- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Police Vaishali Sho Suspended For Stealing Seized Gold Silver During Raid
बिहार में ‘खाकी’ पर दाग: छापेमारी में 2 KG सोना और 6 KG चांदी ‘हड़प’ गए थानेदार, DIG ने किया सस्पेंड
Bihar Police: वैशाली में पुलिस पर छापेमारी के दौरान 2 किलो सोना, 6 किलो चांदी और लाखों की नकदी गायब करने का आरोप लगा है। जांच के बाद SHO और दारोगा को निलंबित कर दिया गया है। जानिए पूरी खबर।
- Written By: प्रतीक पांडेय

बिहार में पुलिसकर्मियों पर एक्शन, फोटो- सोशल मीडिया
Vaishali Police Gold Theft: बिहार के वैशाली जिले में पुलिस ही ‘लुटेरी’ बन गई है, जहां लालगंज थाने की पुलिस ने एक घर में रेड मारकर भारी मात्रा में सोना-चांदी बरामद किया, लेकिन उसे रिकॉर्ड से गायब कर दिया। जांच में आरोप सही पाए जाने पर DIG ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
बिहार के वैशाली जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरी पुलिस व्यवस्था को शर्मसार कर दिया है। मामला लालगंज थाना क्षेत्र के विलनपुर गांव का है, जहां 31 दिसंबर 2025 को पुलिस ने रामप्रीत सहनी नामक व्यक्ति के घर पर छापेमारी की थी। उस समय पुलिस ने दावा किया था कि उन्होंने एक बड़े चोर गिरोह का खुलासा किया है और मौके से चोरी के बर्तन, टीवी और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी की पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था।
जब्ती सूची से गायब हुआ 2 किलो सोना और नकदी
इस पूरी कार्रवाई में मोड़ तब आया जब आरोपी के रिश्तेदार गेना लाल सहनी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि पुलिस घर से केवल बर्तन या टीवी ही नहीं ले गई थी, बल्कि रेड के दौरान 2 किलोग्राम सोना, 6 किलोग्राम चांदी और लाखों रुपये की नकदी भी बरामद की गई थी। हालांकि, जब पुलिस ने आधिकारिक जब्ती सूची (Seizure List) तैयार की, तो उसमें इस भारी-भरकम कीमती सामान और कैश का कहीं कोई जिक्र नहीं था। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने मिलीभगत कर इस कीमती सामान को आपस में बांटने के इरादे से छिपा दिया।
सम्बंधित ख़बरें
मोतिहारी एनकाउंटर: 15 पुलिसवालों को मारने की धमकी देने वाले 2 बदमाश ढेर, एसटीएफ जवान श्रीराम यादव शहीद
सम्राटकाल में खत्म हुआ कानून का खौफ? बिहार में माफियाओं ने मचाया भयंकर उत्पात, पुलिस को घेरकर बरसाईं गोलियां
बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
‘इसलिए हमने इसका विरोध किया…’, राज्यसभा चुनाव के मतदान से नदारद रहे कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद का आया बयान
DIG और SP की जांच में खुली पोल
मामले के तूल पकड़ते ही तिरहुत रेंज के DIG चंदन कुमार कुशवाहा और वैशाली के SP ललित मोहन शर्मा खुद जांच के लिए विलनपुर गांव पहुंचे। अधिकारियों ने रामप्रीत सहनी के घर की सघन तलाशी ली और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। जांच के बाद DIG कुशवाहा ने स्पष्ट किया कि शुरुआती तफ्तीश में पुलिसकर्मियों पर लगे सामान गायब करने के आरोप सही पाए गए हैं। इस खुलासे के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो स्टाफ क्वार्टर में भीषण आग, पति-पत्नी और 10 साल की मासूम की जलकर मौत, इलाके में मातम
थानाध्यक्ष समेत दो पर गिरी गाज, FIR के आदेश
जांच में दोषी पाए जाने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। DIG ने लालगंज के थानाध्यक्ष संतोष कुमार और दारोगा सुमनजी झा के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही वैशाली के SP ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है। फिलहाल बिहार पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गायब किया गया सोना-चांदी और नकदी वर्तमान में कहाँ है। इस घटना ने एक बार फिर बिहार में ‘वर्दी’ की साख पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
Bihar police vaishali sho suspended for stealing seized gold silver during raid
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘खुद को मार डालो वरना सस्पेंड करा देंगे’, मुंबई पुलिस कॉन्स्टेबल की आत्महत्या, सुसाइड नोट से खुला राज
Mar 19, 2026 | 01:02 PMउल्हासनगर मनपा की आमसभा गरमाई, पानी संकट और स्कूल मुद्दे पर तीखी बहस
Mar 19, 2026 | 01:00 PM‘धुरंधर 2’ में यामी गौतम बनीं ‘शाजिया बानो’, हॉस्पिटल सीन ने जीता दिल, छोटे रोल में मचाया बड़ा धमाका
Mar 19, 2026 | 12:59 PMमानसून से पहले ‘एक्शन’ में महापौर! नागपुर की नदियों और नालों की सफाई के लिए 30 अप्रैल की ‘डेडलाइन’ तय
Mar 19, 2026 | 12:54 PMबोर घाट में तेज रफ्तार का कहर, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में 6 वाहन टकराए
Mar 19, 2026 | 12:48 PM23 मार्च से हाई-टेक सिस्टम के साथ MUHS की लिखित परीक्षाएं, 43 हजार छात्र होंगे शामिल; 175 केंद्र तैयार
Mar 19, 2026 | 12:48 PMशिक्षा विभाग का एक्शन शुरू; नागपुर के उन स्कूलों की लिस्ट तैयार, जिन्होंने हाई कोर्ट के आदेश को दिखाया ठेंगा
Mar 19, 2026 | 12:46 PMवीडियो गैलरी

‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा
Mar 18, 2026 | 10:05 PM
इंदौर में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कार में धमाका, 8 लोगों की मौत; एक गलती से उजड़ा परिवार- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:41 PM
‘भारत विरोधी ताकतों के साथ हैं राहुल गांधी’, विदेशी रिपोर्ट को लेकर गौरव भाटिया का तीखा हमला- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:36 PM
इंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत
Mar 18, 2026 | 01:41 PM
राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- राजनीति में नहीं होता कोई फुलस्टॉप
Mar 18, 2026 | 01:25 PM
बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM













