-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Try Making And Eating This Tisi Pitha Dish With This Recipe
सर्दियों में दें शरीर को गर्माहट का अहसास, इस रेसिपी के साथ बनाकर खाएं तीसी पीठा की डिश
- Written By: दीपिका पाल
Tisi Pitha Recipe In Hindi: सर्दियों में खाई जाने वाली यह मिठाई मीठी होती है तो वहीं पर इसका आकार मोदक की तरह होता है। इसे बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामग्रियों की आवश्यकता नहीं होती है।

तीसी पीठा रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया)
Tisi Pitha Recipe: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में सेहत का ख्याल रखना जरूरी होता है तो वहीं पर शरीर को गर्माहट देने के लिए लोग कई चीजों का सेवन करते है। सर्दी के मौसम में लोग कई चीजों का सेवन करना पसंद करते है। इसमें अलसी सबसे खास सुपरफूड होता है। सर्दियों में तीसी यानी अलसी सुपरफूड से कम नहीं है, क्योंकि अलसी आपके शरीर को अंदर से गर्माहट देती है और ठंडे मौसम में होने वाले जुकाम-खांसी से बचाव करती है। शरीर को हेल्दी बनाने के लिए आप तीसी पीठा की रेसिपी बना सकते है जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
सर्दियों में खाई जाने वाली यह मिठाई मीठी होती है तो वहीं पर इसका आकार मोदक की तरह होता है। इसे बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामग्रियों की आवश्यकता नहीं होती है लेकिन इसे बनाना बेहद आसान होती है।
जानिए तीसी पीठा बनाने का खास तरीका
सर्दियों के मौसम में आपको कुछ सामग्रियों की मदद से तीसी पीठा बनाना जरूरी होता है इसके लिए कुछ सामग्रियों की आवश्यकता होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Ajwain Paratha Recipe: सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना है अजवाइन का पराठा, जानिए आसान रेसिपी
Arbi Ke Kebab Recipe: व्रत में आलू नहीं, इस बार बनाएं स्वादिष्ट अरबी कबाब, मिनटों में तैयार होगी फलाहारी डिश
Baked Gujiya Recipe: बिना तेल के बनाएं हेल्दी बेक्ड गुजिया, खजूर और ड्राई फ्रूट्स की स्टफिंग देगी स्वाद के साथ
नानी-दादी की किचन से गायब हो गई हैं कच्चे आम की ये 4 स्वादिष्ट रेसिपीज, बचपन का स्वाद फिर हो जाएगा ताजा
क्या चाहिए सामग्री
- 100 ग्राम अलसी (Flax Seeds अलसी को ही तीसी कहा जाता है),
- 100 ग्राम गुड़,
- ¼ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच देसी घी, 250 ग्राम चावल का आटा
जानिए तीसी पीठा बनाने का तरीका
यहां पर तीसी पीठा बनाने के तरीके के बारे में बताया गया है जो इस प्रकार है…
- गैस पर मोटी तली की कड़ाही चढ़ाएं और अलसी को धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक बीज चटकने न लगें।
- जब अलसी रोस्ट हो जाए तो इसे कुछ देर के लिए थाली में फैला दें और ठंडा होने दें, फिर ब्लेंडर में डालकर पीस लें।
- पिसी हुई अलसी में गुड़ को बिल्कुल क्रश करके अच्छी तरह मिलाएं. इसके लिए चम्मच की बजाए अपनी हथेलियों का यूज करें।
- अलसी यानी तीसी में गुड़ के साथ ही हरी इलायची का पाउडर और 1 बड़ा चम्मच देसी घी भी मिलाएं. ये स्टफिंग तैयार हो जाएगी।
- चावल का आटा किसी बड़े बाउल या परात में छान लें. इसमें कप गर्म पानी डालें और अच्छी तरह कलछी की मदद से मिला लें।
- जब आटा थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसे हाथों से मसलकर नरम गूंथ लें, जब तक कि ये चिकना न हो जाए।
- अब थोड़ा गूंथा गया आटा निकालें और उसे हाथों से बढ़ाने के बाद कटोरी के आकार का बना लें, इसमें गुड़-तीसी की स्टफिंग डालें और किनारों को बंद कर दें।
- इसी तरह से सारे आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाते हुए तीसी की स्टफिंग भरते जाएं और पीठा तैयार कर लें।
- जब सारे पीठा बनकर तैयार हो जाएं तो एक बर्तन में पानी को उबलने के लिए रख दें, पानी जब बिल्कुल तेज उबलने लगे तो इसमें सारे पीठा एक-एक करके डालते जाएं।
- सारे पीठा को मीडियम आंच पर 8-10 मिनट तक पकाना है और हर दो से तीन मिनट में बीच-बीच में इसको चेक करते रहें।
ये भी पढ़ें- मेथी और मटर के साथ बनाएं टेस्टी ये रेसिपी, सर्दियों में स्वाद के साथ सेहत …
- चाहे तो पानी में थोड़ा सा घी एड कर दें ताकि पीठा चिपके नहीं. जब सारे पीठा ऊपर तैरने न लगें तो समझें कि ये बनकर तैयार हो गए हैं।
- तीसी का पीठा एक बहुत ही टेस्टी और हेल्दी डेजर्ट है, जिसमें न तो किसी तरह का तेल लगता है और न ही चीनी का यूज होता है।
Try making and eating this tisi pitha dish with this recipe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AMदतिया उपचुनाव: बीजेपी-कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, सीएम मोहन यादव और जीतू पटवारी के बीच तेज हुई सियासी जंग
Jul 26, 2026 | 11:29 AMमुंबई के शिवाजी पार्क में सुरक्षा के कड़े पहरे के बीच छात्र जुटना शुरू, एक मंच पर साथ दिखेंगे उद्धव और राज
Jul 26, 2026 | 11:29 AMमहाराष्ट्र में 15 से ज्यादा कॉस्मेटिक उत्पादों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, पारा-सीसा मिलने के बाद बिक्री पर रोक
Jul 26, 2026 | 11:24 AMNATO Spy: बेल्जियम में नाटो मिलिट्री हेडक्वार्टर में जासूसी? कनाडा की महिला इंटर्न हुई गिरफ्तार
Jul 26, 2026 | 11:22 AMरूस ने कीव पर बरसाईं मिसाइलें, 18 मंजिला इमारत तबाह; जेलेंस्की की 48 घंटे वाली चेतावनी हुई सच
Jul 26, 2026 | 11:22 AMपेपर लीक और नीट धांधली पर बड़ा फैसला: बॉम्बे हाईकोर्ट ने नागपुर और छत्रपति संभाजीनगर में बनाईं विशेष अदालतें!
Jul 26, 2026 | 11:21 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














