-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Hyderabad Opener Aman Rao Smashed 200 Runs Vs Bengal In Vijay Hazare Trophy
अमन राव ने विजय हजारे ट्रॉफी में लगाया दोहरा शतक, हैदराबाद ने बंगाल को 107 रनों से हराया
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Aman Rao Scored 200 Runs: राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अमन राव ने बंगाल के खिलाफ नाबाद दोहरा शतक लगाया। बंगाल को 107 रनों से हराया।

अमन राव (फोटो-सोशल मीडिया)
Aman Rao Hyderabad Opener Smashes 200 runs Vs Bengal: बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी में बल्लेबाज धमाल मचा रहे हैं। यह सीजन बल्लेबाजों के लिए सबसे बेहतरीन सीजन रहा है। मंगलवार को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अमन राव ने बंगाल के खिलाफ नाबाद दोहरा शतक लगाया। अमन राव की इस पारी से हैदराबाद ने बंगाल के खिलाफ यह मुकाबला 107 रनों से जीत लिया।
बंगाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। हैदराबाद के लिए पारी की शुरुआत करने अमन राव और राहुल सिंह उतरे थे। दोनों ने पहले विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की। राहुल 54 गेंद पर 65 रन बनाकर आउट हुए। राहुल ने अपनी पारी में 3 छक्के और 7 चौके लगाए।
अमन ने जड़ा दोहरा शतक
अमन ने एक छोर थाम कर रखा और अंत तक आउट नहीं हुए। अमन ने 154 गेंद पर 13 छक्कों और 12 चौकों की मदद से नाबाद 200 रन की पारी खेली। इस दौरान कप्तान तिलक वर्मा 34 के साथ दूसरे विकेट के लिए 87, प्रग्नय रेड्डी 22 के साथ चौथे विकेट के लिए 76 और प्रणव वर्मा 7 के साथ पांचवें विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की। चामा मिलींद अमन के साथ 6 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद ने 5 विकेट पर 352 रन बनाए। पश्चिम बंगाल की तरफ से मोहम्मद शमी सबसे सफल गेंदबाज रहे। शमी ने 10 ओवर में 1 मेडन के साथ 70 रन देकर 3 विकेट लिए। शाहबाज अहमद और रोहित कुमार को 1-1 विकेट मिले।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
फ्री हिट, इम्पैक्ट प्लेयर और DRS से जुड़े नियमों में बदलाव, BCCI और ICC भी कर सकते हैं विचार
Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
IPL 2027: इस तारीख से शुरू हो सकता है आईपीएल 2027, फाइनल मैच को लेकर बड़ा अपडेट, कितनी होगी मैच की संख्या?
हैदराबाद ने बंगाल को हराया
353 रनों का पीछा करने उतरी बंगाल की टीम 245 रनों पर ही ढेर हो गई। बंगाल के लिए शाहबाज ने नाबाद 107 रनों की पारी खेली। उसके अलावा अनुस्तुप मजुमदार ने 59 रनों की पारी खेली। वहीं हैदराबाद के लिए मोहम्मद सिराज ने 4 और नीतिश रेड्डी ने 2 विकेट लेकर बंगाल को समेट दिया और 107 रनों से बड़ी जीत हासिल कर ली।
यह भी पढ़ें: विष्णु विनोद ने विजय हजारे ट्रॉफी में लगाई छक्कों की झड़ी, List A में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले…
विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन में लगे हैं 102 शतक
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में अब तक 102 शतक लगाए जा चुके हैं। सबसे ज्यादा 4 शतक कर्नाटक के देवदत्त पड्डिकल ने लगाए हैं। पड्डिकल सीजन के सबसे सफल बल्लेबाज भी हैं। 6 मैचों की 6 पारियों में वे 605 रन बना चुके हैं। अमन राव का यह तीसरा मुकाबला है। उन्होंने 252 रन बनाए हैं। 21 साल के अमन राव के लिस्ट ए करियर का यह तीसरा मैच था। तीसरे मैच में ही दोहरा शतक लगाकर उन्होंने अपने बेहतर भविष्य के संकेत दिए हैं।
Hyderabad opener aman rao smashed 200 runs vs bengal in vijay hazare trophy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














