- Hindi News »
- Delhi »
- Bjp Mla Rp Singh Demand Free Water Bottle Supply In Delhi
दिल्ली को पिलाओ बोतलबंद पानी, इंदौर की मौतों के बाद BJP नेता की मांग, रेखा सरकार के खिलाफ मोर्चा!
Delhi Water Supply: भारतीय जनता पार्टी के विधायक आरपी सिंह ने दिल्ली सरकार के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह को पत्र लिखकर उनसे इस सलाह पर विचार करने का आग्रह किया है।
- Written By: मनोज आर्या

रेखा गुप्ता, (मुख्यमंत्री, दिल्ली)
Delhi BJP MLA: इंदौर में दूषित जल पीने से कई लोगों की मौत और सैकड़ों लोगों के बीमार होने की घटना के बीच दिल्ली सरकार से भी लोगों को बोतलबंद पानी आपूर्ति की मांग की गई है। यह मांग किसी और ने नहीं खुद भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व विधायक सरदार आरपी सिंह की है। उन्होंने दिल्ली सरकार को शहरवासियों को बोतलबंद पानी उपलब्ध कराने की सलाह दी है। उनका कहना है कि सीवर का पानी पाइपलाइन में मिल जाने की आशंका बनी रहती है।
आरपी सिंह ने कहा कि उन्होंने दिल्ली सरकार के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह को पत्र लिखकर उनसे इस सलाह पर विचार करने का आग्रह किया है। भाजपा के प्रवक्ता और राष्ट्रीय राजधानी में राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक सिंह ने मुफ्त पानी देने का तरीका भी सुझाया है। उन्होंने कहा कि मुफ्त बोतलबंद पानी की आपूर्ति बोतलों पर विज्ञापनों और सुरक्षित पेयजल बुक करने संबंधी ऐप के जरिए प्रायोजित की जा सकती है।
आरपी सिंह ने कहा- हमेशा रहती है आशंका
उन्होंने कहा कि पानी की पाइपलाइन की मरम्मत पर चाहे जितना भी ध्यान दिया जाए, मलजल लाइन और अन्य स्रोतों से इसके दूषित होने की आशंका हमेशा बनी रहती है। बोतलबंद पानी से यह सुनिश्चित होगा कि लोगों को पीने के लिए स्वच्छ पानी मिले। सिंह ने यह भी तर्क दिया कि राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) की आपूर्ति को भी घरों में आरओ (रिवर्स ऑस्मोसिस) मशीनों के जरिए और शुद्ध किया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
AAP के 7 सांसदों की बगावत के बीच ‘अडिग’ रहे बलबीर सीचेवाल; क्यों ठुकराया पाला बदलने का ऑफर?
दिल्ली की गलियों में घूमने निकले RCB के सितारे, 45 डिग्री की गर्मी में जमकर खेला गली क्रिकेट, देखें VIDEO
नवभारत निशानेबाज: आप यहां आए किसलिए? आपने बुलाया इसलिए!
Delhi Tourism: कुतुब मीनार और इंडिया गेट तो बस शुरुआत है! दिल्ली की इन 4 जगहों को नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा
उन्होंने कहा कि हालांकि, गरीब लोगों का स्वास्थ्य दांव पर है क्योंकि वे महंगी आरओ मशीन नहीं लगवा सकते और असुरक्षित पेयजल पर निर्भर रहते हैं या निजी निर्माताओं का वह बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर हैं जिसकी गुणवत्ता संदिग्ध होती है।
यह भी पढ़ें: वो ‘दो बड़े बारूद’ जिनसे आधी रात JNU में मचा बवाल…उमर खालिद-शरजील इमाम के लिए लगे नारे, जानें वजह
इंदौर में गंदे पानी से कई लोगों की मौत
भारत का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के कुछ रिहायशी इलाकों में नलों से आने वाले जहरीले और गंदे पानी के कारण लोग अचानक बीमार पड़ने लगे। गंदे पानी पीने से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग गंभीर रूप से बीमार होकर अस्पतालों में भर्ती हैं। पीड़ितों में उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन जैसे लक्षण देखे गए।
Bjp mla rp singh demand free water bottle supply in delhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पिपला रोड पर तालमेल की कमी, गटर लाइन के लिए सड़क कटाई से जनता परेशान, विभागीय लापरवाही पर नागपुर में नाराजगी
Apr 27, 2026 | 10:25 AMइस राज्य में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत! 400 से ज्यादा पेट्रोल पंप बंद होने से मचा हड़कंप, लगीं लंबी कतारें
Apr 27, 2026 | 10:22 AMBombay High Court का बड़ा फैसला: कंपनी की गलती से नहीं रुकेगी कर्मचारियों की पेंशन, EPFO को लगायी फटकार
Apr 27, 2026 | 10:18 AMसार्क की तरह बिखर जाएगा BRICS? ईरान की जिद और अमेरिका के दबाव ने बढ़ाई भारत की टेंशन, क्या करेंगें PM मोदी
Apr 27, 2026 | 10:16 AMपुणे के प्रतिष्ठित ILS लॉ कॉलेज में रैगिंग; 5 सीनियर छात्रों पर FIR, हॉस्टल में जूनियर को किया प्रताड़ित
Apr 27, 2026 | 10:15 AMनफरत के भाईजान है विजय वडेट्टीवार, शहजाद पूनावाला का कांग्रेस पर बड़ा हमला
Apr 27, 2026 | 10:13 AMपहले नौकरी या पहले परिवार? Zoho फाउंडर की सलाह से मची हलचल, लोगो को सोचने पर किया मजबूर
Apr 27, 2026 | 10:01 AMवीडियो गैलरी

छत्रपति शिवाजी महाराज पर बयान से मचे बवाल पर बागेश्वर बाबा ने मांगी माफी, देखें VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:48 PM
क्रिप्टो करेंसी के ‘काले खेल’ में नपे तीन वर्दीधारी; इंदौर के 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
Apr 26, 2026 | 10:28 PM
Asaduddin Owaisi: क्या 18 करोड़ मुसलमानों से नाइंसाफी कर बनेगा ‘विकसित भारत’? ओवैसी ने मोदी सरकार को ललकारा!
Apr 26, 2026 | 10:07 PM
AIMIM नेता सैयदा फलक के बिगड़े बोल, PM मोदी और अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी; योगी आदित्यनाथ को बंदर कहा- VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:00 PM
बीकॉम में हुआ फेल, फिर भी बन गया सरकारी बाबू! खण्डवा के मोहन काजले के फर्जीवाड़े पर कोर्ट का बड़ा फैसला- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:58 PM
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की जनता के बीच पहुंंचा ‘नवभारत’, जानें ममता के गढ़ में क्या है चुनावी मिजाज- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:54 PM














