-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Realme 16 Pro Series To Launch Today 200mp Camera 7000mah Battery And Leaked Prices Have Increased The Excitement
Realme 16 Pro सीरीज आज होगी लॉन्च: 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और लीक कीमतों ने बढ़ाया उत्साह
- Written By: सिमरन सिंह
Smartphone Launch: Realme अपनी नई मिड-रेंज स्मार्टफोन सीरीज Realme 16 Pro लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से कुछ ही घंटे पहले Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ की संभावित कीमतें ऑनलाइन लीक हो चुकी है।

Realme 16 Pro (Source. Realme)
Realme 16 Pro price in India: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में आज चाइनीज ब्रांड Realme अपनी नई मिड-रेंज स्मार्टफोन सीरीज Realme 16 Pro लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से कुछ ही घंटे पहले Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ की संभावित कीमतें ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं, जिससे टेक यूजर्स के बीच चर्चा तेज हो गई है। कंपनी पहले ही कन्फर्म कर चुकी है कि इस सीरीज में 200MP का दमदार कैमरा, 7000mAh की बड़ी बैटरी और नए जनरेशन के प्रोसेसर दिए जाएंगे। इस बार Realme 16 Pro+ को सबसे प्रीमियम मॉडल के तौर पर पेश किया जाएगा। लॉन्च इवेंट आज दोपहर 12 बजे लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ की संभावित कीमतें
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Realme 16 Pro 5G की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये हो सकती है। इस वेरिएंट में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। वहीं 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 33,999 रुपये और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 36,999 रुपये बताई जा रही है।
दूसरी ओर, Realme 16 Pro+ 5G की एंट्री प्राइस 39,999 रुपये हो सकती है। इसका टॉप वेरिएंट 44,999 रुपये तक जा सकता है, जो इसे इस सीरीज का सबसे महंगा स्मार्टफोन बना देगा।
सम्बंधित ख़बरें
Netflix ने 6 साल बाद लौटाया Free Trial, नए यूजर्स को मिल रहा 0 रुपये में सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें चेक
WhatsApp Username फीचर पर सरकार की सख्ती, Meta ने भेजा जवाब, अब IT मंत्रालय करेगा बड़ी जांच
Truecaller पर सख्ती की तैयारी, सरकार के रडार पर आए Call Management Apps, जरूरी नंबर को भी बता रहा स्पैम
WhatsApp पर आया Meta Business Agent, अब AI करेगा ग्राहकों से बात, बुकिंग से लेकर सेल तक संभालेगा पूरा काम
पुराने Realme Pro मॉडल्स से कितना अलग
अगर पिछली Realme Pro सीरीज पर नजर डालें तो Realme 15 Pro 5G की शुरुआती कीमत भी 31,999 रुपये थी, लेकिन उसमें Pro+ मॉडल मौजूद नहीं था। इससे पहले Realme 14 Pro+ को 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। नई Realme 16 Pro+ के साथ कंपनी ने एक बार फिर Pro+ ब्रांडिंग को वापस लाया है। बढ़ती कॉम्पोनेंट लागत, हाई-एंड कैमरा और ज्यादा स्टोरेज विकल्पों के कारण कीमतें अब 45,000 रुपये के करीब पहुंचती नजर आ रही हैं।
कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर की ताकत
रियलमी ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म किया है कि दोनों स्मार्टफोन्स में 7000mAh की बड़ी बैटरी और 200MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जाएगा। Realme 16 Pro+ में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा, जबकि Realme 16 Pro में MediaTek Dimensity 7300 Max चिपसेट दिया जाएगा। खास बात यह है कि Pro+ मॉडल में 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिलेगा, जो इसे फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए और आकर्षक बनाता है।
ये भी पढ़े: बैंकिंग सेक्टर में गहराया AI से छंटनी का खतरा, 2 लाख से ज्यादा नौकरियां हो सकती हैं खत्म
डिस्प्ले, सॉफ्टवेयर और मार्केट में मुकाबला
Realme 16 Pro सीरीज में AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 6500 निट्स तक होगी। दोनों स्मार्टफोन Android 16 आधारित Realme UI 7।0 पर काम करेंगे। कंपनी तीन साल तक OS अपडेट देने का वादा कर रही है। कीमत और फीचर्स के लिहाज से यह सीरीज OnePlus Nord 5, iQOO Neo 10 और OPPO F31 Pro+ जैसे स्मार्टफोन्स को सीधी टक्कर देगी। अब सभी की नजरें आज के लॉन्च इवेंट पर टिकी हैं, जहां असली कीमत और लॉन्च ऑफर्स का खुलासा होगा।
Realme 16 pro series to launch today 200mp camera 7000mah battery and leaked prices have increased the excitement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CM मोहन यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण; सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
Jul 10, 2026 | 11:15 PMआगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PMकर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान
Jul 10, 2026 | 11:09 PM‘किस बात की तनख्वाह लेते हो’ फिरोजाबाद में सफाई व्यवस्था पर मेयर कामिनी राठौर और सफाईकर्मियों में तीखी बहस
Jul 10, 2026 | 11:05 PMएक्टर शेखर सुमन के शो के प्रोड्यूसर धर्मेश संघानी पर ED की रेड, विदेशों में छिपी संपत्तियों का खुलासा
Jul 10, 2026 | 11:01 PMRajpal Yadav Case: राजपाल यादव को मिली राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस केस में फैसले के अमल पर लगाई रोक
Jul 10, 2026 | 10:59 PMदतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM














