-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Lucknow »
- Cm Yogi Adityanath To Launch Development Projects Three Districts
सीएम योगी का तीन जिलों का दौरा आज, शामली-बिजनौर-गाजियाबाद को देंगे 2500 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
- Reported By: राजेश कुमार मिश्र | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को शामली, बिजनौर और गाजियाबाद का दौरा करेंगे। इस दौरान लगभग 2500 करोड़ रुपये की 255 से अधिक विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

सीएम योगी (सोर्स- सोशल मीडिया)
UP CM Yogi Adityanath Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को तीन जनपदों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे आमजन को विकास योजनाओं का उपहार भी देंगे। सीएम शुक्रवार को सात विधानसभा क्षेत्रों (शामली, कैराना, थानाभवन, बिजनौर, चांदपुर, मुरादनगर, मोदीनगर) के लोगों को सौगात देंगे।
मुख्यमंत्री योगी शामली, बिजनौर व गाजियाबाद जनपद में लगभग 2500 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री तीनों जनपदों में जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री गाजियाबाद में पूर्व मंत्री राजपाल त्यागी की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। वे यहां कांवड़ यात्रा के सकुशल आयोजन को लेकर भी शासन, प्रशासन, पुलिस व संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश देंगे।
शामली में तीन विधानसभा क्षेत्रों को विकास की नई योजनाओं से जोड़ेंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से सीधे शामली पहुंचेंगे। वे सबसे पहले यहां कैराना, थानाभवन व शामली विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। वे यहां 581 करोड़ से अधिक की 89 विकास परियोजनाओं की सौगात सौपेंगे। सीएम योगी कैराना में राज्य कर विभाग के कार्यालय, कंडेला में पशु चिकित्सालय, थानाभवन में राजकीय महिला आईटीआई आदि का लोकार्पण करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
उत्तर प्रदेश बनने जा रहा नया ग्लोबल बिजनेस हब! जापान के दिग्गज उद्योगपति करेंगे दौरा
मौलाना जर्जिस अंसारी के वायरल वीडियो पर बढ़ा विवाद, फलाहारी महाराज ने सीएम को पत्र लिखकर की कार्रवाई की मांग
ग्रेटर नोएडा: नाला खुदाई के दौरान गिरा निर्माणाधीन दो मंजिला मकान और दुकान, टला बड़ा हादसा
बुलंदशहर में ड्यूटी के दौरान यूपी पुलिस के सिपाही ने की आत्महत्या, वायरल ऑडियो ने खड़े किए कई सवाल
बिजनौर व चांदपुर विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
मुख्यमंत्री बिजनौर जनपद में (बिजनौर व चांदपुर विधानसभा क्षेत्र) के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री 1003 करोड़ से अधिक की 76 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री बिजनौर में महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का लोकार्पण करेंगे।
यह भी पढ़ें- अमृत भारत स्टेशन योजना: PM मोदी आज 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन, जानें क्या है खासियत
सीएम राजकीय नर्सिंग कॉलेज व छात्रावास भी लोकार्पित करेंगे। सीएम रामबाग रोड पर कल्याण मंडपम के निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा विदुर कुटी स्थल के समेकित पर्यटन विकास कार्य के शिलान्यास समेत कई बड़ी परियोजनाएं भी जनपदवासियों को देंगे।
गाजियाबाद में 868 करोड़ से अधिक की 90 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम को गाजियाबाद की दो विधानसभा (मुरादनगर व मोदीनगर) के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री यहां 868 करोड़ से अधिक की 90 परियोजनाओं की सौगात देंगे। सीएम योगी तेजपाल त्यागी कुशपाल त्यागी मेमोरियल डिग्री कॉलेज मुरादनगर में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में 200 व्यक्तियों की क्षमता की बैरक के निर्माण कार्य के साथ ही 100 व 150 जवानों के लिए दो बैरकों का भी लोकार्पण करेंगे। सीएम यहां विभिन्न पेयजल योजनाओं का भी लोकार्पण करेंगे। सीएम गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के थाना बापूधाम के प्रशासनिक भवन व पुलिस लाइन में ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण कार्य समेत कई बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
Cm yogi adityanath to launch development projects three districts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सीएम योगी का तीन जिलों का दौरा आज, शामली-बिजनौर-गाजियाबाद को देंगे 2500 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
Jul 17, 2026 | 10:52 AMखंडवा मेडिकल कॉलेज से फिर मरीज ने लगाई छलांग, गंभीर रूप से हुआ घायल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Jul 17, 2026 | 10:51 AMनवभारत संपादकीय: त्रिभाषा फार्मूले पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, रोक लगाने से किया इनकार
Jul 17, 2026 | 10:50 AMGold-Silver Rate Today: सोने में तेजी और चांदी में गिरावट, जानें आज का ताजा भाव
Jul 17, 2026 | 10:49 AMमुर्शिदाबाद में दर्दनाक हादसा! ट्रेन ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत, चकनाचूर हुई वैन
Jul 17, 2026 | 10:44 AMNavbharat Nishanebaaz: न्यायपालिका लोकतंत्र का पिलर, जज निकला LPG डीलर
Jul 17, 2026 | 10:43 AMनेताओं के गिरेबान तक पहुंचे हैकर्स, शाइना एनसी का व्हाट्सऐप हुआ हैक, पुलिस की सुस्ती पर उठाया सवाल
Jul 17, 2026 | 10:36 AMवीडियो गैलरी

दिल्ली से लौटते ही बदले नरोत्तम मिश्रा के तेवर, प्रचार में विरोधियों और SP को दी खुली चेतावनी; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:01 PM
ना खाना मिला ना रिफंड, Swiggy पर भड़कीं सांसद महुआ मोइत्रा; बोलीं- बिना वजह काटा ₹1457 का चार्ज, VIDEO वायरल
Jul 16, 2026 | 10:44 PM
वर्दी वालों की गुंडागर्दी पड़ी भारी, आगरा कैंट विवाद पर उच्च स्तरीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:28 PM
चलती ट्रेन से पटरी पर गिरा बुजुर्ग! रेलवे कर्मचारी ने फरिश्ता बनकर बचाई जान, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:02 PM
स्टेशन मास्टर पर आरपीएफ का जानलेवा हमला! भड़के रेलवे कर्मचारी, कमांडेंट पर भी गिरेगी गाज? देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 09:12 PM
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक! जानिए जान देने वाले महान नेताओं की कहानी, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 08:52 PM














