Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संपादकीय: अराजक क्रूर हत्यारे, नक्सलियों का देश से समूल सफाया किया जाए

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के अंबेली गांव में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के वाहन को बारूदी सुरंग से उड़ा दिया, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। सुरंग में विस्फोट के बाद नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, ताकि कोई भाग न सके।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Jan 08, 2025 | 01:13 PM

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: देश के संविधान और कानून को न मानने वाले अराजक व क्रूर नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के अंबेली गांव में सुरक्षा बलों के वाहन को बारूदी सुरंग से उड़ाकर 9 लोगों की जान ले ली। विस्फोट इतना भीषण था कि 25 फीट ऊंचे पेड़ पर गाड़ी का मलबा मिला। ये सुरक्षा कर्मी अबूझमाड़ क्षेत्र से नक्सल विरोधी अभियान पूरा करके लौट रहे थे तभी घात लगाकर यह विस्फोट किया गया।

सुरंग से विस्फोट के बाद नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी ताकि कोई बचने न पाए। गत वर्ष 26 अप्रैल 2023 को भी नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा कर्मियों को ले जा रहे काफिले से एक वाहन को बारूदी सुरंग से उड़ा दिया था जिसमें 10 पुलिस कर्मी और एक ड्राइवर की मौत हो गई थी।

मार्च 2018 में सुकमा जिले के क्रिस्टाराम थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग विस्फोट में वाहन उड़ाया था जिसमें 9 जवान बलिदान हो गए थे। सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव से नक्सली झुंझला गए हैं और लगता है कि अब आरपार की लड़ाई छिड़ गई है। अबूझमाड़ की गोलीबारी में 5 प्रमुख माओवादी मारे गए।

बीजापुर में जवानों की शहादत पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा हम मार्च 2026 तक भारत भूमि से नक्सलवाद को समाप्त करके ही रहेंगे। कनु सान्याल और कोंडापल्ली सीतारमैया द्वारा बंगाल के नक्सलबाडी गांव से शुरू किया गया नक्सलवाद अपने उद्देश्यों से भटकता चला गया।

वह आगे कहते हैं, आदिवासियों व गरीबों को न्याय दिलाने के नाम पर क्रूरकर्मा नक्सली उनका शोषण व हत्याएं करते रहे। किसी को भी पुलिस का मुखबिर करार देकर उसके परिवारजनों व ग्रामवासियों के सामने तड़पा-तड़पा कर उसकी जान लेनेवाले नक्सली किसी के हितचिंतक नहीं है।

शाह ने कहा, अपने प्रभाव के इलाकों में वे स्कूल, अस्पताल, सड़क बनने नहीं देते। विकास होने से रोकते है और सरकारी कर्मचारियों, वनकर्मियों व पुलिस पर हमले करते हैं। उद्योजकों को डरा-धमकाकर नक्सलवादी प्रोटेक्शन मनी वसूल करते हैं। लड़कियों को जबरन अपने कैडर में भर्ती करते है।

नवभारत विशेष से संबंधित ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने कहा, अराजकता फैलाने के उनके मकसद में भारत विरोधी विदेशी ताकतों का भी हाथ है जो उन्हें धन और शस्त्र सप्लाई करती हैं। दुश्मन सिर्फ सीमा पर ही नहीं होता। नक्सली देश के भीतर छुपे शत्रु हैं। इनकी योजना पशुपति से तिरुपति (नेपाल से आंध्रप्रदेश) तक नक्सली कब्जा करने की रही है। अत्यंत कठोर कदम उठाकर इनका सफाया किया जाना चाहिए।

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Anarchic cruel killers naxalites should be completely wiped out from country

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 08, 2025 | 01:13 PM

Topics:  

  • Amit Shah
  • Naxalites

सम्बंधित ख़बरें

1

जब तक निर्दोष साबित नहीं हुआ, कुर्सी को छुआ भी नहीं; शाह बोले- हमारे खून में नैतिकता

2

पीएम, सीएम और मंत्री… सभी पर गिरेगा गाज; संसद में बिल पेश; विपक्ष का जोरदार हंगामा- VIDEO

3

भाजपा देश को ‘पुलिस स्टेट’ बनाना चाहती, ओवैसी बोले- बिल से कई राज्यों की सरकारें गिरेंगी

4

2 लाख नौकरियों पर संकट, ऑनलाइन गेमिंग बिल से कंपनियों में हड़कंप; अब अमित शाह से बचाने की गुहार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.