IRCTC घोटाले से जुड़े मामले में तेजस्वी यादव द्वारा दाखिल याचिका पर हाईकोर्ट ने CBI से जवाब मांगा है। इस मामले में अगली सुनवाई 14 जनवरी को निर्धारित की गई है।
In Trends:
विज्ञापन
- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 6th January 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 6 जनवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
Aaj Ki Taaja Khabar: कराकास में राष्ट्रपति आवास के पास करीब 45 मिनट तक गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं, बाद में एएफपी के अनुसार हालात नियंत्रण में बताए गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट ने जानकारी दी।
- Written By: अक्षय साहू , अमन उपाध्याय
Updated On:
Jan 06, 2026 | 10:11 PM

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News: वेनेजुएला की राजधानी कराकस में राष्ट्रपति आवास के आसपास गोलीबारी की आवाजें सुने जाने की खबर सामने आई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार करीब 45 मिनट तक लगातार भारी गोलीबारी की आवाजें आती रहीं। हालांकि समाचार एजेंसी एएफपी ने बाद में बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है। स्थानीय सूत्रों का यह भी कहना है कि आसमान में ड्रोन या किसी विमान जैसी आवाजें सुनाई दीं, लेकिन इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सम्बंधित ख़बरें
आपसी रंजिश या दुश्मन की साजिश? भारत-पाक सीमा पर दो पुलिस कर्मियों की हत्या, पंजाब में मचा हड़कंप
प्राइवेट पार्ट दबाकर पति को उतारा मौत के घाट! ससुर की शिकायत पर बहू गिरफ्तार, बिहार से आई सनसनीखेज वारदात
तमिलनाडु में फरीदाबाद जैसा टेरर मॉड्यूल, पहले बांग्लादेश में मीटिंग फिर भारत में रेकी, ऐसे हुआ भांडाफोड़
नेपाल में कांपी धरती, कोशी प्रांत में आया 4.1 तीव्रता का भूकंप, स्थानीय लोगों में दहशत
The liveblog has ended.
06 Jan 2026 09:49 PM (IST)
06 Jan 2026 09:49 PM (IST)IRCTC घोटाले में हाईकोर्ट ने CBI से मांगा जवाब
06 Jan 2026 09:02 PM (IST)
06 Jan 2026 09:02 PM (IST)गाजियाबाद: तलवार बांटने के मामले में पुलिस का एक्शन
गाजियाबाद में तलवारें बांटने के मामले को लेकर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। इस प्रकरण में गाजियाबाद पुलिस ने हिंदू रक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र उर्फ पिंकी चौधरी और उनके बेटे हर्ष को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं द्वारा तलवारों का वितरण किया गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।
06 Jan 2026 08:13 PM (IST)
06 Jan 2026 08:13 PM (IST)आपत्तिजनक नारेबाजी को लेकर जेएनयू प्रशासन सख्त
पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाज़ी के मामले में जेएनयू प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया है कि इस घटना में दोषी पाए जाने वाले छात्रों को तत्काल निलंबित किया जाएगा।
06 Jan 2026 07:30 PM (IST)
06 Jan 2026 07:30 PM (IST)अंकिता भंडाली केस पर बोले CM धामी
उत्तराखंड की अंकिता भंडाली मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि घटना की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार इस मामले की हर पहलू से गहन जांच कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
06 Jan 2026 06:59 PM (IST)
06 Jan 2026 06:59 PM (IST)लद्दाख को दोबारा जम्मू-कश्मीर में शामिल किया जाएगा- जावेद राणा
जम्मू-कश्मीर के मंत्री जावेद राणा ने कहा है कि लद्दाख को दोबारा जम्मू-कश्मीर में शामिल किया जाएगा। उनका कहना है कि केंद्र सरकार के पास इसके सिवा कोई और रास्ता नहीं बचेगा। राणा का यह बयान लद्दाख में जारी विरोध विरोध प्रदर्शनों के संदर्भ में आया है।
06 Jan 2026 05:56 PM (IST)
06 Jan 2026 05:56 PM (IST)SIR को लेकर प्रमोद तिवारी ने बीजेपी पर बोला हमला
यूपी में एसआईआर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 2.89 करोड़ नाम हटाए जाने को लेकर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले ही इस मुद्दे पर जो आशंका जताई थी, वह अब सही साबित हो गई है। उनके मुताबिक लगभग तीन करोड़ मतदाताओं के नाम सूची से बाहर कर दिए गए हैं, जो लोकतंत्र पर सीधा हमला है। प्रमोद तिवारी ने कहा कि बीजेपी चाहे जितने भी प्रयास कर ले लेकिन उत्तर प्रदेश में अंत तय है।
#WATCH | Prayagraj, Uttar Pradesh | On 2.89 crore voters removed from UP SIR draft voter list, Congress MP Pramod Tiwari says," The worry Congress party had expressed has proved correct. Names of around three crore voters have been removed. This is a murder of democracy. No… pic.twitter.com/cucoXXrGRZ
— ANI (@ANI) January 6, 2026
06 Jan 2026 05:24 PM (IST)
06 Jan 2026 05:24 PM (IST)अबू सलेम ने अदालत में डाली याचिका
गैंगस्टर अबू सलेम ने अपने बड़े भाई के निधन के बाद परिवार से मिलने और अंतिम संस्कार से जुड़ी सभी रस्में निभाने के लिए पेरोल पर रिहाई की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने अदालत में याचिका दाखिल की है।
06 Jan 2026 04:31 PM (IST)
06 Jan 2026 04:31 PM (IST)हरियाणा में चलेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन
देश में हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली पहली ट्रेन की शुरुआत हरियाणा में होने जा रही है। हरियाणा सरकार ने मंगलवार को जारी अपने बयान में बताया कि नॉर्थ रेलवे की यह महत्वाकांक्षी योजना अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इस परियोजना के तहत जींद और सोनीपत के बीच हाइड्रोजन से संचालित ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
06 Jan 2026 04:18 PM (IST)
06 Jan 2026 04:18 PM (IST)मैसूर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी
मैसूर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद एहतियातन खाली कराया गया।
#WATCH | Karnataka | Mysuru court complex receives bomb threat, premises evacuated
Details awaited. pic.twitter.com/XEg9GBf0W0
— ANI (@ANI) January 6, 2026
06 Jan 2026 02:46 PM (IST)
06 Jan 2026 02:46 PM (IST)असम में जिहादी हैं- हिमंत बिस्वा सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम में जिहादी हैं, और हमें पिछले 10 सालों से इसके सबूत मिल रहे हैं। यह सब चिंता की बात है; असम की सुरक्षा चिंता का विषय है और जब तक पूरी भू-राजनीतिक स्थिति नियंत्रण में नहीं आ जाती, तब तक यह चिंता का विषय रहेगा।
06 Jan 2026 01:14 PM (IST)
06 Jan 2026 01:14 PM (IST)जी-राम-जी बिल पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ में कैबिनेट बैठक की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के जी-राम-जी बिल पर बयान दिया।
#LIVE: विकसित भारत-जी राम जी कानून, 2025 के प्रावधानों और उद्देश्यों को लेकर पत्रकार वार्ता। https://t.co/aGyWmhSLku
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) January 6, 2026
06 Jan 2026 12:29 PM (IST)
06 Jan 2026 12:29 PM (IST)दिल्ली विधानसभा परिसर में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर AAP का विरोध प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी के विधायकों ने राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर दिल्ली विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।
#WATCH दिल्ली: आम आदमी पार्टी के विधायकों ने राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर दिल्ली विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/l75n1rEjBu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 6, 2026
06 Jan 2026 12:05 PM (IST)
06 Jan 2026 12:05 PM (IST)VB-G-RAM-G बिल पर केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने VB-G-RAM-G बिल पर कहा, यह बिल गरीबी को हटाने, भ्रष्टाचार को मिटाने, गांव को स्मार्ट बनाने के लिए है। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।
#WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने VB-G-RAM-G बिल पर कहा, "यह बिल गरीबी को हटाने, भ्रष्टाचार को मिटाने, गांव को स्मार्ट बनाने के लिए है। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।" pic.twitter.com/fMjHgbFKRt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 6, 2026
06 Jan 2026 11:41 AM (IST)
06 Jan 2026 11:41 AM (IST)JNU कैंपस में सरकार विरोधी नारों पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कल JNU कैंपस में PM मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ हुई कथित नारेबाजी पर कहा, JNU 'टुकड़े-टुकड़े गैंग', राहुल गांधी जैसी देश विरोधी मानसिकता वाले लोग, चाहे वह RJD हो, TMC हो, या वामदल हो उनका कार्यालय बन गया है। उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि यह भारत है, यह 21वीं सदी का नरेंद्र मोदी का भारत है। विवेकानंद ने कहा था कि भगवा ही होगा। मैं 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' से कहना चाहता हूं कि जो लोग उमर खालिद और शरजील इमाम जैसे लोगों का समर्थन करते हैं, जो पाकिस्तान की सोच रखते थे और चिकन नेक को अलग करने की बात करते, वे देशद्रोही हैं।
#WATCH | पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कल JNU कैंपस में PM मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ हुई कथित नारेबाजी पर कहा, "JNU 'टुकड़े-टुकड़े गैंग', राहुल गांधी जैसी देश विरोधी मानसिकता वाले लोग, चाहे वह RJD हो, TMC हो, या वामदल हो उनका कार्यालय बन गया है। उन्हें… pic.twitter.com/gXOTb5tzfH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 6, 2026
06 Jan 2026 11:37 AM (IST)
06 Jan 2026 11:37 AM (IST)दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा विधायकों का प्रदर्शन
दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान दिल्ली भाजपा विधायकों ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
#WATCH | दिल्ली: दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान दिल्ली भाजपा विधायकों ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/O0EynATuFR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 6, 2026
06 Jan 2026 10:34 AM (IST)
06 Jan 2026 10:34 AM (IST)आम आदमी पार्टी ने गड़बड़ियां छिपाने के लिए CAG रिपोर्ट को रोक
दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, पिछले कई सालों से CAG रिपोर्ट को रोका जा रहा था ताकि आम आदमी पार्टी की गड़बड़ियां सामने न आएं। आम आदमी पार्टी इसी वजह से CAG रिपोर्ट को रोक रही थी। इसमें मुख्य रूप से तीन CAG रिपोर्ट हैं, शीश महल, दिल्ली जल बोर्ड और प्रदूषण से जुड़ी रिपोर्ट शामिल हैं। ये सभी विधानसभा में पेश की जाएंगी। मैं विपक्ष की नेता आतिशी से अपील करता हूं कि वे इस चर्चा में हिस्सा लें। आपको चर्चा से भागना नहीं चाहिए। क्या कमियां रहीं? क्यों दिल्ली के लोगों को साफ हवा नहीं मिल पाई, इसपर चर्चा जरूरी है, इसपर चर्चा अवश्य होनी चाहिए।
#WATCH | दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "पिछले कई सालों से CAG रिपोर्ट को रोका जा रहा था ताकि आम आदमी पार्टी की गड़बड़ियां सामने न आएं। आम आदमी पार्टी इसी वजह से CAG रिपोर्ट को रोक रही थी। इसमें मुख्य रूप से तीन CAG रिपोर्ट हैं, शीश महल, दिल्ली जल बोर्ड और… pic.twitter.com/vHg2xoqYzx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 6, 2026
06 Jan 2026 09:53 AM (IST)
06 Jan 2026 09:53 AM (IST)बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के मुद्दे पर भाजपा नेता दिलीप जायसवाल
बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर कहा, बांग्लादेश में हालात सुधारने की जरूरत है; वहां की सरकार और प्रशासन को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। अगर आप धर्म के नाम पर हिंदुओं का कत्ल करेंगे और सनातन धर्म को तबाह करेंगे, तो भारत और पूरा कूटनीतिक समुदाय किसी भी हालत में इसे सहन नहीं करेगा।
#WATCH | पटना: बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने बांग्दालेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर कहा, "बांग्लादेश में हालात सुधारने की ज़रूरत है; वहां की सरकार और प्रशासन को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। अगर आप धर्म के नाम पर हिंदुओं का कत्ल करेंगे और सनातन धर्म को तबाह करेंगे,… pic.twitter.com/eHHJ6hr9UB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 6, 2026
06 Jan 2026 09:22 AM (IST)
06 Jan 2026 09:22 AM (IST)नेपाल के बीरगंज में लगे कर्फ्यू को बढ़ाया गया
नेपाल के बीरगंज में तनावपूर्ण स्थिति के बीच कर्फ्यू आज, 6 जनवरी को दोपहर 1 बजे तक बढ़ा दिया गया है: जिला प्रशासन कार्यालय, परसा
#UPDATE नेपाल: बीरगंज में तनावपूर्ण स्थिति के बीच कर्फ्यू आज, 6 जनवरी को दोपहर 1 बजे तक बढ़ा दिया गया है: जिला प्रशासन कार्यालय, परसा https://t.co/HvJcunizOk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 6, 2026
06 Jan 2026 08:40 AM (IST)
06 Jan 2026 08:40 AM (IST)उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंची अभिनेत्री निम्रत कौर
मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंची अभिनेत्री निम्रत कौर ने कहा, यहां पहली बार आने का सौभाग्य मिला है, मेरे मन में बहुत समय से इच्छा थी कि मैं यहां आऊं और साल की इससे बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती, बहुत ही भावुक महसूस कर रही हूं। यहां जो ऊर्जा है उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती।
#WATCH | उज्जैन, मध्य प्रदेश: अभिनेत्री निम्रत कौर ने कहा, "यहां पहली बार आने का सौभाग्य मिला है, मेरे मन में बहुत समय से इच्छा थी कि मैं यहां आऊं और साल की इससे बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती, बहुत ही भावुक महसूस कर रही हूं। यहां जो ऊर्जा है उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती..." https://t.co/h9I475LoYk pic.twitter.com/lbfL2xDKGl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 6, 2026
06 Jan 2026 08:09 AM (IST)
06 Jan 2026 08:09 AM (IST)जापान के चुगोकू प्रांत में 6.2 तीव्रता का भूकंप
6 जनवरी 2026 को जापान के चुगोकू क्षेत्र में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद कई आफ्टरशॉक भी महसूस किए गए, लेकिन सुनामी का खतरा नहीं था। शिमाने परमाणु ऊर्जा संयंत्र सामान्य रूप से काम कर रहा था। भूकंप के कारण शिंकांसेन बुलेट ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं। हालांकि किसी बड़े नुकसान या हताहत होने की तत्काल खबर नहीं थी, लेकिन कई इलाकों में बिजली गुल हो गई और कुछ इमारतों को हल्का नुकसान पहुंचा।
06 Jan 2026 07:16 AM (IST)
06 Jan 2026 07:16 AM (IST)MNS और शिवसेना (UBT) के घोषणापत्र पर वारिस पठान
AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने MNS और शिवसेना (UBT) द्वारा BMC चुनाव 2026 के लिए संयुक्त घोषणापत्र जारी करने पर कहा, ये लोग चुनाव से पहले कुछ बोलते हैं और चुनाव के बाद पलट जाते हैं। आप असल मुद्दों पर बात कीजिए। महानगर पालिका का चुनाव जमीनी हकीकत का चुनाव होता है मगर इस मुद्दे पर कोई बात नहीं कर रहा है।जिसे जनता मोहब्बत से नवाजेगी वह मेयर बनेगा। यह सब जनता पर निर्भर करता है।
#WATCH मुंबई, महाराष्ट्र: AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने MNS और शिवसेना (UBT) द्वारा BMC चुनाव 2026 के लिए संयुक्त घोषणापत्र जारी करने पर कहा, "... ये लोग चुनाव से पहले कुछ बोलते हैं और चुनाव के बाद पलट जाते हैं। आप असल मुद्दों पर बात कीजिए। महानगर पालिका का चुनाव… pic.twitter.com/2NDoKLQhEL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 6, 2026
06 Jan 2026 07:14 AM (IST)
06 Jan 2026 07:14 AM (IST)इंडिया गेट पर गणतंत्र दिवस की रिहर्सल
राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट पर गणतंत्र दिवस की रिहर्सल चल रही है।
#WATCH दिल्ली: इंडिया गेट पर गणतंत्र दिवस की रिहर्सल चल रही है। pic.twitter.com/0ZViqIFuic
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 6, 2026
06 Jan 2026 07:13 AM (IST)
06 Jan 2026 07:13 AM (IST)इजरायल ने लेबनान में हमास ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक
इजरायली सेना ने लेबनान में एक बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल ने हमास और हिजबुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाते हुए कई इलाकों में हवाई हमले किए। बताया जा रहा है कि इस वर्ष पहली बार इजरायल ने हमलों से पहले चेतावनी जारी की है।
Aaj ki taaja khabar 6th january 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On: Jan 06, 2026 | 06:41 AM
Topics:
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 23 February: सोमवार को मेष और धनु राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल!
Feb 23, 2026 | 12:05 AMसाउथ अफ्रीका ने Team India को दिखाया आईना, आसानी से जीता सुपर-8 का मैच, ‘मैन इन ब्लू’ की हार का कौन जिम्मेदार?
Feb 22, 2026 | 11:47 PMसाउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के लिए भारत के बल्लेबाज जिम्मेदार, इस विश्व कप में सामने आया ओपनर्स का घटिया रिकॉर्ड
Feb 22, 2026 | 11:26 PMIND vs SA: अहमदाबाद में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 76 रन के बड़े अंतर से जीता मुकाबला
Feb 22, 2026 | 10:37 PMएडेन मार्करम के लिए ‘काल’ बने अर्शदीप सिंह! टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं चला बल्ला, बनाया 7वीं बार शिकार
Feb 22, 2026 | 10:19 PMशादी के मंडप से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची 10वीं की छात्रा, वीडियो वायरल
Feb 22, 2026 | 10:14 PMराज्यसभा पर उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, शरद पवार किनारे, कांग्रेस से सीधी बात
Feb 22, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














