Ram Mandir Donation Row: चढ़ावा चोरी मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 3 आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड

Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कोर्ट ने लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा और करुणेश पांडे को एक दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेज दिया है
Ram Mandir Donation Row: Court's major decision in the offering theft case; 3 accused remanded to one-day police custody.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, करुणेश पांडे की मिली पुलिस रिमांड (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Ram Mandir Police Remand News: राम मंदिर दान चोरी मामले में जांच तेज हो गई है। मामले में बड़ा फैसला लेते हुए कोर्ट ने 3 आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। कोर्ट ने जेल में बंद आरोपी लवकुश मिश्रा, करुणेश पांडे और अनुकल्प मिश्रा को एक दिन की पुलिस रिमांड दे दी है। इसके पहले अयोध्या पुलिस ने कोर्ट से तीनों आरोपियों की 7 दिन की पुलिस रिमांड की मांग की थी।

पुलिस ने की थी 7 दिन की रिमांड की मांग

राम मंदिर में दान चोरी मामले में पुलिस ने अदालत से तीन आरोपियों की 7 दिनों की पुलिस रिमांड की मांग की थी। इस पर सुनवाई करते हुए मंगलवार को अदालत ने पुलिस को तीन आरोपियों की एक दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड को मंजूरी दे दी है। तीनों आरोपी चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी बनाए गए 8 आरोपियों में शामिल हैं। सभी आठ आरोपी इस समय पुलिस हिरासत में हैं। फिलहाल सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।

इन प्रश्नों पर होंगे सवाल

पुलिस का कहना है कि इन तीनों आरोपियों से दान चोरी मामले में विस्तार से पूछताछ करना जरूरी है। पुलिस के अनुसार, रिमांड मिलने पर आरोपियों से दान चोरी का पूरा मामला पता लगाने में, चोरी की रकम कहां और किसके पास गई। इसके अलावा इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका पर भी सवाल-जवाब किया जाएगा। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों से उनका मोबाइल भी जब्त कर लिया गया था। पूछताछ में पुलिस यह भी जानना चाहती है कि आरोपियों ने मोबाइल फोन से कोई डाटा डिलीट तो नहीं कर दिया।

SIT जांच के बाद 8 आरोपियों पर हुई कार्रवाई

मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी जांच के बाद पुलिस ने 8 लोगों पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया था। ये 8 आरोपी लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडे, रामशंकर मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव और सुभाष श्रीवास्तव हैं। इन सभी आरोपियों पर मंदिर की दान पेटियों से कीमती सामान और नकदी के गबन का आरोपी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com