राजस्थान का करणी माता मंदिर काफी रहस्यमयी है। बीकानेर के पास स्थित इस मंदिर में करीब 25,000 काले चूहे रहते हैं। आश्चर्य की बात यह है कि चूहों की इतनी बड़ी संख्या होने के बावजूद यहां कभी कोई महामारी नहीं फैली और न ही यहाँ कभी चूहों की बदबू आती है। इन चूहों का जूठा प्रसाद ही भक्तों को दिया जाता है, जिसे बेहद पवित्र माना जाता है।