-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Rss Chief Mohan Bhagwat Breaks Silence On Ram Mandir Donation Theft Controversy
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अब मोहन भागवत की एंट्री, दत्तात्रेय होसबले के बाद संघ प्रमुख ने भी तोड़ी चुप्पी
- Written By: गोरक्ष पोफली
Mohan Bhagwat on Ram Mandir: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दत्तात्रेय होसबले के बाद भागवत ने भी तोड़ी चुप्पी। नागपुर में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए कही यह बात।

मोहन भागवत (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mohan Bhagwat Breaks Silence On Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दान पेटी से चढ़ावा चोरी होने का मामला अब गरमाता जा रहा है। इस संवेदनशील मुद्दे पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शीर्ष नेतृत्व ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले के तीखे बयान के बाद, अब संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान भागवत ने इस मामले पर अपनी स्पष्ट राय रखते हुए दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की है।
रविवार को नागपुर में सन्मार्ग माइंड वेलनेस के उद्घाटन समारोह में पहुंचे मोहन भागवत से जब पत्रकारों ने राम मंदिर चंदा चोरी विवाद पर सवाल किया, तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में संगठन के आधिकारिक रुख का समर्थन किया। भागवत ने कहा कि इस विषय पर संघ का स्टैंड वही है जो एक दिन पहले दत्तात्रेय होसबले ने स्पष्ट किया था। उन्होंने पत्रकारों से कहा, कल दत्तात्रेय होसबले ने एक विस्तृत बयान जारी किया था, आप उसे देख सकते हैं। यह कहकर भागवत ने साफ कर दिया कि पूरा संघ परिवार इस घटना को लेकर बेहद गंभीर है।
भक्तों की श्रद्धा पर गहरी चोट- होसबले का कड़ा रुख
इससे पहले शुक्रवार को जारी अपने बयान में दत्तात्रेय होसबले ने इस चोरी की घटना को बेहद निंदनीय करार दिया था। उन्होंने कहा कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर कोई साधारण ढांचा नहीं, बल्कि करोड़ों हिंदुओं की पीढ़ियों के संघर्ष, त्याग और शहादत का प्रतीक है। ऐसे पवित्र स्थान की दान पेटी से चोरी होना न केवल अपराध है, बल्कि देश भर के राम भक्तों की भावनाओं और श्रद्धा पर एक गहरा आघात है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस घटना से पूरा हिंदू समाज दुखी और आहत है।
सम्बंधित ख़बरें
तीर्थयात्रा योजना के तहत बोधगया के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 800 श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई मुफ्त सुविधाएं
किचन टेबल पर घूमते कॉकरोच और वेज-नॉनवेज मिक्स! नागपुर के फेमस अशोका रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड
छत्रपति संभाजीनगर में कचरा प्रबंधन पर मंडराया संकट! बढ़ते खर्च और अतिरिक्त मानवबल से पस्त हुई एजेंसी
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दाे… संभाजीनगर में जनाक्रोश, NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन
ट्रस्ट को नसीहत: इसे साधारण मामला न समझें
संघ ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भी महत्वपूर्ण सलाह दी है। दत्तात्रेय होसबले ने ट्रस्ट से आग्रह किया कि वे इस घटना को किसी सामान्य चोरी की तरह न लें, बल्कि इसे एक असाधारण मामला मानकर इसकी गहराई से जांच करें। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट को अपने वित्तीय प्रबंधन और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में मौजूद हर कमी को तुरंत दूर करना चाहिए। संघ की ओर से यह भी सुझाव दिया गया कि मंदिर के कामकाज में ऐसी पारदर्शिता और सख्ती लाई जाए जिससे भविष्य में भक्तों की आस्था को कोई ठेस न पहुंचे।
SIT जांच और दोषियों को कड़ी सजा की मांग
आपको बता दें कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने पहले ही एक एसआईटी का गठन कर दिया है। यह जांच ट्रस्ट के अनुरोध पर ही शुरू की गई है। आरएसएस ने उम्मीद जताई है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे ऐसी कड़ी सजा दी जाएगी जो एक मिसाल बने। वर्तमान में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है, यहां तक कि नोटों की गिनती के नियमों में भी बड़े बदलाव किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: अनावश्यक बाहर न निकलें… आफत की बारिश में मुंबई मेयर की अपील, रितू तावड़े ने साझा किया इंमरजेंसी नंबर
फिलहाल, राम मंदिर में भ्रष्टाचार और चोरी के इन आरोपों ने राजनीतिक और धार्मिक हलकों में खलबली मचा दी है। मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबले जैसे शीर्ष नेताओं के बयानों ने साफ कर दिया है कि आस्था के केंद्र में किसी भी प्रकार की हेराफेरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Rss chief mohan bhagwat breaks silence on ram mandir donation theft controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष को मिलेगी कार्यक्षेत्र में सफलता, मीन के लिए भाग्योदय के योग, पढ़ें मंगलवार का राशिफल
Jul 21, 2026 | 12:10 AMMP पुलिस मुख्यालय में सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन! हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड; नए कानूनों पर दिया कड़ा जोर
Jul 20, 2026 | 11:24 PMतीर्थयात्रा योजना के तहत बोधगया के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 800 श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई मुफ्त सुविधाएं
Jul 20, 2026 | 11:15 PMयूक्रेन में 4 भारतीय की मौत पर भारत ने जताई नाराजगी, बंदरगाह पर खड़े जहाज पर हुआ हमला
Jul 20, 2026 | 11:10 PMजीतू पटवारी ने ग्वालियर कोर्ट में किया गुप्त सरेंडर, ₹25 हजार के निजी मुचलके पर मिली जमानत; जानें पूरा मामला
Jul 20, 2026 | 11:08 PMकृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PMजंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM
कानपुर में खुलेआम गुंडागर्दी! धुरंधर गाने पर इनामी गैंगस्टर अजय ठाकुर ने पुलिस को दी सीधी चुनौती, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:03 PM
देश की 51% आबादी आपके खिलाफ… चंद्रशेखर आजाद ने संसद में सीट न जीतने का गणित समझाकर दी चुनौती- VIDEO
Jul 20, 2026 | 02:36 PM













