-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Ayodhya »
- Supreme Court To Hear Ayodhya Ram Mandir Donation Embezzlement Case Today
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, जानें किस-किस ने दायर की याचिका
- Written By: प्रिया जैस
Supreme Court Hearing: सुप्रीम कोर्ट आज राम मंदिर चंदे से जुड़े विवाद की जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी।

राम मंदिर मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Ayodhya Temple Case Supreme Court Hearing: सुप्रीम कोर्ट आज यानी सोमवार (13, जुलाई) को अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में दान के कथित गबन की स्वतंत्र और कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग करने वाली कई याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। ये याचिकाएं भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने सुनवाई के लिए लिस्ट की गई हैं।
बेंच के अन्य सदस्यों में जस्टिस जॉयमाल्य बागची और वी. मोहन शामिल हैं। गौरतलब है कि अयोध्या पुलिस ने इस मामले के तीन मुख्य आरोपियों में से एक, अनुकल्प मिश्रा से कस्टडी में पूछताछ शुरू कर दी है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की शुरुआती जांच में अयोध्या के राम मंदिर के काउंटिंग रूम में सुरक्षा में गंभीर खामियां पाई गई हैं।
सीसीटीवी फुटेज में मिले सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की एसआईटी जांच में पता चला है कि स्टाफ के सदस्यों ने कैश के बंडल अपने कपड़ों, जेबों, जूतों और अन्य निजी सामान में छिपाए जाते थे। SIT के अनुसार, 27 अप्रैल से 5 जून के बीच रिकॉर्ड किए गए CCTV फुटेज में काउंटिंग स्टाफ से जुड़ी लगभग 70 संदिग्ध घटनाएं कैद हुईं, जिनमें उन्हें कैश के बंडल छिपाते हुए देखा गया। SIT की शुरुआती रिपोर्ट में सुरक्षा प्रोटोकॉल में खामियों का जिक्र किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
सुंदरकांड पाठ बना सियासी मुद्दा, भाजपा बोली- आस्था नहीं, वोट की राजनीति कर रहे केजरीवाल
योगी सरकार ने रचा इतिहास! 12 घंटे में लगा दिए रिकॉर्ड तोड़ 35 करोड़ पौधे, खुद मुख्यमंत्री ने भी लगाया पेड़
टिकट चाहिए तो अखिलेश से मिलिए…नहीं करूंगा किसी की सिफारिश, सपा सांसद आनंद भदौरिया की कार्यकर्ताओं को नसीहत
ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, एक मेज पर बैठेंगे हिंदू-मुस्लिम पक्ष! बातचीत से समझौते की अपील
सुप्रीम कोर्ट में किन लोगों ने याचिकाएं दायर की हैं?
- वकील अजय कुमार राय और दिनेश कुमार यादव: एक जनहित याचिका (PIL) जिसमें CBI की अगुवाई में मल्टी-डिसिप्लिनरी SIT जांच, रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने और ट्रस्ट की अनियमितताओं की जांच की मांग की गई है। यह सबसे हाई-प्रोफाइल याचिका है। हालांकि, इस याचिका में तत्काल सुनवाई की मांग की गई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि मामले की सुनवाई छुट्टियों के बाद की जाए।
- वकील अनूप अवस्थी: एक याचिका जिसमें स्वतंत्र जांच, जो कि CBI द्वारा या कोर्ट की देखरेख में हो और अनियमितताओं की जांच की मांग की गई है।
- RJD सांसद सुधाकर सिंह: एक याचिका जिसमें ट्रस्ट के फाइनेंस का ऑडिट, दान का पूरा विवरण 2020 से अब तक जमा करने, कोर्ट की देखरेख में CBI जांच और फंड के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की गई है।
- वकील नरेंद्र कुमार गोस्वामी: एक याचिका जिसमें फोरेंसिक ऑडिट, सबूतों CCTV फुटेज, रिकॉर्ड आदि को सुरक्षित रखने, पारदर्शिता का ढांचा बनाने और जांच की मांग की गई है।
यह भी पढ़ें – राम राम जपना, चढ़ाया दान अपना… यूपी में समाजवादी पार्टी के पोस्टर से बौखलाई BJP! पुलिस ने हटाए पोस्टर
एसआईटी ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार
अयोध्या के राम मंदिर से चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में SIT की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। काउंटिंग एरिया के एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर स्टाफ की कोई सुरक्षा जांच नहीं होती थी, और कर्मचारियों द्वारा अंदर लाए जाने या बाहर ले जाए जाने वाले निजी सामान की निगरानी भी ठीक से नहीं की जाती थी। सुरक्षा में हुई इस खामी ने आरोपियों को शह देने का काम किया।
Supreme court to hear ayodhya ram mandir donation embezzlement case today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, जानें किस-किस ने दायर की याचिका
Jul 13, 2026 | 07:13 AMएमआर-4 पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, तीन महिलाएं घायल
Jul 13, 2026 | 07:13 AMKetu Astrology: क्या कुंडली के प्रथम भाव में केतु होना अशुभ होता है? जानें ज्योतिष में इसका प्रभाव और उपाय
Jul 13, 2026 | 07:11 AMबैंकॉक पब अग्निकांड: बाथरूम की ओर भागे पर नहीं मिला रास्ता, भीषण आग में 27 की मौत; 22 की हालत गंभीर
Jul 13, 2026 | 07:10 AMसावन सोमवार व्रत में भूलकर भी न करें ये 9 गलतियां, नहीं तो अधूरा रह सकता है व्रत का फल
Jul 13, 2026 | 07:03 AMछुट्टे पैसे नहीं हैं? तो हो जाइए सावधान! नागपुर में महज 10 रुपये के विवाद में मजदूर की हत्या
Jul 13, 2026 | 07:01 AMनागपुर में संपन्न हुई ब्रिक्स परिवहन मंत्रियों की बैठक; सर्वसम्मति से अपनाया गया ऐतिहासिक ‘नागपुर घोषणापत्र’
Jul 13, 2026 | 06:39 AMवीडियो गैलरी

कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM














