Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही 'लेडी डॉन' ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पेटीएम टीम लीडर के साथ हुई डकैती कांड की मास्टरमाइंड 'लेडी डॉन' ज्योति चौधरी हरिद्वार से गिरफ्तार। इंस्टाग्राम पर रील बनाकर दे रही थी पुलिस को चुनौती।

Meerut Robbery Case Jyoti Chaudhary Arrest: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पेटीएम टीम लीडर के साथ हुई डकैती के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मुख्य महिला आरोपी और 'लेडी डॉन' के नाम से मशहूर ज्योति चौधरी को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है। अपराध करने के बाद, ज्योति ने दूसरी शादी की और अपने पति के साथ हरिद्वार में हनीमून मनाने चली गई। वह सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर रील बनाने और पुलिस को चुनौती देने में व्यस्त थी, लेकिन सोशल मीडिया लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे हरिद्वार के एक अतिथि गृह से दबोच लिया।

ज्योति पहले रागिनी कार्यक्रमों में डांस करती थी। पुलिस जांच में सामने आया कि वह अपने शौक पूरे करने और पैसे के लिए अपराध की दुनिया में आई। उसका नाम हनी ट्रैप के मामलों और गैंगस्टर अमित मिरंडा से जुड़े विवादों में भी आ चुका है। वहीं इस मामले में ज्योति के अलावा अंकित शर्मा, गौरव शर्मा, शनि उर्फ शिवम और राहुल को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। फिलहाल पुलिस उसके पूरे आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com