-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Sharad Pawar Ncp May Join Nda Cm Devendra Fadnavis Delhi Visit Pawar Factions Merger
NDA में शामिल होगी शरद पवार की NCP, मानसून सत्र और बाढ़ के बीच अचानक दिल्ली रवाना होंगे मुख्यमंत्री फडणवीस
- Written By: अनिल सिंह
Sharad Pawar NCP Join NDA CM Fadnavis Delhi Visit: शरद पवार की एनसीपी के एनडीए में शामिल होने की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं।

NDA में शामिल हो सकती है शरद पवार की NCP (फोटो क्रेडिट-X)
Sharad Pawar NCP To Join NDA: महाराष्ट्र की सियासत से इस समय की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। राज्य में जारी मानसून सत्र और कई जिलों में बाढ़ के गंभीर संकट के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। आधिकारिक तौर पर बताया जा रहा है कि नर्मदा परियोजना में चल रही विभिन्न समस्याओं को लेकर आज शाम दिल्ली में एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है, जिसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री जा रहे हैं।
हालांकि, राजनीतिक गलियारों में इस दौरे को लेकर बेहद अलग और सनसनीखेज चर्चाएं गर्म हैं। माना जा रहा है कि इस दौरे के दौरान राज्य की बाढ़ स्थिति के लिए केंद्रीय सहायता पर बात होने के साथ-साथ शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होने की संभावनाओं पर भी बड़ा फैसला हो सकता है।
शरद पवार की पार्टी के एनडीए में शामिल होने की अटकलें
राजनीतिक हलकों में यह चर्चा बहुत तेजी से फैल रही है कि शरद चंद्र पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी महायुति और एनडीए गठबंधन का हिस्सा बन सकती है। ऐसे में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा आलाकमान के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर इस विषय पर अंतिम रणनीति तय करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Taj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
मुंबई क्राइम ब्रांच ने फर्जी पुलिस और फर्जी डॉक्टर को किया गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला है इनका नेटवर्क?
गिरीश महाजन बनेंगे अगले महाराष्ट्र के CM! HOTLINE वाले तंज पर एकनाथ खडसे ने किया पलटवार
अमृत भारत योजना ने बदली नांदुरा रेलवे स्टेशन की तस्वीर, मध्य रेल के हावड़ा-मुंबई मार्ग का ऐतिहासिक स्टेशन
सूत्रों के अनुसार, शरद पवार की पार्टी के भीतर इस समय दो स्पष्ट गुट नजर आ रहे हैं। पार्टी का एक बड़ा और प्रभावशाली धड़ा एनडीए में शामिल होने के पक्ष में है, जबकि दूसरा गुट इसका कड़ा विरोध कर रहा है। इसी असमंजस के बीच दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में इस मुद्दे पर गहन मंथन जारी है।
ये भी पढ़ें- सोनम रघुवंशी की गलतियों का सिया गोयल ने किया था गूगल सर्च, डिजिटल हिस्ट्री में हुआ बड़ा खुलासा
शरद पवार और सुनेत्रा पवार की राकांपा के विलय की चर्चाएं तेज
इस पूरे घटनाक्रम के बीच शरद पवार की राकांपा और सुनेत्रा पवार की राकांपा के आपस में विलय (Merger) की खबरें एक बार फिर से मुख्यधारा की राजनीति में लौट आई हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि इन दोनों गुटों का विलय हो जाता है, तो शरद पवार की पार्टी का एनडीए में शामिल होने का रास्ता पूरी तरह साफ हो जाएगा।
लेकिन इस बिखरी हुई पार्टी को एक साथ लाने और दोनों धड़ों को संतुष्ट करने के लिए आखिर क्या फॉर्मूला अपनाया जा सकता है, इसी जटिल विषय पर विचार-विमर्श करने के लिए मुख्यमंत्री का यह दिल्ली दौरा विशेष महत्व रखता है।
एनडीए के पाले में जाने की तैयारी।
कुछ दिनों पहले तक राजनीतिक गलियारों में यह कयास लगाए जा रहे थे कि शरद चंद्र पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का कांग्रेस में विलय हो सकता है। हालांकि, दोनों ही पार्टियों के शीर्ष नेताओं ने इस विषय पर कोई ठोस रुख नहीं अपनाया और न ही जमीनी स्तर पर ऐसी कोई हलचल दिखाई दी, जिसके कारण वह मुद्दा पूरी तरह ठप हो गया।
अब कांग्रेस के बजाय दोनों राष्ट्रवादी समितियों के आपसी विलय और एनडीए में जाने की चर्चाएं दोबारा शुरू हो गई हैं। राज्य विधानसभा के मानसून सत्र के बीच मुख्यमंत्री का दिल्ली जाना यह साफ संकेत देता है कि महाराष्ट्र की राजनीति में बैकस्टेज पर कोई बहुत बड़ा गेम प्लान तैयार किया जा रहा है।
Sharad pawar ncp may join nda cm devendra fadnavis delhi visit pawar factions merger
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM













