला ये बड़ा राज?
Ayodhya Ram Mandir Offering Theft Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के बीच कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। अब मंदिर निर्माण के लिए चुटाए गए चंदा के पैसों की हेराफेरी के आरोप भी सामने आने लगे हैं। कर्नाटक के सामाजिक और RTI कार्यकर्ता दीपक पाटिल ने उत्तर प्रदेश विशेष जांच दल (SIT) को पत्र लिखकर भाजपा विधायक प्रभु च्वहाण और आरएसएस के एक प्रमुख अधिकारी के खिलाफ जांच की मांग की है।
कर्नाटक के बीदर जिले का रहने वाले दीपक ने आरएसएस के प्रमुख पदाधिकारी गोपालजी एवं कर्नाटक राज्य के बीदर जिले की औराद विधानसभा के वर्तमान भाजपा विधायक प्रभु चव्हाण ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु औराद तालुका के ठेकेदारों से बड़ी मात्रा में कथित रूप से अविवरणित (Unaccounted) दान राशि एकत्र की।
यूपी SIT को लिखे पत्र में कई गंभीर आरोप
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी की जांच कर रही एसआईटी टीम को लिखे पत्र में कहा गया कि प्रभु चव्हाण तथा सतीश नवबाडे, जो गोपालजी के सहयोगी बताए जाते हैं, की संपत्ति एवं धन-संपदा में अत्यधिक वृद्धि हुई। इस कारण यह आशंका व्यक्त की जाती है कि श्रीराम मंदिर की कथित रूप से गबन अथवा दुरुपयोग की गई दान राशि का धन-प्रवाह (Money Trail) इन व्यक्तियों तक पहुंचा हो सकता है। अतः इस संबंध में विस्तृत जांच कर धन-प्रवाह का पता लगाया जाए।
राम मंदिर निर्माण के लिए 5 लाख का चंदा
सामाजिक कार्यकर्ता ने पत्र में लिखा कि पिछले कई वर्षों से मैं भाजपा विधायक प्रभु चव्हाण की गतिविधियों पर नजर रख रहा हूं। मेरे संज्ञान में यह बात आई कि जब से उन्होंने आरएसएस के प्रमुख पदाधिकारी गोपालजी के साथ मिलकर अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह (दान) अभियान चलाया, तभी से उनकी संपत्ति एवं धन-संपदा में अत्यधिक वृद्धि होने लगी। मुझे जानकारी प्राप्त हुई कि इन दोनों व्यक्तियों ने औराद तालुका के ठेकेदारों से प्रत्येक ठेकेदार से कम से कम 5 लाख रुपये अथवा उससे अधिक राशि दान के रूप में एकत्र की, जो बीदर जिले में सर्वाधिक बताई जाती है।
100 एकड़ बेनामी भूमि के भी आरोप
मेरे द्वारा एकत्रित जानकारी के अनुसार इन संपत्तियों की खरीदारी कथित रूप से श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु दान संग्रह के पश्चात तथा मंदिर के उद्घाटन के बाद तेजी से हुई। साथ ही यह भी देखा गया कि विधायक प्रभु चव्हाण ने महाराष्ट्र एवं कर्नाटक के विभिन्न जिलों में बाजार मूल्य से अधिक कीमत देकर लगातार कृषि भूमि खरीदना प्रारंभ किया। इससे आमजन में यह संदेह उत्पन्न हुआ कि इतनी बड़ी मात्रा में निवेश हेतु धन का स्रोत क्या था। यह भी जानकारी है कि उनके महाराष्ट्र राज्य के आरएसएस कार्यकर्ताओं से निकट संबंध रहे हैं।
यह भी पढ़ें: राम मंदिर दान चोरी मामले में आरोपियों की 40 घंटे की पुलिस रिमांड, क्या खुल गए हैं कई अहम राज?
उपरोक्त तथ्यों एवं परिस्थितियों के आधार पर यह आशंका व्यक्त की जाती है कि यदि अयोध्या श्रीराम मंदिर की दान राशि का कहीं गबन अथवा दुरुपयोग हुआ है, तो उसका कुछ भाग कथित रूप से प्रभु चव्हाण एवं सतीश नवबाडे तक पहुंचा हो सकता है, जिन्होंने अल्प अवधि में महाराष्ट्र एवं कर्नाटक के विभिन्न स्थानों पर बड़ी मात्रा में अचल संपत्तियां अर्जित की हैं। अतः इस दृष्टिकोण से भी विस्तृत जांच कर वास्तविक धन-प्रवाह (Money Trail) का पता लगाया जाना आवश्यक है। मैं संबंधित संपत्तियों एवं अन्य उपलब्ध दस्तावेजों का विवरण प्रस्तुत करने के लिए तैयार हूं।
राम मंदिर मामले में बड़ा खुलासा! भक्तों को फर्जी रसीद थमाकर ऐंठते थे लाखों का चढ़ावा, ऐसे होता था बंटवारा
Ram Mandir Fake Donation Receipt: उत्तर प्रदेश के अयोध्या राम मंदिर को लेकर लगातार नई-नई जानकारी सामने आ रही है। जांच के साथ-साथ घोटाले को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे है। अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामले में जांच के दौरान कई तरह की गड़बड़ी सामने आई हैं। अब मंदिर की पर्ची को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है।
इस बीच, पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों के पास से राम मंदिर के नाम पर बनाई हुई चंदे की फर्जी रसीद बुक बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि अयोध्या पुलिस की जांच में आरोपियों ने खुद कबुल किया है कि वे चंढ़ावा चोरी के साथ-साथ फर्जी रसीद देकर भी चढ़ावे का पैसा लोगों से ऐंठते थे।
आरोपियों के पास से मिली पुरानी फर्जी रसीद बुक
अयोध्या पुलिस को आरोपियों के पास से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की पुरानी फर्जी रसीद बुक मिली। मिली जानकारी के अनुसार, शुरुआत में जब भी कोई भक्त आरोपी टिन्नू यादव, लवकुश, करुणेश, अनुकल्प मिश्रा और तमाम गिरफ्तार आरोपियों से मंदिर में दान देने की इच्छा जाहिर करता था। तो यह लोग उनसे चढ़ावा लेकर फर्जी रसीद काट कर दिया करते थे।
ताकि किसी को इन आरोपियों पर कोई शक न हो और इन पैसों का कोई लेखा-जोखा भी न हो। फर्जी रसीद बुक और उसकी रसीद बिल्कुल असली रसीद बुक जैसी ही दिखती थी। इसलिए अब तक किसी को भी उनके इस फर्जीवाड़े पर कभी किसी को शक नहीं हुआ।
कोर्ट ने 3 आरोपियों को पुलिस रिमांड में भेजा
अयोध्या राम मंदिर दान चोरी का मामला में तीन आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है। अयोध्या की एक स्थानीय अदालत ने राम मंदिर में दान की कथित चोरी के सिलसिले में गिरफ्तार आठ आरोपियों में से तीन को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अदालत ने अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडे की रिमांड मंजूर कर ली है।
VIDEO | Ayodhya Ram Temple donation theft case: Three accused being taken into police remand. Visuals from District Jail, Ayodhya.
A local court in Ayodhya granted a one-day police remand for three of the eight accused arrested in connection with the alleged theft of donations… pic.twitter.com/SfMetGEU7k
— Press Trust of India (@PTI_News) July 8, 2026
यहां होता था पैसों का बंटवारा
जाहिर-सी बात है कि सभी आरोपियों की एक-दूसरे पर भी पैनी नजर होती थी। चढ़ावा चोरी करने के बाद सभी मिलकर इन पैसों का बंटवारा करते थे। पुछताछ में पता चला कि 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर आरोपी पैसों का बंटवारा करते थे। फिलहाल, अयोध्या पुलिस अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, करुणेश से आगे की पूछताछ कर रही है।
इस पूरे रैकेट का मुख्य आरोपी रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव और अविनाश शुक्ला बताया जा रहा है। अविनाश शुक्ला के पास से ब्रेजा गाड़ी भी बरामद की गई है, जो कि उसने अपने भाई के नाम पर खरीदी थी। जांच और पूछताछ में पता चला कि 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर पैसों बटवारा होता था।
राम मंदिर दान चोरी मामले में आरोपियों की 40 घंटे की पुलिस रिमांड, क्या खुल गए हैं कई अहम राज?
Ram Mandir Donation Theft Case Investigation: अयोध्या के राम मंदिर दान चोरी मामले में पुलिस की जांच अब एक नए चरण में पहुंच गई है। मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों में से तीन को पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर ले लिया है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान चोरी से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। खासतौर पर यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि चोरी किए गए रुपयों का इस्तेमाल कहां किया गया, रकम को किस तरह छिपाया गया और इस पूरे मामले में कौन-कौन लोग शामिल रहे।
पूछताछ के आधार पर जुटाए जाएंगे नए सबूत
पुलिस ने अदालत में रिमांड की मांग करते हुए कहा था कि आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर कई सबूत जुटाने बाकी हैं। जांच एजेंसी अब आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ कर चोरी की पूरी कड़ी जोड़ने का प्रयास करेगी। पुलिस का मानना है कि कस्टडी रिमांड के दौरान कई ऐसे तथ्य सामने आ सकते हैं, जो अब तक जांच से बाहर थे।
SIT की रिपोर्ट के बाद शुरू हुई थी कार्रवाई
राम मंदिर दान चोरी का मामला सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने इसकी जांच के लिए SIT का गठन किया था। एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट और दिशा-निर्देशों के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच आगे बढ़ाई।
इससे पहले अदालत के आदेश पर पुलिस ने जेल में जाकर आरोपियों से पूछताछ भी की थी। एक आरोपी अविनाश शुक्ला को पुलिस रिमांड पर लेकर वाहन समेत कुछ महत्वपूर्ण बरामदगी की जा चुकी है।
आरोपियों से होगी गहन पूछताछ
पुलिस ने तीन आरोपियों अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडेय की सात दिनों की पुलिस रिमांड मांगी थी। हालांकि अदालत ने सुनवाई के बाद तीनों को 40 घंटे की कस्टडी रिमांड मंजूर की।
मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान मामले के विवेचक और सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी अदालत में मौजूद रहे। पुलिस ने दलील दी कि आरोपियों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं और उन जानकारियों के आधार पर नए साक्ष्य जुटाना जरूरी है।
अदालत में आरोपियों की ओर से विरोध
आरोपियों की ओर से नियुक्त डिफेंस काउंसिल कुलशेखर सिंह ने पुलिस की रिमांड अर्जी का विरोध किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण की अदालत ने पुलिस की मांग को स्वीकार कर लिया।
इसके बाद बुधवार सुबह पुलिस ने जेल से तीनों आरोपियों को अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
मोबाइल चैट और डिजिटल सबूतों से मिले अहम सुराग
इससे पहले 5 जुलाई को अदालत की अनुमति के बाद पुलिस ने जेल में तीनों आरोपियों से करीब पांच घंटे तक पूछताछ की थी। इस दौरान आरोपियों के मोबाइल चैट की जांच में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आईं।
राम मंदिर दान चोरी मामले में पुलिस ने आरोपियों से अलग-अलग और आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की थी। जांच अधिकारियों ने मिली जानकारी का मौके पर सत्यापन भी कराया।
यह भी पढ़ें  बारुईपुर कांड पर सख्त हुए मुख्यमंत्री, 72 घंटे में मांगी रिपोर्ट; लिंचिंग में मारे गए युवक को बताया बेगुनाह
रिमांड के दौरान हो सकती हैं नई बरामदगियां
अब पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर नए साक्ष्य, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य सामान बरामद करने की कोशिश करेगी। गठित SIT टीम को उम्मीद है कि इस पूछताछ से राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पैसे के लेन-देन, चोरी की योजना और अन्य जुड़े लोगों के बारे में कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बड़ा सवाल! मनोज कुमार पारस बोले- आखिर चंपत राय कब देंगे जवाब?
Ram Mandir Donation Controversy: उत्तर प्रदेश के नगीना विधानसभा क्षेत्र से विधायक मनोज कुमार पारस ने राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर सामने आए विवाद और अन्य मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि मंदिर में कथित चोरी की घटना ने करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को प्रभावित किया है। इतना ही नही बल्कि उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।
मनोज कुमार पारस ने मीडिया से क्या कहा
मनोज कुमार पारस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह केवल चोरी का मामला नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा विषय है। उन्होंने सवाल उठाते हुए बोला कि जब भगवान श्रीराम के मंदिर में ऐसी घटना हो सकती है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? उनके अनुसार, मंदिर की व्यवस्था संभालने वालों को इस मामले पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
समाजवादी पार्टी के रुख का बचाव करते हुए मनोज कुमार पारस ने कहा कि सपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। न तो पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और न ही अखिलेश यादव ने कभी राम मंदिर निर्माण का विरोध किया। यह पूरा मामला न्यायालय के निर्णय से जुड़ा था और सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आने के बाद उसका पालन कराना सरकार की जिम्मेदारी थी।
वहीं, फैसला आने से पहले विवादित स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करना तत्कालीन सरकार का संवैधानिक दायित्व था, जिसका पालन किया गया।
स्वयं अनुसूचित समाज से आते हैं: पारस
उन्होंने तो यह तक कह दिया कि राम मंदिर निर्माण आंदोलन में समाज के हर वर्ग ने योगदान दिया था। लेकिन जब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन हुआ है, तो कई वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला। मीडिया से बात करते हुए पारस ने कहा कि वह स्वयं अनुसूचित समाज से आते हैं और दलित व पिछड़े वर्ग के लोगों ने भी राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी, फिर भी ट्रस्ट में इन समुदायों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि जब किसी संस्था या संपत्ति की देखरेख के लिए लोगों की नियुक्ति की जाती है तो यह पूरी जिम्मेदारी उन्हीं लोगों की होती है। ऐसे में यदि मंदिर में इस तरह की घटना हुई है तो इसकी जवाबदेही उन लोगों पर भी बनती है, जिन्हें ट्रस्ट का सदस्य बनाया गया और जिन्हें मंदिर की व्यवस्था संभालने का दायित्व सौंपा गया।
पारस ने भाजपा विपक्ष पर साधा सीधा निशाना
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अब जब मंदिर में चढ़ावे और दान से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। हर रोज सोशल मीडिया पर चर्चाएं हो रही हैं, तब भाजपा विपक्ष पर आरोप लगाकर अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रही है। एसआईटी जांच को लेकर सवाल उठाते हुए पारस ने कहा कि सामान्य प्रक्रिया में पहले प्राथमिकी दर्ज होती है और उसके बाद जांच आगे बढ़ती है।
लेकिन इस मामले में पहले एसआईटी का गठन किया गया और बाद में एफआईआर दर्ज हुई। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार अपनी सुविधा के अनुसार कानून और संवैधानिक प्रक्रियाओं का इस्तेमाल कर रही है।
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की ओर से जारी पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक मनोज कुमार पारस ने कहा कि इस सवाल का जवाब चंपत राय ही दे सकते हैं कि वह इस मामले पर कब बोलेंगे। उन्होंने कहा कि संभव है फिलहाल उन्हें सार्वजनिक बयान देने से रोका गया हो और जांच पूरी होने के बाद तय रणनीति के तहत उनकी प्रतिक्रिया सामने आए।
यह भी पढ़ें:  Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
इस मुद्दे पर कोई और टिप्पणी करने से किया इनकार
वहीं दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के लव मैरिज पर दिए गए बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर मनोज कुमार पारस ने संतुलित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस विषय पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहते। उनका कहना था कि संविधान में बालिग होने की उम्र तय है और हर व्यक्ति को उसी संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार निर्णय लेना और उसका पालन करना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने इस मुद्दे पर कोई और टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
Ram Mandir Donation Theft Case: अयोध्या स्थित भगवान राम मंदिर में दान चोरी मामले में ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफे के बाद पहली बार चंपत राय प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने चंपत राय की पाती रामभक्तों के नाम एक पत्र जारी किया। पत्र में उन्होंने चढ़ावा चोरी को लेकर खुद पर लगे आरोपों को निराधार बताया है। साथ ही समय आने पर जवाब देने की भी बात कही।
रामभक्तों के नाम लिखी चंपत राय की पाती
चंपत राय ने अपने एक्स हैंडल पर पत्र साझा किया। उन्होंने श्रीरामचरितमानस की चौपाई धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारी। लिखकर पत्र साझा किया। पत्र में राय ने लिखा, पिछले 7 जून 2026 से श्री रामजन्मभूमि मन्दिर परिसर के दानपात्र की गणना के समय की गयी चोरी के सम्बन्ध में अनेक प्रकार की चर्चाएं चल रही हैं, व्यक्तिगत मेरे ऊपर अनेकों ने अनर्गल आरोप लगाए हैं, मैंने मौन धारण कर लिया है।
धीरज धर्म मित्र अरु नारी,
आपद काल परिखिअहिं चारी। pic.twitter.com/PHtGs95ass
— Champat Rai (@ChampatRaiVHP) July 7, 2026
SIT की अन्तिम रिपोर्ट आने पर देंगे जवाब
चंपत राय ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर जवाब को लेकर पत्र में लिखा कि मन्दिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को संपन्न बैठक में SIT की प्राथमिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी, यह रिपोर्ट अब सार्वजनिक हो चुकी है। यद्यपि यह गोपनीय थी। आगे उन्होंने लिखा कि आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि SIT के अन्तिम रिपोर्ट आने के बाद, फैलाये जा रहे सभी बिन्दुओं पर अपना उत्तर क्रमानुसार दूंगा। सभी सत्य सामने आ जायेगा।
1991 से अयोध्या में सक्रिय हैं चंपत राय
चंपत राय 1991 से ही अयोध्या में सक्रिय हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने पत्र में भी दिया है। चंपत राय ने लिखा कि मैं अक्टूबर वर्ष 1991 से अयोध्या में संगठन द्वारा भेजा गया। मेरा प्रचारक जीवन 45 वर्ष से, जहां-जहां मैं रहा, खुली पुस्तक के समान है। अंत में उन्होंने लिखा कि सभी को आदर पूर्वक नमन।
ये भी पढे़ं-  Ram Mandir Donation Row: चढ़ावा चोरी मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 3 आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड
तीन आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड
राम मंदिर दान चोरी मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए 3 आरोपियों को एक दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेज दिया है। जेल में बंद आरोपी लवकुश मिश्रा, करुणेश पांडे और अनुकल्प मिश्रा को कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड दे दी है। इसके पहले अयोध्या पुलिस ने कोर्ट से तीनों आरोपियों की 7 दिन की पुलिस रिमांड की मांग की थी।
Ram Mandir Donation Row: चढ़ावा चोरी मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 3 आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड
Ram Mandir Police Remand News: राम मंदिर दान चोरी मामले में जांच तेज हो गई है। मामले में बड़ा फैसला लेते हुए कोर्ट ने 3 आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। कोर्ट ने जेल में बंद आरोपी लवकुश मिश्रा, करुणेश पांडे और अनुकल्प मिश्रा को एक दिन की पुलिस रिमांड दे दी है। इसके पहले अयोध्या पुलिस ने कोर्ट से तीनों आरोपियों की 7 दिन की पुलिस रिमांड की मांग की थी।
पुलिस ने की थी 7 दिन की रिमांड की मांग
राम मंदिर में दान चोरी मामले में पुलिस ने अदालत से तीन आरोपियों की 7 दिनों की पुलिस रिमांड की मांग की थी। इस पर सुनवाई करते हुए मंगलवार को अदालत ने पुलिस को तीन आरोपियों की एक दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड को मंजूरी दे दी है। तीनों आरोपी चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी बनाए गए 8 आरोपियों में शामिल हैं। सभी आठ आरोपी इस समय पुलिस हिरासत में हैं। फिलहाल सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।
— IANS (@ians_india) July 7, 2026
इन प्रश्नों पर होंगे सवाल
पुलिस का कहना है कि इन तीनों आरोपियों से दान चोरी मामले में विस्तार से पूछताछ करना जरूरी है। पुलिस के अनुसार, रिमांड मिलने पर आरोपियों से दान चोरी का पूरा मामला पता लगाने में, चोरी की रकम कहां और किसके पास गई। इसके अलावा इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका पर भी सवाल-जवाब किया जाएगा। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों से उनका मोबाइल भी जब्त कर लिया गया था। पूछताछ में पुलिस यह भी जानना चाहती है कि आरोपियों ने मोबाइल फोन से कोई डाटा डिलीट तो नहीं कर दिया।
ये भी पढ़ें-  TMC फंड केस: ED ने कोलकाता समेत 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ की छापेमारी, चार्टर्ड फ्लाइट कनेक्शन की जांच तेज
SIT जांच के बाद 8 आरोपियों पर हुई कार्रवाई
मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी जांच के बाद पुलिस ने 8 लोगों पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया था। ये 8 आरोपी लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडे, रामशंकर मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव और सुभाष श्रीवास्तव हैं। इन सभी आरोपियों पर मंदिर की दान पेटियों से कीमती सामान और नकदी के गबन का आरोपी है।
पूरे ट्रस्ट के खिलाफ दर्ज हो FIR, राम मंदिर विवाद पर शिवसेना UBT, कांग्रेस और NCP (SP) का भाजपा पर बड़ा हमला
Ram Mandir Donation Controversy: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर के चढ़ावे और दान में हुई कथित हेराफेरी को लेकर देश का सियासी पारा पूरी तरह से चढ़ गया है। इस संवेदनशील मुद्दे पर अब महाराष्ट्र और राष्ट्रीय स्तर के कई दिग्गज विपक्षी नेताओं के बेहद तीखे और आक्रामक बयान सामने आए हैं। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सुप्रिया श्रीनेत और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने इस पूरे मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
इन नेताओं ने एक सुर में आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि देश की जनता ने भगवान राम के प्रति अपनी अटूट आस्था के चलते अपनी गाढ़ी कमाई का पैसा दान दिया था, लेकिन उनके विश्वास के साथ बहुत बड़ा छल किया गया है। विपक्ष ने अब इस पूरे राम मंदिर ट्रस्ट के खिलाफ ही आपराधिक मामला दर्ज करने और इसे तत्काल प्रभाव से भंग करने की मांग उठा दी है।
संजय राउत का तीखा हमला
शिवसेना (यूबीटी) के फायरब्रांड सांसद संजय राउत ने इस मामले में हुए इस्तीफों पर तंज कसते हुए कहा कि राम मंदिर से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में इस्तीफा लिया जाना कोई आश्चर्य की बात नहीं है, बल्कि असली सवाल यह है कि इस महालूट का हिसाब कौन देगा? राउत ने तल्ख लहजे में कहा कि देश में अगर कोई गरीब 50 की चोरी करता है तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाता है।
लेकिन यहां भाजपा द्वारा बनाए गए राम मंदिर ट्रस्ट ने सीधे 550 करोड़ का घपला किया है, जो पिछले 1 साल से जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाद में भगवान राम और माता सीता के आभूषणों की भी चोरी हुई, जिससे यह पूरा घोटाला लगभग 2,000 करोड़ तक पहुंच गया है, इसलिए पूरे ट्रस्ट के खिलाफ तुरंत एफआईआर (FIR) दर्ज होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- NDA में शामिल होगी शरद पवार की NCP, मानसून सत्र और बाढ़ के बीच अचानक दिल्ली रवाना होंगे मुख्यमंत्री फडणवीस
जमीन खरीद में हुआ भारी भ्रष्टाचार, सीआईडी या ईडी नहीं करेगी जांच
राकांपा (शरदचंद्र पवार) के युवा नेता और करजत-जामखेड़ से विधायक रोहित पवार ने राम मंदिर निर्माण के समय हुई जमीन खरीद के पुराने विवादों को दोबारा हवा दी है। रोहित पवार ने आरोप लगाया कि जब मंदिर का निर्माण शुरू हो रहा था, तब वहां की जमीनों को लेकर भी बहुत बड़ा भ्रष्टाचार किया गया था। जो जमीन महज 2 करोड़ में खरीदी गई थी, उसे कुछ ही मिनटों के भीतर मंदिर ट्रस्ट को 18 करोड़ में बेच दिया गया, और वहां किया गया अन्य सभी खर्च भी वास्तविक लागत से 40 प्रतिशत अधिक दिखाया गया।
पवार ने कहा कि लोगों की पवित्र भावना के पैसे का ऐसा दुरुपयोग बेहद शर्मनाक है। चूंकि सीआईडी, ईडी या सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियां सरकार के दबाव में इस पर कोई कार्रवाई नहीं करेंगी, इसलिए इस पूरे मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच (Judicial Inquiry) होनी चाहिए।
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इस घोटाले में नाम आने के बाद चंपत राय बंसल और अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार किए जाने की प्रक्रिया पर गहरी आपत्ति जताई है। उन्होंने सवाल उठाया कि इन दोनों को आखिर किस आधार पर और किसने क्लीन चिट दी है? श्रीनेत ने कहा कि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि स्वयं यह घोषणा कर रहे हैं, जबकि वे खुद मानते हैं कि वे स्वयं कुछ नहीं करते थे।
इससे साफ पता चलता है कि इन लोगों के मन में प्रभु राम के मंदिर के प्रति क्या गंभीरता थी। उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम में आरएसएस की पूरी भूमिका है और वर्तमान में नए बनाए गए महासचिव कृष्ण मोहन की भूमिका भी पूरी तरह संदिग्ध है, इसलिए इस अविश्वसनीय हो चुके ट्रस्ट को तुरंत भंग कर दिया जाना चाहिए।
Ram Mandir Theft: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी पर उठे गंभीर सवाल
Ram Mandir Theft Donation Scam Updates: अयोध्या के राम मंदिर में एक बहुत बड़ा और हैरान करने वाला चढ़ावा चोरी का मामला सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक में इस गंभीर विषय पर कई बड़े खुलासे हुए हैं और भारी बवाल मचा है। मंदिर में चढ़े दान की रकम से लगभग 80 लाख रुपये का गबन हुआ है जिसकी अब जाकर गुपचुप तरीके से रिकवरी हुई है। चंदा चोरी का सच सामने आने के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी की जिम्मेदारी और भूमिका पर कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
वरिष्ठ वकील के. परासरन ने साफ कहा कि ट्रस्ट के संविधान के अनुसार अगर किसी ने इस्तीफा दिया है तो वह मंजूर होना चाहिए। 28 जून को गोविंद देव गिरी ने पत्र जारी कर चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की बहुत बड़ी जानकारी दी थी। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि 28 जून से 6 जुलाई तक चंपत राय किस हैसियत से इस बड़े ट्रस्ट में अपने पद पर बने रहे। नैतिकता के आधार पर अगर कोष से चोरी हुई है तो कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी इससे बिल्कुल भी नहीं बच सकते हैं।
गोपाल राव को पद से हटाया गया
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर काम कर रहे गोपाल राव को भी ट्रस्ट की बैठक के बाद हटा दिया गया है। गोपाल राव पर मंदिर की व्यवस्था संभालने की बड़ी जिम्मेदारी थी लेकिन उन्हें हटाने का असली कारण अब तक नहीं बताया गया है। अगर कोषाध्यक्ष रहते हुए वित्तीय मामलों में अनिल मिश्रा की बहुत अधिक दखल थी तो गोविंद देव गिरी ने इसे पहले क्यों छिपाया।
चंपत राय ने पुलिस से बात छिपाई
5 जून को महासचिव चंपत राय ने एक कर्मी की अचानक तलाशी कराई थी जिसके पास और बाथरूम से भारी नकदी बरामद हुई थी। इसके बाद ट्रस्ट ने इस गंभीर मामले की जानकारी पुलिस को देने के बजाय मामले को दबाने के लिए अपनी आंतरिक जांच शुरू करा दी। मीडिया में उस तारीख का सीसीटीवी फुटेज मौजूद है जिसमें चंदे की रकम की यह बड़ी और हैरान करने वाली चोरी पकड़ी गई थी।
अखिलेश और पवन पांडेय के आरोप
7 जून को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने X पर पोस्ट डालकर राम मंदिर के दानपात्र से चोरी का आरोप लगाया। सपा के ही स्थानीय नेता पवन पांडेय ने प्रेसवार्ता कर कहा कि मंदिर में पांच से साढ़े सात करोड़ रुपये की भारी चोरी हुई है। लेकिन इसके तुरंत बाद चंपत राय ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया और केवल आंतरिक अंकेक्षण की बात कही।
पीएमओ ने लिया मामले का संज्ञान
मामले को बढ़ता देख 9 जून को बीजेपी नेता डा. रजनीश सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बहुत जरूरी पत्र लिखा। उन्होंने इस मामले की सीबीआई या ईडी जैसी स्वतंत्र और बड़ी केंद्रीय एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराने की भारी मांग की। प्रधानमंत्री कार्यालय के संज्ञान लेने के बाद मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र तत्काल अयोध्या पहुंचे और जानकारी जुटाई।
यह भी पढ़ें: कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले रामभक्ति का पाठ पढ़ा रहे…राम मंद‍िर ट्रस्‍ट का अख‍िलेश पर निशाना
जिम्मेदारी से बच रहे हैं कोषाध्यक्ष
यह पूरी तरह से स्पष्ट हो चुका है कि मंदिर के चंदे की भारी चोरी हो रही थी और यह बात पदाधिकारियों को अच्छी तरह पता थी। इन सबके बावजूद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी पूरी तरह से सुरक्षित कैसे हैं, यह राम भक्तों के लिए एक बहुत बड़ा सवाल है। केवल पुणे में बैठकर ट्रस्ट के कोष का काम देखने से वह अपनी इस बड़ी जिम्मेदारी और जवाबदेही से बिल्कुल नहीं बच सकते हैं।
Govind Dev Giri Maharaj on Akhilesh Yadav: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सोमवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक हुई। करीब चार घंटे तक चली बैठक के बाद ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा। ट्रस्ट ने पहली बार स्वीकार किया कि चढ़ावे की गिनती के दौरान चोरी की घटना हुई थी। साथ ही दोषियों को सजा दिलाने का भरोसा जताया और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर भी तीखा राजनीतिक हमला बोला।
अखिलेश यादव पर साधा निशाना
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्वामी गोविंद देव गिरि ने बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी और उसके नेतृत्व पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाईं और सुप्रीम कोर्ट में भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे, वही आज रामभक्ति का पाठ पढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इतिहास में रामभक्ति का विरोध करने वाले लोगों का अचानक रामभक्त बन जाना सामान्य बात नहीं है। उनके मुताबिक इसका उद्देश्य हिंदू समाज को बांटना और रामभक्तों के बीच भ्रम पैदा करना है, लेकिन ट्रस्ट ऐसा होने नहीं देगा।
गोविंद देव गिरि ने रामभक्तों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर विश्वास न करें। यदि किसी को किसी प्रकार का संदेह हो तो वह ट्रस्ट कार्यालय आकर दान में मिली वस्तुओं और रिकॉर्ड की जानकारी स्वयं देख सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग ट्रस्ट की छवि खराब करने और हिंदू समाज में विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ट्रस्ट पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रहा है।
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने पूर्व महासचिव चंपत राय का बचाव करते हुए कहा कि वे पिछले 32 वर्षों से उन्हें जानते हैं और उनकी ईमानदारी पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता।
यह भी पढ़ें-  पूर्व IFS अधिकारी से राम मंदिर ट्रस्ट के ‘बॉस’ बनने तक, जानें कौन हैं हरदोई के कृष्ण मोहन?
दोषियों पर होगी कार्रवाई
ट्रस्ट ने दोहराया कि चढ़ावा चोरी मामले में कानून अपना काम करेगा और जांच एजेंसियों के सहयोग से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही ट्रस्ट ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रबंधन और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।
राम मंदिर दान चोरी विवाद: ट्रस्ट ने अफवाहों पर लगाया विराम, मीडिया के सामने रखीं दान दी गई वस्तुओं की लिस्ट
Press Conference On Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि ने आज ट्रस्ट की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया। स्वामी गोविंद देव गिरि ने मीडिया के बेहद अक्रामक अंदाज में चल रहे सवालों और अफवाहों की धज्जियां उड़ाते हुए कहा कि रामलला को भेंट की गई सभी वस्तुएं सुरक्षित है।
2800 वस्तुओं की लिस्ट लेकर आए कोषाध्यक्ष
राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि ने मीडिया के सामने कहा कि जैसा कि सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है कि रामलला को भेंट की गई बेशकीमती वस्तुएं गायब हो गई हैं। उन लोगों के लिए सभी 2800 वस्तुओं की लिस्ट लाया हूं। देव गिरि ने प्रेस क्रॉन्फ्रेंस के बाद सारी वस्तुओं की लिस्ट भी सबके सामने रखी।
कोषाध्यक्ष ने मीडिया के सामने एक बड़ा रजिस्टर दिखाते हुए सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि प्रसार माध्यमों में जो बड़ी-बड़ी बातें करके बड़ा मुद्दा बनाया जा रहा है वह पूरी तरह झूठ है। उन्होंने कहा कि समाज को इस तरह के झूठ के प्रचार-प्रसार से सावधान रहना चाहिए, कहा जा रहा है कि केवल पैसों की चोरी नहीं हुई, बल्कि रामलला को अर्पित की गई कीमती वस्तुएं भी गायब है ऐसे में आज मैं आपके सबके सामने पूरा सच रखने के लिए आया हूं।
रामलला को अर्पित की गई कीमती वस्तुएं सुरक्षित
गोविंद देव गिरि ने कहा कि ट्रस्ट के पास रामलला को भेंट की गई सभी 2,800 अनमोल वस्तुओं का पूरा रजिस्टर बनाया गया है जिसमें सारे रिकॉर्ड मौजूद है। बता दें कि विपक्ष और अफवाह फैलाने वालों को जवाब देने के लिए कोषाध्यक्ष खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी वस्तुओं के नमूने लेकर पहुंचे थे। कोषाध्यक्ष ने रामलला को भेंट की गई ऐतिहासिक रामायण की पुस्तक, काकभुशुंडि जी महाराज की प्रतिमा, गले का बहुमूल्य हार और पवित्र चरण पादुकाएं भी देश के सामने दिखाई और कहा कि एक-एक सामान पूरी तरह सुरक्षित है और कोई भी समान गायब है।
यह भी पढ़ें- राम मंदिर दान चोरी विवाद: SIT जांच के बीच ट्रस्ट की बैठक; गोपाल राव के मीटिंग में शामिल होने पर लगी रोक
चंपत राय के ऐतिहासिक योगदान के लिए की सराहना
गोविंद देव गिरि ने कहा कि दान चोरी की घटना से आहत होकर महामंत्री चंपत राय और न्यासी अनिल मिश्रा ने अपना त्यागपत्र सौंप दिया था क्योंकि वे इस घटना से अत्यंत वेदना में थे। उनका मानना है कि जब तक अपराधियों को सजा नहीं मिल जाती तब तक उनका इस पद पर बने रहना उचित नहीं है। उन्होंने राम मंदिर आंदोलन से लेकर राम मंदिर निर्माण तक चंपत राय के ऐतिहासिक योगदान के लिए जमकर सराहना की।
नए अंतरिम महामंत्री बने कृष्ण मोहन
गोविंद देव गिरि ने ऐलान करते हुए कि चंपत राय के इस्तीफे के बाद खाली हुए इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी नूतन न्यासी कृष्ण मोहन को सौंपी गई है। कृष्ण मोहन ही अब ट्रस्ट के नए अंतरिम महामंत्री के रूप में कार्य भार संभालेंगे।
22 जुलाई को पेश होगी SIT की फाइनल रिपोर्ट
गोविंद देव गिरि ने जानकारी देते हुए बताया कहा कि 22 जुलाई को होने वाली अगली बैठक तक एसआईटी के जांच की फाइनल रिपोर्ट सामने आ जाएगी। चोरी छोटी हो या बड़ी हमारे लिए अत्यंत लज्जाजनक। उन्होंने राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि इस घटना की आड़ में राम मंदिर को बदनाम ना करें। आज रामभक्ति के नाम पर वे लोग पाठ पढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं जिन्होंने कभी कारसेवकों पर गोलियां चलवाई थीं।
Who is Krishna Mohan: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी महाराज ने जानकारी दी कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। दोनों के पद छोड़ने के बाद फिलहाल उनके कार्यों की जिम्मेदारी कृष्ण मोहन को सौंपी गई है।
गोविंद गिरी महाराज ने बताया कि अभी ट्रस्ट के नए महासचिव के नाम की घोषणा नहीं की गई है। अंतरिम व्यवस्था के तहत कृष्ण मोहन दोनों पदाधिकारियों के कार्यों का संचालन करेंगे। स्थायी महासचिव की नियुक्ति को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक फैसला सार्वजनिक नहीं किया गया है।
कौन हैं कृष्ण मोहन?
कृष्ण मोहन हाल ही में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य बनाए गए हैं। उनका चयन ट्रस्ट सदस्य रहे कामेश्वर चौपाल के निधन से रिक्त हुई सीट पर सर्वसम्मति से किया गया था। वे भारतीय वन सेवा (IFS) के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं और महाराष्ट्र कैडर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सेवानिवृत्ति के बाद से वे उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रहकर सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। ट्रस्ट की ओर से कहा गया था कि कृष्ण मोहन का मनोनयन सामाजिक समावेश और व्यापक प्रतिनिधित्व की भावना को मजबूत करने वाला कदम है।
हरदोई से रखते हैं संबंध
कृष्ण मोहन उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र स्थित चंद्रपुर गांव के मूल निवासी हैं। वर्तमान में वे हरदोई शहर के सिनेमा रोड स्थित अपने आवास से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। अब चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार होने के बाद ट्रस्ट के प्रशासनिक कार्यों की अंतरिम जिम्मेदारी भी कृष्ण मोहन के पास होगी। वहीं, ट्रस्ट के नए महासचिव की नियुक्ति को लेकर अंतिम निर्णय का इंतजार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें-  राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से महंत नृत्य गोपाल दास ने बनाई दूरी, बोले- मुझे PM मोदी और CM योगी पर पूरा भरोसा
बता दें कि गोविंद गिरी महाराज ने कहा कि राम मंदिर के ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। अब दोनों के कामकाज को कृष्ण मोहन संभालेंगे। फिलहाल इस बात का ऐलान नहीं हुआ है कि नया महासचिव कौन होगा, लेकिन अंतरिम तौर पर कृष्ण मोहन को कमान मिली है। वह दोनों के कामकाज को देखेंगे।
राम मंदिर दान चोरी विवाद: SIT जांच के बीच ट्रस्ट की बैठक; गोपाल राव के मीटिंग में शामिल होने पर लगी रोक
Trust Meeting On Ram Temple Donation Theft Case: अयोध्या के श्री राम मंदिर में दान चोरी को लेकर जांच प्रक्रिया जोरो पर है। इस बीच राम मंदिर परिसर में ट्रस्ट कार्यकारिणी की एक अहम बैठक भी आयोजित की गई है जिसकी अध्यक्षता महंत नृत्य गोपाल दास कर रहे है।
सूत्रों के मुताबिक इस अहम बैठक में चंपत राय और डॉ.अनिल मिश्र का इस्तीफा स्वीकार किया जा चुका है। ज्यादातर ट्रस्टियों ने अपना मत देते हुए आरोपियों पर कार्रवाई जरूरी बताया। ट्रस्टियों ने कहा कि आरोपियों के कारण राम मंदिर और सनातन परंपरा की छवि प्रभावित हुई है।
एसआईटी की अंतरिम रिपोर्ट भी देखी गई
जानकारी के मुताबिक इस अहम बैठक के दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविन्द देव गिरी ने श्री राम मंदिर में दान चोरी मामलें की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की अंतरिम रिपोर्ट भी सभी सदस्यों को देखने के लिए एक-एक प्रतिलिपि दी।
बैठक में गोपाल राव के शामिल होने पर लगी रोक
बताया जा रहा है कि राम मंदिर परिसर में ट्रस्ट कार्यकारिणी बैठक में गोपाल राव भी शामिल होने के लिए पहुंचे थे। लेकिन उन्हें बैठक में शामिल नहीं होने दिया गया। क्योंकि यह पहले से ही तय कर दिया था कि तीनों आरोपी पदाधिकारियों चंपत राय, डॉ.अनिल मिश्र और गोपाल मिश्र को जरूरत पड़ने पर बुलाया जाएगा। साथ ही यह भी पहले तय किया गया था कि बैठक का एजेंडा तीनों आरोपी पदाधिकारियों की गैर मौजूदगी में ही रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें- चढ़ावा चोरी मामले में FIR कराने वाले कृष्ण मोहन को सौंपी गई ट्रस्ट की जिम्मेदारी, बैठक में क्या फैसले लिए गए?
दो तिहाई बहुमत से हटाए सकते है ट्रस्टी
नियम के अनुसार कोई ट्रस्टी अगर ट्रस्ट के हितों के खिलाफ काम करता है तो उसे दो तिहाई बहुमत से हटाया जा सकता है। लेकिन इसके लिए पहले कारण बताओ नोटिस देना अनिवार्य होगा है। इतना ही नहीं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नए सदस्य को शमिल करने के लिए या हटाने के मुख्य नियम ट्रस्ट डीड के प्रावधानों पर आधारित होता हैं। ट्रस्ट में नए सदस्यो को शामिल करने का भी प्रावधान तय है जिसका निर्णय ट्रस्ट बोर्ड को ही लेना होगा।
चढ़ावा चोरी मामले में FIR कराने वाले कृष्ण मोहन को सौंपी गई ट्रस्ट की जिम्मेदारी, बैठक में क्या फैसले लिए गए?
Ram Mandir Trust New Secretary Krishna Mohan: राम मंदिर ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष गोविंग देव गिरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। कृष्ण मोहन को अब ट्रस्ट का नया महासचिव बनाया गया है। राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी महाराज ने प्रेस से बात की। उन्होंने शुरूआत मंत्र पढ़कर की और कहा कि अत्यंत असाधारण परिस्थिति में अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक की। बसे बड़ा दुख ये था कि जिस परिस्थिति का सामना करना पड़ा है वो बहुत दुखदायक है। राम मंदिर के लिए लोगों ने अपने प्राणों, परिवारों करियर की परवाह नहीं की और अब उसमें चोरी से हम लज्जित हैं, दुखी हैं। कितने की चोरी हुई ये बाद की बात है।
गोविंद गिरी महाराज ने कहा कि राम मंदिर के ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। अब दोनों के कामकाज को कृष्ण मोहन संभालेंगे। फिलहाल इस बात का ऐलान नहीं हुआ है कि नया महासचिव कौन होगा, लेकिन अंतरिम तौर पर कृष्ण मोहन को कमान मिली है। वह दोनों के कामकाज को देखेंगे। इस बैठक के बारे में पूरी जानकारी ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंदानंद गिरी ने दी है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने CBI जांच की याचिका खारिज की, SC में पहले से लंबित है केस
Ayodhya Ram Mandir Donation Cas: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर दाखिल याचिका को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने खारिज कर दिया है। यह याचिका मोहित अशोक की ओर से दायर की गई थी। सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने कोर्ट को बताया कि इसी विषय से जुड़ा मामला पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, इसलिए हाईकोर्ट में समान मुद्दे पर सुनवाई का औचित्य नहीं है।
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जस्टिस राजन राय और जस्टिस मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने याचिका खारिज कर दी। इससे पहले भी राम मंदिर के चंदे के कथित दुरुपयोग और सीबीआई जांच की मांग को लेकर कई याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में दायर की जा चुकी हैं। फिलहाल इस पूरे मामले पर अंतिम निर्णय की निगाहें सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर टिकी हैं।
SC में पहले से लंबित है मामला
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी की सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। न्यायमूर्ति राजन राय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने यह निर्णय दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद लिया। सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता ने कोर्ट को सूचित करते हुए कहा कि इसी मुद्दे से संबंधित एक याचिका पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, जिसके चलते हाईकोर्ट में इस पर सुनवाई का कोई औचित्य नहीं बनता है।
आरजेडी नेता ने SC में दायर की याचिका
दरअसल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद सुधाकर सिंह के द्वारा पिछले हफ्ते शुक्रवार को दिल्ली सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी। जिसमें उन्होंने राम मंदिर में चंदा चोरी के कथित मामले में CBI जांच की मांग की थी।
साथ ही उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट को यह निर्देश भी देने की मांग किया कि मंदिर के ट्रस्ट 5 फरवरी, 2020 को अपने गठन के बाद से मिले हुए सभी तरह के चंदे राशि के बारे में विस्तृत जानकारी कोर्ट के सामने पेश करे। लेकिन इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर में दान की गई धनराशि के दुरुपयोग की कोर्ट की देखभाल में निष्पक्ष रुप से जांच की मांग करने वाली 2 याचिकाओं पर सुनवाई करने से मना कर दिया।
SC में कई चीजों को लेकर लगाई गुहार
जनहित याचिका में मांग की गई है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वित्तीय मामलों की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराई जाए। याचिकाकर्ता का कहना है कि मांगी गई राहतें केवल ट्रस्ट के वित्तीय प्रबंधन और सार्वजनिक दान की पारदर्शिता सुनिश्चित करने तक सीमित हैं। याचिका में यह भी अनुरोध किया गया है कि जांच पूरी होने तक ट्रस्ट से जुड़े सभी वित्तीय रिकॉर्ड, जैसे फिजिकल दस्तावेज, डिजिटल लेजर, यूपीआई लेन-देन का डेटा और बैंक स्टेटमेंट सुरक्षित रखे जाएं, ताकि किसी भी संभावित साक्ष्य से छेड़छाड़ न हो सके।
ये भी पढ़ें- Ram Mandir Trust New Secretary: चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय की छुट्टी! बजरंग बागड़ा होंगे नए महासचिव
HC सुनवाई करने से किया इनकार
हालांकि, इससे पहले भी राम मंदिर में प्राप्त दानराशि के कथित दुरुपयोग की कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग को लेकर दायर दो याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई से इनकार कर चुका है।
ये याचिकाएं अधिवक्ता सत्यम सिंह राजपूत और अधिवक्ता जसवंती ए. की ओर से दायर की गई थीं। अब इस मामले से जुड़ी एक अन्य जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, जिसमें कथित चढ़ावा चोरी की सीबीआई जांच और ट्रस्ट के वित्तीय रिकॉर्ड का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत करने की मांग की गई है।
Ram Mandir Trust New Secretary: चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय की छुट्टी! बजरंग बागड़ा होंगे नए महासचिव
Bajarang Bagra Appointed Ram Mandir Trust New Secretary: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला गर्माया हुआ है। इस बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। इस बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया है। चंपत राय की जगह बजरंग लाल बागड़ा को ट्रस्ट के महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अयोध्या में हुई बैठक में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने यह ऐतिहासिक फैसला लिया है। वर्तमान महासचिव चंपत राय के इस्तीफे को आधिकारिक रूप से मंजूर कर लिया गया है। चंपत राय के जाने के साथ ही ट्रस्ट ने सर्वसम्मति से विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा को राम मंदिर ट्रस्ट का नया महासचिव भी चुन लिया है।
जल्द संभालेंगे कार्यभार
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बजरंग लाल बागड़ा इस वक्त अयोध्या राम मंदिर परिसर क्षेत्र में ही मौजूद हैं। हालांकि, वो अभी सीधे तौर पर ट्रस्ट की इस बैठक में भाग नहीं ले रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि औपचारिक प्रक्रियाओं के बाद वे जल्द ही अपना नया कार्यभार संभालेंगे।
कौन हैं बजरंग बागड़ा?
बता दें कि बजरंग लाल बागड़ा मूल रूप से राजस्थान के सीकर जिले के रहने वाले हैं और वह पेशे से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हैं। उनके पास सरकारी कंपनी नाल्को (NALCO) में काम करने का एक लंबा अनुभव भी है। बागड़ा ने वहां से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली थी। नौकरी छोड़ने के बाद से ही बजरंग बागड़ा पूरी तरह विश्व हिंदू परिषद (VHP) में सक्रिय हो गए।
यह भी पढ़ें- ‘अत्यंत पीड़ादायक है’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर कोषाध्यक्ष का पहला बयान, बोले- आय-व्यय का पूरा हिसाब सुरक्षित
बता दें कि एसआईटी के गठन के बाद, पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया, जिनके नाम अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लव कुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, रामशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और रामशंकर यादव उर्फ ​​टिन्नू यादव हैं। इन सभी पर राम मंदिर के दान पेटियों से नकदी और कीमती सामान की हेराफेरी करने की साजिश रचने का आरोप है। कोर्ट ने इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। SIT फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से महंत नृत्य गोपाल दास ने बनाई दूरी, बोले- मुझे PM मोदी और CM योगी पर पूरा भरोसा
Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust Meeting: श्री राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर नया अपडेट सामने आया है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने बैठक में जाने से इनकार कर दिया है। ट्रस्ट की बैठक से ठीक पहले उनके इस फैसले ने कई अटकलों को जन्म दिया है। उन्होंने कहा है कि इस मामले में जो भी व्यक्ति शामिल है, उसे हम सजा दिलाएंगे।
नीजी लाभ के लिए राजनीति न करें
महंत नृत्य गोपाल दास का पत्र (सौजन्य-सोशल मीडिया)
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा कि वे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में नहीं जाएंगे। उनके इस फैसले ने कई तरह की अटकलों को जन्म दे दिया है। दरअसल, आज होने वाली श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक का प्रमुख मुद्दा महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी अनिल मिश्रा का इस्तीफा है। आज ये बात साफ हो जाएगी की ट्रस्ट उनका इस्तीफा स्वीकार किया जाएगा या नहीं।
इस्तीफा स्वीकार करने के लिए चाहिए दो-तिहाई बहुमत
आपको जानकारी दें, कि चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार करने के लिए सभी सदस्यों से बैठक में शामिल होने का आग्रह किया गया है। ट्रस्ट डीड के प्रावधानों के तहत, इस्तीफे तभी स्वीकार किए जा सकते हैं जब उन्हें ट्रस्ट के सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत का समर्थन प्राप्त हो। ऐसे में यदि ट्रस्ट के सभी सदस्य बैठक में शामिल नहीं होंगे तो बहुमत में दिक्कत आ सकती है। ऐसे में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा अमान्य भी हो सकता है। इसलिए उनके बैठक में शामिल न होने के फैसले ने हलचल मचा दी है।
आपको बताते चलें, कि आज सुबह ट्रस्ट की बैठक से पहले अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन, VHP के केंद्रीय महासचिव बजरंग भांगड़ा और VHP के केंद्रीय सलाहकार दिनेश चंद्र, फंड की चोरी के मामले में राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी से मिलने पहुंचे थे। उनके बीच इस्तीफे को लेकर गहन चर्चा होने की संभावना है।
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक आज, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर होगा फैसला! जानें पूरा एजेंडा
Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust Meeting: श्री राम मंदिर चढ़ावा मामला सामने आने के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट आज यानी 6 जुलाई को एक अहम बैठक करेगा। इस बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा, मंदिर के लिए चंदा इकट्ठा करने और राम मंदिर के मैनेजमेंट में कथित गड़बड़ियों की SIT जांच के बारे में भी चर्चा होगी।
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, यह बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की मंजूरी से बुलाई गई है। इसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी जिन पर तुरंत फैसले लेने की जरूरत है। नृत्य गोपाल दास अभी अस्पताल में भर्ती हैं। यह बैठक आज दोपहर 3 बजे उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम में मणि राम दास छावनी में शुरू होगी।
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक का एजेंडा क्या है?
चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर विचार करना।
ट्रस्ट के दान-पात्रों में मिली रकम की गिनती पर SIT की अंतरिम रिपोर्ट की समीक्षा करना।
मंदिर के मैनेजमेंट से जुड़ी भविष्य की व्यवस्थाओं पर चर्चा करना।
2025-26 फाइनेंशियल ईयर के लिए बिना ऑडिट किए गए आय-व्यय के स्टेटमेंट, बैलेंस शीट और दूसरी फाइनेंशियल जानकारी पेश करना और उन्हें मंजूरी देना।
इस्तीफा स्वीकार करने के लिए दो-तिहाई बहुमत जरूरी
सभी सदस्यों से बैठक में शामिल होने का भी आग्रह किया गया है। इससे पहले, 27 जून को कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि ने एक पत्र के जरिए औपचारिक रूप से पुष्टि की थी कि ट्रस्ट को चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मिल गए हैं। ट्रस्ट डीड के प्रावधानों के तहत, इस्तीफे तभी स्वीकार किए जा सकते हैं जब उन्हें ट्रस्ट के सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत का समर्थन प्राप्त हो।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार
एसआईटी इस मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राम शंकर यादव (टिन्नू), सुभाष श्रीवास्तव, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, अविनाश शुक्ला, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडेय, रामाशंकर मिश्रा को आरोपी बनाया गया है। राम मंदिर चढ़ावे में कथित हेराफेरी के विवाद के बीच, गिरफ्तार आरोपी लवकुश मिश्रा का शहादतगंज में बन रहा घर स्थानीय लोगों का ध्यान खींच रहा है।
राम मंदिर ट्रस्ट की महाबैठक कल: चढ़ावा चोरी मामले में खुलेंगे कई बड़े राज, चंपत राय पर भी होगा फैसला
Ram Mandir Trust Meeting: अयोध्या के राम जन्मभूमि चढ़ावा चोरी मामले में 6 जुलाई को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में विशेष जांच दल (SIT) की अंतरिम रिपोर्ट, वित्त वर्ष 2025-26 की ऑडिट रिपोर्ट, मंदिर के वित्तीय प्रबंधन और ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय तथा ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफों समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।
चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि अब आगे की प्रक्रिया क्या होगी। ट्रस्ट डीड में ट्रस्टियों के इस्तीफे, पद से हटाने और उत्तराधिकार की स्पष्ट व्यवस्था दी गई है।
इस्तीफे के बाद आगे क्या होगी प्रक्रिया?
नियमों के अनुसार, कोई भी ट्रस्टी एक महीने का पूर्व नोटिस देकर अपना इस्तीफा दे सकता है। वहीं यदि किसी ट्रस्टी पर ट्रस्ट के हितों के खिलाफ कार्य करने का आरोप हो तो बोर्ड ऑफ ट्रस्टी दो-तिहाई बहुमत से उसे पद से हटा सकता है। हालांकि ऐसा निर्णय लेने से पहले संबंधित ट्रस्टी को कारण बताओ नोटिस जारी करना, जवाब लेने और सुनवाई का अवसर देना अनिवार्य होगा।
सोमवार की बैठक क्यों है अहम?
सोमवार को होने वाली बैठक केवल इस्तीफों पर विचार तक सीमित नहीं रहेगी। इसमें मंदिर के प्रशासनिक ढांचे और भविष्य की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा होगी। चंपत राय ट्रस्ट के महासचिव के रूप में मंदिर के दैनिक संचालन और प्रशासनिक कार्यों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे थे। यदि उनका इस्तीफा स्वीकार किया जाता है तो नए महासचिव की नियुक्ति भी प्रमुख मुद्दा होगी।
ट्रस्ट में किसके पास है मतदान का अधिकार?
ट्रस्ट डीड के अनुसार, बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में कुल 11 सदस्य ऐसे हैं जिन्हें मतदान का अधिकार प्राप्त है। इनमें निर्मोही अखाड़े के प्रतिनिधि महंत दिनेन्द्र दास भी शामिल हैं, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद ट्रस्ट में स्थान दिया गया था।
मतदान अधिकार रखने वाले प्रमुख ट्रस्टियों में के. परासरन (संस्थापक ट्रस्टी), महंत नृत्यगोपाल दास, स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, स्वामी विश्व प्रसन्नतीर्थ, परमानंद जी महाराज, स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज (कोषाध्यक्ष), विमलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्रा, डॉ. अनिल मिश्रा, चंपत राय और कृष्ण मोहन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, अयोध्या के जिलाधिकारी तथा मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा भी ट्रस्ट से जुड़े हैं, लेकिन उन्हें मतदान का अधिकार प्राप्त नहीं है।
यह भी पढ़ें-  ‘अत्यंत पीड़ादायक है’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर कोषाध्यक्ष का पहला बयान, बोले- आय-व्यय का पूरा हिसाब सुरक्षित
ट्रस्टियों की जिम्मेदारी पर उठे सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक चढ़ावे की गणना से जुड़े आठ कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ऐसे में यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या ट्रस्टियों की भी प्रशासनिक जवाबदेही बनती है।
Ram Temple Donation Theft Case: राम मंदिर के दानपात्र से हुई चंदा चोरी की घटना को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर हैं। ऐसे में राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने भी एक आधिकारिक चिट्ठी जारी कर अपनी सफाई पेश की है।
चढ़ावा चोरी मामले में रामभक्त आहत: गोविंद देव
गोविंद देव गिरी महाराज ने कहा कि साधु, संत, महात्मा, एवं प्रखर रामभक्तों के अविरत प्रवास तथा बलिदानों से अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि के पवित्र स्थान पर भगवान रामलला का भव्य मंदिर खड़ा हुआ। प्रभु की प्राण प्रतिष्ठा हुई और ध्वजारोहण तक सभी कार्य सोत्साह संपन्न हुए। रामभक्तों के लिए वह अत्यंत आनंददायी पर्व रहा। ऐसे मंगलमय वातावरण में अयोध्या मंदिर में घटित अविश्वसनीय अर्थ अपहार की घटना ने रामभक्तों का हृदय विदीर्ण कर दिया।
5 जुलाई को पहुंचेंगे अयोध्या
उन्होंने कहा कि चढ़ावा-चोरी का यह क्रम पिछले काफी समय से चल रहा था, यह भी प्रकाश में आया। यह सभी रामभक्तों के लिए अत्यंत दुखदायक, भीषण पीड़ादायक है। इससे हम अत्यंत आहत, दुखी एवं लज्जित हैं। श्रीमद् भागवत की पूर्व निर्धारित कथा पूर्ण करके दिनांक 5 जुलाई को मैं श्री अयोध्या पहुंच रहा हूं। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के कोषाध्यक्ष के रूप में मेरा यह विनय निवेदन सभी रामभक्तों के लिए समर्पित है।
राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान –
पूरा लेटर पढ़िए। कोषाध्यक्ष होने के बावजूद वे चंदे की प्रक्रिया से कैसे दूर… https://t.co/kqoakPFZHQ pic.twitter.com/iOIrk7fIhA
— Sachin Gupta (@Sachingupta) July 5, 2026
ये भी पढे़ं-  30 दिन जेल में रहे CM-PM तो जाएगा पद, कांग्रेस क्यों कर रही इस बिल का विरोध? मानसून सत्र से पहले सियासत तेज
अपने आय-व्यय का हिसाब देने को तैयार कोषाध्यक्ष
उन्होंने कहा कि मैं लगभग हर महीने-डेढ़ महीने में व्यास के कार्यार्थ अयोध्या आता रहता हूं। मेरे विभाग अथवा अन्य प्रवास के लिए मैंने अब तक एक भी रुपया व्यय के रूप में व्यास से लिया नहीं है। प्रभु श्रीराम की निरपेक्ष सेवा के रूप में यह कार्य करने में धन्यता का अनुभव होता है। कोषाध्यक्ष के दायित्व के रूप में कोष में जमा की गई राशि का आरंभ से लेकर अब तक का लेखा-परीक्षण आय-व्यय का हिसाब सुरक्षित है, जो अधिकृत व्यक्तियों द्वारा कभी भी जांचा जा सकता है।
रथ यात्रा में जुटे 1,400 करोड़ रुपये का हिसाब कहां? VHP और चंपत राय की भूमिका पर मौलाना रशीदी ने उठाए सवाल
Maulana Sajid Rashidi On Rath Yatra: अयोध्या स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर विपक्ष लगातार सरकार और संघ पर हमलावर है। संघ की भूमिका पर भी विपक्ष सवाल उठा रहा है। इस मामले पर अब ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी में भी निशाना साधा है। रशीदी ने चंपत राय, मोहन भागवत और विश्व हिंदू परिषद की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाया है।
शुरुआत से ही विश्व हिंदू परिषद शक के घेरे में: रशीदी
मीडिया से बातचीत के दौरान मौलाना साजिद रशीदी ने विश्व हिंदू परिषद पर सवाल उठाते हुए कहा कि राम मंदिर आंदोलन की शुरुआत से ही विश्व हिंदू परिषद शक के घेरे में रही है। रथ यात्रा के दौरान 1,400 करोड़ रुपये जमा किए गए थे, लेकिन इसका कभी कोई सही हिसाब-किताब नहीं दिया गया।
उन्होंने कहा कि अब जब राम मंदिर मामले में चंपत राय की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं, तो ऐसा लगता है कि VHP को क्लीन चिट देने और चंपत राय को बेगुनाह साबित करने की कोशिशें की जा रही हैं।
चंपत राय के इस्तीफे पर उठाया सवाल
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे पर सवाल उठाते हुए मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है और सबसे पहली बात यह है कि इस्तीफा है कहां? आज तक इस्तीफा पब्लिक डोमेन में तो आया नहीं। जब पब्लिक डोमेन में इस्तीफा नहीं है, तो उसको वापस लेने की जरूरत क्या है?
— ANI (@ANI) July 5, 2026
आगे उन्होंने कहा कि पहले तो सरकार, सरकार के लोग, चंपत राय या जो भी इस तरह की बातें कर रहे हैं, वे पब्लिक डोमेन में उनका इस्तीफा दिखाएं, उस पर बात करें। जब पब्लिक डोमेन में इस्तीफा है नहीं, इस्तीफा हुआ नहीं, तो उस पर बात करने की जरूरत क्या है?
ये भी पढे़ं-  30 दिन जेल में रहे CM-PM तो जाएगा पद, कांग्रेस क्यों कर रही इस बिल का विरोध? मानसून सत्र से पहले सियासत तेज
यह पैसे की नहीं, आस्था की चोरी: रशीदी
रशीदी ने बताया कि यह तो इतना बड़ा मामला है। करोड़ों लोगों की आस्था को ठगा गया है। मैं तो इसको पैसे की चोरी मानता ही नहीं, यह तो आस्था की चोरी है और इस आस्था की चोरी पर कहीं न कहीं मोहन भागवत को बयान देना चाहिए।
VHP Alok Kumar On Ram Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर जारी सियासी बयानबाजी के बीच विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने विपक्षी दलों पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी के जिन नेताओं ने चढ़ावे में हजारों करोड़ रुपये की कथित गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं, यदि उनके पास इन दावों से जुड़े ठोस सबूत हैं तो उन्हें जांच एजेंसियों की मदद करनी चाहिए। आलोक कुमार ने बताया कि उन्होंने जांच अधिकारी को पत्र लिखकर विपक्षी नेताओं के सार्वजनिक बयानों की भी जांच कराने का अनुरोध किया है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उनके दावों का आधार क्या है।
उन्होंने खास तौर पर समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव के उस बयान पर सवाल उठाया, जिसमें 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कथित गड़बड़ी का दावा किया गया था। विहिप प्रमुख ने कहा कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार मंदिर को इतनी राशि प्राप्त ही नहीं हुई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी पर आरोप लगाना नहीं, बल्कि जांच को तथ्यों के आधार पर आगे बढ़ाने में सहयोग सुनिश्चित करना है। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि उत्तर प्रदेश सरकार निष्पक्ष जांच कर रही है और सच्चाई जल्द सामने आएगी।
20 हजार करोड़ के दावे पर सवाल
सबूत हैं तो जांच में करें सहयोग
विपक्षी बयानों की जांच की मांग
राम मंदिर में विहिप की बैठक पर दिया जवाब
ये भी पढ़ें- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट ने बदल दिए गिनती के नियम, अब कर्मचारियों को नहीं मिलेगी ये चीज
सरकार की कार्रवाई पर जताया भरोसा
चोरी भी हम करेंगे, जांच भी हम! राम मंदिर मामले में पप्पू यादव ने सरकार को जमकर घेरा, देखें VIDEO
Bihar Pappu Yadav On Ram Mandir Case: बिहार के पटना में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा बयान दिया है। पप्पू यादव ने केंद्र सरकार को निशाना बनाते हुए कहा कि राम मंदिर मामले में चोर भी सरकार है और जांच भी सरकार ही कर रही है। जो एसआईटी जांच कर रही है, वह भी सरकार की है। एसआईटी अब किसे पकड़ेगी। राम मंदिर चंदे के विवाद पर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कहा जो लोग गलत काम के लिए जिम्मेदार हैं, वे पाप के भागीदार हैं। जब से नेताओं ने आस्था के साथ खिलवाड़ करना और धर्म व जाति के नाम पर राजनीति करना शुरू किया है, तब से उन्हें भगवान माफ नहीं करेंगे। असल में गरीब, मध्यम वर्ग और निम्न-मध्यम वर्ग के लोग ही भगवान में सच्ची आस्था रखते हैं। अगर आज भगवान का अस्तित्व है, तो वह गरीबों की वजह से है, न कि अपराधियों, राजनेताओं, दलालों, माफियाओं, अधिकारियों या अमीर उद्योगपतियों की वजह से।
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट ने बदल दिए गिनती के नियम, अब कर्मचारियों को नहीं मिलेगी ये चीज
New Counting Rules in Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला सामने आने के बाद अब ट्रस्ट के नियमों में जरूरत के अनुसार बदलाव किए जा रहे है। चढ़ावा चोरी मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने यह फैसला लिया है। एसआईटी और अयोध्या पुलिस लगातार इस मामले की जांच में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।
एसआईटी ने अपनी जांच में अब तक अलग-अलग ठिकानों से लाखों रुपये बरामद कर लिए है। इस दौरान श्रीराम मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर के नियमों को सख्त कर दिया है, ताकि चोरी के मामलों को बंद किया जा सके।
चोरी के बाद ट्रस्ट ने बदले गिनती के नियम
अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रोजाना लाखों का चंदा इकट्ठा होता है। इस चंदे को गिनने के लिए काउंटिंग रूम में लाया जाता है, जिसके बाद पूरा लेखा-जोखा करके इसे बैंकों में भेजा जाता है। ट्रस्ट ने अब काउंटिंग रूम के नियमों में बदलाव कर दिया हैं। अब कर्माचारियों को नोटों की गिनती करने के लिए टेबल-कुर्सी नहीं दिए जाएंगे।
अब सभी कर्माचरी को जमीन पर प्लाईवुड पर गद्दा बिछाकर दिया जाएगा, जिस पर बैठकर काउंटिंग करनी होगी। इस उपाय का उद्देश्य कपड़ों में या टेबल के नीचे पैसे छिपाने जैसी घटनाओं को रोकना है। पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए, मतगणना कक्ष चौबीसों घंटे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निरंतर, कड़ी निगरानी में है।
कर्मचारियों की गतिविधियों पर सख्त पाबंदी
राम मंदिर ट्रस्ट के नए नियमों के अनुसार, दान के पैसों की गिनती करते वक्त कर्मचारी को आपस में बात करने की इजाजत नहीं होगी। अगर कोई बार-बार बाछरूम जाता है, तो उस पर खास नजर रखी जाएगी। साथ ही कैंटीन में भी ज्यादा देर बैठने नहीं दिया जाएगा। मॉनिटरिंग रूम में तैनात सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटी के दौरान अपनी जगह से हटने की इजाजत नहीं होगी।
सुरक्षाकर्मी एक सेकंड के लिए भी अपनी नजर सीसीटीवी कैमरों से अपनी नजर नहीं हटा पाएंगे। काउंटिंग करने वाले कर्माचारियों का ड्रेस कोड रहेगा, जिससे उनकी पहचान करने में आसानी होगी। काउंटिंग करने वाले कर्मचारी पहले की तरह ही डार्क ब्लू ड्रेस कोड में रहेंगे।
VHP ने अयोध्या के DSP को लिखा पत्र
Brij Bhushan Sharan Singh Statement: राम मंदिर में कथित दान और चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सियासी घमासान जारी है। भाजपा के पूर्व सांसद और कैसरगंज (गोंडा) से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से बचते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि इस विषय पर वह पहले ही अपनी बात रख चुके हैं और अब इस पर कुछ नया नहीं कहना चाहते। राम मंदिर दान चोरी मामले में सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में मैं बोल चुका हूं, पहले बोल चुका हूं।
शुरू से चल रहा खेल: बृजभूषण
आईएएनएस ने जब उनसे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के उस बयान पर प्रतिक्रिया मांगी, जिसमें उन्होंने कहा है कि वह भी राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी को लेकर एफआईआर दर्ज कराएंगे क्योंकि उनका भी चढ़ावा चोरी हुआ है, तब भी बृजभूषण शरण सिंह ने कोई विस्तृत प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।
उन्होंने कहा कि मुझे जो बोलना है, मैं पहले बोल चुका हूं। इस मुद्दे पर जब कोई नहीं बोला था संसार में, चार साल पहले बोल चुका हूं। इसीलिए आज तक मैं राम जन्मभूमि दर्शन करने नहीं गया, क्योंकि यहां पहले दिन से खेल चल रहा था।
ट्रस्ट की बैठक पर नहीं दिया जवाब
राम मंदिर ट्रस्ट की हालिया बैठक को लेकर पूछे गए सवाल पर भी उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यह विषय उनके अधिकार क्षेत्र का नहीं है। उन्होंने कहा कि ये हमारा विषय नहीं है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी बृजभूषण शरण सिंह इस मामले पर बयान देते हुए कह चुके हैं कि यदि वह पूरी सच्चाई बोलेंगे तो संकट में आ जाएंगे। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।
8 पर हो चुकी है कार्रवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इस मामले में अब तक आठ कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच एजेंसियों ने आरोपियों के पास से 80 लाख रुपए से अधिक की नकदी और आभूषण बरामद किए हैं। मामले की जांच के दौरान मंदिर प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं।
ये भी पढ़ें-  Nitin Naveen: लखनऊ रोड शो में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने लहराई तलवार, मुस्लिम भी हुए शामिल
विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावार
इसी बीच, ट्रस्ट से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफा देने की खबरों ने भी इस विवाद को और चर्चा में ला दिया है। इस पूरे प्रकरण को लेकर विपक्ष लगातार भाजपा और आरएसएस पर हमलावर है। विपक्षी दलों का आरोप है कि राम मंदिर में हुए कथित चढ़ावा चोरी मामले में बड़े लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो रही। वहीं, भाजपा की ओर से इन आरोपों का लगातार खंडन किया जाता रहा है।
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: चंपत राय के बचाव में उतरे अयोध्या के संत, बोले- इस्तीफा मंजूर न करे ट्रस्ट
Ayodhya Saints On Ram Mandir Controversy: राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को लेकर चल रही चर्चाओं ने नया मोड़ ले लिया है। अयोध्या के संत समाज ने शनिवार को खुलकर चंपत राय के समर्थन में उतरते हुए ट्रस्ट से उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं करने की अपील की। संतों का कहना है कि चंपत राय का पूरा सार्वजनिक जीवन पारदर्शिता, ईमानदारी और राम मंदिर आंदोलन के प्रति समर्पण का रहा है, इसलिए उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप तथ्यों पर आधारित नहीं हैं।
संत समाज ने यह भी कहा कि चंपत राय ने स्वयं पूरे मामले की एसआईटी जांच की मांग की थी, जिससे उनकी निष्पक्षता और पारदर्शिता स्पष्ट होती है। संतों ने सरकार द्वारा गठित एसआईटी का स्वागत करते हुए कहा कि जांच पूरी होने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। प्रेस वार्ता के दौरान संत समाज ने ट्रस्ट की वित्तीय व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कुछ सवाल भी उठाए तथा कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरि से स्पष्टीकरण मांगा। उनका कहना था कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है।
चंपत राय के समर्थन में संत समाज
अयोध्या में आयोजित प्रेस वार्ता में संतों ने कहा कि चंपत राय लंबे समय से राम मंदिर आंदोलन और मंदिर निर्माण से जुड़े रहे हैं। उनका सार्वजनिक जीवन पारदर्शिता और समर्पण का रहा है। ऐसे में उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप तथ्यों पर आधारित नहीं हैं और इससे उनकी छवि को अनावश्यक रूप से नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।
एसआईटी जांच का किया स्वागत
संतों ने कहा कि पूरे प्रकरण में चंपत राय का आचरण पूरी तरह पारदर्शी रहा है। उन्होंने स्वयं मामले की एसआईटी जांच कराने का आग्रह किया था, जो यह दर्शाता है कि उन्हें जांच से कोई परहेज नहीं है। संतों ने सरकार द्वारा एसआईटी गठित किए जाने के फैसले का भी स्वागत किया और कहा कि जांच से सभी तथ्य सामने आ जाएंगे। संत समाज ने कहा कि विवाद के दौरान भी चंपत राय ने संयम बनाए रखा और सार्वजनिक रूप से किसी प्रकार की बयानबाजी नहीं की।
गोविंद देवगिरि से मांगा जवाब
उन्होंने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी के इस मामले में अयोध्या के संत समाज का आशीर्वाद और समर्थन चंपत राय के साथ है। प्रेस वार्ता के दौरान अयोध्या के संतों ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरि से भी कई सवाल उठाए।
ये भी पढ़ें-   रामलला के गहनों को गलाकर बनाया बिस्कुट? बैंक खातों में अचानक बढ़ गए लाखों रुपये, जांच में SIT भी रह गई दंग
कोष व्यवस्था पर उठाए सवाल
अयोध्या संत समाज ने मंदिर कोष की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए पूछा कि इस संबंध में पर्याप्त सतर्कता क्यों नहीं बरती गई। इसके अलावा उन्होंने यह भी जानना चाहा कि प्रस्तावित ट्रस्ट की बैठक निर्धारित समय से पहले क्यों बुलाई गई और इसके पीछे क्या वजह थी। संतों ने ट्रस्ट से इन सभी सवालों पर स्पष्ट जवाब देने की मांग करते हुए कहा कि राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में उससे जुड़े हर मुद्दे पर पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है, ताकि किसी प्रकार का भ्रम या विवाद पैदा न हो।
रामलला के गहनों को गलाकर बनाया बिस्कुट? बैंक खातों में अचानक बढ़ गए लाखों रुपये, जांच में SIT भी रह गई दंग
Ayodhya Ram Mandir SIT: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मामला चर्चा में है। हर दिन नई बातें सामने आ रही हैं और जांच का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। अयोध्या ट्रस्ट में चोरी का मामला सामने आने के बाद, बैंक खातों में जमा की गई रकम में बड़ी गड़बड़ी देखी गई है। बैंक में आने वाली रकम को देख एसआईटी भी चकरा गई है।
इसके आधार पर, स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को शक है कि लंबे समय से ट्रस्ट से हर दिन लाखों रुपये की चोरी हो रही थी। जांच एजेंसी ने अब इस मामले में बैंक कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है और इससे जुड़े कई जरूरी दस्तावेज जब्त किए हैं।
बैंक खातों में अचानक बढ़ गई रकम
सूत्रों के मुताबिक, राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने से पहले, रोजाना ट्रस्ट के SBI और PNB खातों में लगभग ₹16 से ₹18 लाख जमा किए जा रहे थे। लेकिन, जैसे ही चोरी का मामला सामने आया, चढ़ावे का आंकड़ों में भारी बढ़ोतरी हुई। चोरी का पता चलने के बाद बैंकों में ₹24 से ₹26 लाख रोजाना जमा होने लगे। ये आंकड़े देख SIT के भी होश उड़ गए।
एसआईटी को अब पूरा शक है कि चोरी का मामला उजागर होने से पहले रोजाना लगभग ₹6 से ₹8 लाख का गबन किया जा रहा था। इस गड़बड़ी की जांच के लिए अब अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि फंड को कहां भेजा जा रहा था और इसमें कौन-कौन शामिल था। इस सिलसिले में, SIT ने SBI के एक ब्रांच मैनेजर समेत कुल दस बैंक कर्मचारियों से पूछताछ की है।
गहनों को गलाकर बिस्कुट बनाने का शक
एसआईटी को अपनी जांच में रामलला के पूरे आभूषण नहीं मिल पाए है। जैसे-जैसे नए खुलासे हो रहे है एसआईटी ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। एसआईटी को अब शक है कि मंदिर से चोरी किए गए रामलला के सोने के गहनों को मिटाने के लिए उसे गला दिया गया है और उसे सोने के बिस्कुट के रूप में बना लिया गया है। अब तक जांच एजेंसियों ने आरोपियों के जितने ठिकानों पर छापेमारी की है, वहां से चोरी किए हुए गहने नहीं मिल पाए है।
राम मंदिर के गहनों का अचानक से गायब होने के कारण जांच एजेंसी को शक है कि सबूत मिटाने के लिए यह साजिश रची गई है। इस दौरान एसआईटी ने बड़े अधिकारियों के साथ गहनों और कीमती वस्तुओं के रख-रखाव को लेकर घंटों तक पूछताछ की। अब एसआईटी ने गहनों से जुड़े सभी डॉक्यूमेंट्स और लेन-देन की फाइलें भी तलब की हैं। साथ ही अधिकारियों ने बैंकों और मिंट को भेजे गए आभूषण और धातुओं का पूरा ब्यौरा मांगा है।
Ram Mandir Meeting: राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, चंपत राय के इस्तीफे पर होगी चर्चा
Ram Mandir Meeting Trust To Discuss On Some Points: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की एक बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक सोमवार 6 जुलाई 2026 को होने जा रही है। यह बड़ी और खास बैठक अयोध्या के मणि राम दास छावनी में दोपहर 3 बजे से पूरे विधिवत रूप से आयोजित की जाएगी। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने ट्रस्ट के अध्यक्ष की विशेष अनुमति से यह आपात बैठक बुलाई है। इस अहम बैठक को लेकर 28 जून 2026 को ही एक आधिकारिक नोटिस जारी कर सभी सदस्यों को सूचना दे दी गई थी।
इस बैठक में राम मंदिर से जुड़े कई बहुत ही ज्यादा जरूरी, वित्तीय और संवेदनशील मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाने वाली है। सभी संबंधित सदस्यों से आधिकारिक तौर पर अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित समय पर पहुंचकर इस बैठक को सफल बनाएं। महंत दिनेन्द्र दास महाराज ने भी संकेत दिया है कि इस बैठक के बाद मंदिर प्रबंधन को लेकर कई नए निर्णय सामने आ सकते हैं। राम भक्तों और पूरे देश की नजरें इस बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक के संभावित नतीजों पर पूरी तरह से टिकी हुई हैं।
इस्तीफे पर होगा बड़ा फैसला
बैठक का सबसे बड़ा और पहला एजेंडा महामंत्री चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के दिए गए इस्तीफे पर विचार करना है। इन दोनों प्रमुख और अहम पदाधिकारियों के अचानक इस्तीफे की पेशकश ने मंदिर व्यवस्थापन पर कई तरह के बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। इस अहम बैठक में सभी ट्रस्टी मिलकर यह तय करेंगे कि उनका यह इस्तीफा मंजूर होगा या उन्हें पद पर बनाए रखा जाएगा।
एसआईटी की रिपोर्ट का मामला
एजेंडे का दूसरा सबसे बड़ा मुद्दा मंदिर के दान पात्रों से प्राप्त राशि की गणना को लेकर एसआईटी की जांच रिपोर्ट से जुड़ा है। हाल ही में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोपों के बाद एसआईटी इस पूरे संवेदनशील मामले की गहराई से जांच कर रही है। बैठक में एसआईटी के अंतरिम प्रतिवेदन पर सभी सदस्यों के बीच चर्चा कर आगे की ठोस और बहुत सख्त कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।
प्रबंधन और सीईओ पद पर चर्चा
इस बैठक में आगामी मंदिर प्रबंधन से जुड़ी नई और बेहतर व्यवस्थाओं को लागू करने पर भी बहुत ही गंभीरता से विचार किया जाएगा। इसके साथ ही राम मंदिर के सुचारू संचालन के लिए एक नए सीईओ पद के सृजन पर भी ट्रस्ट के सदस्य अपनी सहमति जता सकते हैं। रामलला के भव्य मंदिर में दर्शनार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रबंधन को और ज्यादा मजबूत करना इस समय सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
वित्तीय मामलों की समीक्षा
ट्रस्ट की इस बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के अलेखापरीक्षित आय-व्यय पत्रक और तुलनपत्र की पूरी जानकारी देकर सभी से स्वीकृति भी ली जाएगी। इसके अलावा राम मंदिर के निर्माण और रखरखाव से जुड़े अन्य वित्तीय विवरणों की भी बहुत ही बारीकी से समीक्षा की जाने वाली है। अंत में अध्यक्ष महोदय की अनुमति से कुछ अन्य आवश्यक और तात्कालिक विषयों पर भी बैठक में विस्तार से और खुलकर बातचीत हो सकती है।
यह भी पढ़ें: चढ़ावा चोरी पर सियासत गरमाई: कांग्रेस की SC की निगरानी में जांच की मांग, BJP बोली- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
नोटिस और एजेंडा जारी
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष द्वारा जारी किए गए इस पांच सूत्रीय एजेंडे ने सभी का ध्यान खींचा है। अल्प सूचना पर बुलाई गई यह बैठक राम मंदिर के इतिहास में एक बहुत ही अहम और बड़ा बदलाव लाने वाली साबित हो सकती है। सभी राम भक्तों को इस बात का पूरा इंतजार है कि 6 जुलाई की इस बैठक में राम मंदिर की व्यवस्था को लेकर क्या बड़े और नए फैसले लिए जाएंगे।
चोरी के बाद होती थी मीटिंग! चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी अविनाश शुक्ला का कबूलनामा, पूरे नेटवर्क का खोला राज
Ayodhya Temple Police Investigation: अयोध्या में मंदिर के चढ़ावे से कथित चोरी के मामले में पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान आरोपी अविनाश शुक्ला ने पूछताछ में कई राज खोले। पूछताछ के दौरान अविनाश शुक्ला को पिछले 45 दिनों के सीसीटीव फुटेज दिखाए गए। जैसे ही उसने यह सब देखा, तो वह टूट गया और उसने चढ़ावे से होने वाली लगातार चोरी की बात कबूल की। अयोध्या पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने कई चरणों में अविनाश शुक्ला से पूछताछ की। इसी दौरान उसे सीसीटीवी फुटेज दिखाई गई। पुलिस का दावा है कि फुटेज में खुद को चढ़ावे से पैसे निकालते हुए देखने के बाद अविनाश हिल गया और उसने अपना जुर्म कबूल किया। उसने बताया कि वह लंबे समय से इस वारदात को अंजाम दे रहा था।
अविनाश के बैंक रिकॉर्ड्स हासिल
अयोध्या पुलिस के सूत्रों के अनुसार, राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले की जांच कर रही पुलिस ने आरोपी के जमीन और बैंक से जुड़े रिकॉर्ड हासिल कर लिए हैं और अपराध से हुई संभावित कमाई का पता लगाने के लिए जानकारी की पुष्टि कर रही है। रेवेन्यू डिपार्टमेंट से मिली जमीन के लगभग 20 टुकड़ों के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
अविनाश के भाई से कार को लेकर पूछताछ
चोरी के रकम के इस्तेमाल को लेकर भी आरोपी अविनाश शुक्ला ने बड़ा खुलासा किया। अविनाश ने बताया कि चोरी के पैसों से एक ब्रेजा कार खरीदी गई थी। यह कार उसने अपने भाई अभिषेक के नाम पर खरीदी थी। अविनाश ने पूछताछ में बताया कि उसका भाई एक सरकारी टीचर है, इसलिए कार खरीदने से किसी को उस पर शक नहीं होगा।
सूत्रों के मुताबिक, ब्रेजा कार का पता लगते ही पुलिस तुरंत प्रतापगढ़ स्थित उसके भाई के घर पहुंची। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के भाई अभिषेक से भी पूछताछ की। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि चोरी की रकम के इस्तेमाल और खरीदी गई संपत्ति में किसकी क्या भूमिका रही।
चोरी के बाद इस जगह मिलते थे सभी आरोपी
अविनाश ने अपने नेटवर्क के काम के तरीके का भी खुलासा किया। अविनाश ने बताया कि सभी आरोपी एक-दूसरे की गतिविधियों के बारे में सब कुछ जानते थे। सभी को यह पता था कि कौन किस तरह से पैसे निकाल रहा है। चोरी करने के बाद वह आपस में मुलाकात कर बैठक करते थे। उसने बताया कि बैठक के लिए आरोपियों ने 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का एक सुनसान इलाका चुना था। इन बैठकों में अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, रमाशंकर मिश्रा समेत सभी छह आरोपी शामिल होते थे।
सूत्रों का दावा है कि बाद में टिन्नू यादव का भतीजा भी उनके साथ इन बैठकों में शामिल होने लगा था। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि मई के आखिरी हफ्ते में, यानी चढ़ावा चोरी मामला सामने आने से ठीक पहले आरोपियों की एक बड़ी बैठक हुई थी। अब अयोध्या पुलिस इन बैठकों का मकसद और इनके पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए सबूत इकट्ठा कर रही है।
क्या फिर वनवास चले गए राम? ये AI वीडियो देख रो पड़ेंगे आप, अखिलेश यादव ने पोस्ट के जरिए सरकार को लिया आड़े हाथ
अखिलेश यादव ने जो वीडियो शेय किया है, वो 4 मिनट और 40 सेकेंड का AI वीडियो है। इस वीडियो में सिनेमैटिक तरीके से श्रीराम की अयोध्या को दर्शाया है। इस वीडियो में एक गाना भी है, जो कि बार-बार इस सवाल कर रहा है क्या श्रीराम वापस वनवास चले गए है?
अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वीडियो
इस वीडियो में AI से बनी रामनगरी सूनी है। यहां की जनता हताश है और श्रीराम का इंतजार कर रही है। पूरे समय वीडियो का माहौल गमगीन बना रहा। इस वीडियो से यह संदेश दिया जा रहा है कि आज की रामनगरी पूरी तरह बदली चूकी है। लोग भ्रष्टाचार से परेशान हो गए है और अपने राम को याद कर रहे है।
क्या फिर से चले गये वनवास"https://t.co/qb6ac3q1xY">pic.twitter.com/qb6ac3q1xY
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 3, 2026
भगवान से प्रार्थना करती त्रस्त जनता
इस वीडियो में एक हिस्से में दान पात्र रखा दिखाई दे रहा है, जो कि टूटा हुआ है। यह राम मंदिर में हुई चोरी को दर्शाता है, जिसे देख पुजारी दुखी है और पीड़ा में है। साधु-संत हो हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं और श्रीराम की नगरी में प्रार्थना करने के लिए पहुंच रहे है। इस पूरे वीडियो में भजन के जरिए सरकार को आड़े हाथ लिया है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में रोजाना नए खुलासे हो रहे है। एसआईटी ने इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के अलावा एसआईटी इनके सीनियर चंपत राय, गोपालराव और अनिल मिश्रा से भी लगातार पूछताछ कर रही है। अयोध्या पुलिस की जांच में इस मामले में सबसे ज्यादा 20 लाख रुपये और संपत्ति अविनाश शुक्ला के पास से बरामद किया गया है। पुलिस ने अविनाश की कस्टडी लेकर उससे पूछताछ कर रही है और घर पर छापेमारी कर रही है।
दिग्विजय सिंह ने पदयात्रा की घोषणा की
आपको जानकारी दें, कि इस मामले को लेकर विपक्ष सरकार पर हावी होते जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने घोषणा की कि वह राम मंदिर निर्माण के लिए मिले चंदे में पारदर्शिता की मांग को लेकर 2 अक्टूबर से उज्जैन के महाकाल मंदिर से अयोध्या तक एक गैर-राजनीतिक पदयात्रा निकालेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए दिए गए अपने दान का हिसाब मांगने के लिए वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। उनका कहना है कि यह राजनीति नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय है। 79 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि यह पदयात्रा 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) को उज्जैन के महाकाल मंदिर से शुरू होगी और अयोध्या में समाप्त होगी।
चढ़ावा चोरी पर सियासत गरमाई: कांग्रेस की SC की निगरानी में जांच की मांग, BJP बोली- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है। कांग्रेस ने विशेष जांच दल (SIT) की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराने की मांग की है। पार्टी नेताओं का आरोप है कि जांच के नाम पर केवल लीपापोती की जा रही है और असली जिम्मेदार लोगों तक जांच की आंच नहीं पहुंच रही।
कांग्रेस का कहना है कि राम मंदिर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली, चढ़ावे के रखरखाव और ऑडिट व्यवस्था की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वहीं भाजपा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि जिसने भी मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी की होगी, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश सरकार और जांच एजेंसियां पूरी पारदर्शिता के साथ कार्रवाई कर रही हैं और दोषियों को सजा मिलेगी। समाजवादी पार्टी समेत अन्य विपक्षी दलों ने भी इस मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा है। श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस संवेदनशील मामले में जांच के साथ-साथ राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं।
SIT जांच पर कांग्रेस का सवाल
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने सवाल किया कि क्या मिले दान को दर्ज करने की कोई प्रक्रिया थी? या आपने बस राम मंदिर बनाया, उसका राजनीतिक फायदा उठाया और फिर उसे भूल गए? जब आप इतने बड़े संसाधन वाली संस्था बनाते हैं, तो आपको कुछ नियम-कायदे बनाने चाहिए थे या आपने इसे अपनी निजी संपत्ति समझ लिया? ये सवाल पूछा जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि हमारे सरकार के मुखिया ने कहा था कि वो हर जगह ड्रोन भेज देते हैं जानकारी जुटाने के लिए, तो क्या आपने इस तरह का कोई ड्रोन राम मंदिर में भी भेजा था या आपने यह मान लिया कि ये हमारे अपने लोग हैं। अगर इनमें किसी भी प्रकार की विसंगति है, तो इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है। जिस तरह से इस पूरे मामले में वरिष्ठों का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार रहा है, उसकी भी जांच होनी चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग
वहीं, कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने भी राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर भी अपनी बात रखी। उनके मुताबिक, केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है। स्पष्ट शब्दों में कहा कि इसकी जांच सुप्रीम कोर्ट के जज के दायरे में होनी चाहिए। अब लोगों को ये बात समझ आ चुकी है कि राम मंदिर ट्रस्ट कितने बनाया, उसमें लोगों की नियुक्ति किसने की? राम जी को अयोध्या में लाने का दावा भी आप ही करते हैं और राम के नाम पर चोरी करने का काम जो कर रहे हैं, उन्हें आप बचा रहे हैं।
जिस तरह से एसआईटी का गठन हुआ और उसके बाद जांच के लिए समय मांग लिया। इससे एक बात साफ जाहिर होती है कि जिस तरह से लीपापोती करनी थी, वैसा इन लोगों ने कर लिया। इसी को देखते हुए हम लोग चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट के जज में जांच हो और दूध का दूध और पानी का पानी हो। भगवान राम के नाम पर इन लोगों ने मत ही नहीं, बल्कि पैसा भी लूटने का काम किया है, जो हम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे।
भाजपा ने विपक्ष के आरोपों को किया खारिज
भाजपा नेता विनय कटियार ने भी राम मंदिर चंदा चोरी विवाद मामले में अपनी तरफ से बातें रखीं। उनके मुताबिक, अच्छा काम चल रहा है, पूजा पाठ चल रहा है। भत्तों की भीड़ जुट रही है। अब इन लोगों ने कुछ किया होगा।
मंदिर अपने स्थान पर है और जिन लोगों ने गड़बड़ी की है, उन लोगों के लिए दूसरा स्थान हो गया, जब हम जाएंगे, तो हमें पता है कि ये लोग नहीं जाएंगे। जब हम वहां पर जाएंगे, तो प्रसाद बांटेंगे। यह कोई मामूली बात नहीं है, यह पत्थर का बना मंदिर है, ऊपर सोना चढ़ा हुआ है। अब इस पर हम क्या ही कह सकते हैं। इसकी रक्षा करना हम सभी लोगों का सामूहिक का काम है।
भगवान की नजर से कोई नहीं बचेगा
उधर, मंत्री लखींद्र कुमार रौशन ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद को लेकर हो रही राजनीति पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हमें अच्छे से पता है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव ने राम भक्तों पर गोली चलाने का काम किया था। उन्होंने कभी भगवान राम को नहीं माना। ऐसी स्थिति में अखिलेश यादव से ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती।
उन्होंने कहा कि जब हम लोग यह नारा लगाया करते थे कि मंदिर वही बनाएंगे, तो कांग्रेस के लोग हम पर भगवान राम के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया करते थे। 500 वर्षों के संघर्ष के बाद आज वहां पर मंदिर बन गया। वहां पर करोड़ों का चढ़ावा आता है। श्रद्धालु पूरी दुनिया से वहां पर आते हैं। जिस किसी ने भी चंदे में धांधली की है, उसके खिलाफ ट्रस्ट की ओर से कार्रवाई की जाएगी। वहां पर सीएम योगी सत्ता की कमान संभाल रहे हैं। इसलिए कोई भी इस मामले में बच नहीं पाएगा। भगवान राम की नजर से कोई भी बचने वाला नहीं है।
ये भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: मकान गिराने के नोटिस और बरामदगी पर परिवारों के गंभीर आरोप
चढ़ावा विवाद पर तेज हुई सियासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने भी अपनी बात रखी। उनके मुताबिक, चंपल राय बंसल, अनिल मिश्रा, गोविंद गिरी, गोपाल राय, नृपेंद्र मिश्रा को तुरंत गिरफ्तार करके जेल भेजा जाना चाहिए। वहीं, समाजवादी पार्टी के विधायक संग्राम सिंह ने भी राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि चोरी हुई है, डकैती हुई है। प्रभु श्री राम नाराज हैं। भाजपा का नाश हो जाएगाा।
जेल जाएंगे चंपत राय! राम मंदिर विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, कहा- PM मोदी से हुई बात
Vinay Katiyar On Champat Rai: अयोध्या के भगवान राम मंदिर में चढ़ाव चोरी विवाद के बीच अयोध्या के ही बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार ने प्रधानमंत्री मोदी से हुई बातचीत और चम्पत राय के जेल जाने की बात कह कर सियासी सरगर्मी बढ़ा दिया है। वहीं, 06 जुलाई को प्रस्तावित राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक, जिसमें चम्पत राय के भविष्य का फैसला होना था उसमें भी अब पेंच फंसता नजर आ रहा है।
इस तरह विनय कटियार के बयान ने चम्पत राय और अनिल मिश्रा के जेल जाने और ट्रस्ट की बैठक में कोरम की समस्या ने एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है।
विनय कटियार के बयान से हलचल तेज
उधर भगवान राम के मंदिर में हुए चढ़ाव चोरी कांड को लेकर एकदम मुखर रहे बजरंग दल के संस्थापक और राम मंदिर आन्दोलन के फायर ब्रांड नेता रहे अयोध्या के ही विनय करियार एक बार फिर से अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में हैं। सियासत के जानकार और मंदिर के चोरी प्रकरण को लेकर चिंतित हर आम आदमी विनय कटियार के इस बयान के अलग-अलग मायने निकाल रहा है।
आखिर उनके प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत के दावे और चम्पत राय व अनिल मिश्रा के जेल जाने के बयान के पीछे क्या है ? इसके कयास लगने शुरू हो गए हैं।
जेल जा सकते हैं चंपत राय: कटियार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर विनय कटियार कहा कि मैंने इस मामले पर पीएम मोदी से बात की और यह साफ है कि पैसे का गबन हुआ है। साथ ही पूर्व सांसद विनय कटियार ने यह भी कहा कि जांच के आधार पर चंपत राय को आगे चलकर जेल भी जाना पड़ सकता है। हांलांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अभी अंतिम निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी और जो भी होगा, वह ठीक ही होगा। राम मंदिर दान चोरी में पैसों का जबरदस्त गबन हुआ है और इसकी जांच चल रही है।
SIT किसी को नहीं छोड़ेगी: विनय
कटियार ने कहा कि SIT किसी को छोड़ने वाले नहीं हैं। राम मंदिर में तैनात रहे गोपाल राव के बारे में जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गोपाल राव बेकार आदमी हैं। विनय कटियार ने कहा कि एक दिन घूमते-फिरते भगवान राम के दर्शन करने चले गए तो गोपाल राव ने हमसे कहा कि आप किसकी अनुमति से आए हैं। इस पर मैनें नाराजगी व्यक्त की थी।
अनिल मिश्रा को उन्होंने सीधा आदमी बताया और कहा कि वो आदमी ठीक हैं। चंपत राय को लेकर विनय कटियार ने कहा कि हमने चंपत को समझाया था। उनको बात समझ में आई नहीं तो मैं क्या कर सकता था।
6 जुलाई को होने वाली बैठक पर सवाल
चम्पत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे आदि को लेकर 06 जुलाई को होने वाली इस बैठक के जरूरी सदस्यों की न्यूनतम संख्या कैसे पूरी होगी यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कुल 15 सदस्यों में से 10 स्थायी और 05 पदेन सदस्य हैं। ऐसे में बैठक के लिए न्यूनतम 07 स्थायी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है।
फिलहाल ट्रस्ट के सदस्यों में से 02 चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा हो चुका है, जबकि विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा का निधन हो गया है और महंत नृत्य गोपाल दास राजधानी लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में राम मंदिर ट्रस्ट के कुल 06 ही स्थायी सदस्य बच रहे हैं, जोकि कोरम की संख्या से कम है।
ये भी पढ़ें-  अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने तोड़ी चुप्पी, दत्तात्रेय बोले- यह राम भक्तों की आस्था को आघात
बैठक की अध्यक्षता पर संकट
बता दें, बैठक में दो तिहाई बहुमत से ही किसी अहम फैसले पर निर्णय लिया जा सकता है। इसके अलावा ट्रस्ट में किसी उपाध्यक्ष के नहीं होने से अध्यक्ष की गैर-मौजूदगी में बैठक की अध्यक्षता करने पर भी संकट है। फिलहाल राम मंदिर ट्रस्ट के स्थायी सदस्यों में वासुदेवानंद सरस्वती, विश्वप्रसन्नतीर्थ, परमानंद गिरि, कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि, कृष्ण मोहन और दिनेंद्र दास हैं।
जबकि पदेन सदस्यों में केंद्र सरकार में सचिव प्रशांत लेखंडे, यूपी के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद, जिलाधिकारी अयोध्या शशांक त्रिपाठी, राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र और नामित सदस्य के रूप में के. पारासरन का नाम शामिल है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: मकान गिराने के नोटिस और बरामदगी पर परिवारों के गंभीर आरोप
Jagdamba Prasad Mishra On Ram Mandir Donation Theft: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब जांच के साथ-साथ आरोपी परिवारों पर प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर भी विवाद गहराता नजर आ रहा है। मामले में आरोपी बनाए गए लवकुश मिश्रा के परिवार ने प्रशासन पर मकान गिराने की तैयारी का आरोप लगाया है। आरोपी के दादा जगदंबा प्रसाद मिश्रा का कहना है कि उन्हें घर ध्वस्तीकरण का एक सप्ताह का नोटिस दिया गया है और मकान का स्वीकृत नक्शा पेश करने को कहा गया है।
उनका दावा है कि मकान का वैध नक्शा मौजूद है, लेकिन वह फिलहाल ठेकेदार के पास है। उन्होंने सवाल उठाया कि एसआईटी की जांच पूरी होने और अदालत में आरोप साबित होने से पहले इस तरह की कार्रवाई कैसे की जा सकती है। वहीं, मामले के दूसरे आरोपी टिन्नू यादव के परिवार ने भी पुलिस की बरामदगी पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जब्त की गई नकदी उनके निजी व्यवसाय की कमाई है, न कि मंदिर के चढ़ावे की। इस पूरे घटनाक्रम ने जांच के साथ प्रशासनिक कार्रवाई पर भी नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्रशासन ने घर गिराने का दिया नोटिस
जगदंबा प्रसाद मिश्रा ने बताया कि अधिकारियों ने उनसे मकान का स्वीकृत नक्शा मांगा है। उन्होंने कहा कि मकान का स्वीकृत नक्शा ठेकेदार के पास है, जो फिलहाल मौजूद नहीं है। ठेकेदार के लौटते ही नक्शा अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने एक सप्ताह का समय दिया है और कहा है कि यदि नक्शा पेश नहीं किया गया तो मकान को ध्वस्त कर दिया जाएगा।
बुलडोजर कार्रवाई रोकने कि मांग
राम मंदिर में कथित धन गबन के आरोपों पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट आने और अदालत में आरोप साबित होने से पहले किसी प्रकार की कार्रवाई उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि परिवार ध्वस्तीकरण का विरोध करेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी दस्तावेज की कमी है तो उसे पूरा करने और प्रस्तुत करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए। अगर उसके बाद भी निर्माण अवैध पाया जाता है, तभी कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में जिला मजिस्ट्रेट से मुलाकात करेंगे और बुलडोजर कार्रवाई रोकने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। हालांकि, फिलहाल अदालत जाने की आवश्यकता नहीं है।
टिन्नु यादव की भाभी ने पुलिस पर उठाए सवाल
वहीं, इस मामले के एक अन्य आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव की भाभी साधना मिश्रा ने पुलिस की बरामदगी पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि उनके घर से बरामद की गई नकदी मंदिर से नहीं, बल्कि निजी कैमरा संचालन के व्यवसाय से अर्जित की गई थी।
ये भी पढ़ें- राम मंदिर चंदा चोरी पर गरमाई सियासत: पवन खेड़ा बोले- ‘संघ का रवैया मुंह में राम, बगल में छुरी’
मामले मे बड़े लोगों के नाम होने की आशंका
Pawan Khera On Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बयान श्रद्धालुओं के करोड़ों रुपये के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी की सच्चाई सामने लाने के बजाय संघ की छवि बचाने का प्रयास है।
उन्होंने आरोप लगाया कि मामले की जांच में पारदर्शिता नहीं बरती गई और बड़े दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। खेड़ा ने कहा कि राम मंदिर से जुड़े इस विवाद ने करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाई है और संघ का रवैया ‘मुंह में राम, बगल में छुरी’ जैसा है। वहीं, आरएसएस ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए समाज से संयम बनाए रखने की अपील की है।
बड़े दोषियों को बचाने का आरोप
उन्होंने कहा कि इस वीडियो का वास्तविक मकसद उत्तर प्रदेश सरकार की उस एसआईटी को वैध ठहराने की कोशिश है, जिसका गठन एफआईआर दर्ज होने से पहले ही कर दिया गया था। एसआईटी ने इस संवेदनशील मामले की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक किए बगैर इस गोपनीयता से काम किया है कि लगता है कि बहुत कुछ छिपाया गया हो, और मालूम होता है कि इसमें बड़े मगरमच्छों को बचाकर कुछ छोटी मछलियों की बलि कर दिया जाना तय है।
श्रद्धालुओं की आस्था को पहुंची ठेस
खेड़ा ने कहा कि राम मंदिर के चंदे की इस लूट ने करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास को गहरी चोट पहुंचाई है। आज संघ के इस दिखावे ने उस जले पर नमक छिड़कने का काम भी कर दिया है। सच यह है कि यदि संघ वास्तव में श्रद्धालुओं के दान और मंदिर के कोष की रक्षा के प्रति ईमानदार होता, तो जिस मंदिर की व्यवस्था और संचालन स्वयं उसके लोग ही देखते हैं, वहां इतना बड़ी लूट कभी नहीं होती।
आरएसएस के बयान पर कांग्रेस का हमला
अयोध्या में श्री रामलला मंदिर में रखे हुए दान पात्रों में जमा राशि की चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से समूचे समाज और राम भक्तों की भावना एवं श्रद्धा को आघात पहुंचा है तथा इस घटना से हम सभी आहत हैं।
ये भी पढ़ें-  अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने तोड़ी चुप्पी, दत्तात्रेय बोले- यह राम भक्तों की आस्था को आघात
एसआईटी जांच पर उठाए सवाल
सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के आग्रह पूर्वक निवेदन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल का गठन कर उसकी अनुशंसा पर कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ की है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें कठोर दंड हो, यह सुनिश्चित करना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संपूर्ण हिंदू समाज से भी आह्वान करता है कि इस कठिन क्षण में वह आवश्यक धैर्य और संयम का परिचय दें तथा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का लाभ उठाकर हिंदू विरोधी, राष्ट्र विरोधी शक्तियों के हिंदू धर्म एवं समाज को बदनाम करने के षड्यंत्रों को विफल करे।
Arvind Kejriwal on Ram Mandir Donation Controversy: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। गोवा दौरे के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर से जुड़े कथित घोटालों में बड़े लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है और कार्रवाई केवल दिखावे के लिए की जा रही है।
केजरीवाल ने कहा कि देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए श्रद्धा के साथ दान दिया था, लेकिन अब मंदिर से जुड़े कथित जमीन सौदों, निर्माण कार्यों में कमीशनखोरी और चढ़ावे की चोरी जैसी खबरों से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि करोड़ों रुपए के चढ़ावे, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती वस्तुओं के गायब होने की बातें सामने आई हैं।
मामलें को दबाने का किया गया प्रयास
अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि सीसीटीवी फुटेज में कई बार चोरी की घटनाएं दर्ज होने के बावजूद मामले को दबाने का प्रयास किया गया। साल 2021 से ही मंदिर निर्माण के लिए खरीदी गई जमीनों में अनियमितताएं सामने आई थीं। उन्होंने दावा किया कि कुछ जमीनों की खरीद बाजार मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर की गई, जिससे मंदिर निर्माण के लिए मिले चंदे का दुरुपयोग हुआ। इन मामलों से जुड़े दस्तावेज पहले भी सार्वजनिक हो चुके हैं, लेकिन अब तक किसी बड़े स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई।
केजरीवाल ने निशाना साधते हुए कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट का गठन केंद्र सरकार की देखरेख में हुआ और ट्रस्ट के सदस्यों का चयन भी शीर्ष स्तर पर किया गया। ऐसे में यदि इतने बड़े पैमाने पर कथित अनियमितताएं हुईं तो इसकी जानकारी सरकार को कैसे नहीं हुई। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकार को पहले से जानकारी थी तो कार्रवाई क्यों नहीं की गई और यदि जानकारी नहीं थी तो यह गंभीर प्रशासनिक विफलता है।
असली लोगों तक नहीं पहुंची जांच की आंच
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT), दर्ज एफआईआर और कुछ लोगों की गिरफ्तारी केवल औपचारिक कार्रवाई है। असली जिम्मेदार लोगों तक जांच नहीं पहुंच रही है और छोटे कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि बड़े पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
यह भी पढ़ें-  अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने तोड़ी चुप्पी, दत्तात्रेय बोले- यह राम भक्तों की आस्था को आघात
केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और व्यापक जांच कराई जाए तथा यदि किसी भी स्तर पर वित्तीय अनियमितता हुई है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है, इसलिए इसकी पारदर्शी जांच आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के हिंदू और सनातनी समाज की भावनाएं इस पूरे घटनाक्रम से आहत हुई हैं और लोगों के मन में कई सवाल हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से पूरे मामले पर स्पष्ट जवाब देने की मांग करते हुए कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे।
एजेंसी इनपुट के साथ-
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने तोड़ी चुप्पी, दत्तात्रेय बोले- यह राम भक्तों की आस्था को आघात
RSS On Ram Temple Donation Theft: अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में देशभर में विपक्ष लगातार भाजपा सरकार और संघ पर हमलावर है। इस मामले पर संघ का बड़ा बयान सामने आया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक्स हैंडल पर सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने मामले पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि श्री राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष और करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग एवं बलिदान के कारण संपूर्ण हिन्दू समाज के लिए श्रद्धा, आस्था और भक्ति का केन्द्र बना है।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्री रामलला मंदिर में रखे हुए दान पात्रों में जमा राशि की चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से समूचे समाज और राम भक्तों की भावना एवं श्रद्धा को आघात पहुंचा है तथा इस घटना से हम सभी आहत हैं।
सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया
दत्तात्रेय होसबाले ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के आग्रह पूर्वक निवेदन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल का गठन कर उसकी अनुशंसा पर कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ की है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें कठोर दंड हो यह सुनिश्चित करना आवश्यक है।
भ्रम और असमंजस की स्थिति समाप्त होनी चाहिए: दत्तात्रेय
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित संपूर्ण हिंदू समाज की न्यास से स्वाभाविक ही अपेक्षा है कि इस घोर निंदनीय घटना को असाधारण मान कर गंभीरता से व्यवस्था एवं संचालन की सभी कमियों को दूर करने हेतु परिणामकारक कदम उठाए ताकि अयोध्या मंदिर पर करोड़ों रामभक्तों की आस्था व श्रद्धा अखंड एवं अटूट बनी रहे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले द्वारा जारी किया गया वक्तव्य :
(नई दिल्ली, 3 जुलाई 2026)
श्री राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष और करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग एवं बलिदान के कारण संपूर्ण हिन्दू समाज के लिए श्रद्धा, आस्था और… pic.twitter.com/5T72nmx87T
— RSS (@RSSorg) July 3, 2026
वर्तमान भ्रम और असमंजस की स्थिति समाप्त होनी चाहिए। इस दृष्टि से हमारी अपेक्षा है कि सभी आवश्यक पहल मंदिर प्रबंधन और शासन द्वारा गठित विशेष जांच दल करेंगे।
हिन्दू समाज से खास अपील
दत्तात्रेय ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संपूर्ण हिन्दू समाज से भी आह्वान करता है कि इस कठिन क्षण में वह आवश्यक धैर्य और संयम का परिचय दें तथा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का लाभ उठाकर हिन्दू विरोधी, राष्ट्र विरोधी शक्तियों के हिंदू धर्म एवं समाज को बदनाम करने के षड़यंत्रों को विफल करे।
ये भी पढे़ं- ‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
दत्तात्रेय  ने कहा कि हमारा यह विश्वास है कि समुचित वित्तीय प्रबंधन, सुचारू संचालन हेतु निर्दोष पारदर्शी व्यवस्थाओं एवं शुद्धता और पवित्रता से परिपूर्ण धार्मिकता से ओतप्रोत वातावरण के द्वारा श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास हिन्दू समाज की आस्था एवं विश्वास को सुदृढ़ बनाये रखेगा।
कलयुग से ज्यादा छलयुग! राम मंदिर मामले में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- मठ-मंदिरों को बना रहे निशाना
Dhirendra Krishna Shastri visited Hanumangarhi: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने अयोध्या दौरे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमें देश की न्याय-व्यवस्था और सरकार पर पूरा भरोसा है और कहा कि सभी दोषियों को सजा मिलेगी। साथ ही, धीरेंद्र शास्त्री ने आरोप लगाया कि कुछ शक्तियां वर्तमान समय में संतों और मठ-मंदिरों के प्रति आस्था और श्रद्धा गिराने के मकसद से सुनियोजित तरीके से षड्यंत्र कर रही हैं।
Ayodhya, Uttar Pradesh: Spiritual leader Dhirendra Krishna Shastri visited Hanumangarhi in Ayodhya, Uttar Pradesh pic.twitter.com/OvEvW6l9nv
— IANS (@ians_india) July 3, 2026
वर्तमान में कलयुग से ज्यादा छलयुग
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 3, 2026
(एजेंसी इनपुट के साथ)
राम मंदिर केस में बजरंग दल का बड़ा बयान, विनय कटियार के दावे से मचा बवाल, कहा- जेल जाएंगे चंपत राय-अनिल मिश्रा
Vinay Katiyar Statement Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बजरंग दल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा जेल जा सकते है। विनय कटियार पूर्व सांसद और राम मंदिर से जुड़े आंदोलनों में अपनी अहम भूमिका निभा चुके है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालातों पर कोई भी निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। जो भी होगा, वह ठीक होगा।
विनय कटियार ने आगे कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संपर्क में बने हुए हैं। उन्हें भरोसा है कि सब ठीक हो जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर चंपत राय को आगे चलकर जेल भी जाना पड़ सकता है।
पीएम मोदी से विनय कटियान ने की बात
— ANI (@ANI) July 3, 2026
राम मंदिर में सिर्फ चढ़ावे का खेल नहीं, भर्ती में भी बड़ा हेरफेरी; 125 नियुक्तियों के खिलाफ जांच शुरू
Ayodhya Ram Mandir Offering Theft: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के आरोपियों के किलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब मंदिर प्रतिष्ठान में काम करने वाले लोगों की भर्ती प्रक्रिया भी सवालों के घेरे में है। एसआईटी के करीबी सूत्रों के अनुसार, मंदिर प्रतिष्ठान में हुई लगभग 125 नियुक्तियों की भी जांच की जा रही है। आरोप है कि कुछ लोगों से नौकरी के नाम पर मोटी रकम ली गई थी। चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी अविनाश शुक्ला से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के बाद जांच के दायरे को बढ़ाया गया है।
अविनाश शुक्ला से पूछताछ के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के एक और अन्य सदस्य के नाम भी सामने आने की बात कही जा रही है। जांच एजेंसियां इस बात की जानकारी लगाने की कोशिश कर रही हैं कि 125 नियुक्तियों में तय नियमों का पालन किया गया था या नहीं। शुरुआती आरोप है कि इन 125 नियुक्तियों के लिए कई लोगों ने रिश्वत के रूप में भारी भरकम रकम दिए थे।
नहीं मिले नियुक्तियों से जुड़े दस्तावेज
मामले की जांच कर रही एजेंसियों को भर्ती से जुड़े रिकॉर्ड में कई कर्मचारियों के नियुक्ति पत्र, सर्विस कॉन्ट्रैक्ट और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट तुरंत नहीं मिले। ऐसे में अब एक-एक नियुक्तियों की अलग-अलग जांच की जा रही है। जांच में शामिल अधिकारी यह भी जानना चाह रहे हैं कि ये नियुक्तियां किसके आदेश पर हुईं और उससे संबंधित पूरे दस्तावेज कहां हैं। जांच एजेंसियों के सामने सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि मंदिर प्रतिष्ठान में हुई इन नियुक्तियों को मंजूरी किसके द्वारा और किस स्तर पर दी गई थी।
जांच एजेंसियों के सूत्रों की माने तो पूछताछ में सामने आए ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों से भी जल्द ही पूछताछ की जा सकती है। हालांकि, इस मामले की शुरुआती जांच में अभी तक किसी के खिलाफ कोई औपचारिक आरोप तय नहीं किया गया है।
भर्ती प्रक्रिया की हो रही गहन जांच
जांच एजेंसियों ने मंदिर प्रतिष्ठान में नियुक्त कर्मचारियों की पूरी लिस्ट तैयार कर ली है। अब हर एक कर्मचारियों के नियुक्ति पत्र, सर्विस रिकॉर्ड और भर्ती प्रोसेस का गहन जांच और वेरिफिकेशन किया जाएग। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान जहां भी कोई गड़बड़ी या नियमों से हटकर नियुक्ति की मिलेगी, उसे जांच रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा।
प्रक्रिया में शामिल लोगों की जांच
जांच एजेंसियों के सूत्रों ने बताया कि मंदिर प्रतिष्ठान में हुई भर्ती मामले में अब वित्तीय पहलुओं की भी जांच होगी। जांच टीम नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े लोगों और कथित तौर पर इसमें शामिल अन्य लोगों के बैंक अकाउंट और सभी तरह के ट्रांजैक्शन की सख्ती से जांच करेगी। जांच का मुख्य मकसद इस बात का पता लगाना है कि नियुक्तियों से पहले या बाद में किसी भी तरह का कोई संदिग्ध ट्रांजैक्शन हुआ था या नहीं। यदि बैंक खातों में कोई असमान्य ट्रांजैक्शन मिलता है तो उसकी उलग से जांच की जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान ट्रस्ट से जुड़े जिस किसी का भी नाम सामने आया है, उनसे जुड़ी सभी संपत्तियों की गहन जांच की जा रही है। एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि ट्रस्ट से जुड़ने के बाद उनकी संपत्तियों में कोई असमान्य बढ़ोतरी तो नहीं हुई।
गिरफ्तार 2 आरोपी जांच में शामिल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अरेस्ट लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा जो फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं, अब मंदिर में हुई नियुक्ति प्रक्रिया की जांच में भी शामिल किए गए हैं। जांच टीम यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या इन दोनों ने नियुक्तियों को आसान बनाने या भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की भूमिका निभाई थी। हालांकि, अभी तक ये सिर्फ आरोप हैं, जांच के बाद असली सच सामने आएगा। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरफ्तार दोनो आरोपियों का ट्रस्ट के किसी सदस्य से पारिवारिक संबंध है और यदि है तो नियुक्ति प्रक्रिया से किसी भी तरह का संबंध बनता है या नहीं।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोप में गिरफ्तार लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा, (सोर्स- सोशल मीडिया)
यह भी पढ़ें: राम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
एसआईटी रिपोर्ट का अहम हिस्सा
मंदिर प्रतिष्ठान में हुई नियुक्तियों से जुड़ी यह जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की रिपोर्ट का बेहद अहम हिस्सा माना जा रहा है। रिपोर्ट में नियुक्ति प्रक्रिया, दस्तावेजों की स्थिति, लेनदेन की जांच और संबंधित लोगों के बयानों को शामिल किए जाने की संभावना है। हालांकि अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद तैयार होगी। पहले राम मंदिर चढ़ावा चोरी और अब मंदिर प्रतिष्ठान में हुई नियुक्तियों में गड़बड़ी के आरोपों ने रामभक्तों की चिंताओं को बढ़ा दी है। रामभक्त यूपी सरकार से जल्द मामले के खुलासे की मांग कर रहे हैं।
Ram Mandir: SIT ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से की ताबड़तोड़ पूछताछ, पूछे ये तीखे सवाल
Ayodhya Ram Mandir SIT Interrogation: SIT की तीन सदस्यीय एक टीम गुरुवार को जांच के लिए अयोध्या पहुंची है। एसआईटी ने मंदिर परिसर में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव जांच के लिए चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोपाल राव और कई अन्य लोगों से पूछताछ की। जांच एजेंसी जमीन घोटाले के मामले में भी उनसे पूछताछ कर सकती है।
प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपने के बाद दूसरी बार एसआईटी मंदिर परिसर में पहुंची। एसआईटी ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपालराव से अलग-अलग पूछताछ की और तीनों के बयानों को एक-दूसरे के बयान से मिलाकर जांच की।
इस बार एसआईटी ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए जमीन घोटाले से जुड़े मामले में भी पूछताछ की। इसका उद्देश्य जमीनों की खरीद फरोख्त, कमीशन और गणना की प्रक्रिया में लापरवाही की जांच करना है। सबसे पहले अनिल मिश्रा से पूछताछ की गई। काउंटिंग से लेकर बैंक के लॉकर तक पैसे पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली।
एसआईटी ने अनिल मिश्रा से पूछे सवाल
दान गणना कैसे होती है?
काउंटिंग के बाद कैश को बैंक कैसे पहुंचाया जाता था?
काउंटिंग में कौन-कौन लोग शामिल थे?
काउंटिंग के बाद बैंक तक पहुंचाने के प्रक्रिया में कौन-कौन शामिल होते थे?
प्राइवेट सेक्युरिटी गॉर्ड उस दौरान क्या करते थे?
दान पेटी में मिलने वाले सोने और चांदी के गहनों का क्या होता था?
चढ़ावे में मिले आभूषणों का क्या होता था?
उसे बैंक तक कैसे पहुंचाया जाता था?
गोपाल राव से की पूछताछ
दूसरे नंबर पर गोपाल राव से पूछताछ की गई। गोपाल राव का काम महंगे आभूषण और चढ़ावों को संभालना था। राम मंदिर में चढ़ाए जाने वाले महंगे गहनों के बारे में एसआईटी ने पूछताछ की। साथ ही मंदिर बनाते समय जमीन की खरीद फरोख्त में भी गोपाल राव का बड़ा हाथ था। राम मंदिर के निर्माण के समय सभी जमीनों की जांच, सत्यापन और खरीद में गोपाल राव की अहम भूमिका थी।
गोपाल राव पर कमीशनबाजी का आरोप
आपको जानकारी दें, कि जमीनों की खरीद-फरोख्त में कमीशनबाजी का भी आरोप सामने आया है। SIT ने गोपाल राव से जमीनों के खरीद फरोख्त के बारे में पूछताछ की। चढ़ावे की काउंटिंग प्रक्रिया में जितने भी गार्ड, सिक्योरिटी पर्सनल्स और ट्रस्ट के दुबारा रखे गए सदस्य शामिल है।
SIT ने चंपत राय से भी की पूछताछ
अनिल मिश्रा और गोपालराव से पूछताछ के बाद एसआईटी ने इसके बाद चंपत राय से पूछताछ की। इस दौरान एसआईटी ने चंपत राय का बयान दोनों से मिलाकर देखा। एसआईटी का मकसद यह जानना था कि तीनों के बयानों में तालमेल है या तीनों कोई बात छुपाने की कोशिश कर रहे है।
Kapil Sibal Attack On BJP: अयोध्या में भगवान राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सूबे की सियासत तेज है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने भाजपा, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद पर जमकर हमला बोला है। अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से उन्होंने इन संगठनों पर श्री राम भगवान के नाम पर देश में राजनीति करने का बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने भाजपा पर श्रद्धालुओं की आस्था से विश्वासघात करने का भी आरोप लगाया है।
बीजेपी, VHP पर विश्वासघात का आरोप
VHP
BJP
Bajrang Dal
Ram
ke nam
pe vote
to leinge
fir
Ram
ko hi woh
looteinge
asli
Hindu
ye kya
jaane
ye to
farzi
Hindu
hain
— Kapil Sibal (@KapilSibal) July 2, 2026
सूबे की सियासत हुई तेज
सांसद कपिल सिब्बल की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब देशभर में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर खूब राजनीति हो रही है। विपक्ष लगातार इस मामले को लेकर सरकार पर सवाल उठा रहा है। वहीं, सत्तापक्ष, खुद का बचाव करते हुए विपक्ष के इन आरोपों को निराधार बता रहा है। ऐसे में सिब्बल द्वारा की गई ऐसी टिप्पणी राजनीतिक बहस को हवा दे सकती है।
पहले भी कर चुके हैं हमला
कपिल सिब्बल, अयोध्या स्थित भगवान राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में पहले भी सरकार पर जमकर हमला बोला है। इसके पहले सिब्बल ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट में लिखा था कि ‘इस सरकार को हराओ। राम को लूटा, देश को लूटा। अच्छे दिन का नारा झूठा, ऐसे शासन को तोड़ेंगे, मिल के देश को जोड़ेंगे। ना दिलों का होगा बंटवारा, सबका देश है देश हमारा।’
VHP ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
कपिल सिब्बल द्वारा की गई पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। हालांकि, उनके बयान को लेकर अभी तक भाजपा, बजरंग दल या विश्व हिंदू परिषद की ओर से कोई भी आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
ये भी पढ़ें-  अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
ट्रस्ट ने बैंक पर लगाए आरोप
इस बीच मामले में ट्रस्ट ने सफाई दी है। ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि चढ़ावे में प्राप्त हुई रकम की गिनती ट्रस्ट के कर्मचारी नहीं करते थे। यह कार्य बैंक द्वारा नियुक्त आउटसोर्स एजेंसी द्वारा किया जाता था। ऐसे में अगर किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई है, तो इसकी जिम्मेदारी ट्रस्ट की नहीं है। यह पूरी तरह से बैंक और उसकी आउटसोर्सिंग व्यवस्था की बनती है।
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
Ayodhya Ram Niwas Temple Controversy: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का विवाद पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। मामले के सामने के बाद से ही सूबे में जमकर सियासत हो रही है। प्रशासन द्वारा जांच तेज किए जाने के बाद रोज एक के बाद एक नया खुलासा हो रहा है। इसी बीच गुरुवार को राम मंदिर कैंपस के पास स्थित प्राचीन राम निवास मंदिर को लेकर एक नया विवाद सामने आया है।
अब तक नहीं हुई कार्रवाई: पंच प्रमुख
स्वयं को राम निवास मंदिर का पंच प्रमुख बताने वाले हरिशंकर सफारीवाला ने मंदिर ट्रस्ट के महासचिव समेत उनके अन्य सहयोगियों पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के महासचिव अपने साथियों के साथ फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से मंदिर पर कब्जा करने की साजिश रच रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद मामले पर अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
समिति ने लगाया गंभीर आरोप
हरिशंकर ने चंपत राय और साथियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने इस मंदिर को बेचने योग्य संपत्ति दिखाकर लगभग 5.80 करोड़ रुपये का एक फर्जी सौदा तैयार कराया था। हरिशंकर के मुताबिक, मंदिर में उनकी ओर से नियुक्त किया गया पुजारी और उसके करीबी रिश्तेदारों के खातों में करीब 60 लाख रुपये भेजे गए थे।
मंदिर में चढ़ावे का नहीं दिया हिसाब
इस दौरान हरिशंकर ने यह भी आरोप लगाया कि इस बीच मंदिर में आए श्रद्धालुओं के चढ़ावे का हिसाब मांगा गया, लेकिन उसका जवाब नहीं दिया गया। हरिशंकर सफारीवाला ने बताया कि इस पूरे मामले को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत अन्य कई वरिष्ठ अधिकारियों से भी इसकी शिकायत की थी, लेकिन इस पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
समिति के सदस्यों पर परिसर छोड़ने का बनाया दबाव
हरिशंकर के अनुसार, मंदिर समिति के अन्य सदस्यों को भी करोड़ों का लालच दिया गया और उन पर मंदिर परिसर को छोड़ने का दबाव भी बनाया गया, लेकिन मंदिर समिति ने ये प्रस्ताव ठुकरा दिया। समिति ने कहा कि यह मंदिर किसी व्यक्ति विशेष की निजी संपत्ति नहीं है। यह एक पंचायती मंदिर है। इसे कभी नहीं बेचा जा सकता।
ये भी पढ़ें-  कश्मीर में मटन की भारी किल्लत, शादी-ब्याह पर मंडराया संकट! व्यापारियों ने पंजाब को ठहराया जिम्मेदार
उन्होंने यह भी दावा किया कि मंदिर और उसके आसपास की जमीन की कीमत आज लगभग 50 करोड़ रुपये तक है। हरिशंकर ने बताया कि पिछले करीब पांच सालों से कथित कब्जाधारकों के नियंत्रण में है।
अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Faizabad Bar Association Ayodhya: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी ने जांच तेज कर दी है। इस मामले में फैजाबाद बार एसोसिएशन के सदस्य राम मंदिर में दान की कथित चोरी के मामले में FIR दर्ज कराने के लिए राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन पहुंचे। बार एसोसिएशन के सदस्यों की शिकायत में चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के नाम शामिल हैं।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने दी जानकारी
— ANI (@ANI) July 2, 2026
बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े वकील
अयोध्या जिला अदालत के वकीलों का एक समूह FIR दर्ज कराने के लिए राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन की ओर बढ़ा। उन्हें रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया और बैरिकेडिंग की गई, लेकिन वकील बैरिकेड हटाकर और पुलिस की मौजूदगी के बावजूद आगे बढ़ गए।
Ayodhya, Uttar Pradesh: A group of lawyers from the Ayodhya district court marched towards the Ram Janmabhoomi police station to file an FIR. Heavy police deployment and barricading were put in place to stop them, but the lawyers proceeded after removing the barricades and moving… pic.twitter.com/k6UF8l3wlT
— IANS (@ians_india) July 2, 2026
अयोध्या पुलिस ने दिया आश्वासन
— ANI (@ANI) July 2, 2026
आरोपियों को नहीं मिलेगा वकील
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर फैजाबाद एडवोकेट्स एसोसिएशन की बैठक में कालिका प्रसाद मिश्रा ने बताया पहले ही ऐलान कर दिया है कि कोई भी वकील किसी भी आरोपी का केस नहीं लड़ेगा। अयोध्या बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने घोषणा की थी कि इस मामले में कोई भी वकील आरोपी का पक्ष नहीं रखेगा और अगर कोई ऐसा करता है, तो उस पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
एसआईटी ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में अविनाश शुक्ला, रामशंकर यादव उर्फ ​​टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्रा, लव कुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, रामशंकर मिश्रा और सुभाष श्रीवास्तव हैं। इन सभी पर राम मंदिर के दान पेटियों से नकदी और कीमती सामान की हेराफेरी करने की साजिश रचने का आरोप है।
रामराज्य कोष लिखा यह बक्सा मिलने के बाद वाराणसी के चितईपुर के रहने वाले भास्कर सिंह ने दावा किया कि यह संस्था उनकी है और बक्सा भी उन्होंने ही वहां रखा था। भास्कर सिंह ने दावा किया कि बक्से पर लगा क्यूआर कोड अयोध्या के यूको बैंक का है। उन्होंने बताया कि खाता अभी भी सक्रिय है, लेकिन क्यूआर कोड पुराना है और डिएक्टिवेट हो चुका है। अयोध्या पुलिस अब इस बक्से की भी गहनता से जांच कर रही है और इस बक्से की योग केंद्र में रखे जाने की वजह ढूंढ रही है।
कब से पास है रामराज्य कोष का बक्सा
VIDEO | Uttar Pradesh: Ayodhya Police is investigating an alleged donation embezzlement case linked to the Ram Temple, with serious allegations against Avinash Shukla. Police reportedly recovered over Rs 20 lakh in cash during a raid on his rented house on June 5.
Volunteer… pic.twitter.com/Pnh2ov6Qm7
— Press Trust of India (@PTI_News) July 1, 2026
फैजाबाद बार एसोसिएशन करेगा केस दर्ज करने की मांग
वहीं, दूसरी ओर फैजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में वकीलों ने गुरुवार यानी आज 12 बजे राजमन्मभूमि थाने में याचिका दर्ज करने का फैसला किया। इस याचिका में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, अनिल मिश्रा और व्यवस्थापक गोपाल राव के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की जाएगी।
इस बीच, जांच अधिकारी और सर्कल ऑफिसर आशुतोष तिवारी ने बुधवार को आरोपी अविनाश शुक्ला की पुलिस कस्टडी की मांग की। जांच अधिकारी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विशेष न्यायाधीश रजत वर्मा की अदालत में 48 घंटे की पुलिस कस्टडी के लिए अर्जी दाखिल की है।
आरोपी अविनाश के पास से बरामद 20 लाख कैश
विशेष अभियोजन अधिकारी संजय दुबे ने बताया कि सोमवार को अविनाश शुक्ल की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हुई। इस दौरान आरोपित अविनाश शुक्ल ने कोर्ट से अपने बचाव के लिए वकील उपलब्ध कराने की मांग की। कोर्ट ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव को पत्र जारी कर आरोपित अविनाश शुक्ल को विधिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।
पुलिस कस्टडी की मांग को लेकर आरोपित की याचिका पर सुनवाई गुरुवार को होगी। जांच अधिकारी ने पिछले सोमवार को कोर्ट से जेल में अविनाश से पूछताछ करने की इजाजत मांगी थी। राम मंदिर चढ़ावे में हेराफेरी के मामले में आरोपी अविनाश शुक्ला से लगभग दो घंटे तक पूछताछ की गई। जांचकर्ताओं ने इससे पहले 5 जून को जांच के दौरान उसके घर से निवेश से जुड़े कई दस्तावेज और शुक्ला के पास से ₹20 लाख बरामद किए थे।  उसी के अकाउंट से ट्रस्ट के अकाउंट में ₹5 लाख वापस किए गए।
Ram Mandir Theft: राम मंदिर चोरी के आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी को नोटिस, अवैध बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर
Ram Mandir Theft News: राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी करने वाले आरोपी लवकुश मिश्रा की मुश्किलें अब काफी बढ़ गई हैं। अयोध्या विकास प्राधिकरण ने उनकी पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम पर बन रही बिल्डिंग का नोटिस दिया है। प्रशासन ने इस अवैध निर्माण के मामले में एक हफ्ते के भीतर लिखित जवाब मांगा है। अगर तय समय पर जवाब नहीं मिला तो इस अवैध निर्माण पर बुलडोजर की सख्त कार्रवाई हो सकती है।
अथॉरिटी के अधिकारी जब जांच करने मौके पर पहुंचे तो बिल्डिंग का काम नियमों के खिलाफ चल रहा था। मकान बनाने में कायदे-कानूनों की बहुत ही जमकर अनदेखी की गई थी जिससे यह मामला काफी गंभीर हो गया। यह सब देखते ही प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया और लवकुश की पत्नी को यह सख्त नोटिस थमा दिया। जांच के दौरान निर्माण में नियमों के भारी उल्लंघन की बात सामने आने पर यह बड़ी कार्रवाई की गई है।
अथॉरिटी ने मांगे कागजात
इस कड़े नोटिस में अथॉरिटी ने पूछा है कि क्या इस बिल्डिंग को बनाने के लिए कोई नक्शा पास कराया गया है। अगर नक्शा पास है, तो उसके सारे कागजात एक हफ्ते के अंदर दफ्तर में तुरंत जमा करने होंगे। अगर तय समय पर जवाब नहीं दिया गया या कागज नहीं दिखाए गए, तो प्रशासन अवैध निर्माण गिरा देगा।
नौकरी के दौरान खरीदी जमीन
जांच में यह चौंकाने वाली बात सामने आई है कि आरोपी जब राम मंदिर के दफ्तर में काम करता था। उसी दौरान उसने यह जमीन अपनी पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम पर बहुत ही चालाकी से खरीदी थी। सरकारी कागजात बताते हैं कि यह सौदा 16 अक्टूबर 2025 को सोहावल तहसील के मंगसी परगना में हुआ था। यह जमीन कमल स्वरूप सिंह नाम के शख्स से बहुत ही गुपचुप तरीके से खरीदी गई थी।
जमीन की असली कीमत
रजिस्ट्री के वक्त इस जमीन की कीमत कागजों पर प्रशासन को गुमराह करने के लिए सिर्फ 8.8 लाख रुपये दिखाई गई थी। लेकिन अगर आज के हिसाब से देखें तो इस प्रॉपर्टी की बाजार में असली कीमत करीब 25 लाख रुपये है। इसी कीमती जमीन पर बिना सरकारी मंजूरी के धड़ल्ले से काम चल रहा था, जो अब प्रशासन की रडार पर है।
यह भी पढ़ें: यूपी में 2 जुलाई से UPTET Exam 2026 शुरू, 16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे यह अहम परीक्षा
चोरी मामले की चल रही जांच
राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़ा यह चोरी का मामला पहले से ही पुलिस की जांच के घेरे में लगातार चल रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीमें इस मामले की तह तक जाने की पूरी कोशिश में बहुत गहराई से जुटी हैं। आरोपी से जुड़ी इस बेनामी जैसी संपत्ति पर भी सीधे कार्रवाई शुरू होने से मामला बेहद गंभीर हो गया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि आरोपी का परिवार अथॉरिटी के इस नोटिस का क्या जवाब देता है।
राम मंदिर चढ़ावा मामला: किसके पास मिला कितना धन? SIT ने कोर्ट में पेश की लिस्ट, जानकर उड़ जाएंगे होश
Ram Temple SIT Investigation Report: राम मंदिर में दान और चढ़ावे की धनराशि के गबन की विशेष जांच टीम एसआईटी द्वारा जांच तेज कर दी गई है। इस बीच SIT जांच में मंदिर कर्मचारियों के बीच के गहरे गठजोड़ का पता चला है। इससे यह स्पष्ट होता है कि कैसे उन्होंने सभी नियमों का उल्लंघन किया और राम भक्तों के विश्वास को तोड़कर अपनी जेबें भरीं।
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी कांड में नए खुलासों में आठ में से सात आरोपियों से बरामद नकदी की राशि की जानकारी सामने आई है। आरोपियों द्वारा मंदिर से करोड़ों रुपए और कीमती सामान चुराए जाने की खबरें हैं, लेकिन रिकॉर्ड में 79.85 लाख रुपए की चोरी दर्ज की गई है।
जांच टीम कोर्ट में पेश किया रिपोर्ट
जांच टीम ने कोर्ट में दस्तावेज पेश कर दिया है। इसमें कई अहम खुलासा हुआ है। सार्वजनिक रूप से उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार, लवकुश और अनुकल्प मिश्रा से भारी मात्रा में नकदी जब्त की गई है, जबकि कथित लूट के सबसे चर्चित चेहरे के रूप में उभरे राम शंकर यादव उर्फ ​​तिन्नू यादव को 1 लाख रुपए नकद छिपाते हुए पकड़ा गया है। दस्तावेजों के अनुसार, लवकुश मिश्रा से 14.25 लाख रुपए और अनुकल्प मिश्रा से 16.82 लाख रुपए बरामद किए गए हैं।
अविनाश के पास से भारी मात्रा में नकदी बरामद
आरोपी अविनाश शुक्ला के पास से मंदिर में चढ़ावे से अवैध रूप से प्राप्त की गई भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। उससे 20.39 लाख रुपए की बड़ी रकम बरामद की गई। पुलिस ने जांच के दौरान उसके पास से डॉलर और कुछ अन्य मुद्रा भी बरामद की। अविनाश के परिसर से जब्त की गई नकदी में 500 रुपए के 3,600 से अधिक नोट, 200 रुपए के 500 से अधिक नोट और 10, 20 और 50 रुपए के नोट शामिल हैं। इससे स्पष्ट संकेत मिलता है कि उसने यह सब मंदिर में चढ़ावे से अर्जित किया था।
राम मंदिर में चोरी के आरोपियों से प्राप्त नकदी (फोटो सोर्स- AI)
500, 200, 50 के नोट हुए बरामद
करुणेश पांडे एक अन्य आरोपी है, जिससे 500, 200, 50, 10 और 20 रुपए के नोट बरामद किए गए। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, पुलिस ने उसके पास से कुल 18.07 लाख रुपए नकद बरामद किए, जबकि आरोपी रामाशंकर मिश्रा ने भी 7.32 लाख रुपए की अवैध संपत्ति और चांदी सहित कुछ सफेद धातुएं अर्जित कीं। उसके पास जमा नकदी में 500 रुपए, 200 रुपए, 20 रुपए और 10 रुपए के नोट भी शामिल थे।
वहीं, आरोपी मनीष कुमार यादव और राम शंकर यादव उर्फ ​​टिन्नू के पास से क्रमशः 2 लाख रुपए और 1 लाख रुपए बरामद हुए, जो कथित तौर पर श्रद्धालुओं के चढ़ावे से चुराए गए थे।
ये भी पढ़ें-  WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
8 लोगों पर पुलिस ने की है कार्रवाई
एसआईटी के गठन के बाद, पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया, जिनके नाम अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लव कुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, रामशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और रामशंकर यादव उर्फ ​​टिन्नू यादव हैं। इन सभी पर राम मंदिर के दान पेटियों से नकदी और कीमती सामान की हेराफेरी करने की साजिश रचने का आरोप है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, SIT को मिला 15 दिन का अतिरिक्त समय, चंपत राय ने सहयोग का किया वादा!
Ayodhya Ram Mandir SIT Investigation: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया अपडेट सामने आया है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT को जांच के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। इस मामले में अब SIT सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच करेगी।
इस बीच चंपत राय ने भी एसआईटी की जांच में सहयोग करने की बात कही है। एसआईटी ने अब तक 29 लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। इन 15 दिनों में एसआईटी को जांच कर 15 जुलाई को शासन को रिपोर्ट सौंपनी है। चढ़ावा चोरी मामले में नाम सामने आने से ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय सार्वजनिक रूप से कम दिखाई दे रहे हैं।
चंपत राय को SIT की रिपोर्ट का इंतजार
माना जा रहा है कि वे एसआईटी की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे है। एसआईटी की रिपोर्ट आते ही वे विस्तार से इस मामले में अपना पक्ष रख सकते है। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने साफ कहा है कि मैं चोरी का कलंक लेकर अयोध्या से नहीं जाऊंगा। अयोध्या राम मंदिर बन गया है और मेरी सेवा पूरी हो चुकी है। लेकिन मैं अपने पर लगे दाग के साथ यहां से नहीं जा सकता।
एसआईटी की जांच में भी चंपत राय ने पूरा सहयोग दिया और बीते दिन 3 घंटे चली पूछताछ में सवालों के जवाब दिए। चंपत राय ने चढ़ावा चोरी मामले में उनके करीबी आरोपी टिन्नू यादव की भूमिका पर भी बयान दिया। चंपत राय ने कहा, टिन्नू यादव ने मुझे धोखा दिया है। मुझे उससे ऐसी कोई उम्मीद नहीं थी। खुद पर लगे आरोपों पर उन्होंने कहा कि मुझे कोई चिंता नहीं है। अगर श्री राम ने आरोप लगवाए है, तो इन्हीं की कृपा से ही यह आरोप हटेंगे भी।
जांच का दायरा बढ़ाएगी SIT
सूत्रों के अनुसार, राम मंदिर चढ़ावा चोरी में कथित हेराफेरी का मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को जांच पूरी करने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। सभी पहलुओं की बारीकी से जांच सुनिश्चित करने के लिए जांच का दायरा और बढ़ाया जाएगा।
आपको जानकारी दें, कि एसआईटी लगातार आरोपियों की संपत्तियों पर शिकंजा कस रही है। राम मंदिर चढ़ावे में हेराफेरी के मामले में आरोपी अविनाश शुक्ला से करीब दो घंटे तक पूछताछ करने के बाद पुलिस चली गई थी। जांचकर्ताओं ने इससे पहले 5 जून को जांच के दौरान उनके घर से निवेश से जुड़े कई दस्तावेज और शुक्ला के पास से ₹20 लाख बरामद किए थे।
राम मंदिर चोरी केस में ED की एंट्री, जीजा-साले की जोड़ी ने उड़ाया करोड़ों का चढ़ावा, SBI पर घूमी शक की सुई!
Ayodhya Ram Mandir ED: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में आए दिन नए खुलासे सामने आ रहे है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, चोरी की पर्ते खुलती जा रही है। सूत्रों के अनुसार, अयोध्या पुलिस की जांच में बड़ी बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि राम मंदिर में महाकुंभ के दौरान सबसे ज्यादा चोरी हुई थी। इस मामले में अब अयोध्या पुलिस ईडी की भी मदद ले सकती है। अयोध्या पुलिस ने जांच के लिए ईडी को भी पत्र लिखने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस के अनुसार, राम मंदिर चंढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार किए गए 8 आरोपियों में से कुछ आरोपी कुंभ से पहले से छोटी-मोटी चोरिंया करते आ रहे थे। लेकिन कुंभ के दौरान मंदिर में चढ़ावे और दान की रकम में भारी बढ़ोतरी हुई। आरोपियों ने इस बात का फायदा उठाया और मिलकर बड़ी चोरी को अंजाम देना शुरू कर दिया।
जीजा-साले की जोड़ी के कारनामे
पुलिस ने दावा किया है कि यह पूरी साजिश 8 आरोपियों ने मिलकर रची और इसे अंजाम दिया। आरोपियों ने मिलकर चोरी के पैसों का बंटवारा किया। अयोध्या पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि इस चोरी में एक जीजा-साले की जोड़ी भी शामिल थी। लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा, जो कि रिश्ते में जीजा-साला है उन दोनों ने सबसे ज्यादा रकम की चोरी की।
अयोध्या पुलिस की जांच के अनुसार, राम मंदिर के चढ़ावा चोरी के पैसों से सबसे ज्यादा संपत्तियां भी इन दोनों ने खरीदीं। पुलिस ने अब तक दोनों से जुड़ी करीब आधा दर्जन से ज्यादा संपत्तियां खोज निकाली है। इसके बाद पुलिस ईडी की मदद लेने वाली है। आरोपियों के वित्तीय लेन-देन और संपत्तियों की पूरी पड़ताल के लिए अयोध्या पुलिस आयकर विभाग की भी मदद से कई राज खोलने वाली है।
SBI पर भी घुमी शक की सुई
जांच के दौरान, SBI के कुछ कर्मचारियों की भूमिका पर भी पुलिस को शक हुआ है। अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी इस जांच में शामिल होने जा रहा है। अयोध्या पुलिस एजेंसी को पत्र लिखकर मनी ट्रेल और वित्तीय लेन-देन की बारीकी से जांच करने को कहेगी।
इस बीच, अविनाश शुक्ला से मिली जानकारी के आधार पर सबसे बड़ी मात्रा में कैश बरामद किया गया। दूसरी ओर, चंपत राय और अनिल मिश्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जांच का दायरा अब ट्रस्ट के कामकाज के तरीकों और दान के प्रबंधन की व्यवस्था तक बढ़ गया है, और पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है।
राम मंदिर चोरी कांड पर भड़का हिंदू रक्षा दल, विरोधियों को दिया करारा जवाब; देखें VIDEO
बातचीत के दौरान पिंकी चौधरी ने विरोधियों पर पलटवार करते हुए कहा कि जब मस्जिदों, मदरसों या विदेशी फंड से चलने वाले संस्थानों की फंडिंग पर कोई सवाल नहीं उठता, तो राम मंदिर पर सवाल उठाना गलत है। इसके अलावा, गाजियाबाद के एक भंडारे में मुस्लिम व्यक्ति से थाली छीनने के वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि हमारा अन्न और हमारा कार्यक्रम था, हमने किसी को आमंत्रित नहीं किया था। देखिए यह बेहद कड़क और बेबाक इंटरव्यू।
रामलला के दर्शन पर सियासत! कांग्रेस नेताओं के हाउस अरेस्ट पर भड़कीं मीता गौतमपुरा, सरकार पर लगाया गंभीर आरोप
Congress Leader House Arrest In Ayodhya: उत्तर प्रदेश में अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामले को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल रामलला के दर्शन के लिए जाने वाला था, लेकिन इससे पहले ही कांग्रेस के कई नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। इसमें यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और पूर्व विधायक मीता गौतमपुरा भी शामिल हैं।
कांग्रेस की पूर्व विधायक मीता गौतमपुरा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि प्रतिनिधिमंडल का मकसद सिर्फ रामलला के दर्शन करना था, लेकिन प्रशासन द्वारा उन्हें रोका गया और घरों में नजरबंद कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि, यह कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है।
रामलला के दर्शन करने से रोका जा रहा
मीता गौतमपुरा ने कहा कि पुलिस पहले से ही उनके आवास पर मौजूद थी और रात से ही निगरानी शुरू कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि उनके साथ जाने वाले अन्य सांसदों और पूर्व विधायकों को भी रोका गया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर सरकार किस बात से डर रही है और क्या वह जनता से कुछ छिपाना चाहती है। उनके मुताबिक, आम नागरिकों को धार्मिक स्थलों के दर्शन से रोकना उचित नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि स्थिति इतनी संवेदनशील है कि लोगों को रामलला के दर्शन करने से रोका जा रहा है, तो यह गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने सरकार पर दादागीरी का आरोप लगाते हुए कहा कि यह कदम सरकार की असफलता को दर्शाता है और इससे लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रश्न उठते हैं।
जांच का दिखावा कर रही सरकार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दर्ज एफआईआर और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर मीता गौतमपुरा ने इसे दिखावा करार दिया। उन्होंने कहा कि इसमें ऊपर से नीचे तक मिलीभगत हो सकती है और कुछ लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मिलीभगत है इसलिए बचा रहे हैं। यदि कोई और होता तो शायद अब तक बुलडोजर चल जाता या और कड़ी से कड़ी सजा दे दी गई होती।
यह भी पढ़ें-  योगी को घेरने चले थे विरोधी, लेकिन उलटी पड़ गई बाजी, जानिए अयोध्या चंदा चोरी केस में कैसे बदला पूरा खेल
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर यही मुस्लिम होते, तो उनको अभी तक गोली मार दी होती, पर प्रतिक्रिया देते हुए मीता गौतमपुरा ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत विचार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी किसी धर्म या जाति के आधार पर राजनीति नहीं करती। उनके अनुसार, कांग्रेस सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।
एजेंसी इनपुट के साथ-
योगी को घेरने चले थे विरोधी, लेकिन उलटी पड़ गई बाजी, जानिए अयोध्या चंदा चोरी केस में कैसे बदला पूरा खेल
Yogi Adityanath Ram Mandir SIT Report: अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले के खुलासे के बाद भाजपा की आंतरिक राजनीति से लेकर प्रदेश के रणनीतिक मोर्चे पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे मजबूत नेता के रूप में नजर आ रहे हैं। इसकी वजह यह है कि इस मामले में जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) की रिपोर्ट न सिर्फ प्रदेश में भाजपा का भविष्य तय करेगी बल्कि इस रिपोर्ट के पन्ने योगी की ताकत को बढ़ाने या घटाने का भी कार्य करेंगे।
यह माना जा रहा है कि अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले को पहले इस लक्ष्य के साथ ही उठाया गया था कि इसकी लपेट में राज्य के सीएम योगी आएंगे। लेकिन इसकी जगह इसकी आंच भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और विश्व हिंदू परिषद पर पड़ने लगी। लोगों के बीच यह धारणा बनी कि इस मंदिर का निर्माण भाजपा का लक्ष्य रहा है। इसके ट्रस्ट में अधिकतर संघ व विहिप के लोग हैं। ऐसे में योगी इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं। यह भी चर्चा रही कि योगी ने दिवाली और अन्य अवसर पर अयोध्या में बड़े आयोजन कर इसकी प्रतिष्ठा को बढ़ाने का ही कार्य किया था। लेकिन भाजपा नेताओं ने यहां पर चंदा चोरी पर अंकुश नहीं लगाया।
सीएम का मास्टरस्ट्रोक केंद्र पर भी पड़ रहा भारी
जबकि पीएम मोदी के पूर्व प्रमुख सचिव नृपेंद मिश्रा मंदिर निर्माण समिति के प्रमुख रहे हैं। वहीं, संघ के कार्यकर्ता चंपत राय मंदिर ट्रस्ट के कर्ताधर्ता रहे हैं। इस मामले में यूपी के सीएम योगी का मास्टरस्ट्रोक यह रहा कि जब उन्होंने देखा कि इस मामले की वजह से जनता के बीच देश भर में रोष बढ़ रहा है। उन्होंने बिना FIR किए ही एसआईटी गठित कर दी।
यह माना जा रहा है कि इससे योगी को दो लाभ हुए। एक, जनता ने माना कि योगी निष्पक्षता के साथ जांच करेंगे। उनकी संलिप्तता नहीं है क्योंकि ऐसा होने पर एसआईटी नहीं बन सकती थी। दो, एसआईटी की जांच की जानकारी लगातार सीएम योगी को मिलती रहेगी। जिससे संघ उनके लगातार संपर्क में रहेगा। इससे भविष्य के लिए योगी-संघ की निकटता बढ़ने से केंद्रीय भाजपा चिंतित हो सकती है।
SIT रिपोर्ट तय करेगा योगी का कद
हालांकि यूपी के एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की एसआईटी क्या रिपोर्ट देती है। यह उनका राजनीतिक कद बढ़ाने या घटाने का कार्य करेगा, क्या ड्राइवर, चपरासी पकड़े जाएंगे या फिर बड़ी मछलिया भी फंसेगी। इससे आगे की राजनीति तय होगी। अगर यूपी पुलिस और एसआईटी ने कुछ बड़े नामों को गिरफ्त में लिया तो योगी का कद बढ़ना तय है। ऐसा नहीं होने पर उन पर भी मिलीभगत कर आरोपियों को छोड़ने का दाग लग सकता है। नेता ने कहा कि इस समय योगी सबसे सुरक्षित और मजबूत स्थिति में हैं।
BJP ने जनता को भगवान के नाम पर लूटा: कपिल सिब्बल
वही, इस मामले में देश के नामचीन वकील, पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने इस मामले में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान राम के नाम पर अनियमितताएं की गईं। देश को लूटा गया। मोदी सरकार के अच्छे दिन का नारा भी झूठा साबित हुआ। भगवान राम के घर न में ही लगातार चोरी की गई। क्या यही अच्छे दिन है?
यह भी पढ़ें-  मुझे अंदाजा नहीं… चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने की चंपत राय से पूछताछ, कहा- मेरा कोई लेना-देना नहीं
कपिल सिब्बल ने पीएम की चुप्पी पर किए सवाल
सबसे हैरानी की बात है कि पीएम मोदी इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। सिब्बल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस सरकार को हराओ। राम को लूटा, देश को लूटा, अच्छे दिन का नारा झूठा। उन्होंने आगे कहा, ऐसे ऐसे शासन को तोड़ेंगे, मिलकर देश को जोड़ेंगे, न दिलों का होगा बंटवारा, सबका देश है देश हमारा। सिब्बल ने आगे कहा कि यह केवल वित्तीय हेराफेरी या चोरी नहीं हैं। यह आस्था के साथ विश्वासघात है।
Champat Rai Statement Ram Mandir Theft: अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय का एक बड़ा बयान सामने आया है। चंपत राय ने चढ़ावा घोटाले में अपनी किसी भी प्रकार की भूमिका से साफ इनकार किया है। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कहा कि जैसे ही उन्हें चोरी के बारे में पता चला तो वह तुरंत सक्रिए हो गए और उनके ही कहने पर संदिग्ध पकड़े गए।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जिन 8 लोगों पर FIR हुई और गिराफ्तार किया गया। उनमें से एक चंपत राय का करीबी और ड्राइवर रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू भी शामिल है। इसके अलावा सभी आरोपी किसी न किसी प्रकार से चंपत राय से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने चंपत राय से करीबी तीन घंटे की लंबी पूछताछ की।
चंपत राय ने स्वीकार की गलती
पुलिस से पूछताछ के दौरान चंपत राय ने कहा कि यह सच है कि मंदिर से जुड़े फैसलों की जिम्मेदारी उनकी थी, लेकिन कई चीजें गलत हुई है। वह यह बात स्वीकार करते हैं। हालांकि उन्होंने कथित चढ़ावा चोरी में अपनी भूमिका से साफ इनकार कर दिया।
वहीं अपना ड्राइवर रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि टिन्नू से उनका जुड़ाव काफी पुराना है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई अंदेशा नहीं था कि टिन्नू कुछ ऐसा कर सकता है। चंपत राय ने कहा कि उन्हें ही इस मामले की जानकारी सबसे पहले हुई थी, जिसके बाद उन्होंने आगे बढ़कर पुलिस को इस पूरे घोटाले की जानकारी दी। इसके बाद ही पुलिस ने इस मामले में पहली गिरफ्तारी की।
अनुकल्प मिश्रा को गिरफ्तार करवाया
चंपत राय ने अपने बयान में कुछ दिन पहले इस मामले में गिरफ्तार किए अनुकल्प मिश्रा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि, जब उन्हें मंदिर में हो रहे चढ़ावा चोरी की जानकारी मिली, तो उन्होंने पुलिस से बातचीत करके शुरुआती जांच करवाई और अनुकल्प मिश्रा को गिरफ्तार करवाया था।
यह भी पढ़ें-  यूपी फतह के लिए नितिन नबीन ने बनाया प्लान! लखनऊ में होने जा रही BJP और RSS की बैठक; सीएम योगी भी होंगे शामिल
पैरवी के आधार पर दी नौकरी
SIT ने जब चंपत राय से पूछा कि इन लोगों की नियुक्तियां किन आधारों पर हुई थीं? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि नियुक्तियों को लेकर कई पैमाने तय किए गए थे, लेकिन वह अकेले इसके जिम्मेदार नहीं है। लोगों की पैरवी के आधार पर इनकी नियुक्ति की गई थी। उन्होंने कहा कि उनसे गलतियां हुई है, लेकिन चढ़ावा चोरी में उनकी कोई भूमिका नहीं है।
कांग्रेस सांसदों की एंट्री से पहले अयोध्या में हड़कंप! रामलला के दर्शन से पहले UP चीफ अजय राय हाउस अरेस्ट
Ajay Rai House Arrest in Ayodhya: अयोध्या में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। अजय राय आज कांग्रेस सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ राम मंदिर में राम लला के दर्शन करने के लिए जाने वाले थे, लेकिन उससे पहले अयोध्या पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया है। इससे एक बार फिर प्रदेश का सियासी माहौल गर्म हो गया है।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ऐसे समय में दर्शन के लिए पहुंचा है जब राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी का मामला चर्चा में है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के कई सांसद और विधायक शामिल हैं। जो मंगलवार को अयोध्या पहुंचेगा। इसी की तैयारी के सिलसिले में राय अयोध्या पहुंचे थे, जहां उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया।
प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन शामिल?
जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश के सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और पूर्व एमएलसी शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे राम मंदिर जाकर दर्शन करने वाला है। इस 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में अमेठी के सांसद किशोरी लाल, सीतापुर के सांसद राकेश राठौर, प्रयागराज के सांसद उज्जवल रमण सिंह और बाराबंकी के सांसद तनुज पूनिया जैसे नेता शामिल हैं। हालांकि अजय राय के हाउस अरेस्ट के बाद उनके दर्शन किए जाने पर संशय बन गया है।
कहां तक पहुंची चढ़ावा चोरी मामले की जांच
दूसरी तरफ राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर जारी जांच में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। मामले की जांच कर रही एसआईटी की टीम अब तेजी से बैंकिंग सिस्टम की ओर बढ़ गई है। एसआईटी ने इस मामले में बड़ा कदम उठाते 6 से 7 बैंकों को नोटिस जारी किया है। इसमें एसबीआई, केनरा बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे बैंक शामिल हैं। पुलिस ने इन बैंको को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े खातों, लॉकर और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के पूरे रिकॉर्ड के लिए तलब किया है।
यह भी पढ़ें-  UP Chunav 2027: अखिलेश यादव के सामने टेबल पर पैर रखकर बात करने वाला ये नेता कौन? तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
जांच एजेंसियां और पुलिस  ट्रांजैक्शन ट्रेल को ट्रैक करके पूरे पैसे के मूवमेंट को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा आरोपियों और ट्रस्ट से जुड़े अन्य लोगों के वित्तीय रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। जांच में जुटे अधिकारियों का मानना है कि वित्तीय जांच से इस मामले में बड़े खुलासे हो सकते हैं। साथ ही जांच की दिशा और अधिक साफ हो जाएगी।
सरकार को बताया झूठा
Defeat this Government
Ram ko loota
Desh ko loota
Achhe Din ka nara
Jhootha
Aise shasan ko tordein ge
Mil ke Desh ko jordein ge
Na dilon ka ho ga batwara
Sab ka Desh hai Desh hamara
— Kapil Sibal (@KapilSibal) June 29, 2026
पुलिस ने आरोपियों पर की कार्रवाई
उत्तर प्रदेश पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तरा कर लिया है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए सभी आठों आरोपियों के घरों पर छापेमारी भी मारी। पुलिस ने सभी आरोपियों के घरों पर एक साथ छापा मारा था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के साथ ही पुलिस इन आरोपियों के परिजनों का बयान भी दर्ज करेगी। साथ ही उनकी संपत्तियों की जांच भी करेगी।
ये भी पढ़ें-  RSS पर टिप्पणी पड़ी भारी, प्रियांक खरगे और मोहम्मद नलपाड को कोर्ट का समन; 21 जुलाई तक मांगा जवाब
ट्रस्ट में होंगे कई बदलाव
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सभी सदस्यों से ट्रस्ट में बदलाव के लिए सुझाव भी मांगा गया है। अगामी 11 जुलाई को ट्रस्ट की एक अहम बैठक होगी। बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे के बाद ट्रस्ट में बदलाव पर फैसला लिया जाएगा। बताया जा रहा है चढ़ावा चोरी कांड के बाद अब ट्रस्ट के पूरे ढांचे को बदलने की तैयारी है।
Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले ने तूल पकड़ लिया। यूपी सराकर द्वारा गठित एसआईटी की टीम मामले की जांच करते हुए लगातार एक के बाद एक कई खुलासे किए हैं। अब इस केस में अयोध्या बार एसोसिएशन भी कूद पड़ा है। बार एसोसिएशन ने राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राय को तीन दिनों के अंदर अयोध्या छोड़ने का अल्टीमेटम दिया है।
अयोध्या बार एसोसिएशन के लोगों ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर ऐसा नहीं होता है तो पूरी अयोध्या को जाम कर दिया जाएगा और किसी को अंदर प्रवेश करने की इजाजत नहीं होगी। गौरतलब है कि अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी विवाद को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। ऐसे में बार एसोसिएशन की एंट्री ने इस मामले को आग में घी देने का काम किया है।
बार एसोसिएशन की बैठक में फैसला
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले के बीच बार एसोसिएशन के सदस्यों की हुई बैठक में एक बड़ा फैसला लिया है। एसोसिएश के सदस्यों ने एक सुर में कहा है कि चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राय को राम नगरी से दूर जाना होगा। अयोध्या बार एसोसिएशन के बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि ट्रंस्ट से जुड़े इन तीनों लोगों को अयोध्या राम नगरी को छोड़ना होगा। अधिवक्ताओं ने यह भी कहा कि अगर 3 दिन के भीतर वे अयोध्या नहीं छोड़ते हैं तो पूरी अयोध्या को जाम कर दिया जाएगा, किसी को भी अयोध्या आने की एंट्री नहीं मिलेगी।
आरोपियों के रखने वालेवकीलों पर जुर्माना
अयोध्या बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कोई भी वकील अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों का केस नहीं लड़ेगा। अगर कोई भी वकील ऐसा करता है तो उसे पहले बार एसोसिएशन के योगदान फंड में एक प्रति आरोपी 5 लाख रुपये जमा करने होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राय के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए सीआरपीसी की धारा 173 के तहत कार्रवाई शुरू की जाएगी।
यह भी पढ़ें: इतनी जल्दबाजी क्यों? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तत्काल सुनवाई से साफ इनकार
अयोध्या बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने अपने बयान में यह भी कहा कि इस घटना के लिए सीबीआई जांच की मांग की जाएगी। अगर जरूरत पड़ी तो अयोध्या अधिवक्ता संघ अपने खर्चे पर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। गौरतलब है कि इस समय यह मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीच अधिवक्ताओं की ऐंट्री ने इस केस को और दिलचस्प बना दिया है।
इतनी जल्दबाजी क्यों? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तत्काल सुनवाई से साफ इनकार
Supreme Court CBI Probe Ram Mandir Trust: सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुनवाई टाल दी। सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं और वित्तीय गड़बड़ियों की जांच की मांग करने वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले की सुनवाई तय प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी।
यह याचिका वकील अजय कुमार राय और दिनेश कुमार यादव ने दायर की थी। इसमें FIR दर्ज करने और सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) की देखरेख में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाने की मांग की गई है। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कामकाज और वित्तीय गतिविधियों में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं, इसलिए निष्पक्ष जांच जरूरी है।
FIR के बिना SIT ने शुरू की जांच
याचिका में यह भी दावा किया गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी ने किसी भी आपराधिक मामले को दर्ज किए बिना जांच शुरू कर दी है, जो प्रक्रिया पर सवाल खड़े करता है। उल्लेखनीय है कि 13 जून को कथित चढ़ावे से जुड़ी चोरी के आरोप सामने आने के बाद राज्य सरकार ने एसआईटी का गठन किया था। इस एसआईटी ने 23 जून को प्रारंभिक रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है।
सुप्रीम कोर्ट में जब यह मामला सुनवाई के लिए आया तो न्यायालय ने याचिकाकर्ताओं से सवाल किया कि इसमें इतनी जल्दबाजी क्यों की जा रही है। अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि इस मामले की सुनवाई गर्मी की छुट्टियों के बाद नियमित कामकाज शुरू होने पर होती है तो इससे कोई असाधारण स्थिति उत्पन्न नहीं होगी।
तत्काल सुनवाई की मांग खारिज
न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति शील नागू की पीठ ने याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग को खारिज कर दिया। अदालत ने निर्देश दिया कि इस याचिका पर 12 से 17 जुलाई के सप्ताह में विचार किया जाएगा। इस मामले को लेकर याचिकाकर्ताओं ने कहा था कि आरोप गंभीर हैं और सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका को देखते हुए तुरंत न्यायिक हस्तक्षेप जरूरी है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस दलील को तत्काल सुनवाई के लिए पर्याप्त आधार नहीं माना।
आपको बता दें कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय का बयान दर्ज किया है जबकि ट्रस्टी अनिल मिश्रा सहित ट्रस्ट के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के बयान भी जरूरत पड़ने पर दर्ज किए जा सकते हैं। चंपत राय ने बीते दिनों ट्रस्ट से इस्तीफा दिया था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
राम मंदिर के चोरों को नहीं मिलेगा कोई वकील! अयोध्या बार एसोसिएशन का बड़ा ऐलान, केस लड़ा तो भुगतना होगा अंजाम
Ram Mandir Faizabad Advocates Association Meeting: उत्तर प्रदेश के अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर जनता में गुस्सा भरा हुआ है। यही गुस्सा और आक्रोश अब वकीलों में भी देखा गया है। एसआईटी ने चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। इन आरोपियों का केस लड़ने के लिए अब कोई वकील सामने नहीं आ रहा है।
फैजाबाद एडवोकेट्स एसोसिशन ने आरोपियों को सजा दिलाने के लिए मुहीम छेड़ दी है। वकीलों ने ऐलान कर दिया है कि शहर का कोई भी वकील राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फंसे आरोपियों का केस नहीं लड़ेगा। साथ ही उन्होंने ऐलान कर दिया है कि अगर किसी ने आरोपियों का केस लड़ा तो उसे गंभीर अंजाम भुगतने होंगे।
केस लड़ा तो भुगतना होगा अंजाम
— ANI (@ANI) June 29, 2026
चंपत राय को अयोध्या छोड़ने की दी चेतावनी
बार एसोसिएशन की बैठक में सभी वकीलों ने इस फैसले का स्वागत किया। वकीलों ने जोर देकर कहा कि चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव को जल्द-से-जल्द अयोध्या छोड़ना होगा। अगर 3 दिन के अंदर तीनों ने अयोध्या नहीं छोड़ा तो पूरे अयोध्या को जाम कर दिया जाएगा और किसी को भी अयोध्या के अंदर घुसने नहीं दिया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत सुनवाई से किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी से जुड़ी याचिका पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। शीर्ष अदालत ने कहा कि इस मामले की सुनवाई कोर्ट की छुट्टी खत्म होने के बाद होगी। याचिका में इस मामले की स्वतंत्र जांच और FIR दर्ज करने की मांग की गई है।
पुलिस ने चंपत राय का बयान किया दर्ज
आपको जानकारी दें, कि आज राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी की जांच कर रही पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय का बयान दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान जरूरत पड़ने पर अनिल मिश्रा समेत ट्रस्ट के अन्य अधिकारियों के बयान भी दर्ज किए जा सकते हैं। अयोध्या पुलिस ने कहा कि चल रही जांच के तहत ट्रस्ट और मामले से जुड़े सभी लोगों के बयान लिए जाएंगे।
राम मंदिर ट्रस्ट में खाली हुए ये 3 सबसे बड़े पद, PM मोदी के भारत लौटते ही अयोध्या राम मंदिर को मिलेगा नया CEO?
Ram Mandir Trust CEO Appointment: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तो वहीं दूसरी ओर ट्रस्ट पर लग रहे आरोपों के चलते दो ट्रस्टियों ने अपना पद छोड़ दिया है। इस दौरान अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पुनर्गठन की संभावना बढ़ गई है। विशेष जांच दल (SIT) ने भी अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में ट्रस्ट के पुनर्गठन की सिफारिश की थी। साथ ही नए प्रशासनिक अधिकारी को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) बनाने की भी सिफारिश की थी।
ऐसे में ट्रस्ट की त्रैमासिक बैठक भी नजदीक है। 11 जुलाई को प्रस्तावित ट्रस्ट की त्रैमासिक बैठक होने वाली है, जो कि चढ़ावा चोरी मामले के कारण बेहद महत्वपूर्ण होगी। बैठक में समय होने के कारण माना जा रहा है कि केंद्र सरकार भी इस बीच नए सीईओ की नियुक्ति कर सकती है। बैठक की तारीख नजदीक आने तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भारत लौट आएंगे तब केंद्र सरकार नए सीईओ के लिए अंतिम फैसला ले सकती है।
ट्रस्ट के महासचिव ने दिया इस्तीफा
एसआईटी की पहली रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ ट्रस्ट ने FIR दर्ज करा दी थी। जिसके बाद पुलिस ने 8 आरोपियों पर शिकंजा कसा था। साथ ही आरोपियों से करीब होने के कारण ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट्री डॉ. अनिल मिश्रा पर भी इस्तीफा देने का दबाव बढ़ गया। मिली जानकारी के अनुसार, संघ और विश्व हिंदू परिषद के दबाव के चलते दोनों पदाधिकारियों ने पीएमओ के निर्देश पर इस्तीफा सौंपा है।
हालांकि इस्तीफे को लेकर भी तमाम खबरें सामने आ रही थी। शनिवार को कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि ने एक पत्र ट्रस्ट के सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने इस्तीफे की बात सार्वजनिक की और बताया कि ट्रस्ट की बैठक में इसे स्वीकृत करने पर विचार होगा।
नए सीईओ के लिए ये नाम चर्चा में
11 जुलाई को होने वाली त्रैमासिक बैठक में ट्रस्टियों से चर्चा और विचार-विमर्श करने के बाद उनके इस्तीफे पर कोई फैसला लिया जाएगा। ट्रस्ट के सीईओ की नियुक्ति के लिए फिलहाल, कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इस पद से लिए दो सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारियों का नाम काफी चर्चा में हैं।
राम मंदिर ट्रस्ट के लिए राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र का नाम सामने आया है। दूसरी ओर रिटायर्ड आइएएस योगेश्वर राम मिश्रा का भी नाम लिया जाने लगा है।
प्रयागराज के रहने वाले और 2005 बैच के IAS अधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा अभी उत्तर प्रदेश राज्य लोक सेवा न्यायाधिकरण में सदस्य (प्रशासनिक) के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने जनवरी से मार्च 2016 तक अयोध्या के जिला मजिस्ट्रेट के तौर पर भी काम किया है।
इस्तीफे मंजूर होने पर तीन पद खाली हो जाएंगे
अगर दोनों ट्रस्टियों के इस्तीफे मंजूर हो जाते हैं, तो ट्रस्ट में तीन पद खाली हो जाएंगे। अयोध्या के शाही परिवार के मुखिया बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा के निधन के बाद से एक पद लगभग एक साल से खाली है।
इस बीच, कुछ अन्य ट्रस्टी जिनमें ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास और सदस्य-वकील के. परासरन शामिल हैं। वे पहले से ही सेहत की समस्याओं और ज़्यादा उम्र के कारण सक्रिय नहीं हैं। वे सिर्फ ऑनलाइन बैठकों में ही शामिल हो पाते हैं। ऐसे में, अगर ट्रस्ट का पुनर्गठन होता है, तो इन ट्रस्टियों की जगह नए नामों पर भी विचार किया जा सकता है।
CEO पद के लिए ट्रस्ट के नियमों में बदलाव जरूरी
अगर केंद्र सरकार ट्रस्ट के लिए CEO नियुक्त करती है, तो सबसे पहले नियमों में बदलाव करना होगा। कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि ट्रस्ट के नियमों में बदलाव किए बिना CEO नियुक्त नहीं किया जा सकता, क्योंकि मौजूदा नियमों में CEO के पद का कोई प्रावधान नहीं है।
ट्रस्ट को पहले से थी चढ़ावा चोरी की जानकारी? FIR दर्ज न कराने पर उठे सवाल, 5 जून का CCTV फुटेज हुआ वायरल
Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या में भगवान राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में तरह-तरह की जानकारी सामने आ रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आया है। यह वीडियो 5 जून का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ पुलिस जवानों के साथ अविनाश शुक्ला नजर आ रहा है। उसके साथ एक काले रंग का बैग भी है। वीडियो सामने आने के बाद अब सवाल उठने लगा है कि क्या मंदिर के चढ़ावा में हेरफेर की जानकारी ट्रस्ट को पहले से थी?
ट्रस्ट की भूमिका पर उठे सवाल
बताया जा रहा है जानकारी सामने आने पर ट्रस्ट के पदाधिकारी पांच जून को ही आरोपियों से करीब 58 लाख रुपये बरामद कर लिया था। बाकी पैसे बैंक खातों से निकालकर आरोपियों ने 8 जून को दे दिए थे। इस घटना के बाद भी ट्रस्ट के पदाधिकारी FIR न दर्ज कराने के कारण लगातार निशाने पर हैं। इसके बाद से ही ट्रस्ट की भूमिका पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।
5 जून- मंदिर की टीम और पुलिस उस दिन अविनाश शुक्ला के घर पहुंची थी। जब बाहर आए तो हाथ में काला बैग था। कुछ लोगों का दावा है कि बैग में पैसा था जो उनके घर मिला।
हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है pic.twitter.com/9AHsT9NtGC
— Romita Tiwari (@romita_tiwari) June 28, 2026
आरोपियों से की गई थी बरामदगी
बताया जा रहा है कि मंदिर में चढ़ावे के चोरी का मामला बाद में भले ही सार्वजनिक रूप से बाहर आया, लेकिन ट्रस्ट से जुड़े लोगों को इसकी जानकारी पहले ही हो गई थी। मीडिया सूत्रों के मुताबिक, परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों और ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने 5 जून को ही आरोपियों के घर से रकम बरामद कर ली थी। इस बीच पहले ही दिन करीब 58 लाख रुपये बरामद किए गए थे।
SIT जांच में 40 लोगों की भूमिका संदिग्ध
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने बड़ा खुलासा किया है। SIT की शुरुआती जांच में अब तक 40 लोगों के सीधे तौर पर शामिल होने की बात सामने आई है। जांच के दौरान लगभग 40 लोगों संदिग्ध पाए गए हैं। इसमें कंट्रोल रूम के प्रभारी से लेकर तैनात कर्मी, पुलिस और पीएसी के जवान, काउंटिंग रूम के बाहर पहरा देने वाले निजी सुरक्षाकर्मीभी शामिल बताए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें-  ‘कई बार अयोध्या गए, फिर भी नहीं लगी भनक’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर अखिलेश यादव का CM योगी पर तंज
इस खुलासे के बाद अब सभी लोगों की भूमिका पर अलग-अलग जांच शुरू हो गई है। SIT जांच से जुड़े आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, सभी आरोपियों का वर्गीकरण किया जा रहा है। मामले में संलिप्तता पाए जाने पर कर्मचारियों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
Ayodhya Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या में भगवान राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले पर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी पर फिर से हमला बोला। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री के बार-बार अयोध्या आने के बावजूद मंदिर में चोरी की उनको कोई जानकारी नहीं मिली। अखिलेश यादव ने राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि क्या मुख्यमंत्री अयोध्या के लगातार दौरों का रिकॉर्ड इसलिए बना रहे थे ताकि वहां हो रही चोरियों की निगरानी कर सकें?
सरकार पर गंभीर आरोप
अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिनके लिए डोनेशन फर्स्ट है, नेशन नहीं है। मैं कई बार जवाब दे चुका हूं कि केदारेश्वर धाम इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम राम के दर्शन करने जाएंगे, लेकिन सवाल हमारे दर्शन का नहीं है। जो मुख्यमंत्री अयोध्या जाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रहे थे वहां पर जाने के बाद भी उन्हें इस बात की जानकारी नहीं मिली। तभी तो कहावत बनी है चिराग तले अंधेरा। कितनी बार गए हैं उसके बाद भी इस बात की खबर नहीं है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2026
CCTV फुटेज में हुई छेड़छाड़: अखिलेश
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, जनमानस में यह संदेश गया है कि सरकार के पास चंदे की चोरी और दूसरे कई मुद्दों पर कोई जवाब नहीं है। SIT की रिपोर्ट में ही कहा गया है कि CCTV फ़ुटेज के साथ छेड़छाड़ की गई थी। ऐसा कैसे हो सकता है कि इतने दौरे करने के बावजूद, उन्हें(मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) पता नहीं चला कि ऐसी घटनाएँ हो रही थीं?
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2026
ये भी पढ़ें- कर्णप्रयाग मारपीट मामले में गिरफ्तार चारों निहंग सिखों को कोर्ट से मिली जमानत, सुनवाई रहेगी जारी
CM योगी ने किया पलटवार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक रैली को संबोधित करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि मैं कल सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक बयान पढ़ रहा था। वे कह रहे थे कि उनकी सरकार आएगी तो अयोध्या को धार्मिक नगरी बनाएगी। आप क्या धार्मिक नगरी बनाएंगे। राम भक्तों पर गोली आप ही सरकार ने चलाई थी। सपा की सरकार ने। आज जब अयोध्या त्रेतायुग का स्मरण करा रही है तो आपके मुंह में भी पानी आने लग गया है।
बता दें, एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट आने के बाद मामले पर एफआईआर कराया गया। पुलिस ने 8 लोगो पर कार्रवाई करते हुए उनको गिरफ्तार किया और उनके ठिकानों पर लगातार छापेमारी भी की जा रही है।
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने एक साथ आठों आरोपियों के घर पर मारा छापा
Ayodhya Ram Mandir Donation Theft: उत्तर प्रदेश पुलिस अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है। पुलिस रविवार को मामले के मुख्य आरोपी टिन्‍नू यादव समेत सभी आठ आरोपियों के घरों और ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने अब तक इस मामले में आरोपियों के घर से अब तक करीब 79 लाख 85 हजार रुपये की बरामदगी भी कर ली है।
जानकारी के मुताबिक, श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर ट्रस्‍ट के कोषाध्‍यक्ष गोविंदानंद सरस्वती आज मामले को लेकर एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करने वाले हैं। माना जा रहा है कि वह प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में चंदा/धन अनियमितता मुद्दे पर ट्रस्‍ट पक्ष रखेंगे।
आठों आरोपियों के घर पर छापेमारी
यूपी पुलिस की टीम आज राम मंदिर दान चोरी मामले में हिरासत में लिए गए सभी आठ आरोपियों के घरों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस ने सभी के घरों पर एक साथ छापा मारा है। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस छापेमारी के साथ आरोपियों के परिजनों का बयान भी दर्ज करेगी। इसके अलावा उनके  प्रॉपर्टियों की जांच और घर में मिले दस्तावेजों की जांच होगी। पुलिस इस मामले में किसी भी प्रकार की कोई भी चूक की गुंजाइश नहीं रहने देना चाहती है।
ट्रस्ट में किए जाएंगे बदवाल
वहीं, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सभी सदस्यों से ट्रस्ट में बदलाव के लिए सुझाव मांगे गए हैं। अगामी 11 जुलाई को अयोध्या में ट्रस्ट की एक अहम बैठक होने वाली है। इसमें चंपत राय और डा.अनिल मिश्रा के इस्तीफे के बाद ट्रस्ट में होने वाले बदलाव को लेकर फैसले लिए जाएंगे। माना जा रहा है चंदा चोरी कांड के बाद ट्रस्ट का पूरा ढांचा बदलने की तैयारी है। जिसमें सचिव और सीईओ की नियुक्ति के साथ चार्टड एकाउंटेंट, पूर्व बैंक अधिकारियों, मैनेजमेंट ग्रेजुएट जैसे प्रफेशनल्स को ही चढ़ावे की गिनती, मैनेजमेंट और हिसाब किताब का जिम्मा दिए जाने बात कही जा रही है।
यह भी पढ़ें-  कवच-14.0 अभियान का असर, राजधानी में 16 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों के नशे का खुलासा
चढ़ावे चोरी मामला गहराया
अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावा चोरी का मामला दिन पर दिन गहराता जा रहा है। खासकर विशेष जांच दल (SIT) की शुरुआती जांच में चढ़ावे के प्रबंधन में कई गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। इस मामले में अब तक आठ लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। जिसमें चंपत राय के करीबी और ड्राइवर रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू भी शामिल हैं। जानकारी के मुकाबिक, टिन्नू यादव ही इस पूरे गबन का मास्टरमाइंड था।
अयोध्या राम मंदिर में होंगे बड़े बदलाव, SIT जांच में 40 लोगों पर गिरी गाज, पुलिस और सुरक्षाकर्मी भी घेरे में
SIT 40 Suspects Ram Mandir Chanda Case: उत्तर प्रदेश के श्री राम मंदिर अयोध्या में करोड़ों रुपये के चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने बड़ा खुलासा किया है। SIT की प्रारंभिक जांच में चढ़ावा चोरी मामले में 40 लोगों के सीधे तौर पर हस्तक्षेप होने की बात सामने आई है। जांच में लगभग 40 लोगों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। बताया जा रहा है कि इन लोगों की लापरवाही भी इस मामले में चढ़ावा चोरी को बढ़ावा देती है।
इस सूची में कंट्रोल रूम प्रभारी से लेकर वहां तैनात कर्मी, काउंटिंग रूम के बाहर पहरा देने वाले निजी सुरक्षाकर्मी, पुलिस और पीएसी के जवान भी शामिल हैं। इस खुलासे के बाद अब सभी 40 लोगों की भूमिका की अलग-अलग तरह से जांच शुरू कर दी गई है।
SIT जांच से जुड़े आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, दोषियों का वर्गीकरण किया जा रहा है। इस मामले में जिन कर्मचारियों की संलिप्तता पाई जाएगी, उनके खिलाफ तत्काल प्रभाव से FIR दर्ज कराई जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिन सुरक्षा अधिकारियों और जवानों की ड्यूटी के दौरान लापरवाही सामने आएगी, उनके खिलाफ कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।
सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी लापरवाही
SIT की रिपोर्ट के अनुसार, राम मंदिर जैसे हाई-सिक्योरिटी जोन में चोरी की घटना होना सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से बड़े सवाल पैदा करती है। काउंटिंग रूम और उसके आस-पास तैनात सुरक्षा कर्मियों की जिम्मेदारी पहले से तय होने के बाद भी इतने बड़े स्तर की चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी लापरवाही बयां करती है। सुरक्षा में घोर लापरवाही को देखते ही चोरों ने फायदा उठाकर चोरी की वारदात को लगातार अंजाम दिया।
ट्रस्ट पदाधिकारियों की भूमिका की जांच
जांच एजेंसियों ने यह भी साफ किया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के किसी भी पदाधिकारियों को अभी तक कोई क्लीन चिट नहीं मिली है। सुरक्षा एजेंसी ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी अनिल मिश्रा और निर्माण समिति से जुड़े सहायक गोपाल राव की भूमिका की जांच कर रही है। एसआईटी इस मामले में गहनता से जांच कर रही है कि क्या यह लापरवाही इन सभी पदाधिकारियों के नाक के नीचे से की जा रही थी या नहीं। फिलहाल, यह माना जा रहा है कि एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट में कई और तथ्य सामने आ सकते हैं।
SIT ने सुरक्षा में बदलाव की सिफारिश की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी ने मंदिर के सुरक्षा ढांचे में बदलाव करने की सिफारिश की है। रिपोर्ट में सुरक्षा से जुड़े मौजूदा अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत बदलने की सिफारिश की गई है। साथ ही सरवेलांस सिस्टम को हाई-टेक करने और एक नई सख्त मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) लागू करने की बात कही गई है। इस बदलाव का उद्देश्य भविष्य में ऐसी किसी भी घटना की रोकने और इसकी पूरी व्यवस्था को पारदर्शी व जवाबदेह बनाना है।
Ayodhya Ram Mandir Donation theft Case: उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर एसआईटी की कार्रवाई जारी है। इसी बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (ट्रस्ट) ने एक प्रेस बयान जारी किया है। ट्रस्ट की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि श्री राम मंदिर  (अयोध्या) के बारे में पिछले कुछ दिनों में सामने आई घटनाओं से हम हैरान, आहत और बेहद दुखी हैं। हम निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और श्रद्धालुओं को आश्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (ट्रस्ट) के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे मिले हैं। ट्रस्ट अपनी अगली बैठक में इस मामले पर विचार-विमर्श करेगा।
बयान में आगे कहा गया है कि ट्रस्ट उन भक्तों को भरोसा दिलाता है जिन्होंने भगवान राम को चढ़ाने के लिए ट्रस्ट के अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से चांदी की ईंटें और गहने जैसी चीजें सौंपी थीं, कि ये चीजें सुरक्षित हैं और इनका पूरा हिसाब-किताब रखा गया है। हम सभी को भरोसा दिलाते हैं कि भविष्य में ऐसी कोई दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति न बने, इसके लिए हम कदम उठाएंगे।
चंपत राय के इस्तीफे की पृष्टि
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से जारी बयान में आगे इस बात की पृष्टि हुई की ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी चंपत राय और ट्रस्ट अनिल मिश्रा ने अपने-अपने पदों से इस्तीफे की पेशकश की है। ट्रस्ट की 11 जुलाई को होने वाली अगली बैठक में इन दोनों के इस्तीफे पर विचार किया जाएगा। राम मंदिर चंदा चोरी का मामला सामने आने के बाद सिंधी समाज ने एक वीडियो जारी कर चांदी की ईंटों को लेकर सवाल उठाए थे। वीडियो में कहा गया कि समाज की ओर से ट्रस्ट को कुल 200 चांदी की ईंटें भेंट की गई थी। हालांकि, ट्रस्ट की ओर से उन्हें रसीद तक नहीं मिली थी। उन्होंने चांदी के ईंटों का वीडियो भी जारी किया था।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2026
पुलिस ने 20 लाख नकदी बरामद किया
अयोध्या भगवान राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी टिन्नू यादव के हॉस्टल पुलिस ने नकदी बरामद होने की जानकारी दी है। पुलिस ने आरोपी टिन्नू यादव और उनके भतीजे मनीष के पास से लगभग 23 लाख रुपये बरामद किया है। आरोपी टिन्नू यादव को गुरुवार देर रात गिरफ्तार करने के बाद पुलिस शुक्रवार को टिन्नू यादव को लेकर उसके हॉस्टल गई थी। हॉस्टल के दो कमरों में तलाशी के दौरान पुलिस ने 20 लाख रुपये बरामद बरामद किए।
यह भी पढ़ें: ‘सत्यनिष्ठता के साथ खड़े हैं हम’, अयोध्या को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान; विरोधियों के खेमे में मचाई हलचल!
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दुर्गापुरी कॉलोनी स्थित टिन्नू यादव के हॉस्टल के कमरे की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दो कमरों में लगभग 20 लाख बरामद किया गया। पुलिस ने यह बरामदगी आरोपी टिन्नू की निशानदेही पर की। पूरी कार्रवाई के दौरान टिन्नू यादव के साथ चार पुलिसकर्मी मौजूद थे।
राम मंदिर दान चोरी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिन्नू यादव के हॉस्टल से 20 लाख रुपए बरामद
Tinnu Yadav 23 Lakh Recovery: अयोध्या भगवान राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी टिन्नू यादव के हॉस्टल पुलिस ने नकदी बरामद होने की जानकारी दी है। पुलिस ने आरोपी टिन्नू यादव और उनके भतीजे मनीष के पास से लगभग 23 लाख रुपए बरामद किया है। आरोपी टिन्नू यादव को गुरुवार देर रात गिरफ्तार करने के बाद पुलिस शुक्रवार को टिन्नू यादव को लेकर उसके हॉस्टल गई थी। हॉस्टल के दो कमरों में तलाशी के दौरान पुलिस ने 20 लाख रुपए बरामद बरामद किए।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दुर्गापुरी कॉलोनी स्थित टिन्नू यादव के हॉस्टल के कमरे की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दो कमरों में लगभग 20 लाख बरामद किया गया। पुलिस ने यह बरामदगी आरोपी टिन्नू की निशानदेही पर की। पूरी कार्रवाई के दौरान टिन्नू यादव के साथ चार पुलिसकर्मी मौजूद थे।
अब तक 23 लाख की बरामदगी
आगे पुलिस ने बताया कि भगवान राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में टिन्नू यादव उसके भतीजे मनीष के पास से अब तक लगभग 23 लाख बरामद किया जा चुका है। इसमें से 20 लाख रुपए हॉस्टल में मिला और बाकी पैसे अन्य बरामद हुआ। फिलहाल, पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है। साथ ही आरोपी टिन्नू यादव समेत अन्य आरोपियों से पूछताछ जारी है।
प्रारंभिक जांच के बाद 8 गिरफ्तार
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में गठित विशेष जांच दल की प्रारंभिक जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए थे। जांच पता चला कि 27 अप्रैल से 5 जून के बीच 42 दिनों में ही 70 बार चोरी की घटनाएं हुईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच के दौरान एसआईटी को चोरी और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े कई अहम साक्ष्य मिले। उसी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
ये भी पढ़ें-  ‘हिम्मत है तो इस्लाम पर…’, राम मंदिर मामले में स्वामी प्रसाद पर बरसे महंत राजू; BJP बोली- वो सनातन के विरोधी
SIT जांच में सामने आई खामियां
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विशेष जांच दल ने 27 अप्रैल से 5 जून तक की पूरी सीसीटीवी रिकॉर्डिंग का गहन विश्लेषण किया। जांच में भेंट एवं चढ़ावे की राशि की गणना प्रक्रिया के साथ-साथ नकदी के संचालन और रिकॉर्ड प्रबंधन में भी कई गंभीर खामियां पाई गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, गणना रिकॉर्ड का रखरखाव बहुत ही कमजोर था और चढ़ावे के वितरण व्यवस्था में भी अनियमितताएं देखने को मिलीं थीं।
धैर्य रखिए, सब साफ हो जाएगा: राजू दास
अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर मीडिया से बातचीत करते हुए हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी महंत राजू दास ने कहा कि CM योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि हम सभी को थोड़ा धैर्य रखना चाहिए और सब कुछ साफ हो जाएगा। आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और मुझे लगता है कि इसमें शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर उन्होनें  कहा कि मामले की जांच हो रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। क्योंकि राम मंदिर आस्था और समर्पण का विषय है।
महंत ने दी चुनौती
स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणी पर महंत राजू दास ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राम मंदिर के नाम पर सनातन और हिंदुत्व को निशाना बनाया जा रहा है। अगर स्वामी प्रसाद मौर्य में हिम्मत है तो उन्हें इस्लाम या किसी अन्य धर्म पर टिप्पणी करनी चाहिए। वे सनातन पर टिप्पणी इसलिए करते हैं क्योंकि हम हिंदू हैं और कुछ नहीं करते। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 27, 2026
स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान
हाल ही में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक सभा को संबोधित करते हुए राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर विवादित टिप्पणी की। संबोधने के दौरान उन्होंने कहा कि करोड़ों, करोड़ों रुपया लुटेरे लुट ले गए, राम के मंदिर से लुट ले गए, राम के दरबार से लुट ले गए, चांदी और सोना भी उड़ा ले गए लेकिन ओ भगवान राम उन लुटेरो को सजा नहीं दे पाया । तो आप का भला क्या कर सकता है ? जो अपने मन्दिर की रक्षा नहीं कर सकता ओ आप की रक्षा क्या कर सकता है ? सवाल उठाता है। इसे उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर भी पोस्ट किया। इसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्य का खूब विरोध शुरू हो गया।
करोड़ो, करोड़ो रुपया लुटेरे लुट ले गए, राम के मंदिर से लुट ले गए, राम के दरबार से लुट ले गए, चांदी और सोना भी उड़ा ले गए लेकिन ओ भगवान राम उन लुटेरो को सजा नहीं दे पाया । तो आप का भला क्या कर सकता है "https://t.co/hLw6PDF92V">pic.twitter.com/hLw6PDF92V
— Swami Prasad Maurya (@SwamiPMaurya) June 24, 2026
ये भी पढ़ं-  अयोध्या के बाद बदरी-केदार मंदिर समिति पर भ्रष्टाचार का आरोप, RTI में सामने आईं अनियमितताएं
वे शुरू से ही  सनातन विरोधी: BJP सांसद
पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य शुरू से ही सनातन के विरोधी रहे हैं। तुष्टिकरण की राजनीति के लिए वे जिस तरह से भगवान पर टिप्पणियां करते हैं, उनका बैकग्राउंड भी वैसा ही रहा है और इसका नतीजा यह है कि आज वे लोग इतिहास के अंधेरे में खो गए हैं। इससे ज्यादा निंदनीय क्या हो सकता है कि जब भी वे कहीं कोई बयान देते हैं तो भगवान के बारे में अभद्र टिप्पणियां करके अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। इसका नतीजा उनके सामने ही है।
Akhilesh Yadav spoke on Ram Mandir donation controversy: अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे में कथित हेराफेरी और चोरी के मामले ने देशभर में सियासी और धार्मिक बहस को तेज कर दिया है। इस मामले में एसआईटी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।
एसआईटी रिपोर्ट के बाद तेज हुई सियासत
अखिलेश यादव एसआईटी रिपोर्ट में सामने आए कथित खुलासों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण ने श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाई है। इस मुद्दे को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।
70 बार चोरी हुई चोरी
दरअसल एसआईटी रिपोर्ट में अयोध्या राम मंदिर में चोरी को लेकर कई बड़े खुलासे सामने आए हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एसआईटी ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा है कि राम मंदिर में 70 बार चोरी हुई है, इसका खुलासा सीसीटीवी से हुआ है। इसको लेकर भी अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है।
ये भी पढ़ें-  रावण और सोने की लंका…राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अयोध्यावासियों को सता रहा ‘चोर’ के ताने का डर!
चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “हमने तो पहले ही कहा था कि सीसीटीवी का नाम ‘चढ़ावा-चोरी TV’ साबित होगा। जिन लोगों ने मंदिर में 17 बार लूटा वो सैंकड़ों साल से इतिहास में बदनाम हैं, जिन्होंने सिर्फ 40 दिन में ‘सत्तर’ बार लूटा वो तो इस देश के इतिहास में इतने बड़े महापाप के लिए ‘सात’ जन्मों के लिए काले अक्षरों में दर्ज़ हो जाएंगे।
अगर सोचा जाए जिन्होंने सात हफ़्ते में इतनी चोरी कर ली है,  तो उन्होंने अपराधियों ने पिछले इतने सालों में कितना सामान चुराया होगा, कितना आपस में बांटा होगा, कितना चुपके से छुपाया-दबाया होगा और कितना अपने मालिक तक पहुंचाया होगा। अखंड निंदनीय!”
दूध का दूध और पानी का पानी होकर रहेगा
देवरिया में शुक्रवार को विकास परियोजनाओं के शिलान्यास/लोकार्पण अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जन आस्था के साथ जो भी खिलवाड़ करेगा, वह उसका भुक्तभोगी होगा, यह छूट किसी को भी नहीं दी जा सकती।उन्होंने कहा कि मैं 19 जून को अयोध्या दौरे पर था, मैंने तब भी कहा था कि अयोध्या हम सबकी आस्था की प्रतीक है, भारत के सनातन धर्म की प्रतीक है। अयोध्या के बारे में जो समाचार मिल रहे थे, उस पर मैंने कहा था कि एसआईटी की रिपोर्ट आने के साथ ही हमारी कार्रवाई भी प्रारंभ हो जाएगी।
चम्पत राय और अनिल मिश्र का इस्तीफा
वहीं राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय और ट्रस्ट के अनिल मिश्रा के इस्तीफे की खबर को लेकर दिनभर गहमागहमी आमलोगों और खबरनवीसों के बीच बनी रही। हांलांकि खबर लिखे जाने तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी। खबरों के मुताबिक़ इनका नैतिक आधार पर इस्तीफा ले लिया गया है लेकिन किसी तरह का कोई इस्तीफे का पत्र अथवा आधिकारिक बयान सामने नहीं आया। सूत्रों के मुताबिक़ शुक्रवार की दोपहर चम्पत राय की सेहत थोड़ी नासाज रही और वह मंदिर ट्रस्ट के आगंतुकों के लिए बने एक कक्ष में विश्राम करते रहे।
8 नामजद तो एक अज्ञात का भी FIR में जिक्र
राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर सीएम योगी द्वारा गठित एसआईटी के रिपोर्ट सौंपने के बाद ट्रस्ट के सदस्य कृष्णमोहन की लिखित शिकायत पर श्रीराम जन्मभूमि थाने में प्रकरण में पहली एफआईआर (अपराध संख्या 90/2026) दर्ज की गयी जिसमें अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पाण्डेय, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव, श्री राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू को नामजद तथा अन्य अज्ञात व्यक्तियों को अभियुक्त बनाया गया।
आरोपियों के खिलाफ धारा 305, 306, 316(5), 317(4), 317(5), 61, 3(5) बीएनएस व 13(1)(a) पीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। गुरूवार को दर्ज इस FIR के सभी आरोपियों को शुक्रवार को स्पेशल मजिस्ट्रेट निवेदिता सिंह की कोर्ट में पेश किया गया और सबको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हांलांकि पुलिस ने इनको अभी तक रिमांड में नहीं लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को फिर से इनकी पेशी होगी जहाँ पुलिस इन्हें रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी।
वहीं FIR की इस कार्यवाई के बाद पूरे मामले में नया मोड़ तब आ गया जब उक्त आरोपियों के अलावा एक एक अज्ञात को भी आरोपी बनाये जाने की जानकारी सामने आयी। और सवाल उठने लगे कि वह अज्ञात आरोपी आखिर है कौन? एफआईआर में शामिल अधिकांश आरोपी दानराशि की गिनती और कैश प्रबंधन से जुड़े कार्यों में लगे हुए थे।
अयोध्यावासियों के सामने 2024 के लोकसभा चुनाव और उसके परिणाम के बाद सोशल मीडिया आदि के जरिये जिस तरह से खरी खोटी सुनने को मिला था। आज इन स्थानीय लोगों की गिरफ्तारी के बाद और शीर्ष पर बैठे बाहरी लोगों को फिलहाल चोरी प्रकरण से बाहर रखने के बाद फिर से वही स्थिति पैदा हो रही है। जहाँ पहले फैजाबाद (अयोध्या) सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद के जीतने के बाद अयोध्यावासियों को खूब खरी-खोटी सुनाये जा रहे थे।
लोग कह रहे थे कि अगर भगवान राम अयोध्या के लोगों को लंका युद्ध के लिए ले जाते तो सोने की लंका देखकर अयोध्या के लोग रावण से भी समझौता कर लेते। इसी का जिक्र कर अयोध्या वासियों का कहना है कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में फिलहाल जिस तरह का दृश्य सामने है उसके आधार पर कहा जा सकता है कि आने वाले समय में अयोध्यावासियों को चोर भी कहा जाए तो ताज्जुब नहीं होना चाहिए।
बड़ी मछलियों को बचाने का आरोप
राम मंदिर के चढ़ावे के चोरी प्रकरण में बड़ी मछलियों को बचाने और छोटों को फंसाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा ट्रस्ट में शीर्ष पदों पर बैठे जिम्मेदारों पर तमाम अन्य तरह के सवाल व आरोप सुर्ख़ियों में हैं। और पूरे प्रकरण में चम्पत राय, अनिल मिश्र और गोपाल राव को लेकर सवाल खड़े किये जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें-  राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपियों को 3 दिन की पुलिस हिरासत, फैजाबाद कोर्ट में हुई पेशी
Purnima kothari Reaction On Champat Rai Resignation: राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे को लेकर कारसेवक राम कुमार कोठारी और शरद कोठारी की बहन पूर्णिमा कोठारी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि चंपत राय ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया है। पूर्णिमा कोठारी ने चंपत राय के राम मंदिर आंदोलन में योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन राम मंदिर के निर्माण और उससे जुड़े आंदोलन को समर्पित कर दिया।
उन्होंने कहा कि चंपत राय ने अदालत में चल रहे मामले से लेकर मंदिर निर्माण तक हर स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पूर्णिमा ने चढ़ावा हेराफेरी मामले को साजिश करार देते हुए दावा किया कि कुछ लोग राम मंदिर और उससे जुड़ी आस्था को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर भरोसा जताते हुए कहा कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई होगी।
राम मंदिर के निर्माण में निभाई अहम भूमिका
पूर्णिमा कोठारी ने चंपत के योगदान को सराहा
राम मंदिर को बदनाम करने की साजिश का दावा
ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर जताया भरोसा
ये भी पढ़ें-  42 दिन, 70 चोरी और 8 गिरफ्तार…राम मंदिर चढ़ावा केस में SIT रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे!
दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
कोठारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद मंदिर पर नजर रखे हुए हैं। मंदिर की सुरक्षा बहुत कड़ी है। उन्होंने आगे कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: इस्तीफे से नहीं माने बीजेपी नेता, बोले- जेल भी जाएंगे चंपत राय और अनिल मिश्रा
BJP Leader Statement Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला अब तुल पकड़ चुका है। जहां एक तरफ इस मामलें में गिरफ्तार किए गए सभी 8 आरोपियों को अदालत ने 3 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में SIT की जांच के बाद चोरी और कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े अहम साक्ष्य सामने आने के बाद जांच के आधार पर पुलिस ने रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्र, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, लवकुश मिश्र, रमाशंकर मिश्र, सुभाष श्रीवास्तव और मनीष यादव को गिरफ्तार किया था।
चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
वहीं दूसरी तरफ इस मामले अयोध्या के श्री राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक चंदा चोरी मामले को लेकर FIR दर्ज होने से पहले गुरूवार को अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद (VHP) की एक अहम बैठक बुलाई गई थी। जिसमें संगठन के कई अहम पदाधिकारी भी शामिल हुए थे। जिसके बाद आज शुक्रवार को चंपत राय और अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है।
इस्तीफे से संतुष्ट नहीं बीजेपी नेता डॉ. रजनीश सिंह
लेकिन इस मामले में श्री राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद भी बीजेपी नेता डॉ. रजनीश सिंह खुश नजर नही आए। बीजेपी नेता डॉ. रजनीश ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर जांच की मांग की है। बीजेपी नेता ने कहा कि वह केवल इस्तीफे से संतुष्ट नहीं हैं, इस मामले में आगे कानूनी कार्रवाई और सख्त होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपियों को 3 दिन की पुलिस हिरासत, फैजाबाद कोर्ट में हुई पेशी
दबाव में दिया इस्तीफा
बीजेपी नेता डॉ रजनीश ने कहा कि चंपत राय और अनिल मिश्रा जेल भी जाएंगे। मीडिया से बातचीत में डॉ रजनीश ने कहा कि दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और सख्त होनी चाहिए और उनकी संपत्तियों की भी जांच होनी चाहिए। बीजेपी नेता ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री और SIT की कार्रवाई पर पूरा भरोसा है। जांच पूरी होने के बाद और कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
रजनीश सिंह ने कहा कि जब उनपर आरोप लगे थे तभी दोनो को इस्तीफा दे देना चाहिए था। अनिल मिश्रा की संपत्ति लगातार बढ़ रही थी। इन्होंने इस्तीफा देने में देर कर दिया और दबाव में इस्तीफा दिया है। इनका इस्तीफा नैतिकतावश नहीं था।
जेल जाएंगे चंपत राय और अनिल मिश्रा
बीजेपी नेता ने कहा कि चंपत राय और अनिल मिश्रा दोनों जेल जाएंगे। अनिल मिश्रा के खिलाफ सबूत की आवश्यकता नहीं है, उनका आलीशान घर ही उनके द्वारा किए गए घोटाले का सबूत है। SIT ने मजबूत साक्ष्य पेश किया होगा तभी इन्होंने इस्तीफा दिया है।
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की इनसाइड स्टोरी, क्यों SIT के निशाने पर आए ट्रस्ट के दो बड़े चेहरे
Champat Rai Resignation In Ram Mandir Case: अयोध्या के राम मंदिर में करोड़ों रुपये के चढ़ावे की चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की जांच अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों तक पहुंच गई है। बढ़ते राजनीतिक दबाव, स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की ताबड़तोड़ कार्रवाई और कर्मचारियों की गिरफ्तारी के बीच ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और संस्थापक ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक FIR में इन दोनों शीर्ष पदाधिकारियों को आरोपी नहीं बनाया गया है, लेकिन उनके प्रशासनिक और वित्तीय कामकाज जांच के दायरे में आने के कारण उन्हें पद छोड़ना पड़ा।
चंपत राय पर क्यों उठे सवाल?
विश्व हिंदू परिषद (VHP) के वरिष्ठ नेता चंपत राय राम मंदिर आंदोलन से लेकर मंदिर निर्माण तक एक केंद्रीय चेहरा रहे हैं। ट्रस्ट के महासचिव के रूप में वे पूरे प्रशासनिक ढांचे, वित्तीय व्यवस्था, भूमि सौदों और मंदिर के रोजाना के प्रबंधन की मुख्य जिम्मेदारी संभाल रहे थे। लेकिन मंदिर के दानपात्रों से करोड़ों रुपये के चढ़ावे और कीमती चांदी के सामान का आधिकारिक रिकॉर्ड न रखने के आरोपों के बाद वे सीधे जांच के घेरे में आ गए। SIT की जांच में सामने आया कि चंपत राय का करीबी और ड्राइवर रामाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव इस पूरे चोरी नेटवर्क का एक अहम हिस्सा था।
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने भी ट्रस्ट के वित्तीय रिकॉर्ड और खर्चों का ब्यौरा मांगा था, जिसके बाद SIT ने चंपत राय से प्रशासनिक प्रक्रियाओं और वित्तीय निगरानी को लेकर कई दौर की पूछताछ की। चंपत राय लगातार ट्रस्ट के ऑडिट को पारदर्शी बताते रहे हैं।
SIT की जांच और गिरफ्तारियां
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित SIT की शुरुआती रिपोर्ट और दर्ज FIR के आधार पर अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों में चंपत राय का ड्राइवर टिन्नू यादव, कैश काउंटिंग प्रभारी अनुकल्प मिश्रा और नकदी गिनने वाले कई निजी कर्मचारी शामिल हैं। मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद गिरफ्तार किए गए कुछ कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति और बैंक खातों में अचानक संदिग्ध रूप से बड़ा उछाल देखा गया, जिसकी गहन जांच चल रही है। SIT की आंतरिक रिपोर्ट में जांच के दायरे में शामिल 17 लोगों की सूची में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा के नाम भी शामिल थे, जिसके कारण बने भारी राजनीतिक दबाव के बाद दोनों ने पद से हटना ही मुनासिब समझा।
अनिल मिश्रा की भूमिका और जांच का दायरा
अयोध्या के वरिष्ठ चिकित्सक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े डॉ. अनिल मिश्रा ट्रस्ट के उन संस्थापक सदस्यों में से हैं, जिन्हें मंदिर के चढ़ावे, कैश की गिनती, सुरक्षित भंडारण और बैंकिंग व्यवस्था की सीधी निगरानी का जिम्मा सौंपा गया था। SIT की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि जिस कैश काउंटिंग हॉल से चोरी की कड़ियां जुड़ी हैं, उसकी और वहां तैनात निजी कर्मचारियों की निगरानी का दायरा डॉ. अनिल मिश्रा के अधीन था।
एजेंसियों ने उनसे करीब चार घंटे तक कैश काउंटिंग की प्रक्रिया और गिरफ्तार कर्मचारियों से उनके संबंधों को लेकर सवाल-जवाब किए। इसके अलावा, राम मंदिर निर्माण के दौरान हुए कुछ पुराने भूमि सौदों में गवाह के रूप में उनकी मौजूदगी को लेकर भी चर्चाएं दोबारा शुरू हो गई हैं।
यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, फैजाबाद कोर्ट में हुई पेशी
चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट नहीं
फिलहाल, SIT ने डॉ. अनिल मिश्रा और चंपत राय को क्लीन चिट नहीं दी है, लेकिन उन्हें सीधे तौर पर आरोपी भी नहीं बनाया गया है। दोनों के इस्तीफे को जांच को निष्पक्ष बनाए रखने और ट्रस्ट की साख को बचाने की एक बड़ी कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपियों को 3 दिन की पुलिस हिरासत, फैजाबाद कोर्ट में हुई पेशी
Ram Mandir Donation Row: अयोध्या राम मंदिर से चंदा चोरी मामले में आरोपियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। पुलिस ने जिन 8 आरोपियों को अरेस्ट किया था, कोर्ट ने उन्हें तीन दिन यानी सोमवार तक की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। फैजाबाद कोर्ट के सामने पुलिस ने आरोपियों की कस्टडी मांगी थी।
सबी आरोपियों को मजिस्ट्रेट निवेदित के सामने पेश किया गया। मजिस्ट्रेट ने पुलिस को सभी 8 आरोपियों की कस्टडी सौंपी है। वहीं सोमवार को पुलिस आरोपियों को फिर से कोर्ट में पेश कर सकती है और पुलिस रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है।
इन 8 लोगों की हुई है गिरफ्तारी
इस मामले में विशेष जांच दल (SIT) की जांच के बाद चोरी और कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े अहम साक्ष्य सामने आने का दावा किया गया था। जांच के आधार पर पुलिस ने रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्र, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, लवकुश मिश्र, रमाशंकर मिश्र, सुभाष श्रीवास्तव और मनीष यादव को गिरफ्तार किया था।
चंपत राय ने दिया इस्तीफा
राम मंदिर चंदा चोरी मामले के बाद अयोध्या के श्री राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दो ट्रस्टियों के एक साथ इस्तीफा देने के बाद यूपी में हलचल तेज हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, चंदा चोरी मामले को लेकर FIR दर्ज होने से पहले, कल अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद (VHP) की एक बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में संगठन के कई अहम पदाधिकारी शामिल हुए थे।
गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं करेंगे – सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में कहा, “अयोध्या की घटना के बारे में हमने कहा था कि एक SIT (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) बनाई गई है। जैसे ही SIT की रिपोर्ट आएगी, हम कार्रवाई शुरू कर देंगे। जैसा कि आपने देखा, SIT की रिपोर्ट आई और तुरंत कार्रवाई की गई।”
यह भी पढ़ें-  42 दिन, 70 चोरी और 8 गिरफ्तार…राम मंदिर चढ़ावा केस में SIT रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे!
जनता को भरोसा दिलाते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि मैंने जो कहा था, ‘हम सच सामने लाएंगे’ हम उस पर कायम रहेंगे। हम जनता के भरोसे का कोई भी गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं करेंगे। लेकिन भाइयों और बहनों, मैं आप सभी से और पूरे राज्य के लोगों से यह भी कहना चाहता हूं। मैं श्री राम के भक्तों से भी अपील करना चाहता हूं। जो लोग आज आपत्ति जता रहे हैं और विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी नीयत ठीक नहीं है। ये वही लोग हैं जिन्होंने कभी भगवान राम के अस्तित्व को नकारा था और उनके होने पर सवाल उठाए थे।”
Ayodhya Ram Mandir Donation Theft: राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी और गबन के मामले में गठित विशेष जांच दल (SIT) की प्रारंभिक जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच के दौरान पता चला कि 27 अप्रैल से 5 जून के बीच महज 42 दिनों में 70 बार चोरी की घटनाएं हुईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसआईटी को चोरी और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े अहम साक्ष्य मिले, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
एसआईटी ने 27 अप्रैल से 5 जून तक की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग का विस्तृत विश्लेषण किया। जांच में भेंट एवं चढ़ावे की गणना प्रक्रिया, नकदी के संचालन और रिकॉर्ड प्रबंधन में कई गंभीर खामियां सामने आईं। रिपोर्ट के मुताबिक, काउंटिंग रिकॉर्ड का रखरखाव बेहद कमजोर था और चढ़ावे के वितरण की व्यवस्था में भी कई अनियमितताएं मिलीं।
आंतरिक नियंत्रण व्यवस्था पर उठे सवाल
जांच में यह भी सामने आया कि मंदिर की आंतरिक नियंत्रण प्रणाली पर्याप्त मजबूत नहीं थी। निगरानी और जवाबदेही को लेकर स्पष्ट व्यवस्था का अभाव पाया गया। एसआईटी की रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में एफआईआर दर्ज हुई और ट्रस्ट से जुड़े कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों के इस्तीफे की खबर भी सामने आई।
चोरी की पुष्टि के बाद हुई कार्रवाई
खबरों के मुताबिक, दान राशि में चोरी की पुष्टि होने के बाद ही गिरफ्तारी और अन्य कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। हालांकि, सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्टों में प्रसारित कई दावों की जांच में पुष्टि नहीं हुई और एसआईटी ने उन्हें तथ्यहीन बताया है।
तीन वर्षों की ऑडिट रिपोर्ट भी खंगाली
एसआईटी ने वित्तीय वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 की आंतरिक ऑडिट रिपोर्टों का भी परीक्षण किया। जांच में हुंडियों की संख्या और उपलब्ध रिकॉर्ड के बीच अंतर, सीमित सीसीटीवी कवरेज तथा केवल कागजों तक सीमित सुरक्षा प्रोटोकॉल जैसी कमियां सामने आईं।
चांदी की ईंटों को लेकर वायरल दावे गलत
जांच के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल चांदी की ईंटों से जुड़े दावों की भी पड़ताल की गई। एसआईटी के अनुसार, अनुराग रस्तोगी द्वारा दान की गई चांदी की ईंटों के गायब होने संबंधी दावे सही नहीं पाए गए। ट्रस्ट के रिकॉर्ड में दोनों दानों का पूरा विवरण मौजूद है। पहली बार 21 जुलाई 2020 और दूसरी बार 28 जुलाई 2020 को चांदी दान की गई थी। अभिलेखों के अनुसार कुल 38 किलोग्राम चांदी प्राप्त हुई थी। इनमें 29 जुलाई 2020 को 25.576 किलोग्राम चांदी की ईंटें दर्ज हैं, जिन्हें गलाकर बैंक के लॉकर में सुरक्षित रखा गया है।
चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
मामले की जांच जारी रहने के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट सदस्य अनिल मिश्रा ने नैतिक आधार पर अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। इसी दौरान पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें-  भरोसे से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं… देवरिया में गरजे सीएम योगी, अखिलेश की सपा पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला
आठ आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
एफआईआर में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्र, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, लवकुश मिश्र, रमाशंकर मिश्र, सुभाष श्रीवास्तव और मनीष यादव को आरोपी बनाया गया है। सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत चोरी, आपराधिक विश्वासघात, आपराधिक षड्यंत्र सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
Arvind Kejriwal Ram Lalla Darshan: अयोध्या में श्री राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल अयोध्या पहुंचे। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। उन्होंने राम मंदिर के चढ़ावा मामले को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार और जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए।
हमने आज श्री राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए और भगवान से प्रार्थना की कि जिन लोगों ने भी श्री राम मंदिर से चढ़ावा चोरी का महापाप किया है, वे उन्हें कठोर से कठोर दंड दें। pic.twitter.com/DgHx3eaNfh
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 26, 2026
संत महात्माओं से लिए आशीर्वाद
रामलला के दर्शन के बाद अरविंद केजरीवाल हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया और संत-महात्माओं का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि अयोध्या आकर भगवान राम और बजरंगबली के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
अयोध्या में अरविंद केजरीवाल (सौजन्य-IANS)
विश्लेषकों का कहना है कि केजरीवाल का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब राम मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं का मामला प्रदेश की राजनीति के केंद्र में है। एसआईटी की सिफारिश के बाद गुरुवार देर रात इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
जांच एजेंसियां आरोपियों की भूमिका, नकदी बरामदगी और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही हैं। आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष और व्यापक जांच कराई जाए तथा यदि जांच में किसी बड़े पदाधिकारी या प्रभावशाली व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी समान रूप से कार्रवाई की जाए।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दिया इस्तीफा, अनिल मिश्रा ने भी छोड़ा पद
Ram Mandir Trust General Secretary Champat Rai: अयोध्या के श्री राम मंदिर से बड़ी खबर सामने आई है। राम मंदिर चंदा चोरी मामले के बाद अयोध्या के श्री राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दो ट्रस्टियों के एक साथ इस्तीफा देने के बाद यूपी में हलचल तेज हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, चंदा चोरी मामले को लेकर FIR दर्ज होने से पहले, कल अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद (VHP) की एक बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में संगठन के कई अहम पदाधिकारी शामिल हुए थे।
VHP की बड़ी बैठक के बाद लिया फैसला
इस बैठक में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और निर्माण कार्य के प्रभारी गोपाल राव के साथ-साथ VHP के महासचिव बजरंग लाल बागरा, केंद्रीय संगठन सचिव मिलिंद परांडे और केंद्रीय संयुक्त संगठन सचिव विनायक राव शामिल थे।
बैठक में चंदे से जुड़े विवाद, SIT की जांच और उससे बनी स्थिति पर चर्चा हुई। इस बैठक में VHP अपनी साख को लेकर बहुत चिंतित है। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव और व्यक्तिगत तौर पर चंपत राय एक अहम और प्रभावशाली व्यक्ति हैं, इसलिए उनसे जुड़ा विवाद VHP संगठन की छवि को नुकसान पहुंचा रहा है।
आरोपियों के करीबी होने का पड़ा असर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पकड़े गए अन्य आरोपी, जैसे कि टिन्नू यादव, चंपत राय के करीबी सहयोगी हैं, जबकि लवकेश और अनुकल्प अनिल मिश्रा के करीबी हैं। इस मुद्दे पर हुई गंभीर बैठक के बाद आज चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से हटने का फैसला लेते हुए इस्तीफा दे दिया।
चंपत राय ने दिया इस्तीफा
IANS से मिली जानकारी के अनुसार, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, अभी तक चंपत राय या श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है।
Champat Rai, General Secretary of the Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust and Anil Mishra, a trustee, have resigned from their positions: Director of Information, UP Govt pic.twitter.com/bmsnb2yFh6
8 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
आपको जानकारी दें, कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सभी 8 नामजद आरोपियों को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले में BNS की धाराओं 306, 316(5), 317(4), 317(5), 61 और 3(5) के तहत FIR दर्ज की गई थी। इन सभी आरोपियों पर चोरी, विश्वासघात और आपराधिक षड़यंत्र समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इसके बाद इन सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया था। FIR में अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पाण्डेय, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव, श्री राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू का नाम शामिल हैं। सभी आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि मामले में कई अहम राज सामने आएंगे। साथ ही यह भी पता चलेगा कि आरोपियों ने कैसे इस चढ़ावा चोरी कांड को अंजाम दिया।
Sanjay Raut On Silver Bricks Ram Mandir: अयोध्या के भव्य राम मंदिर में कथित दान और चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद देश की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। इस संवेदनशील मुद्दे को लेकर शिवसेना (यूबीटी) के फायरब्रांड नेता और सांसद संजय राउत ने सोशल मीडिया पर मोर्चा खोलते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और सरकार पर बेहद गंभीर सवाल दागे हैं। संजय राउत ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि साल पहले शिवसेना द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए दी गई 4 किलो चांदी की ईंट और एक करोड़ रुपये के फंड का आज तक कोई अता-पता नहीं है और ट्रस्ट ने इसकी कोई आधिकारिक रसीद भी जारी नहीं की है।
इस बीच, उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर गठित एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर अयोध्या पुलिस ने मंदिर के चढ़ावे में हेराफेरी करने वाले 8 मुख्य आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।
“Serious questions over the missing 4 kg silver brick donated by Shiv Sena for the Ram Mandir construction in Ayodhya.
Uddhav Thackeray ji had generously contributed ₹1 crore + this sacred silver brick in the presence of thousands of Shiv Sainiks & saints. Yet, years later, no… pic.twitter.com/fy1HoTTg3n
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) June 26, 2026
उद्धव ठाकरे ने संतों के सामने दी थी 4 किलो चांदी की ईंट
ये भी पढ़ें- राम मंदिर चंदा चोरी विवाद: ‘हमारी 200 चांदी की ईंटों का क्या हुआ?’ राम मंदिर दान को लेकर कारोबारी ने उठाए सवाल
टिन्नू यादव समेत 8 रसूखदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित किए जाने वाले सोने-चांदी के आभूषणों और नगदी की चोरी की शिकायत खुद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य कृष्णमोहन ने दर्ज कराई थी।
उनकी तहरीर पर अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि थाने में कृष्णमोहन की शिकायत के आधार पर रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्र, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, लवकुश मिश्र, रमाशंकर मिश्र, सुभाष श्रीवास्तव और मनीष कुमार यादव समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ये सभी आरोपी फिलहाल पुलिस कस्टडी में हैं और साइबर तथा वित्तीय एक्सपर्ट्स की टीम उनसे कड़ाई से पूछताछ कर रही है।
दोषियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे
मामले की गंभीरता और करोड़ों हिंदुओं की आस्था को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। एसआईटी ने महज दो दिनों के भीतर अपनी प्राथमिक गोपनीय रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी, जिसमें आरोपियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने की सिफारिश की गई थी।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार, नए खुलासे होने के मिले संकेत!
SIT Ayodhya Ram Mandir Donations Embezzlement: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सभी 8 नामजद आरोपियों को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले में BNS की धाराओं 306, 316(5), 317(4), 317(5), 61 और 3(5) के तहत FIR दर्ज की गई थी। इन सभी आरोपियों पर चोरी, विश्वासघात और आपराधिक षड़यंत्र समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इसके बाद इन सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया था। FIR में अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पाण्डेय, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव, श्री राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू का नाम शामिल हैं। सभी आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि मामले में कई अहम राज सामने आएंगे। साथ ही यह भी पता चलेगा कि आरोपियों ने कैसे इस चढ़ावा चोरी कांड को अंजाम दिया।
सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की गई थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी की जांच को लेकर दायर एक जनहित याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। हालांकि, कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री इस मामले को सूचीबद्ध करेगी।
इसी बीच, सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा गठित तीन सदस्यीय एसआईटी ने गृह सचिव को अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंप दी। लखनऊ के डिविजनल कमिश्नर विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय एसआईटी ने हाल ही में राज्य सरकार को अपनी शुरुआती रिपोर्ट सौंपी है। हालांकि, मंदिर के फंड में कथित हेराफेरी की विस्तृत जांच अभी भी जारी है।
सांसद और नेताओं ने गिरफ्तारी को सराहा
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 26, 2026
अरविंद केजरीवाल आज श्रीराम के करेंगे दर्शन
बता दें, कि आज आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल अयोध्या में राम मंदिर जाएंगे। केजरीवाल भगवान श्री राम के दर्शन करेंगे और साधु-संतों से मुलाकात भी करेंगे। उनका यह दौरा चढ़ावे में कथित चोरी की जांच कर रही एसआईटी पर सवाल उठाने के एक दिन बाद हो रहा है।
चंपत राय से गोपाल राव तक किसी का नाम नहीं…इन 8 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR, दोष साबित हुए तो मिलेगी कितनी सजा?
Ayodhya Ram Mandir Donation Row: अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। यह मामला श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि एसआईटी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
ट्रस्ट की ओर से चोरी, गबन और धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, एफआईआर में आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। इनमें रमाशंकर यादव (टिन्नू यादव), अनुकल्प मिश्रा, अविनाश शुक्ला, मनीष यादव, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष और करुणेश समेत अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।
FIR में चंपत राय का नाम नहीं
गौरतलब है कि ट्रस्ट द्वारा दर्ज कराए गए इस मुकदमे में महासचिव चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव जैसे वरिष्ठ पदाधिकारियों के नाम आरोपियों की सूची में शामिल नहीं हैं। जबकि विपक्षी दल पिछले कुछ समय से कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे को लेकर इन्हीं नामों को निशाने पर लेते हुए सवाल उठा रहे हैं।
किस धारा में कितनी सजा का प्रावधान?
धारा 316(5): आपराधिक न्यासभंग (Criminal Breach of Trust) से जुड़ा गंभीर अपराध। यह उन मामलों में लागू होती है, जहां किसी व्यक्ति को भरोसे के तहत सौंपी गई संपत्ति, धन या संसाधनों का गबन अथवा दुरुपयोग किया जाता है। दोष सिद्ध होने पर आजीवन कारावास या 10 वर्ष तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।
धारा 317(4): ऐसी संपत्ति को जानबूझकर खरीदना, रखना या उसका कारोबार करना, जिसके चोरी की होने की जानकारी हो। यदि कोई व्यक्ति आदतन ऐसा करता पाया जाता है तो उसे आजीवन कारावास या 10 वर्ष तक की जेल और जुर्माना हो सकता है।
धारा 317(5): चोरी की संपत्ति को छिपाने, बेचने, नष्ट करने या ठिकाने लगाने में सहायता करना, जबकि उसकी चोरी की प्रकृति की जानकारी हो। इस अपराध में 3 वर्ष तक की जेल, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।
धारा 61: आपराधिक साजिश (Criminal Conspiracy) से संबंधित प्रावधान। इसमें दो या अधिक व्यक्तियों द्वारा किसी गैरकानूनी कार्य या अपराध को अंजाम देने के लिए किया गया समझौता शामिल होता है।
धारा 3(5): जब कई लोग एक समान उद्देश्य के तहत मिलकर अपराध करते हैं तो इस धारा के तहत सभी की सामूहिक जिम्मेदारी तय की जा सकती है।
यह भी पढ़ें-  राम मंदिर दान विवाद: सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार, अब इस दिन फिर होगी याचिका पर सुनवाई
जल्द हो सकती है गिरफ्तारी
सबसे अहम बात यह है कि किसी बाहरी व्यक्ति की शिकायत के बजाय स्वयं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस मामले में पहल करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। ट्रस्ट के इस सख्त कदम के बाद मामला अब औपचारिक आपराधिक जांच के दायरे में आ गया है। ऐसे में जांच आगे बढ़ने के साथ आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की संभावना भी बढ़ गई है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन, SIT की जांच रिपोर्ट के बाद FIR दर्ज
Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। यह शिकायत राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से दर्ज कराई गई है। सूत्रों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग चढ़ावे की राशि से चोरी करते हुए दिखाई दिए हैं, जिसके आधार पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह एफआईआर ऐसे समय में दर्ज की गई है जब राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में इस मामले की जांच कर रही एसआईटी ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट भी संबंधित अधिकारियों को सौंप दी है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
8 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य श्रीकृष्ण मोहन की शिकायत पर कोतवाली रामजन्मभूमि में 8 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एसआईटी (विशेष जांच दल) की प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद की गई, जिसमें कई गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि होने की बात सामने आई है।
प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर दर्ज एफआईआर में गबन, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश जैसी गंभीर धाराएं शामिल की गई हैं। मामले में मंदिर के कुछ सेवादारों और चढ़ावे की गणना से जुड़े व्यक्तियों को भी जांच के दायरे में रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।
दो दिन पहले SIT ने सौंपी थी प्रारंभिक रिपोर्ट
राम मंदिर में चढ़ावे की राशि में कथित गड़बड़ियों और गबन के आरोप सामने आने के बाद 13 जून को सरकार ने तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी ने लगातार छह दिनों तक मंदिर परिसर का दौरा कर विभिन्न पक्षों से पूछताछ की। जांच के दौरान टीम ने मंदिर प्रशासन, सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों, ट्रस्ट से संबद्ध लोगों और अन्य संबंधित व्यक्तियों समेत 50 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए।
यह भी पढ़ें-  राम मंदिर दान विवाद: सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार, अब इस दिन फिर होगी याचिका पर सुनवाई
जांच प्रक्रिया अभी जारी
इसके अलावा चढ़ावे की गिनती, धनराशि के रखरखाव, सुरक्षा प्रबंधों और कथित अनियमितताओं से जुड़े कई पहलुओं की भी गहन जांच की गई। एसआईटी के अध्यक्ष विजय विश्वास पंत ने बताया कि यह एक संवेदनशील और गोपनीय जांच है। फिलहाल सरकार को केवल प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच प्रक्रिया अभी जारी है और कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। सभी तथ्यों और साक्ष्यों के परीक्षण के बाद अंतिम रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंपी जाएगी।
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में जांच पूरी, SIT ने योगी सरकार को सौंपी रिपोर्ट, FIR की बड़ी सिफारिश!
SIT Preliminary Report Ram Mandir: उत्तर प्रदेश में अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे में कथित हेराफेरी मामले में एसआईटी ने अपनी जांच पूरी कर ली है। चंदा चोरी मामले में SIT की शुरुआती जांच रिपोर्ट आई है। इस मामले में 3 सदस्यों वाली SIT ने UP के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (होम) संजय प्रसाद को शुरुआती जांच रिपोर्ट सौंपी।
लखनऊ डिविजनल कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने दो अन्य सदस्यों के साथ मिलकर यह शुरुआती रिपोर्ट सौंपी। SIT की जांच अभी भी चल रही है और सभी सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं।
एसआईटी ने सौंपी जांच रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले की जांच कर रही 3 सदस्यों वाली स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी शुरुआती रिपोर्ट UP के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (होम) संजय प्रसाद को सौंप दी है।
#WATCH | Uttar Pradesh: The 3-member Special Investigation Team (SIT), probing the alleged Ram Temple donation embezzlment case, submits its preliminary report to Sanjay Prasad, UP Additional Chief Secretary (Home). pic.twitter.com/xixuOAhhor
— ANI (@ANI) June 23, 2026
सूत्रों के अनुसार, एसआईटी टीम ने अपनी रिपोर्ट में FIR दर्ज करने को कहा है और ट्रस्ट का पुनर्गठन करने की सिफारिश की है। टीम ने सुझाव दियाहै कि किसी वरिष्ठ अधिकारी को मंदिर का सीईओ (CEO) नियुक्त किया जाए। सरकार ने साफ कह दिया है कि जांच अभी जारी है। इसका मतलब चंदा में हेराफेरी मामले में अंतिम रिपोर्ट अभी सामने आने की है।
तीन सदस्यीय SIT टीम का किया गठन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर, इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यों वाली एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई गई थी। लखनऊ के डिविजनल कमिश्नर विजय विश्वास पंत की अगुवाई में, SIT ने अयोध्या में छह दिनों तक बारीकी से जांच की।
जांच के दौरान, SIT ने पांच दर्जन से ज्यादा लोगों से पूछताछ की, जिनमें मंदिर प्रशासन के कर्मचारी, सुरक्षाकर्मी, ट्रस्ट से जुड़े लोग और दूसरे संबंधित व्यक्ति शामिल थे। टीम ने चढ़ावे की गिनती और रखरखाव, सुरक्षा इंतज़ामों और कथित गड़बड़ियों से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की जांच की।
फंड में गड़बड़ी के लगे थे आरोप
गौरतलब है कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे के तौर पर मिले फंड में गड़बड़ी और हेराफेरी के आरोपों के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया था। मामले की गंभीरता और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए, राज्य सरकार ने तीन सदस्यों वाली SIT का गठन किया।
SIT में लखनऊ के डिविजनल कमिश्नर विजय विश्वास पंत, पुलिस महानिरीक्षक (लखनऊ जोन) किरण एस. और विशेष सचिव (वित्त) नील रतन शामिल हैं। जांच टीम को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने, तथ्यों को सामने लाने और जरूरी कार्रवाई के बारे में सरकार को रिपोर्ट सौंपने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Ayodhya Ram Mandir: दान राशि की पारदर्शिता के लिए बदली गई पूरी व्यवस्था, SIT जांच के बीच नई गाइडलाइंस जारी
Ayodhya Ram Temple SIT New Guidelines: अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में दान राशि में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच मंदिर प्रशासन ने चढ़ावे की गिनती और सुरक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की प्रारंभिक जांच के बाद दान राशि की काउंटिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए नई व्यवस्थाएं लागू की गई हैं।
अब दान राशि की गिनती में बैंक के नए कर्मचारियों और विश्वसनीय स्टाफ को शामिल किया गया है, जबकि पहले इस कार्य से जुड़े कर्मचारियों को अन्य जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। काउंटिंग रूम में सीसीटीवी निगरानी बढ़ा दी गई है और प्रवेश-निकास के नियम भी सख्त कर दिए गए हैं। एसआईटी ने कई दिनों तक मंदिर परिसर का निरीक्षण कर दान प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की है। जांच पूरी होने तक किसी पर कार्रवाई नहीं की गई है और मामले की गहन पड़ताल जारी है।
दान गिनती प्रक्रिया में बड़े बदलाव
जानकारी के अनुसार, जांच के बाद अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में दान राशि की काउंटिंग और कलेक्शन से जुड़े कई बदलाव किए गए हैं। जिन कर्मचारियों पर पहले यह जिम्मेदारी थी, उन्हें फिलहाल अन्य कार्यों में लगाया गया है। अब दान पत्र के कैश काउंटिंग कार्य में मंदिर परिसर में कार्यरत विश्वसनीय कर्मचारियों के साथ-साथ बैंक के नए कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है, ताकि प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाया जा सके।
सीसीटीवी निगरानी को किया गया मजबूत
पैसों की गिनती प्रक्रिया पर निगरानी के लिए नया सीसीटीवी सिस्टम लगाया गया है। सभी कैश काउंटिंग क्षेत्रों की कैमरों से निगरानी की जा रही है और इसके लिए अलग कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। दान राशि की गिनती और काउंटिंग रूम में प्रवेश को लेकर अब नियम और कड़े कर दिए गए हैं।
पूरी तलाशी के बाद ही कर्मचारियों को काउंटिंग रूम में प्रवेश दिया जाएगा। काउंटिंग रूम से बाहर निकलने के समय भी शत-प्रतिशत जांच की व्यवस्था की गई है।
कैश जमा करने के नियमों मे बदलाव
आपको बता दें कि अब बैंक में कैश जमा करते समय तीन व्यक्तियों द्वारा क्रॉस वेरिफिकेशन किया जाएगा। सभी के हस्ताक्षर भी अनिवार्य किए गए हैं, ताकि प्रक्रिया में किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना न रहे। अधिकारियों के अनुसार, एसआईटी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सामने आने तक किसी भी व्यक्ति पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जांच अभी जारी है और पूरे मामले की गहन समीक्षा की जा रही है।
ये भी पढ़ें- राम मंदिर चंदा विवाद: हाई कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार, बोला- सरकार ले चुकी है संज्ञान
SIT की जांच अभी भी जारी
बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को स्पष्ट कहा कि मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी निष्पक्ष तरीके से काम कर रही है और दूध का दूध, पानी का पानी करके रहेगी। उन्होंने सभी पक्षों से जांच पूरी होने तक बयानबाजी से बचने की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी के पास कोई दस्तावेजी साक्ष्य है तो उसे एसआईटी को सौंपना चाहिए।
राम मंदिर चंदा विवाद: हाई कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार, बोला- सरकार ले चुकी है संज्ञान
SIT Report On Ram Mandir: अयोध्या स्थित राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले की जांच के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने सोमवार को जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई थी। याचिका में तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया गया था। कोर्ट में अवकाशकालीन पीठ के न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार राय और न्यायमूर्ति पंकज भाटिया ने PIL पर मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि मामले में कोई ऐसी तात्कालिकता नहीं है, जिसके आधार पर बाकी मामलों से पहले इसकी सुनवाई की जाए।
सरकार ने की आवश्यक पहल: कोर्ट
मामले में कोर्ट में याचिका दायर करने वाले याचिकाकर्ता मोहित अशोक ने कोर्ट से मामले तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया था। इस पर टिप्पणी करते हुए पीठ ने कहा कि कि कोर्ट में पहले से ही बहुत से मामले लंबित हैं और ऐसे में याचिका पर तत्काल सुनवाई करने का कोई औचित्य नहीं बनता। कोर्ट ने यह भी कहा कि राज्य सरकार पहले ही मामले में संज्ञान ले चुकी है और पहल कर रही है।
न्यायिक आयोग के गठन की अपील
इलाहाबाद हाई कोर्ट में राम मंदिर के लिए मिले दान में कथित गड़बड़ी की न्यायिक जांच की मांग करते हुए एक PIL दायर करने वाले एक अन्य याचिकाकर्ता और वकील मोती लाल कहते हैं, मैंने शनिवार को हाई कोर्ट रजिस्ट्री में एक जनहित याचिका दायर की है। इसमें मैंने कथित राम मंदिर दान घोटाले का मुद्दा उठाया है, जिसमें लगभग ₹200 करोड़ के गबन का अनुमान है। ये आरोप प्रिंट मीडिया के जरिए सार्वजनिक हुए थे।
Lucknow, Uttar Pradesh: A PIL filed in Allahabad High Court seeking judicial probe into alleged Ram Temple donation misappropriation
— IANS (@ians_india) June 22, 2026
आगे उन्होंने कहा कि इस PIL के जरिए मैंने मांग की है कि मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक न्यायिक आयोग का गठन किया जाए। मैंने यह भी मांग की है कि SIT की जांच पूरी होने तक मंदिर ट्रस्ट की शक्तियों पर रोक लगा दी जाए।
ये भी पढे़ं- कर्नाटक MLC चुनाव में ‘गद्दारी’ करने वालों की अब खैर नहीं, मंदिर में होगा BJP विधायकों का लाइ डिटेक्टर टेस्ट!
SIT आज सौंप सकती है रिपोर्ट
बता दें कि राम मंदिर में कथित दान चोरी मामले की जांच के लिए गठित SIT सोमवार को अपनी प्रारम्भिक रिपोर्ट सरकार को सौंप सकती है। इसके लिए पूरी टीम रविवार को भी पूरी सक्रियता के साथ काम की। टीम ने रिपोर्ट में शामिल लोगों के बयान को दुरुस्त करने के लिए फिर से उन लोगों को बुला कर उनका बयान दर्ज किया।
राम मंदिर चंदा चोरी विवाद: दान गिनती से हटाए गए 40 कर्मचारी, नई टीम को मिली जिम्मेदारी
Ayodhya Ram Mandir Donation Controversy: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती और कथित धन हेराफेरी मामले में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। दान की गणना में लगे करीब 40 कर्मचारियों को उनके कार्य से हटा दिया गया है और उनकी जगह बैंक एवं ट्रस्ट की ओर से नए गणनाकर्मियों की नियुक्ति की गई है। मामले की जांच कर रही SIT टीम छह दिनों की पड़ताल के बाद लखनऊ लौट चुकी है और जल्द ही अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप सकती है।
100 से अधिक लोगों से पूछताछ
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित तीन सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने दान से जुड़े रिकॉर्ड, CCTV फुटेज, नकदी गिनने की प्रक्रिया और आभूषणों व अन्य मूल्यवान वस्तुओं से संबंधित दावों की जांच की। टीम ने ट्रस्ट पदाधिकारियों, पुजारियों, बैंक अधिकारियों और कैश प्रबंधन से जुड़े कर्मचारियों सहित 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की है।
जांच पूरी होने तक अयोध्या न छोड़ने के निर्देश
SIT ने जांच के दायरे में आए लोगों को निर्देश दिया है कि जांच पूरी होने तक वे अयोध्या न छोड़ें। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ और जांच से जुड़े सभी रिकॉर्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित रखे गए हैं। जांच केवल दान राशि तक सीमित नहीं रही, बल्कि ट्रस्ट की खरीद प्रक्रियाओं और मंदिर निर्माण सामग्री की खरीद की भी समीक्षा की गई है।
रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू से लंबी पूछताछ
जांच के दौरान रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू से लगातार पूछताछ की गई। उन्हें श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का करीबी सहयोगी माना जाता है। SIT ने उनके सहयोगियों, रिश्तेदारों और संपत्तियों से जुड़ी जानकारी भी एकत्र की है।
ये भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावे में कथित चोरी का खुलासा, SIT को मिले अहम सबूत, जांच के घेरे में चंपत राय
सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियों का ध्यान वर्ष 2025 में प्रयागराज महाकुंभ मेले के दौरान हुई संभावित अनियमितताओं पर भी है। उस समय प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु राम मंदिर पहुंच रहे थे और दान पात्र बेहद कम समय में भर जा रहे थे। जांच में इसी अवधि के वित्तीय रिकॉर्ड और प्रक्रियाओं की विशेष रूप से समीक्षा की जा रही है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बड़ा अपडेट, SIT ने CM योगी को सौंपी प्रारंभिक रिपोर्ट
Ram Mandir Donation Row SIT Report: अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे के कथित दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामले में बड़ी खबर सामने आई है। इस मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी प्रारंभिक जांच पूरी कर रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप दी है। अब मुख्यमंत्री रिपोर्ट की समीक्षा करेंगे, जिसके बाद आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जा सकता है।
ऐसा माना जा रहा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आने वाले दिनों में कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि यदि जांच में आरोपों की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
13 जून को गठित की गई थी SIT
राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से जांच की मांग किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 जून को तीन सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया था। टीम को मंदिर में चढ़ावे और वित्तीय प्रबंधन से जुड़े आरोपों की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
ट्रस्ट पदाधिकारियों को अयोध्या न छोड़ने के निर्देश
मुख्यमंत्री से मुलाकात से पहले एसआईटी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारियों और मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों को जांच पूरी होने तक अयोध्या न छोड़ने के निर्देश दिए हैं। जांच के दौरान ट्रस्ट से जुड़े कई लोगों से पूछताछ भी की गई है।
खबरों के मुताबिक, ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारियों में शामिल अनिल मिश्रा और गोपाल राव की भूमिका भी जांच के दायरे में है। जांच एजेंसियां वित्तीय लेन-देन और चढ़ावे के प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।
अयोध्या को बदनाम करने की कोशिश: सीएम योगी
इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि अयोध्या और राम मंदिर की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कार्यप्रणाली को लेकर संदेह पैदा किया जा रहा है, लेकिन सच्चाई जल्द सामने आ जाएगी। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि सरकार द्वारा गठित एसआईटी निष्पक्ष जांच करेगी और तथ्यों के आधार पर वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावे में कथित चोरी का खुलासा, SIT को मिले अहम सबूत, जांच के घेरे में चंपत राय
योगी आदित्यनाथ ने यह टिप्पणी अयोध्या स्थित श्री मणिराम दास छावनी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की। यह आयोजन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के 88वें जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित किया गया था। राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर चल रही जांच के बीच मुख्यमंत्री का यह बयान काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब सभी की नजरें एसआईटी की रिपोर्ट पर सरकार द्वारा लिए जाने वाले अगले फैसले पर टिकी हुई हैं।
राम मंदिर चढ़ावे में कथित चोरी का खुलासा, SIT को मिले अहम सबूत, जांच के घेरे में चंपत राय
Ayodhya Ram Mandir Donation Scam: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे से कथित चोरी की जांच में बड़ा मोड़ सामने आया है। विशेष जांच टीम (SIT) को इस मामले में अहम सबूत मिले हैं, जिनमें CCTV फुटेज और वित्तीय लेन-देन से जुड़ी अनियमितताएं शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार, SIT की टीम को ऐसे साक्ष्य मिले हैं जिनसे चढ़ावे की राशि में गड़बड़ी के संकेत मिलते हैं। कुछ CCTV फुटेज के डिलीट किए जाने का भी शक जताया गया है, जिससे जांच की दिशा और गंभीर हो गई है। टीम ने अब तक लापरवाही और संभावित साजिश—दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की है।
बैंक कर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज होने की संभावना
इस मामले में ट्रस्ट के पदाधिकारी अनिल मिश्रा और निर्माण सहायक गोपाल राव की भूमिका को संदिग्ध माना गया है। वहीं, महासचिव चंपत राय भी जांच के घेरे में बताए जा रहे हैं। इसके अलावा टिन्नू यादव समेत कुछ कर्मचारियों और बैंक कर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है।
SIT ने पिछले छह दिनों में करीब 150 लोगों से पूछताछ की है, जिनमें ट्रस्ट के पदाधिकारी, प्रबंधन कर्मचारी और बैंक व TCS से जुड़े कर्मी शामिल हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि ट्रस्ट के 20 से 25 लोगों की लापरवाही या संलिप्तता हो सकती है।
मंदिर ट्रस्ट के संचालन में बड़े बदलाव की सिफारिश
सूत्रों के मुताबिक, SIT अपनी रिपोर्ट में राम मंदिर ट्रस्ट के संचालन में बड़े बदलाव की सिफारिश कर सकती है। इनमें ट्रस्ट का पुनर्गठन, काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर कार्यपालक अधिकारी की नियुक्ति, चढ़ावे की गणना में पारदर्शिता बढ़ाना और समय-समय पर ऑडिट कराना शामिल हो सकता है।
इसके अलावा भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने, सिफारिश आधारित नियुक्तियों पर रोक लगाने, बैंकिंग कार्यों में नियमित कर्मचारियों की तैनाती और निगरानी तंत्र को मजबूत करने जैसे सुझाव भी दिए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- राम मंदिर चंदा विवाद: डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने चंपत राय का किया बचाव, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपी जा सकती है, जिसके बाद इस पूरे मामले में बड़े प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Ayodhya: चढ़ावा चोरी विवाद के बीच योगी सरकार का बड़ा फैसला, चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग का बदला पूरा स्वरूप
Ayodhya Chaurasi Kosi Parikrama: अयोध्या में भगवान् राम के मंदिर में एक तरफ जहां श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी को लेकर घमासान मचा हुआ है, और जिसने भारतीय जनता पार्टी को बैकफुट पर खड़ा कर दिया है। उसी भगवान राम की नगरी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए योगी सरकार द्वारा चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित छह प्रमुख आश्रमों का व्यापक विकास कार्य पूरा हो गया है। इससे तीर्थयात्रियों को बेहतर ठहराव, खान-पान और पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी।
पर्यटन विभाग की पहल पर 20।64 करोड़ रुपये की लागत से इन आश्रमों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग पर यात्रा करने वाले लाखों श्रद्धालुओं को आरामदायक विश्राम, स्वच्छ शौचालय, शुद्ध पेयजल और स्थानीय व्यंजनों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। साथ ही इंटरप्रिटेशन वॉल के माध्यम से भक्तों को इन पावन स्थलों के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी भी आसानी से मिल सकेगी।
परिक्रमा मार्ग की इस परियोजना के तहत श्रवण कुमार आश्रम, आस्तिक आश्रम, ऋषि च्यवन आश्रम, मेधा ऋषि आश्रम, श्री बन्धू बाबा आश्रम और महर्षि बामदेव आश्रम में व्यापक निर्माण कार्य किया गया। इन स्थलों पर विश्राम गृह, शौचालय, पीने के पानी की सुविधा, खान-पान की दुकानें, स्तंभ, प्रवेश द्वार, साइनेजेस तथा सीटिंग इंटरप्रिटेशन वॉल का निर्माण पूरा किया गया है। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कार्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) द्वारा यह कार्य 30 मई 2023 को शुरू किया गया था। यूपी प्रोजेक्ट्स कार्पोरेशन लिमिटेड अयोध्या के परियोजना प्रबंधक मनोज शर्मा ने बताया कि परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया।
पर्यटन हब के रूप में विकसित होगी अयोध्या
गौरतलब है कि राम मंदिर निर्माण के बाद आसपास के क्षेत्रों का विकास, सड़कें, रोशनी, स्वच्छता और अब चौरासी कोसी मार्ग पर आश्रमों का नवीनीकरण आदि में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पर्यटन विभाग का लक्ष्य है कि अयोध्या न केवल धार्मिक केंद्र बने बल्कि एक समृद्ध सांस्कृतिक और पर्यटन हब के रूप में भी विकसित हो। श्रद्धालु अब इन आश्रमों में रुककर परिक्रमा पथ की यात्रा को और अधिक सुखद बना सकेंगे। श्रद्धालुओं का कहना है कि आस्था के साथ अब सुविधा भी जुड़ गई है, जिससे रामलला की नगरी में आने का उत्साह और बढ़ गया है। पर्यटन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यह विकास कार्य धार्मिक पर्यटन को नई गति प्रदान करेगा।
अयोध्या धाम पहले से ही राम मंदिर, हनुमान गढ़ी, नया घाट और अन्य पावन स्थलों के कारण देश-विदेश से श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। ऐसे में चौरासी कोसी यात्रा पथ का विकास इन आश्रमों को और अधिक आकर्षक बनाएगा। यात्रियों को अब लंबी यात्रा के दौरान थकान महसूस होने पर इन आश्रमों में रुककर आराम करने और अपनी आस्था को और मजबूत करने का अवसर मिलेगा।
आश्रमों में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
इन आश्रमों में निर्मित संरचनाएं पर्यावरण अनुकूल और पर्यटक-अनुकूल हैं। सुंदर प्रवेश द्वार, मजबूत स्तंभ, आकर्षक साइनेज और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था यात्रियों के अनुभव को यादगार बनाएगी। खान-पान की दुकानों में स्थानीय और सात्विक भोजन की व्यवस्था की गई है, जिससे तीर्थयात्रियों को शुद्ध और स्वादिष्ट भोजन मिल सकेगा। शौचालय और पेयजल की सुविधाएं स्वच्छता के उच्च मानकों पर आधारित हैं।
महर्षि बामदेव आश्रम, श्रवण कुमार आश्रम जैसे पावन स्थलों का स्वरूप अब पूरी तरह बदल चुका है। जहां पहले बुनियादी सुविधाओं की कमी थी, वहां अब आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध है। यह विकास न केवल श्रद्धालुओं के लिए वरदान साबित होगा बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देगा। दुकानदारों, गाइड्स और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
राम मंदिर चंदा विवाद
बताते चलें कि विगत दो सप्ताह से राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की जांच के लिए मंदिर ट्रस्ट के कहने पर योगी सरकार द्वारा राजधानी लखनऊ के मंडल कमिश्नर विजय विश्वास पन्त की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। और टीम ने अयोध्या में बीते पांच दिनों से डेरा डाला हुआ है। और राम मंदिर में चोरी को लेकर तमाम खबरें आम हो रही हैं जिसकी चर्चा श्रद्धालुओं में भी देखी सुनी जा सकती है। ऐसे में योगी सरकार के पर्यटन विभाग विभाग द्वारा पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुख सुविधा के लिए उठाया गया यह कदम थोडा राहत का काम करेगा।
यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: SIT की बड़ी कार्रवाई, टिन्नू यादव समेत कई आरोपियों पर गिर सकती है गाज
फिलहाल मंदिर में चोरी की जांच जारी है खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लोगों से SIT पर भरोसा और 15 दिन इन्तजार करने की अपील कर दूध का दूध पानी का पानी होने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने अपील भी किया कि मंदिर में चोरी सम्बन्धी जिसके पास जो भी जानकारी हो SIT के समक्ष उसको साझा कर सकती है। लेकिन SIT टीम द्वारा इसके लिए खबर लिखे जाने तक किसी प्रकार का नंबर अथवा अन्य किसी माध्यम को सार्वजनिक नहीं किया गया है।
अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद का योगी सरकार पर हमला, चढ़ावा मामले में SIT जांच को बताया दिखावा
Avadhesh Prasad on Ram Mandir Donation Row: समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अवधेश प्रसाद ने सीएम योगी आदित्‍यनाथ के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्‍होंने श्रीराम मंदिर में हुए चढ़ावे में घोटाले पर एसआईटी की जांच के बाद दूध का दूध और पानी अलग यानी सच्‍चाई सामने आने की बात कही है। उन्‍होंने कहा कि एसआईटी का गठन और जांच का कोई मतलब नहीं है। जिस श्रीराम की कृपा से भाजपा ने सत्ता हासिल की, उन्‍हीं के मंदिर में डाका डाला गया है।
उन्होंने कहा कि दूध तो पहले ही पी लिया गया है। इस एसआईटी गठन और जांच का कोई मतलब नहीं है। जिस श्रीराम की कृपा से भाजपा ने सरकार बनाया है, उन्‍हीं के मंदिर में डाका डाला गया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक साल के भीतर गिर जाएगी।
NEET मॉकड्रिल‍ को बताया ड्रामा
यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: SIT की बड़ी कार्रवाई, टिन्नू यादव समेत कई आरोपियों पर गिर सकती है गाज
दस्‍तावेज नवीसों का काम बंद
उन्‍होंने कहा कि जिले की हर तहसील में दस्तावेज नवीस का काम पिछले 10 दिनों से बंद है। दस्‍तावेज नवीसों के पास करीब 10 से पांच लोग रहते थे और अपने घरों के खर्च निकालते थे। इसका काम भी ठेके पर करवाना चाहते हैं, सरकार का इरादा अच्‍छा नहीं है। इन सभी समस्‍याओं और दुश्‍वारियों से छुटकारा पाने का मात्र एक ही रास्‍ता है कि प्रदेश में जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाए। तभी इस प्रदेश में कारोबारियों, शिक्षकों, किसानों और नौजवानों का भला होगा। -एजेंसी इनपुट के साथ