राम मंदिर के चोरों को नहीं मिलेगा कोई वकील! अयोध्या बार एसोसिएशन का बड़ा ऐलान, केस लड़ा तो भुगतना होगा अंजाम

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फैजाबाद एडवोकेट्स एसोसिएशन ने कड़ा रुख अपनाया। बार अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र ने वकीलों पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की घोषणा की।
ram mandir faizabad advocates association meeting
अयोध्या राम मंदिर (सौजन्य-IANS)
Published on: 
Updated on: 

Ram Mandir Faizabad Advocates Association Meeting: उत्तर प्रदेश के अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर जनता में गुस्सा भरा हुआ है। यही गुस्सा और आक्रोश अब वकीलों में भी देखा गया है। एसआईटी ने चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। इन आरोपियों का केस लड़ने के लिए अब कोई वकील सामने नहीं आ रहा है।

फैजाबाद एडवोकेट्स एसोसिशन ने आरोपियों को सजा दिलाने के लिए मुहीम छेड़ दी है। वकीलों ने ऐलान कर दिया है कि शहर का कोई भी वकील राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फंसे आरोपियों का केस नहीं लड़ेगा। साथ ही उन्होंने ऐलान कर दिया है कि अगर किसी ने आरोपियों का केस लड़ा तो उसे गंभीर अंजाम भुगतने होंगे।

केस लड़ा तो भुगतना होगा अंजाम

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी कथित हेराफेरी के मामले को लेकर फैजाबाद एडवोकेट्स एसोसिएशन की आज बैठक हुई। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अयोध्या बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने कहा, "इस मामले में कोई भी वकील आरोपी का पक्ष नहीं रखेगा और अगर कोई ऐसा करता है, तो उस पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।"

चंपत राय को अयोध्या छोड़ने की दी चेतावनी

बार एसोसिएशन की बैठक में सभी वकीलों ने इस फैसले का स्वागत किया। वकीलों ने जोर देकर कहा कि चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव को जल्द-से-जल्द अयोध्या छोड़ना होगा। अगर 3 दिन के अंदर तीनों ने अयोध्या नहीं छोड़ा तो पूरे अयोध्या को जाम कर दिया जाएगा और किसी को भी अयोध्या के अंदर घुसने नहीं दिया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत सुनवाई से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी से जुड़ी याचिका पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। शीर्ष अदालत ने कहा कि इस मामले की सुनवाई कोर्ट की छुट्टी खत्म होने के बाद होगी। याचिका में इस मामले की स्वतंत्र जांच और FIR दर्ज करने की मांग की गई है।

पुलिस ने चंपत राय का बयान किया दर्ज

आपको जानकारी दें, कि आज राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी की जांच कर रही पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय का बयान दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान जरूरत पड़ने पर अनिल मिश्रा समेत ट्रस्ट के अन्य अधिकारियों के बयान भी दर्ज किए जा सकते हैं। अयोध्या पुलिस ने कहा कि चल रही जांच के तहत ट्रस्ट और मामले से जुड़े सभी लोगों के बयान लिए जाएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com