राम मंदिर चंदा चोरी पर गरमाई सियासत: पवन खेड़ा बोले- 'संघ का रवैया मुंह में राम, बगल में छुरी'

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरएसएस के बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने तीखा हमला बोला। उन्होंने संघ पर सच्चाई छिपाने और बड़े दोषियों को बचाने का आरोप लगाया।
Politics heats up over Ram Temple donation theft: Pawan Khera says, "RSS' attitude is 'Ram in mouth, knife in side'"
पवन खेड़ा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Pawan Khera On Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बयान श्रद्धालुओं के करोड़ों रुपये के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी की सच्चाई सामने लाने के बजाय संघ की छवि बचाने का प्रयास है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मामले की जांच में पारदर्शिता नहीं बरती गई और बड़े दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। खेड़ा ने कहा कि राम मंदिर से जुड़े इस विवाद ने करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाई है और संघ का रवैया ‘मुंह में राम, बगल में छुरी’ जैसा है। वहीं, आरएसएस ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए समाज से संयम बनाए रखने की अपील की है।

बड़े दोषियों को बचाने का आरोप

उन्होंने कहा कि इस वीडियो का वास्तविक मकसद उत्तर प्रदेश सरकार की उस एसआईटी को वैध ठहराने की कोशिश है, जिसका गठन एफआईआर दर्ज होने से पहले ही कर दिया गया था। एसआईटी ने इस संवेदनशील मामले की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक किए बगैर इस गोपनीयता से काम किया है कि लगता है कि बहुत कुछ छिपाया गया हो, और मालूम होता है कि इसमें बड़े मगरमच्छों को बचाकर कुछ छोटी मछलियों की बलि कर दिया जाना तय है।

श्रद्धालुओं की आस्था को पहुंची ठेस

खेड़ा ने कहा कि राम मंदिर के चंदे की इस लूट ने करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास को गहरी चोट पहुंचाई है। आज संघ के इस दिखावे ने उस जले पर नमक छिड़कने का काम भी कर दिया है। सच यह है कि यदि संघ वास्तव में श्रद्धालुओं के दान और मंदिर के कोष की रक्षा के प्रति ईमानदार होता, तो जिस मंदिर की व्यवस्था और संचालन स्वयं उसके लोग ही देखते हैं, वहां इतना बड़ी लूट कभी नहीं होती।

आरएसएस के बयान पर कांग्रेस का हमला

उन्होंने कहा कि यही संघ का असली चेहरा है - मुंह में राम, बगल में छुरी। राम का नाम उसके लिए महज दिखावा है, उसका असली काम इसी तरह की लूट खसोट ही है। इससे पहले दत्तात्रेय होसबाले ने अपने बयान में कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष और करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग एवं बलिदान के कारण संपूर्ण हिंदू समाज के लिए श्रद्धा, आस्था और भक्ति का केंद्र बना है।

अयोध्या में श्री रामलला मंदिर में रखे हुए दान पात्रों में जमा राशि की चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से समूचे समाज और राम भक्तों की भावना एवं श्रद्धा को आघात पहुंचा है तथा इस घटना से हम सभी आहत हैं।

एसआईटी जांच पर उठाए सवाल

सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के आग्रह पूर्वक निवेदन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल का गठन कर उसकी अनुशंसा पर कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ की है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें कठोर दंड हो, यह सुनिश्चित करना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संपूर्ण हिंदू समाज से भी आह्वान करता है कि इस कठिन क्षण में वह आवश्यक धैर्य और संयम का परिचय दें तथा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का लाभ उठाकर हिंदू विरोधी, राष्ट्र विरोधी शक्तियों के हिंदू धर्म एवं समाज को बदनाम करने के षड्यंत्रों को विफल करे।

Navbharat Live
navbharatlive.com