बैंकिंग सेक्टर में गहराया AI से छंटनी का खतरा, 2 लाख से ज्यादा नौकरियां हो सकती हैं खत्म

AI Job Cuts: बैंकिंग सेक्टर पर भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मार पड़ने वाली है। एक नई रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि अगले पांच साल में यूरोप के बैंकों से 2 लाख से अधिक नौकरियां खत्म हो सकती हैं।
threat of job cuts due to AI is deepening in the banking sector, with more than 200,000 jobs potentially at risk.
Banking Sector Jobs Artificial Intelligence Job Cuts (Source. Freepik)
Published on
Updated on

Banking Sector Artificial Intelligence Job Cuts: टेक इंडस्ट्री के बाद अब बैंकिंग सेक्टर पर भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मार पड़ने वाली है। एक नई रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि अगले पांच साल में यूरोप के बैंकों से 2 लाख से अधिक नौकरियां खत्म हो सकती हैं। AI, डिजिटलाइजेशन और लगातार हो रहे ब्रांच क्लोजर को इसके सबसे बड़े कारण बताया गया है। इसका सीधा असर बैक-ऑफिस, रिस्क मैनेजमेंट और कंप्लायंस से जुड़े कर्मचारियों पर पड़ सकता है। यह चेतावनी ऐसे समय आई है, जब निवेशक बैंकों पर लागत घटाने का जबरदस्त दबाव बना रहे हैं।

टेक के बाद अब बैंकिंग सेक्टर पर संकट

2025 में टेक इंडस्ट्री में AI के चलते बड़े पैमाने पर जॉब कट्स देखने को मिले थे। कोविड महामारी के बाद सबसे ज्यादा असर टेक सेक्टर पर ही पड़ा था। अब Morgan Stanley की रिपोर्ट में कहा गया है कि बैंकिंग सेक्टर अगला बड़ा शिकार बन सकता है। रिपोर्ट में 35 बड़े यूरोपीय बैंकों का विश्लेषण किया गया है, जहां करीब 21.2 लाख कर्मचारी काम कर रहे हैं। AI और डिजिटल सर्विसेज के बढ़ते इस्तेमाल से पारंपरिक बैंकिंग मॉडल तेजी से बदल रहा है।

AI क्यों बन रहा नौकरियों के लिए खतरा

Morgan Stanley के मुताबिक बैंकिंग के कई काम ऐसे हैं, जो रिपिटेटिव और डेटा आधारित होते हैं। ट्रांजैक्शन मॉनिटरिंग, रिपोर्ट तैयार करना और बड़े डेटा का विश्लेषण अब मशीन लर्निंग के जरिए कहीं ज्यादा तेज और सस्ता हो गया है। इसी वजह से बैक-ऑफिस, मिडिल-ऑफिस, रिस्क मैनेजमेंट और कंप्लायंस से जुड़ी नौकरियां सबसे ज्यादा खतरे में मानी जा रही हैं। बैंकों का दावा है कि AI के इस्तेमाल से 30 प्रतिशत तक एफिशिएंसी बढ़ाई जा सकती है।

बड़े बैंक पहले ही कर चुके हैं ऐलान

कई यूरोपीय बैंक AI को री-स्ट्रक्चरिंग का अहम हथियार बना चुके हैं। डच बैंक ABN Amro ने 2028 तक अपने फुल-टाइम स्टाफ में करीब 20 प्रतिशत कटौती का ऐलान किया है। वहीं फ्रांस के Société Générale के CEO ने साफ कहा है कि लागत घटाने के लिए कोई भी विभाग सुरक्षित नहीं है। निवेशकों का दबाव है कि यूरोपीय बैंक अमेरिकी बैंकों की तुलना में कमजोर रिटर्न को जल्द सुधारें।

फायदे भी, लेकिन चिंता बरकरार

UBS जैसे बैंक AI को गेम चेंजर मान रहे हैं और इसका इस्तेमाल एनालिस्ट अवतार जैसे नए प्रयोगों में कर रहे हैं। UBS ने अपने सीनियर लीडर्स को AI ट्रेनिंग के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी भी भेजा है। हालांकि JPMorgan Chase जैसे बैंक सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। बैंक का कहना है कि AI के चलते जूनियर कर्मचारियों की जरूरी स्किल्स खत्म नहीं होनी चाहिए। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि AI बैंकिंग सेक्टर को बदलेगा जरूर, लेकिन संतुलन नहीं रहा तो भविष्य में यह एक बड़ी चुनौती बन सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com