टेक्नॉलजी

YouTube का बड़ा अपडेट, वीडियो बनाना होगा आसान, AI करेगा एडिटिंग से लेकर शॉपिंग तक का काम
YouTube AI Tools: वीडियो क्रिएटर्स के लिए YouTube अब सिर्फ वीडियो अपलोड करने की जगह नहीं रह गया है। बता दें कि प्लेटफॉर्म लगातार ऐसे टूल्स जोड़ रहा है जो वीडियो बनाने, एडिट करने, दर्शकों को समझने और कमाई बढ़ाने में मदद कर सकें। वहीं Made on YouTube इवेंट में कंपनी ने AI, एडिटिंग, कमेंट मैनेजमेंट और शॉपिंग से जुड़े कई नए फीचर्स का ऐलान किया है। इनका असर यूट्यूब स्टूडियो, शॉर्ट्स और यूट्यूब क्रिएट जैसे प्लेटफॉर्म्स पर देखने को मिलेगा।

बनाने से पहले AI देगा आइडिया और सुझाव

जैसा कि सभी को पता है कि YouTube Studio में Insights और Research सेक्शन को और उपयोगी बनाया जा रहा है। इसकी मदद से क्रिएटर्स अपने पुराने वीडियो के प्रदर्शन को समझने के साथ-साथ ऐसे कंटेंट की पहचान कर सकेंगे जिसने सामान्य वीडियो की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। इतना ही नहीं ड्राफ्ट वीडियो को बेहतर बनाने के लिए AI pacing, structure और storytelling से जुड़े सुझाव भी देगा। थंबनेल बनाने का तरीका भी बदलेगा। क्रिएटर्स अपने चैनल की स्टाइल के मुताबिक थंबनेल तैयार कर सकेंगे जबकि डायनामिक थंबनेल अलग-अलग ऑडियंस के लिए अलग विकल्प सुझाएंगे।

Huge news for streamers! Today at #MadeOnYouTube, we shared major updates coming to YouTube Live:

React Live: React to eligible long-form videos on-stream while retaining your live revenue.

Creator matchmaking: Choose a co host who’s currently streaming or jump into a… pic.twitter.com/1P2xpTbqCy
— Updates From YouTube (@UpdatesFromYT) September 23, 2026

Shorts में Gemini संभालेगा एडिटिंग का काम

वहीं Shorts और YouTube Create में Gemini-powered editing assistant क्रिएटर्स के लिए खास काम का साबित हो सकता है। यूजर निर्देश देकर क्लिप का क्रम बदलने, वीडियो काटने और म्यूजिक को फुटेज के साथ सिंक करने जैसे काम कर सकेंगे। जरूरत पड़ने पर क्रिएटर दोबारा manual timeline editing पर भी जा सकेगा।

साथ ही YouTube opt-in AI comment moderation की टेस्टिंग भी कर रहा है। यह क्रिएटर की पसंद के आधार पर कमेंट मॉडरेशन सीखने में सक्षम होगा। वहीं लाइकनेस डिटेक्शन में फेशियल डिटेक्शन के साथ स्पीकिंग वॉइस डिटेक्शन जोड़ने की योजना भी है।

10 मिनट में घर पहुंच रहा खाना कहीं सेहत पर न पड़ जाए भारी? Amazon, Zepto समेत 5 कंपनियों पर FSSAI का एक्शन

Ask YouTube बनेगा AI शॉपिंग असिस्टेंट

Ask YouTube को शॉपिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। वीडियो देखते समय यूजर्स किसी प्रोडक्ट की स्पेसिफिकेशन पूछ सकेंगे और आगे उससे जुड़े सवाल भी कर पाएंगे। वहीं जरूरत पड़ने पर प्रोडक्ट्स की तुलना के लिए कंपेरिजन टेबल भी दिखाई जाएगी। YouTube TV पर इसे वॉयस कमांड से इस्तेमाल करने का विकल्प मिलेगा।

भारत में YouTube Shopping का होगा विस्तार

भारत में YouTube अपने Shopping affiliate programme का विस्तार कर रहा है। Amazon के साथ अब AJIO, Meesho, Snapdeal और Tata CLiQ भी जुड़ेंगे। कंपनी का इसको लेकर कहना है कि भारत में 45 करोड़ से ज्यादा लॉग-इन यूजर्स शॉपिंग से जुड़ा कंटेंट सर्च करते हैं और ऐसे कंटेंट का वॉच टाइम एक साल में 55 प्रतिशत बढ़ा है।

इसमें 50 प्रतिशत से ज्यादा भारतीय क्रिएटर्स इस प्रोग्राम का हिस्सा हैं और 1.9 करोड़ से ज्यादा वीडियो में प्रोडक्ट टैग किए जा चुके हैं। Q1 2025 से Q1 2026 के बीच औसत क्रिएटर पेआउट 160 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी है।

10 मिनट में घर पहुंच रहा खाना कहीं सेहत पर न पड़ जाए भारी? Amazon, Zepto समेत 5 कंपनियों पर FSSAI का एक्शन
Amazon Zepto Food Safety: आप भी Amazon, Flipkart, Swiggy Instamart, BigBasket या Zepto से खाने-पीने का सामान ऑनलाइन मंगाते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। बता दें Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) ने इन पांच बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के खिलाफ कथित खाद्य सुरक्षा और नियामक उल्लंघनों के संबंध में दंडात्मक कार्रवाई शुरू की है। इसमें रेगुलेटर ने गलत या गुमराह करने वाले दावों से लेकर प्रतिबंधित और जहरीले खाद्य पदार्थों की ऑनलाइन बिक्री और डिस्प्ले तक कई मामलों को चिन्हित किया है।

Happilo Date Bites को लेकर उठे सवाल

FSSAI ने जानकारी में बताया है कि Amazon, Flipkart India, Swiggy Instamart, BigBasket और Zepto पर Happilo Premium Date Bites - Zesty Orange से जुड़े कथित मिसब्रांडिंग और misleading claims को लेकर कार्रवाई शुरू की गई है। जिसमें रेगुलेटर ने प्रोडक्ट से जुड़ी जानकारी और किए गए दावों को नियमों के अनुरूप नहीं पाया।

यह मामला इसलिए अहम है क्योंकि ऑनलाइन शॉपिंग में ग्राहक अक्सर प्रोडक्ट की पैकेजिंग या लिस्टिंग में लिखी जानकारी के आधार पर ही खरीदारी का फैसला लेते हैं। ऐसे में गलत जानकारी उपभोक्ता को भ्रमित कर सकती है।

Milky Mist के इन प्रोडक्ट्स पर भी कार्रवाई

FSSAI ने Swiggy Instamart और BigBasket पर Milky Mist के तीन डेयरी प्रोडक्ट्स से संबंधित कथित गलत दावों और गैर-अनुपालन वाली जानकारी को लेकर भी कार्रवाई शुरू की है। इनमें Milky Mist Fresh Low Fat Cream, Milky Mist Farm Fresh Curd और Milky Mist Greek Yoghurt के नाम शामिल हैं। जिसमें रेगुलेटर की कार्रवाई फिलहाल कथित उल्लंघनों पर शुरू की गई कानूनी प्रक्रिया है। इसका मतलब यह नहीं है कि संबंधित सभी उत्पाद असुरक्षित साबित हो चुके हैं।

Motorola ने पेश किया अपना सबसे पावरफुल फोन, Signature 27 में 200MP कैमरा और नया Snapdragon चिपसेट

धतूरे की ऑनलाइन बिक्री ने बढ़ाई चिंता

मामले का सबसे गंभीर हिस्सा Datura fruits/seeds की ऑनलाइन बिक्री और डिस्प्ले से जुड़ा है। जिसको लेकर FSSAI ने बताया है किAmazon Seller Services, Swiggy Instamart और BigBasket पर इस उत्पाद को बेचने या बिक्री के लिए प्रदर्शित करने से जुड़े प्रावधानों का अनुपालन नहीं पाया गया। रेगुलेटर ने इसे Food Safety and Standards Act, 2006 के तहत कार्रवाई का विषय बनाया है।

छह महीने से तेज हुई निगरानी

FSSAI ने बताया है कि पिछले छह महीनों में ई-कॉमर्स कंपनियों और अन्य Food Business Operators के खिलाफ उसकी प्रवर्तन गतिविधियां तेज हुई हैं। रेगुलेटर सोशल मीडिया के जरिए उपभोक्ताओं को ऐसी कार्रवाइयों की जानकारी भी दे रहा है। इस बीच संबंधित प्लेटफॉर्म्स से प्रतिक्रिया मांगी गई थी लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार तत्काल कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में ऑनलाइन खाना खरीदते समय ग्राहक को लेबल, सामग्री, एक्सपायरी और प्रोडक्ट से जुड़े दावों की जानकारी ध्यान से देखना जरूरी है।

Motorola ने पेश किया अपना सबसे पावरफुल फोन, Signature 27 में 200MP कैमरा और नया Snapdragon चिपसेट
Motorola Signature 27 Price: Motorola ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन लाइनअप की दूसरी पीढ़ी के तौर पर Motorola Signature 27 को पेश कर दिया है। जिसमें बताया जा रहा है कि फोन को आज Snapdragon Summit में लॉन्च किया गया जहां Qualcomm ने अपना नया Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट भी पेश किया है। वहीं इसको लेकर कंपनी का दावा है कि Signature 27 उसका अब तक का सबसे एडवांस स्मार्टफोन है। जिसमें खास बात यह है कि Motorola ने पहली बार मॉडल के नाम में आने वाले साल के आखिरी दो अंकों का इस्तेमाल किया है।

नए Snapdragon चिपसेट से मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस

Motorola Signature 27 में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 दिया गया है जो Qualcomm का नया प्रीमियम मोबाइल प्लेटफॉर्म है। कंपनी का इसको लेकर कहना है कि यह फोन ऑन-डिवाइस AI, गेमिंग, कैमरा प्रोसेसिंग और तेज डाउनलोड स्पीड के मामले में बेहतर अनुभव देगा। साथ ही फोन में ArcticMesh कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। इसमें डायमंड-इन्फ्यूज्ड थर्मल जेल, लिक्विड मेटल, कॉपर मेश और नया 3D वेपर चैंबर शामिल है।

वहीं Motorola का कहना है कि नया कूलिंग सिस्टम पिछली पीढ़ी की तुलना में 40% बड़ा है जिससे AI टास्क, गेमिंग और वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान गर्मी को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है।

Revealing our most advanced smartphone yet at #SnapdragonSummit, motorola signature 27. Here’s what to look forward to:
- Our best camera system yet.
- The only smartphone in the market to feature audio by Bang & Olufsen.
- Unprecedented speeds with @Snapdragon 8 Elite Extreme… pic.twitter.com/hGuz5Z9mmd
— motorola (@Moto) September 22, 2026

200MP पेरिस्कोप कैमरा और AI वीडियो फीचर

कैमरा सेटअप की बात करें तो Signature 27 में 50MP Sony LYTIA 910 मेन सेंसर और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है। साथ ही फोन में AI-पावर्ड Video Enhancement Engine भी मिलेगा जो रिकॉर्डिंग के दौरान सीन को समझकर कलर टोन को अपने आप एडजस्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है।

वहीं Google Gemini को भी फोन में गहराई से इंटीग्रेट किया गया है। जिसमें Gemini Omni की मदद से यूजर्स प्रॉम्प्ट, फोटो या मौजूदा फुटेज से वीडियो तैयार कर सकेंगे जबकि Lyria से म्यूजिक और साउंडट्रैक जनरेट किए जा सकेंगे। Motorola फोन के लिए 7 साल के OS अपडेट देने की बात भी कह रही है।

अब सस्ता स्क्रीन गार्ड खरीदना पड़ेगा भारी? सरकार ने लगाया BIS सर्टिफिकेशन, 2027 से लागू होगा नया नियम

डिजाइन में भी दिखेगा प्रीमियम टच

Signature 27 Motorola के खासियत को देखे तो यह पहला फोन है जिसमें Audio by B&O ब्रांडिंग दी गई है। फोन में एल्युमिनियम सिल्हूट, कर्व्ड किनारे और सिरेमिक व ब्रश्ड एल्युमिनियम वाला कैमरा पैनल मिलता है। साथ ही यह Pantone Coal Smoke और Pantone Capulet Green रंगों में आएगा। लेकिन अभी इसकी पूरी स्पेसिफिकेशन, कीमत और बिक्री की तारीख सामने नहीं आई है। Motorola का इसको लेकर कहना है कि फोन इस साल ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे सकता है।

अब सस्ता स्क्रीन गार्ड खरीदना पड़ेगा भारी? सरकार ने लगाया BIS सर्टिफिकेशन, 2027 से लागू होगा नया नियम
BIS Screen Protector Rule: स्मार्टफोन खरीदने के बाद सबसे पहले लोग उसकी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए टेम्पर्ड ग्लास या स्क्रीन प्रोटेक्टर लगवाते हैं। लेकिन अब इसी रोजमर्रा के मोबाइल एक्सेसरी पर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि केंद्र सरकार ने स्मार्टफोन स्क्रीन प्रोटेक्टर के लिए BIS (Bureau of Indian Standards) सर्टिफिकेशन अनिवार्य कर दिया है। जिसका सीधा मतलब है कि भारत में ऐसे प्रोडक्ट बेचने के लिए कंपनियों को तय गुणवत्ता मानकों का पालन करना होगा।

1 अप्रैल 2027 से लागू होगा नया नियम

सरकार की ओर से 21 सितंबर को जारी अधिसूचना के मुताबिक स्मार्टफोन स्क्रीन प्रोटेक्टर को Electronics and Information Technology Goods (Requirement of Compulsory Registration) Order, 2021 के दायरे में शामिल किया गया है। इसके लिए IS 19348:2025 भारतीय मानक तय किया गया है। वहीं यह नियम 1 अप्रैल 2027 से प्रभावी में आ जाएगे।

साथ ही स्मार्टफोन स्क्रीन प्रोटेक्टर इस नियम के तहत अधिसूचित होने वाला 66वां उत्पाद है। इससे पहले स्मार्टफोन, लैपटॉप, मोबाइल और लैपटॉप चार्जर, LED टीवी, माइक्रोवेव, प्रिंटर और सेट-टॉप बॉक्स जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों को अनिवार्य मानकों के दायरे में लाया जा चुका है।

घटिया स्क्रीन प्रोटेक्टर की बिक्री पर लग सकती है रोक

बताया जा रहा है कि इस फैसले का सीधा असर बाजार में बिकने वाले कम गुणवत्ता वाले स्क्रीन प्रोटेक्टर पर पड़ सकता है। जिसमें BIS मानक लागू होने के बाद कंपनियों को निर्धारित गुणवत्ता आवश्यकताओं को पूरा करना होगा। इससे ग्राहकों को ऐसे स्क्रीन प्रोटेक्टर मिलने की उम्मीद है जिनकी गुणवत्ता नियामक मानकों के अनुरूप हो।

वहीं मोबाइल डिवाइस निर्माताओं के संगठन ICEA के चेयरमैन पंकज मोहिंद्रू का कहना है कि यह कदम उपभोक्ताओं को घटिया उत्पादों से बचाने के साथ घरेलू और वैश्विक कंपनियों के लिए समान कारोबारी माहौल बनाने में मदद कर सकता है।

पाकिस्तान में Cyber Fraud पर बड़ा एक्शन, 212 लोग हिरासत में, 7 चीनी नागरिक भी शामिल

भारत में बनेगा बड़ा स्क्रीन प्रोटेक्टर मैन्युफैक्चरिंग हब?

इस फैसले के आने के बाद से भारत में स्क्रीन प्रोटेक्टर बनाने वाली कंपनियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है। जिसमें Optiemus Infracom नोएडा में टेम्पर्ड ग्लास स्क्रीन प्रोटेक्टर की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित हो चुकी है। साथ ही कंपनी अमेरिकी मटेरियल टेक्नोलॉजी फर्म Corning की तकनीक का इस्तेमाल कर रही है और जनवरी 2027 से शिपमेंट शुरू करने की योजना भी बना रही है।

इसको लेकर Optiemus के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन अशोक गुप्ता ने कहा, "स्क्रीन प्रोटेक्टर के लिए ज़रूरी BIS स्टैंडर्ड्स का आना इस कैटेगरी के लिए एक अहम पड़ाव है और क्वालिटी पर आधारित, मेड-इन-इंडिया इकोसिस्टम बनाने की दिशा में एक अच्छा कदम है। ऑप्टिमस इंफ्राकॉम में, हम अपनी मौजूदा स्क्रीन-प्रोटेक्टर बनाने की काबिलियत को और बढ़ा रहे हैं, जिसमें 2 करोड़ यूनिट्स की एक्स्ट्रा कैपेसिटी बनाने का प्लान है, ताकि नई डिमांड को पूरा किया जा सके और घरेलू इकोसिस्टम की ग्रोथ में मदद की जा सके,"

साथ ही देखा जा रहा है कि कंपनी को चालू वित्त वर्ष में टेम्पर्ड ग्लास स्क्रीन प्रोटेक्टर कारोबार से ₹1,800 से 2,000 करोड़ राजस्व की उम्मीद है।

India Govt is banning low-quality smartphone screen protectors

From April 1, 2027, every screen protector sold in India needs mandatory BIS certification (IS 19348:2025 standard).

Screen protectors that don't have BIS certification will not be allowed to sell. They will be… pic.twitter.com/WzAHA3gdIY
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) September 23, 2026

500 मिलियन यूनिट का बाजार

पंकज मोहिंद्रू ने कहा, "सालाना 500 मिलियन से ज़्यादा यूनिट्स के मार्केट के साथ, यह कदम Rs 12,000 से 16,000 करोड़ की क्वालिटी-ड्रिवन इंडस्ट्री को बढ़ावा देगा, लगभग 60,000 डायरेक्ट और इनडायरेक्ट नौकरियां पैदा करेगा और GST रेवेन्यू में लगभग Rs 2,000 करोड़ का योगदान देगा। यह स्क्रीन प्रोटेक्टर के लिए ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट हब के तौर पर भारत की क्षमता को भी मज़बूत करेगा।"

वहीं 2025 में भारत का टेम्पर्ड ग्लास स्क्रीन प्रोटेक्टर बाजार करीब 400 मिलियन पीस और लगभग ₹20,000 करोड़ के रिटेल मूल्य का अनुमानित था। ऐसे में नए BIS नियम का असर सिर्फ मोबाइल यूजर्स पर नहीं बल्कि इस पूरे एक्सेसरी बाजार और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर भी पड़ सकता है।

पाकिस्तान में Cyber Fraud पर बड़ा एक्शन, 212 लोग हिरासत में, 7 चीनी नागरिक भी शामिल
International Scam Network: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में कथित अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। वहीं नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NCCIA) ने पिछले 24 घंटों के दौरान E-11 और G-10 सेक्टर में तीन कथित अवैध कॉल सेंटरों पर छापेमारी की। एजेंसी ने इसको लेकर बताया है कि कार्रवाई में 212 लोगों को हिरासत में लिया गया जिनमें पाकिस्तानी और चीनी नागरिकों के साथ पुरुष और महिलाएं शामिल हैं। इनमें सात चीनी नागरिक बताए गए हैं।

सैकड़ों मोबाइल और कंप्यूटर बरामद

NCCIA ने जानकारी दी है कि छापेमारी के दौरान 306 मोबाइल फोन, 383 कंप्यूटर/CPU और 299 मॉनिटर व लैपटॉप बरामद किए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में डिजिटल डिवाइस मिलने के बाद एजेंसी अब इनके डेटा और डिजिटल फुटप्रिंट की जांच कर रही है। वहीं प्रारंभिक जांच में इन कॉल सेंटरों से कथित तौर पर अलग-अलग ऑनलाइन फ्रॉड स्कीम चलाने की बात सामने आई है। इनमें Google से जुड़े फ्रॉड, लोन और डेटिंग स्कीम, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल और ट्रेडिंग ऑफर शामिल बताए गए हैं। NCCIA ने कहा है कि मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

भारत और ब्राजील से लिंक मिलने का दावा

इस कार्रवाई का एक अहम पहलू नेटवर्क के कथित अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन से भी हैं। बता दें कि NCCIA के शुरुआती निष्कर्षों के मुताबिक जांच में नेटवर्क के तार भारत और ब्राजील तक जुड़े होने के संकेत मिले हैं। लेकिन इन कड़ियों की प्रकृति और नेटवर्क में अलग-अलग लोगों की भूमिका अभी जांच का विषय है। जिसका सीधा मतलब है कि फिलहाल उपलब्ध जानकारी के आधार पर इसे एक अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड नेटवर्क की जांच के तौर पर देखा जा रहा है लेकिन इससे जुड़े सभी लिंक और कथित मास्टरमाइंड की पहचान अभी सामने नहीं आई है।

Ganesh Visarjan AI Photo: घर बैठे बनाएं गणपति विसर्जन की शानदार फोटो, बस AI में डालें ये Prompts

चीन कनेक्शन और पुराने मामलों से जुड़ता मामला

वहीं इस मामले में सात चीनी नागरिकों की हिरासत ने भी इस कार्रवाई को चर्चा में ला दिया है। इससे पहले अगस्त में NCCIA ने इस्लामाबाद में एक अन्य कार्रवाई के दौरान 114 विदेशी नागरिकों, जिनमें 111 चीनी और तीन वियतनामी नागरिक बताए गए थे को कथित साइबर-रोमांस और सेक्सटॉर्शन नेटवर्क के मामले में हिरासत में लिया था। वहीं सितंबर में कराची में भी एक कथित अंतरराष्ट्रीय स्कैम कॉल सेंटर के खिलाफ कार्रवाई में 27 संदिग्धों को पकड़े जाने की रिपोर्ट सामने आई थी।

वहीं अब इन घटनाओं के बाद पाकिस्तान में अवैध कॉल सेंटरों और अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन फ्रॉड नेटवर्क की गतिविधियों पर जांच बढ़ती दिखाई दे रही है। लेकिन पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के सीधे तौर पर इन नेटवर्कों को चलाने जैसे दावों की स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध जानकारी में नहीं हुई है इसलिए उन्हें तथ्य के रूप में पेश करना उचित नहीं होगा। ऐसे में आगे की जांच में डिजिटल डिवाइस, वित्तीय लेनदेन और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन से यह पता लगाने की कोशिश होगी कि इन कॉल सेंटरों का नेटवर्क कितना बड़ा था और कथित फ्रॉड से होने वाली रकम आखिर कहां पहुंचती थी।

Ganesh Visarjan AI Photo: घर बैठे बनाएं गणपति विसर्जन की शानदार फोटो, बस AI में डालें ये Prompts
Ganesh Visarjan AI Photo: गणेश विसर्जन का समय भक्ति, उत्साह और भावनाओं से भरा होता है। जिसमें देशभर में गणपति बप्पा को विदाई देने के लिए भक्त बड़ी संख्या में विसर्जन यात्रा में शामिल होते हैं। साथ ही ढोल-ताशे, गुलाल और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है। लेकिन हर किसी के लिए इस मौके पर मौजूद रहना संभव नहीं होता। ऐसे में AI टूल्स की मदद से आप अपनी फोटो को गणेश विसर्जन के माहौल में बदल सकते हैं।

AI से बनाएं विसर्जन यात्रा वाली फोटो

अगर आप चाहते हैं कि आपकी तस्वीर में ऐसा लगे कि आप खुद गणपति बप्पा की मूर्ति लेकर विसर्जन यात्रा का हिस्सा बने हैं तो AI इमेज जनरेटर आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको अपनी साफ और अच्छी क्वालिटी वाली फोटो अपलोड करनी है और नीचे दिया गया प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करना है।

Prompt:

A high-energy realistic photo of the person in the reference image carrying a decorated Lord Ganesha idol in their hands during a Ganesh Visarjan procession. The person has orange gulal powder on their cheeks, wearing traditional Indian ethnic wear. Surrounding crowd dancing with saffron flags, dhol-tasha drum players in the background, cinematic festival lighting, dramatic atmosphere, realistic skin texture, preserving 100% facial identity from the reference image, 8k.

AI Image Of Ganesh Visarjan

बप्पा को विसर्जित करते हुए फोटो बनाएं

अगर आप ऐसी तस्वीर बनाना चाहते हैं जिसमें आप पानी में खड़े होकर गणपति बप्पा की मूर्ति का विसर्जन करते नजर आएं तो यह प्रॉम्प्ट इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें सूर्यास्त, समुद्र की लहरों और गुलाल के साथ सिनेमैटिक माहौल तैयार किया जा सकता है।

Prompt:

A photorealistic shot of the person from the uploaded reference image, waist-deep in ocean water at sunset, gently immersing a small, beautifully decorated clay Lord Ganesha idol into the water. The person is wearing a traditional Indian white Kurta-Pyjama with a saffron dupatta. Emotional atmosphere, golden hour lighting, sea waves splashing, orange gulal powder mist in the air, cinematic composition, highly detailed, maintaining exact facial features of the reference image, 8k resolution.

AI Image Of Ganesh Visarjan

Apple Watch क्या आपकी बातें भी सुन रही है? नए फीचर्स पर उठे Privacy के सवाल, जानें पूरा मामला

विसर्जन यात्रा में डांस करते हुए फोटो

इस त्यौहार के माहौल में अगर आपको ज्यादा जोशीली और फेस्टिव तस्वीर चाहिए तो इस प्रॉम्प्ट से अपनी फोटो को गणेश विसर्जन यात्रा के माहौल में बदलना काफी आसान हो जाएगा।

Prompt:

A photorealistic scene of the person in the uploaded reference photo wearing traditional white Kurta-Pyjama with a saffron dupatta, celebrating Ganesh Visarjan on a vibrant Indian street. The person is dancing happily, surrounded by flying orange gulal powder and people playing dhol drums. In the background, a massive decorated Lord Ganesha idol is visible under warm golden hour sunset lighting. Highly detailed, cinematic composition, 8k resolution, maintaining the exact face features of the reference image.

AI Image Of Ganesh Visarjan

ऐसे बनाएं अपनी AI फोटो

अपनी AI तस्वीर बनाने के लिए सबसे पहले ChatGPT/Gemini जैसे AI इमेज टूल में अपनी एक साफ और फ्रंट-फेस फोटो अपलोड करें। इसके बाद अपनी पसंद का प्रॉम्प्ट कॉपी करके पेस्ट करना होगा जो भी तस्वीर आप बनाना चाहते है। वहीं बेहतर रिजल्ट के लिए फोटो में चेहरा साफ दिखाई देना चाहिए। वहीं AI द्वारा इमेज तैयार होने के बाद जरूरत के मुताबिक प्रॉम्प्ट में कपड़े, बैकग्राउंड या लाइटिंग जैसी चीजें बदलकर दोबारा इमेज बनवा जा सकता है।

Apple Watch क्या आपकी बातें भी सुन रही है? नए फीचर्स पर उठे Privacy के सवाल, जानें पूरा मामला
Apple Watch Listening: Apple Watch को आमतौर पर फिटनेस, हेल्थ मॉनिटरिंग और कनेक्टिविटी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन स्मार्टवॉच में तेजी से जुड़ रहे नए AI और ऑडियो फीचर्स अब प्राइवेसी को लेकर बहस भी बढ़ा रहे हैं। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की Deakin University में कम्युनिकेशन के सीनियर लेक्चरर ल्यूक हीम्सबर्गेन ने The Conversation में लिखे एक लेख में सवाल उठाया है कि अगर स्मार्ट डिवाइस आसपास की बातचीत को समझ सकता है तो कमरे में मौजूद दूसरे लोगों की सहमति का क्या होगा?

Apple Watch में बातचीत से जुड़े फीचर्स पर सवाल

ल्यूक हीम्सबर्गेन ने इसको लेकर कहा है कि कुछ नए फीचर्स बातचीत के हिस्सों को टेक्स्ट में बदलने या उनका सारांश तैयार करने में सक्षम हैं। वहीं Apple का कहना है कि ऑडियो को रिकॉर्ड या स्टोर नहीं किया जाता आवाज को किसी खास व्यक्ति से नहीं जोड़ा जाता और डेटा एन्क्रिप्टेड रहता है। ऐसे में विवाद का केंद्र सिर्फ यह नहीं है कि डेटा सुरक्षित है या नहीं। बड़ा सवाल यह है कि किसी निजी बातचीत को डिवाइस द्वारा समझे जाने की अनुमति किसके पास होनी चाहिए?

कमरे की बातचीत कमरे तक ही रहे क्या यह संभव है?

देखा जाता है कि जब लोग घर, ऑफिस, कैफे या किसी मीटिंग में बातचीत करते हैं तो आमतौर पर उनकी उम्मीद होती है कि बात वहीं मौजूद लोगों तक सीमित रहे। सूचना वैज्ञानिक हेलेन निसेनबाम के कॉन्टेक्स्चुअल इंटीग्रिटी सिद्धांत का कहना है कि निजी जानकारी का इस्तेमाल उस संदर्भ और नियमों के मुताबिक होना चाहिए जिसमें वह साझा की गई है। यहीं स्मार्ट डिवाइस नई चुनौती पैदा करते हैं। बातचीत टेक्स्ट, ट्रांसक्रिप्शन या डिजिटल समरी का हिस्सा बन सकती है भले ही उसमें मौजूद हर व्यक्ति ने इसके लिए सहमति न दी हो।

Apple ने लॉन्च किए नए Mac mini और Mac Studio, ₹99,900 से शुरू कीमत; प्रोफेशनल्स के लिए 512GB RAM तक का ऑप्शन

Opt-in का अधिकार सिर्फ Watch पहनने वाले के पास?

ल्यूक का इसको लेकर बताना है कि अगर कोई फीचर Opt-in है तो उसे सक्रिय करने का फैसला Apple Watch पहनने वाला व्यक्ति करता है। लेकिन आसपास बैठे दूसरे लोगों के पास ऐसा विकल्प नहीं होता। उदाहरण के तौर पर Live Rewind पिछली 15 सेकंड की बातचीत को ट्रांसक्राइब कर सकता है। वहीं Siri Recap पूरे दिन बैकग्राउंड में काम कर बातचीत का सारांश तैयार कर सकता है। लेख में सवाल उठाया गया है कि हर बार स्पष्ट संकेत न मिलने पर आसपास मौजूद लोगों को कैसे पता चलेगा कि उनकी बातचीत डिवाइस समझ रहा है या नहीं।

टेक कंपनियों पर भरोसा भी बना बड़ा मुद्दा

यह चिंता सिर्फ Apple Watch तक सीमित नहीं है। प्राइवेसी को लेकर स्मार्ट ग्लास और दूसरे लगातार सुनने या देखने वाले डिवाइस भी चर्चा में रहे हैं। वहीं Apple ने 2025 में Siri से जुड़े एक मामले में 95 मिलियन डॉलर के सेटलमेंट पर सहमति जताई थी। मुकदमे में आरोप था कि Siri गलती से एक्टिवेट होकर निजी बातचीत रिकॉर्ड कर सकती थी। Apple ने गलत काम करने की बात स्वीकार नहीं की थी और अपनी प्राइवेसी नीतियों पर जोर दिया था।

Apple ने लॉन्च किए नए Mac mini और Mac Studio, ₹99,900 से शुरू कीमत; प्रोफेशनल्स के लिए 512GB RAM तक का ऑप्शन
Mac Studio Price India: Apple ने भारत में अपने नए Mac mini और Mac Studio को बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। बता दें कि कंपनी के दोनों नए डेस्कटॉप कंप्यूटर लेटेस्ट M-Series चिपसेट के साथ आते हैं। वहीं Mac mini में M6 और M5 Pro चिप का विकल्प मिलता है जबकि Mac Studio को M5 Max और M5 Ultra प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। वहीं कीमत की बात करें तो Mac mini की शुरुआती कीमत ₹99,900 और Mac Studio की शुरुआती कीमत ₹2,79,900 है।

साथ ही दोनों मॉडल Apple के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर के साथ-साथ अधिकृत रिटेलर्स से भी खरीदे जा सकते हैं। Mac mini को रोजमर्रा के काम और प्रोफेशनल यूज के लिए डिजाइन किया गया है जबकि Mac Studio ज्यादा हैवी वर्कलोड संभालने के लिए तैयार किया गया है।

₹99,900 वाला Mac mini कितना दमदार?

M6 चिप वाले Mac mini के बारे में बताए तो इसकी शुरुआती कीमत ₹99,900 है जबकि M5 Pro मॉडल ₹2,09,900 से शुरू होता है। वहीं M6 वेरिएंट में 16GB यूनिफाइड मेमोरी मिलती है जिसे 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही M5 Pro मॉडल में 64GB तक मेमोरी का विकल्प मिलता है।

इसके अलावा M6 मॉडल में 12-कोर CPU और 12-कोर GPU दिया गया है। GPU में Neural Accelerators शामिल किए गए हैं जिससे AI वर्कलोड में बेहतर परफॉर्मेंस मिलने का दावा किया गया है। Apple ने इसको लेकर कहा है कि यह पिछली पीढ़ी की तुलना में 4 गुना तक बेहतर AI परफॉर्मेंस, 40 प्रतिशत तक तेज CPU और दोगुना ग्राफिक्स परफॉर्मेंस दे सकता है।

I totally forgot about the all-new M6 Mac mini and here’s what’s new:

• M6 and M5 Pro Chips: Delivering up to 40% faster CPU performance and up to 4x faster AI performance.

• Dual 16-Core Neural Engine: Introduced in the M6 model to double AI processing capabilities.

•… pic.twitter.com/730aWQvrZP
— Savvy (@TechnovityTech) September 22, 2026

M5 Pro Mac mini किसके लिए?

M5 Pro वाला Mac mini उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिन्हें वीडियो एडिटिंग, गेम डेवलपमेंट और दूसरे हैवी कंप्यूटिंग काम करने हैं। इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6 और 64GB तक यूनिफाइड मेमोरी का विकल्प मिलता है। Mac mini में 2.5Gb Ethernet है, जिसे 10Gb Ethernet तक अपग्रेड किया जा सकता है।

UPI पेमेंट में अब नहीं होगी ज्यादा टेंशन, BHIM ने लॉन्च किया MyUPI, बोलकर सुलझेंगी ये बड़ी समस्याएं

Mac Studio की कीमत ₹2.79 लाख से शुरू

Mac Studio M5 Max के साथ ₹2,79,900 और M5 Ultra के साथ ₹6,29,900 से शुरू होता है। M5 Max मॉडल में 18-कोर CPU को 40 कोर तक कॉन्फिगर किया जा सकता है और 128GB तक यूनिफाइड मेमोरी मिलती है। Thunderbolt 5 के जरिए 120Gbps तक डेटा ट्रांसफर संभव है।

वहीं M5 Ultra में 36-कोर CPU, 80-कोर GPU और 512GB तक यूनिफाइड मेमोरी का विकल्प है। इसे 8K वीडियो एडिटिंग, AI मॉडल और 3D रेंडरिंग जैसे भारी कामों के लिए तैयार किया गया है। Mac Studio एक साथ 8 डिस्प्ले सपोर्ट कर सकता है। 512GB मेमोरी वाला कॉन्फिगरेशन अक्टूबर के आखिर में उपलब्ध होने की उम्मीद है।

UPI पेमेंट में अब नहीं होगी ज्यादा टेंशन, BHIM ने लॉन्च किया MyUPI, बोलकर सुलझेंगी ये बड़ी समस्याएं
BHIM App MyUPI: डिजिटल पेमेंट के बढ़ते इस्तेमाल के साथ UPI हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन पेमेंट फेल होना, गलत ट्रांजैक्शन, ऑटोपे से पैसे कटना या फ्रॉड की आशंका जैसी परेशानियां यूजर्स के लिए चिंता का कारण आज भी बनी हुई है। ऐसे में अब इन्हीं समस्याओं को आसान बनाने के लिए BHIM पेमेंट्स ऐप ने MyUPI नाम का AI असिस्टेंट पेश कर दिया है। जिसको नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की सब्सिडियरी कंपनी NBSL ने 22 सितंबर को ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में लॉन्च किया है।

बोलकर पूछें तुरंत मिलेगी मदद

MyUPI के बारे में बताए तो इसको एक AI आधारित असिस्टेंट के तौर पर पेश किया गया है जिससे यूजर्स आम बोलचाल की भाषा में अपनी समस्या बता सकते हैं। वैसे अभी के लिए यह हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, बंगाली और तमिल में 24x7 उपलब्ध है। बता दें कि इसमें पुराने ट्रांजैक्शन की जानकारी लेने से लेकर शिकायत दर्ज कराने तक का काम किया जा सकता है। वहीं यह फीचर BHIM ऐप के Quick Actions सेक्शन में रखा गया है। जहां शिकायत दर्ज होने के बाद यूजर को रेफरेंस नंबर भी दिया जाएगा जिससे वह शिकायत का स्टेटस ट्रैक करने में सक्षम होगा।

Pay Safe से पेमेंट से पहले करें नाम की जांच

UPI फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देखते हुए MyUPI में Pay Safe विकल्प भी पेश किया गया है। जिसके जरिए यूजर पेमेंट करने से पहले UPI ID या QR कोड डालकर सामने वाले का असली नाम चेक कर सकता है। इसके अलावा Safety Switch फीचर को भी इसमें शामिल किया गया है। जिसमें फोन चोरी होने, अकाउंट से छेड़छाड़ की आशंका या किसी संदिग्ध मैसेज की स्थिति में यूजर तुरंत अपने बैंक अकाउंट को ब्लॉक कर सकता है। वहीं AI असिस्टेंट फ्रॉड के नए तरीकों से जुड़े अलर्ट भी यूजर्स को समय-समय पर देते रहेगा।

Jio-Airtel यूजर्स के लिए बड़ी खबर, डेटा के पैसे देने की जरूरत नहीं, TRAI का नया नियम बदलेगा Recharge का तरीका

ऑटोपे से लेकर पुराने फेल पेमेंट तक

MyUPI में यह भी बताया जा रहा है कि यह अपने यूजर्स को उनके सभी ऑटोपे मैंडेट की जानकारी देगा। साथ ही जरूरत पड़ने पर किसी मैंडेट को रोकने, दोबारा शुरू करने या हमेशा के लिए कैंसिल करने का विकल्प भी इसमें मिलने वाला है। जिसमें यूजर चाहे तो अपना मोबाइल नंबर UPI से डी-लिंक कर सकता है। इसमें Transaction Replay फीचर भी जोड़ा गया है जिसके जरिए पुराने फेल पेमेंट को नए UPI PIN के साथ दोबारा प्रोसेस किया जा सकेगा भले ही पुराना भुगतान किसी दूसरे ऐप से किया जा रहा हो।

UPI PIN के बिना नहीं होगा कोई पेमेंट

इस AI असिस्टेंट के आने से सुरक्षा से जुड़े सवाल भी उठ सकते हैं। जिसको लेकर BHIM ने कहा है कि कोई भी पेमेंट बिना UPI PIN के पूरा नहीं होगा। एनपीसीआई भीम सर्विसेज लिमिटेड की एमडी व सीईओ ललिता नटराज का कहना है कि ये नया फीचर ऐप को ज्यादा भरोसेमंद बनाता है। इससे ग्राहक बिना किसी डर के सही जानकारी पाकर समय पर एक्शन ले सकेंगे। ऐसे में आने वाले समय में MyUPI में और क्षेत्रीय भाषाएं जोड़ने की तैयारी भी कि जा रही है। जिससे हो सकता है कि आने वाले समय में इसमें देश कि कई भाषाएं इसमें देखने को मिलेगी।

Jio-Airtel यूजर्स के लिए बड़ी खबर, डेटा के पैसे देने की जरूरत नहीं, TRAI का नया नियम बदलेगा Recharge का तरीका
Jio Airtel Vi Recharge: आप मोबाइल का इस्तेमाल मुख्य रूप से कॉलिंग और SMS के लिए करते हैं और इंटरनेट के लिए Wi-Fi पर निर्भर रहते हैं तो आने वाले समय में आपके लिए रिचार्ज के विकल्प बढ़ सकते हैं। बता दें कि TRAI यानी Telecom Regulatory Authority of India ने Telecom Consumer Protection (13th Amendment) Regulations 2026 जारी कर दिए हैं। नए नियम का मकसद उन ग्राहकों को ज्यादा विकल्प देना है जिन्हें मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं होती।

हर वैलिडिटी पर मिलेगा Voice-SMS Only विकल्प

नए नियम कोलेकर बताया जा रहा है कि अगर कोई टेलीकॉम कंपनी किसी खास वैलिडिटी में Voice, SMS और Data वाला Special Tariff Voucher (STV) देती है तो उसे उसी वैलिडिटी का Voice और SMS-only विकल्प भी देना होगा। इसको लाने का मकसद साफ है कि अगर किसी कंपनी के पास 28 दिन का कॉलिंग, SMS और डेटा वाला पैक है तो उसी अवधि का बिना डेटा वाला विकल्प भी उपलब्ध कराना होगा। इसका फायदा उन यूजर्स को होगा जिन्हें सिर्फ नंबर एक्टिव रखना है या कॉलिंग करनी है।

इस नए नियम को लेकर TRAI ने यह भी कहा है कि Voice-SMS-only STV की कीमत डेटा हटाए जाने के अनुरूप उचित रूप से कम होनी चाहिए। लेकिन रेगुलेटर ने कोई एक फिक्स कीमत तय नहीं की है।

28 दिन से लेकर लंबी वैलिडिटी तक बढ़ेंगे विकल्प

बताया जा रहा है कि इस बदलाव की खास बात छोटी वैलिडिटी वाले रिचार्ज हैं। TRAI ने अप्रैल 2026 में अपने ड्राफ्ट में कहा था कि पहले उपलब्ध Voice-SMS-only विकल्पों में छोटी अवधि की कमी देखी गई थी। वहीं दिसंबर 2024 के नियमों के बाद कंपनियों को कम से कम एक ऐसा प्लान देना जरूरी किया गया था लेकिन TRAI के मुताबिक बाजार में ऐसे विकल्प सीमित रहे है। ऐसे में नए नियम के तहत यूजर्स को अलग-अलग वैलिडिटी में बिना डेटा वाले विकल्प मिल सकते है। साथ ही TRAI के FAQ के मुताबिक Voice और SMS-only पैक की वैलिडिटी 365 दिन तक हो सकती है।

ChatGPT यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब एक जगह मिलेंगी Privacy से जुड़ी सारी सेटिंग्स, ऐसे करें एक्सेस

Jio, Airtel और Vi के यूजर्स पर क्या असर होगा?

इस नियम का असर प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों के प्रीपेड प्लान्स पर पड़ेगा। जिन ग्राहकों को डेटा की जरूरत नहीं है उनके लिए अब डेटा वाले पैक के बजाय जरूरत के हिसाब से Voice-SMS-only रिचार्ज चुनना आसान हो सकता है। इसका मतलब यह नहीं है कि सभी मोबाइल रिचार्ज सस्ते हो जाएंगे। साथ ही डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के मौजूदा प्लान अपने आप सस्ते होने की गारंटी नहीं है। यह बदलाव मुख्य रूप से उन ग्राहकों के विकल्प बढ़ाएगा जो मोबाइल इंटरनेट इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम करते हैं।

जिसमें खासकर बुजुर्गों, फीचर फोन यूजर्स, कम डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों और दूसरे SIM को सिर्फ कॉलिंग के लिए रखने वालों के लिए यह बदलाव उपयोगी हो सकता है। जिसको लेकर TRAI का कहना है कि Voice-SMS-only पैक का उद्देश्य ही ऐसे ग्राहकों को डेटा के बिना मोबाइल सेवा लेने का विकल्प देना है।

ChatGPT यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब एक जगह मिलेंगी Privacy से जुड़ी सारी सेटिंग्स, ऐसे करें एक्सेस
OpenAI Privacy Center: OpenAI ने ChatGPT यूजर्स के लिए एक नया Privacy Center रोलआउट करना शुरू कर दिया है। जिसका मकसद यूजर्स को यह समझने में मदद करना है कि ChatGPT में मौजूद अलग-अलग प्राइवेसी फीचर्स कैसे काम करते हैं और उन्हें कहां से मैनेज किया जा सकता है। बता दें कि इस नया Privacy Center अकाउंट मेन्यू के जरिए एक्सेस किया जा सकेगा और प्राइवेसी से जुड़ी जानकारी को तीन प्रमुख कैटेगरी में बांटता है।

तीन हिस्सों में बंटी होंगी Privacy Settings

Privacy Center के बारे में बताए तो इसमें Personalised chats and ads, Chat privacy और Data use and access नाम से तीन सेक्शन दिए जा रहे है। इनमें मेमोरी, पर्सनलाइज्ड चैट्स, विज्ञापन, डेटा यूज, ऐप्स और अकाउंट सिक्योरिटी जैसे फीचर्स की जानकारी दी जाएगी।

वहीं Personalised chats and ads सेक्शन खासतौर पर यह समझने में मदद करेगा कि ChatGPT यूजर के एक्सपीरियंस को पर्सनलाइज करने के लिए किन फीचर्स का इस्तेमाल करता है। इसमें मेमोरी से जुड़ी जानकारी भी रिव्यू की जा सकेगी। वहीं OpenAI ने साफ किया है कि किसी चैट को डिलीट करने से उस बातचीत से सेव हुई मेमोरी अपने-आप डिलीट नहीं होती।

Privacy Center पुराने कंट्रोल्स को नहीं करेगा रिप्लेस

OpenAI ने बताया है कि Privacy Center मौजूदा प्राइवेसी सेटिंग्स की जगह नहीं लेगा। बल्कि इसका काम यूजर्स को यह समझाना है कि अलग-अलग कंट्रोल्स क्या करते हैं और जरूरत पड़ने पर संबंधित सेटिंग तक पहुंचने के लिए क्या करना होगा। वहीं दूसरे सेक्शन Chat privacy में Temporary Chat से जुड़ी जानकारी और नई Temporary Chat शुरू करने का विकल्प दिया जा रहा है। साथ ही Data use and access में मॉडल इंप्रूवमेंट, ऐप्स और डेटा को एक्सपोर्ट या डिलीट करने जैसी सेटिंग्स शामिल किया जा रहा है।

Smart Meter लगते ही बढ़ जाएगा बिजली बिल? जानिए 1 यूनिट का कितना लगेगा पैसा और क्या है पूरा सच

Web, iPhone और Android पर ऐसे खोलें Privacy Center

जानकारी के लिए बता दें कि वेब पर अकाउंट मेन्यू खोलकर Help > Privacy Center पर जाना होगा। iPhone और Android ऐप में इसे Settings > Privacy Center से एक्सेस किया जा सकेगा। डेस्कटॉप पर Help मेन्यू के जरिए भी इसे खोला जा सकता है। यह सुविधा लॉग-इन किए हुए ChatGPT Free, Go, Plus, Pro और Business यूजर्स के लिए रोलआउट हो रही है। हालांकि Enterprise, Edu और ChatGPT for Healthcare अकाउंट्स इस रोलआउट में शामिल नहीं हैं। OpenAI के मुताबिक फीचर्स प्लान, क्षेत्र, अकाउंट और वर्कस्पेस सेटिंग्स के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं।

इसमें ध्यान रखें कि सिर्फ Privacy Center खोलने से आपकी प्राइवेसी सेटिंग्स अपने-आप नहीं बदलेंगी न कोई चैट या डेटा डिलीट होगा। रोलआउट चरणबद्ध है इसलिए सभी यूजर्स को यह विकल्प तुरंत दिखाई दे यह जरूरी नहीं है।

Smart Meter लगते ही बढ़ जाएगा बिजली बिल? जानिए 1 यूनिट का कितना लगेगा पैसा और क्या है पूरा सच
Smart Meter Benefits And  Drawbacks: आपके घर में भी Smart Meter का इस्तेमाल होता है और आपको डर है कि इसके बाद बिजली का बिल अचानक बढ़ जाएगा तो पहले पूरी बात समझ लेना जरूरी है। बता दें कि स्मार्ट मीटर लगने से बिजली की प्रति यूनिट सरकारी दर अपने आप नहीं बढ़ती। इसका मुख्य काम बिजली की खपत को ज्यादा सटीक तरीके से रिकॉर्ड करना और उसका डेटा उपलब्ध कराना है। लेकिन स्मार्ट मीटर के बाद कुछ लोगों को बिल ज्यादा दिखाई दे सकता है जिसकी वजह समझना जरूरी है।

स्मार्ट मीटर और पुराने मीटर में क्या अंतर?

बता दें कि पुराने मीटर में कई बार रीडिंग अनुमान के आधार पर दर्ज होने या रीडिंग में अंतर की समस्या हो सकती थी। इसके मुकाबले स्मार्ट मीटर बिजली की खपत का डेटा डिजिटल तरीके से रिकॉर्ड करता है और उपलब्ध सिस्टम के जरिए इसे भेज सकता है। वहीं इसका एक बड़ा फायदा यह है कि उपभोक्ता कई मामलों में मोबाइल ऐप के जरिए अपनी रोजाना बिजली खपत पर नजर रख सकते हैं। जिससे महीने के आखिर में बिल देखकर यह पता लगाने के बजाय कि बिजली ज्यादा क्यों खर्च हुई खपत को पहले से ट्रैक किया जाना काफी आसान हो जाएगा।

1 यूनिट बिजली का कितना लगेगा पैसा?

जानकारी में बताया गया है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद 1 यूनिट बिजली की दर अपने आप नहीं बदलती है। बिजली की कीमत आपके राज्य के बिजली विभाग, लागू टैरिफ और खपत के स्लैब पर निर्भर करती है। जिसको अलग-अलग राज्यों और उपभोक्ता श्रेणियों में अगर देखा गया है। साथ ही कुछ मामलों में ज्यादा यूनिट खपत करने पर ऊंचे टैरिफ स्लैब की दर लागू कि जाती है। इसलिए बिल बढ़ने का कारण सिर्फ स्मार्ट मीटर को मान लेना सही नहीं माना जाना चाहिए।

Airtel ने दिया बड़ा तोहफा, ₹999 वाले पोस्टपेड प्लान में अब iCloud+ के साथ Apple के कमाल के फायदें

स्मार्ट मीटर से बिल ज्यादा क्यों दिख सकता है?

अगर आपको ऐसा लग रहा है कि नया मीटर पुराने मीटर की तुलना में ज्यादा बिल दिखा रहा है तो इसका कारण दर कि सटीकता है। इसके अलावा AC, गीजर, हीटर, पानी की मोटर और दूसरे ज्यादा बिजली खपत करने वाले उपकरणों का इस्तेमाल बढ़ने पर भी बिल बढ़ सकता है। वहीं कई मामलों में पुराना बकाया या एरियर नए बिलिंग सिस्टम में जुड़ने की स्थिति में भी कुल रकम ज्यादा दिखाई दे सकती है। इसलिए बिल आने पर पिछले महीनों की खपत और स्मार्ट मीटर ऐप के डेटा की तुलना करना ग्राहकों के लिए उपयोगी और समझने के लिए आसान विकल्प होता है।

स्मार्ट मीटर के नुकसान और न लगाने पर क्या होगा?

जैसा कि सभी को पता है कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर में मोबाइल रिचार्ज की तरह पहले बैलेंस डालना पड़ता है। बैलेंस खत्म होने पर बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। साथ ही डेटा अपडेट के लिए नेटवर्क या संचार व्यवस्था पर निर्भरता रहती है। ऐसे में स्मार्ट मीटर लगाने से पहले अपने स्थानीय बिजली विभाग के नियम जरूर जांचें कि वह आपके राज्य में किस तरह से है। वहीं अलग-अलग क्षेत्रों में मीटर बदलने और उपभोक्ता की जिम्मेदारियों से जुड़े प्रावधान अलग हो सकते हैं। केवल यह मान लेना सही नहीं है कि स्मार्ट मीटर लगते ही बिजली महंगी हो जाएगी।

Airtel ने दिया बड़ा तोहफा, ₹999 वाले पोस्टपेड प्लान में अब iCloud+ के साथ Apple के कमाल के फायदें
Airtel Postpaid Plan: आप भी Airtel का पोस्टपेड प्लान इस्तेमाल करते हैं और घर में कई लोग Apple डिवाइस चलाते हैं तो आपके लिए अच्छी जानकारी सामने आ गई है। बता दें कि भारती एयरटेल ने अपने ₹999 और उससे अधिक के फैमिली पोस्टपेड प्लान को और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए नए ऑफर्स का पिटारा खुला है। जिसमें कंपनी ने इन प्लान्स में Apple की विस्तारित iCloud+ सेवा को शामिल किया है। इसको लेकर खास बात यह है कि अब इसके साथ Apple TV और Apple Arcade का भी एक्सेस मिलने वाला है।

एक ही प्लान में क्लाउड स्टोरेज से लेकर एंटरटेनमेंट तक

Airtel के नए ऑफर को देखे तो इसमें iCloud+ के जरिए यूजर्स अपनी फोटो, फाइल, पासवर्ड, कॉन्टैक्ट और दूसरी जरूरी जानकारी को Apple डिवाइसेज पर स्टोर और सिंक कर सकेंगे। वहीं डेटा का बैकअप भी सुरक्षित तरीके से करना संभव होगा। वहीं इस खास प्लान का फायदा उन परिवारों को मिल सकता है जो iPhone, iPad या दूसरे Apple डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं।

इसके अलावा Apple TV के जरिए यूजर्स को Apple की ओरिजिनल सीरीज और फिल्मों का एक्सेस भी दिया जाएगा। वहीं Apple Arcade पर सैकड़ों गेम्स का कैटलॉग उपलब्ध है जिसमें विज्ञापन और इन-ऐप खरीदारी के बिना गेमिंग का अनुभव मिल सकता है।

Airtel announces an enhanced postpaid offering by adding Apple’s newly expanded iCloud+, along with Apple TV and Apple Arcade. The new offering is available to Airtel customers on family plans of ₹999 and above.
— Bharti Airtel (@airtelnews) September 22, 2026

₹999 वाले फैमिली प्लान में क्या मिलेगा?

Airtel के ₹999 वाले फैमिली पोस्टपेड प्लान को देखे तो यह तीन सदस्यों वाले परिवार के लिए लाया गया है। इसमें Fastlane टेक्नोलॉजी के साथ अनलिमिटेड डेटा, स्पैम प्रोटेक्शन और एंटरटेनमेंट सब्सक्रिप्शन जैसे फायदे भी दिए जा रहे है। वहीं अब iCloud+, Apple TV और Apple Arcade जुड़ने से इस प्लान में कनेक्टिविटी, क्लाउड स्टोरेज, एंटरटेनमेंट और गेमिंग को एक साथ शामिल कर दिया गया है। ऐसे में Apple डिवाइस इस्तेमाल करने वाले परिवारों के लिए इसका इस्तेमाल पहले के मुकाबले ज्यादा सुविधाजनक हो सकता है।

Harry Potter के दीवानों के लिए Realme का जादुई फोन, धूप में बदलेंगे Hogwarts के चारों Houses के रंग

Airtel ऐप से कर सकेंगे प्लान अपग्रेड

जानकारी के लिए बता दें कि मौजूदा ग्राहक इन पोस्टपेड प्लान्स को Airtel ऐप के जरिए अपग्रेड कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी Airtel स्टोर पर जाकर भी प्लान बदला जा सकता है। वहीं कंपनी का यह कदम ऐसे समय में आया है जब टेलीकॉम कंपनियां केवल डेटा और कॉलिंग के बजाय अतिरिक्त डिजिटल सेवाओं को भी अपने प्लान का हिस्सा बना रही हैं।

वहीं इस प्लान को लेकर भारती एयरटेल के डायरेक्टर, मार्केट ऑप्स, अमित त्रिपाठी ने कहा, "एयरटेल में हम लगातार ऐसे तरीकों पर काम करते हैं जिनसे हमारे ग्राहकों की जिंदगी आसान बने और हमारे ऑफर के माध्यम से उन्हें अलग और अधिक वैल्यू मिले। हमारे फैमिली पोस्टपेड प्लान इसी सोच के आधार पर तैयार किए गए हैं। इनमें कनेक्टिविटी, एंटरटेनमेंट और ऐसे डिजिटल अनुभवों को एक ही प्लान में शामिल किया गया है जो पूरे परिवार के लिए महत्वपूर्ण हैं। अपने फैमिली पोस्टपेड प्लान में ऐपल के आईक्लाउड+, ऐपल टीवी और ऐपल आर्केड को जोड़कर ऐसे ग्राहकों को और अधिक वैल्यू मिलेगी और एयरटेल के साथ उनका अनुभव और बेहतर होगा।"

Harry Potter के दीवानों के लिए Realme का जादुई फोन, धूप में बदलेंगे Hogwarts के चारों Houses के रंग
Realme 16 Pro Harry Potter Edition: क्या आप भी इस फेस्टिव सीजन नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे है और बचपन से Harry Potter के फैन भी हैं तो Realme का नया फोन आपका ध्यान जरूर खींच सकता है। बता दें कि कंपनी ने Warner Bros. के साथ मिलकर Realme 16 Pro Harry Potter Edition भारत में लॉन्च किया है। जिसकी खास बात यह है कि फोन सिर्फ Harry Potter के नाम पर नहीं है बल्कि इसके डिजाइन से लेकर सॉफ्टवेयर और बॉक्स तक में Hogwarts की झलक देखने को मिलती है।

धूप में दिखेंगे Hogwarts के चारों Houses के रंग

Realme 16 Pro Harry Potter Edition का सबसे आकर्षक फीचर इसका Quadra Light Sensing कलर-चेंजिंग बैक पैनल है। फोन के बैक पर Hogwarts का लोगो दिया गया है, जो धूप में आने पर अलग-अलग रंगों में बदलता है। इसमें Gryffindor, Slytherin, Ravenclaw और Hufflepuff चारों Houses की थीम दिखाई देती है।

फोन के डिजाइन के बारे में बताए तो इसको प्रीमियम बनाने के लिए इसमें भूरे रंग की लेदर फिनिश दी गई है। वहीं कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन Harry Potter के उल्लू Hedwig से प्रेरित है। मेटालिक फ्रेम पर “Welcome to Hogwarts” लिखा गया है, जो इसे एक अलग फैन-एडिशन लुक देता है।

Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition - Unboxing! @realmeglobal #realme16proharrypotteredition #harrypotter #tech pic.twitter.com/KZSZv1zcy4
— Kevin Breeze | Tech (@KevinBreezeTV) September 21, 2026

सॉफ्टवेयर में भी मिलेगा Harry Potter वाला फील

कंपनी ने केवल फोन के बाहरी डिजाइन पर ही काम नहीं किया है। इसमें खास Harry Potter थीम वाले वॉलपेपर, ऐप आइकन और एनिमेशन दिए गए हैं। इसके अलावा GT मोड को भी Hogwarts की थीम के हिसाब से कस्टमाइज किया गया है। यानी फोन इस्तेमाल करते समय भी Harry Potter की दुनिया का एहसास बना रहेगा।

Apple Pay की भारत में एंट्री, अक्टूबर से iPhone से होगा कार्ड पेमेंट, जानें UPI मिलेगा या नहीं

बॉक्स में मिलेगा खास कलेक्टर पैकेज

Realme 16 Pro Harry Potter Edition के साथ एक लिमिटेड एडिशन कलेक्शन बॉक्स भी मिलता है। इसमें Hogwarts का Acceptance Letter, Bookmark, House Crest, Postcard और स्पेशल फोन केस जैसी चीजें शामिल हैं। कंपनी ने इस पैकेज को खास तौर पर Harry Potter फैंस के लिए कलेक्टर आइटम की तरह तैयार किया है।

realme 16 Pro Harry Potter Edition Unboxing pic.twitter.com/YcWSLpe6Yl
— Safwan AhmedMia (@SuperSaf) September 21, 2026

ईयरबड्स भी हुए लॉन्च जानें कीमत

फोन के साथ Realme Buds T500 Pro Harry Potter Edition भी पेश किया गया है। इसमें ब्राउन कलर के कस्टमाइज्ड ईयरबड्स और Harry Potter के ट्रंक जैसा डिजाइन वाला कॉम्पैक्ट चार्जिंग केस मिलता है। ईयरबड्स में 50dB Active Noise Cancellation, 12.4mm Titanium-Plated Drivers और Hi-Res Audio Certification दिया गया है। कंपनी के मुताबिक इसमें 5,000Hz का Ultra-Wide Frequency Range मिलता है।

अब कीमत की बात करें तो Realme 16 Pro Harry Potter Edition की कीमत 56,699 रुपये रखी गई है। यह लिमिटेड एडिशन मॉडल है और दुनियाभर में इसके सिर्फ 5,000 यूनिट बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। फोन की बिक्री 22 सितंबर 2026 से Flipkart और Realme Store पर शुरू होगी।

हेल्थकेयर में AI टेक का अचूक इस्तेमाल, भारत ने गाइडबुक के तौर किया पेश; NY में स्वास्थ्य सचिव ने बताया अनुभव
AI Use In HealthCare: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने न्यूयॉर्क में भारत के वाणिज्य दूतावास में "ग्राउंडिंग द फ्रंटियर: ए ग्लोबल साउथ AI फ्रेमवर्क" पर एक चर्चा के दौरान, ग्लोबल साउथ के लिए AI और डिजिटल हेल्थ इनोवेशन का इस्तेमाल करने के भारत के अनुभव के बारे में बात की। मेरिडियन इंटरनेशनल सेंटर और प्राइमस पार्टनर्स द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस सत्र में ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव रोहित कंसल के साथ बातचीत हुई। इस दौरान उन्होंने बताया कि भारत दिखा रहा है कि कैसे मजबूत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की मदद से बड़े पैमाने पर हेल्थकेयर सर्विस को बदला जा सकता है।

हेल्थ-टेक यात्रा पर चर्चा

भारत की हेल्थ-टेक यात्रा पर चर्चा करते हुए श्रीवास्तव ने बताया कि कैसे आधार के ज़रिए बनाए गए डिजिटल आधार और बाद में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और ABHA ID के जरिए मजबूत किए गए सिस्टम ने भारत को एक स्केलेबल और इंटरऑपरेबल डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम बनाने में सक्षम बनाया है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि AI मॉडल को इनसे सीखना चाहिए ताकि वे ऐसे समाधान दे सकें जो उन लोगों के लिए सार्थक और प्रासंगिक हों।

,         ,      … pic.twitter.com/axVCYjnIri
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) September 22, 2026

एआई इनेबल क्लिनिकल फैसला

उन्होंने हेल्थकेयर में AI के बढ़ते इस्तेमाल पर प्रकाश डाला, जिसमें AI-इनेबल क्लिनिकल निर्णय सहायता, लंबे समय के स्वास्थ्य रिकॉर्ड और बीमारी के हॉटस्पॉट की पहचान शामिल है। उन्होंने दिखाया कि कैसे तकनीक इनोवेशन से वास्तविक दुनिया में सार्वजनिक स्वास्थ्य पर असर डालने की दिशा में आगे बढ़ सकती है। श्रीवास्तव ने हेल्थकेयर में AI के जिम्मेदार और असरदार इस्तेमाल के लिए 'AI इन हेल्थकेयर' रणनीति को एक गाइडबुक के तौर पर पेश किया और टेक्नोलॉजी-बेस्ड समाधानों को बड़े पैमाने पर लागू करने के भारत के अनुभव पर जोर दिया।

AI के बढ़ते प्रभाव के लिए नियम की जरूरत, टेक्नो-लीगल फ्रेमवर्क के लिए कंपनियों के साथ बातचीत

दुनियाभर के एक्सपर्ट हुए शामिल

इस चर्चा में इस बात पर गौर किया गया कि कैसे AI 'ग्लोबल साउथ' में हेल्थकेयर और विकास के नतीजों को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है, जिसमें 'सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स' की दिशा में तेजी से प्रगति करना भी शामिल है। इस सेशन में AI कंपनियों, मल्टीलेटरल संगठनों, अमेरिकी नीति-निर्माताओं, थिंक टैंक और दूसरे स्टेकहोल्डर्स के प्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होंने ऐसे AI इकोसिस्टम बनाने पर बातचीत की जो समावेशी, ज़िम्मेदार, संदर्भ के अनुकूल और 'ग्लोबल साउथ' की जरूरतों के हिसाब से हों।

Apple Pay की भारत में एंट्री, अक्टूबर से iPhone से होगा कार्ड पेमेंट, जानें UPI मिलेगा या नहीं
Apple Pay Launch 2026: Apple यूजर्स के लिए लंबे इंतजार के बाद बड़ी जानकारी सामने आई है। बता दें कि Apple Pay अक्टूबर 2026 में भारत में लॉन्च हो सकता है। जिसको लेकर Reuters की रिपोर्ट बताती है कि इसकी शुरुआत Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से होने की उम्मीद है। इसके बाद Apple दूसरे बैंकों के कार्ड को भी अपनी पेमेंट सर्विस में जोड़ सकता है। लेकिन Apple ने अभी भारत में लॉन्च की आधिकारिक तारीख या पूरी सर्विस डिटेल्स की घोषणा नहीं की है।

बता दें कि Apple Pay अमेरिका में 2014 में शुरू हुआ था। ऐसे में भारत में इसकी एंट्री करीब 12 साल बाद होने जा रही है। लेकिन भारतीय बाजार में इसकी शुरुआत दूसरे देशों से कुछ अलग हो सकती है खासकर UPI को लेकर।

Apple Pay से कैसे होगा पेमेंट?

Apple Pay के बारे में बताए तो इसमें कार्ड जुड़ने के बाद यूजर iPhone या Apple Watch को कॉन्टैक्टलेस कार्ड मशीन के पास टैप करके भुगतान कर सकते है। वहीं iPhone पर Face ID या Touch ID से ऑथेंटिकेशन के बाद पेमेंट पूरा किया जा सकता है। वहीं इसकी खासियत यह है कि पेमेंट के दौरान वास्तविक कार्ड नंबर दुकानदार के साथ शेयर नहीं किया जाता। Apple Pay टोकनाइज्ड कार्ड डिटेल्स का इस्तेमाल करता है। जिसका सीधा मतलब है कि अनुभव काफी हद तक उसी तरह होगा जैसे आज आप अपना कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड मशीन पर टैप करते हैं।

शुरुआत में Axis Bank का कार्ड?

Reuters कि साझा कि जानकारी में बताया गया है कि भारत में Apple Pay का शुरुआती बैंकिंग पार्टनर Axis Bank हो सकता है। वहीं Apple की HDFC Bank और ICICI Bank के साथ भी बातचीत चल रही है लेकिन दोनों के साथ व्यावसायिक शर्तें अभी अंतिम रूप नहीं ले पाई हैं। साथ ही RBI के आंकड़ों के अनुसार जुलाई 2026 तक Axis Bank के करीब 1.63 करोड़ एक्टिव क्रेडिट कार्ड थे। ऐसे में शुरुआती रोलआउट के लिए Apple को बड़ा कार्ड यूजर बेस मिल सकता है।

OnePlus 16 का टीजर जारी, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा से मचेगा तहलका, जानें कीमत और फीचर्स

सबसे बड़ा सवाल: Apple Pay में UPI होगा या नहीं?

देखा जा रहा है कि भारत में Apple Pay की सबसे अहम शुरूआत हो सकती है। जिसमें Reuters की रिपोर्ट शुरुआती लॉन्च को कार्ड पेमेंट से जोड़ती है जबकि कुछ अन्य रिपोर्ट्स में UPI सपोर्ट की संभावना का भी जिक्र किया गया है। इसलिए अभी यह पक्का नहीं कहा जा सकता कि Apple Pay के पहले दिन से UPI उपलब्ध होगा या नहीं। वहीं भारत में UPI की लोकप्रियता को देखते हुए यह बड़ा मुद्दा है। NPCI के अनुसार अगस्त 2026 में UPI पर 24,508.96 मिलियन यानी करीब 24.5 अरब ट्रांजैक्शन हुए थी।

ऐसे में अगर शुरुआत सिर्फ कार्ड पेमेंट से होती है तो Apple Pay का इस्तेमाल मुख्य रूप से क्रेडिट कार्ड वाले iPhone यूजर्स करेंगे। वहीं UPI सपोर्ट आने पर QR कोड के जरिए पेमेंट का दायरा काफी बढ़ सकता है। लेकिन अभी के लिए Apple की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

OnePlus 16 का टीजर जारी, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा से मचेगा तहलका, जानें कीमत और फीचर्स
OnePlus 16 Launch: OnePlus अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 को जल्द बाजार में उतारने की तैयारी कर रहा है। बता दें कि कंपनी ने फोन का आधिकारिक टीजर चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर जारी कर दिया है। इससे पहले OnePlus के एक अधिकारी ने भी फोन से जुड़ी जानकारी शेयर की थी। वहीं स्मार्टफोन को चीनी सर्टिफिकेशन वेबसाइट 3C पर भी देखा जा चुका है जिससे इसके कुछ स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। इसको लेकर खास बात यह है कि OnePlus 16 को अक्टूबर में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। वहीं कंपनी इस फोन के जरिए फ्लैगशिप सेगमेंट में नए फीचर्स और दमदार हार्डवेयर पेश करने की तैयारी में है।

Android 17 और ColorOS 17 के साथ आएगा फोन

कंपनी के टीजर में देखा जा रहा है कि OnePlus 16 Android 17 पर आधारित ColorOS 17 के साथ लॉन्च होगा। यह OnePlus का पहला ऐसा डिवाइस होगा जिसमें ColorOS 17 देखने को मिलेगा। इससे पहले सामने आई जानकारी के अनुसार फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। वहीं चीन में इसका मुकाबला iQOO 16 से होगा जिसे 29 सितंबर को लॉन्च किए जाने की तैयारी है। ऐसे में OnePlus 16 का लॉन्च फ्लैगशिप स्मार्टफोन बाजार में दिलचस्प मुकाबला खड़ा कर सकता है।

OnePlus 16 just made its official debut in 3 colors.

Official colors
→ Tomorrow's Starlight - silver-white ✨
→ Dark Forest - deep black
→ Mars Masterpiece - desert pink

Specifications ⚙️
→ BOE X4 display
→ 165Hz everywhere, up to 185Hz in games
→… pic.twitter.com/1IrsnwVGQv
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) September 21, 2026

9000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग

OnePlus 16 को 3C सर्टिफिकेशन में PYB110 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। लिस्टिंग की जानकारी में देखा जा रहा है कि फोन में 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। वहीं फोन में 9000mAh की बड़ी बैटरी दिए जाने की भी चर्चा है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो यह OnePlus 15 की 7300mAh बैटरी की तुलना में बड़ा अपग्रेड होगा। लेकिन फाइनल बैटरी क्षमता कंपनी लॉन्च के दौरान ही कन्फर्म करेगी।

Xiaomi 18 Pro और 18 Pro Max की एंट्री होगी जल्द, 8,500mAh बैटरी और 200MP कैमरा, कीमत भी हो सकती है महंगी

200MP कैमरा और 6.78 इंच OLED डिस्प्ले

OnePlus 16 के फीचर्स को देखें तो इसमें 6.78 इंच OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 200MP मेन कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 50MP फ्रंट कैमरा मिलने की बात सामने आई है। फोन की संभावित कीमत CNY 4,999 जो करीब 75,000 रुपये बताई जा रही है। हालांकि भारतीय कीमत अलग हो सकती है।

भारत में नहीं आएगा OnePlus 16?

OnePlus 16 के भारत में लॉन्च को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी भारत में इस मॉडल को लॉन्च नहीं करेगी और यहां OnePlus 16R को पेश किया जा सकता है। वहीं OnePlus की ओर से भारत से कारोबार समेटने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसलिए इस दावे को फिलहाल रिपोर्ट्स और अटकलों के तौर पर ही देखना बेहतर होगा।

Xiaomi 18 Pro और 18 Pro Max की एंट्री होगी जल्द, 8,500mAh बैटरी और 200MP कैमरा, कीमत भी हो सकती है महंगी
Xiaomi New Launch: Xiaomi अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज में बड़ा बदलाव करने जा रही है। बता दें कि कंपनी 23 सितंबर को चीन में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max लॉन्च करने वाला प्लान कर रही है। वहीं लॉन्च इवेंट शाम 7 बजे चीन के लोकल टाइम पर शुरू किया जाएगा। साथ ही इस बार कंपनी ने स्टैंडर्ड Xiaomi 18 को लॉन्च से बाहर रखा है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत में पेश किया जा सकता है। जिसका सीधा मतलब है कि Apple की तरह Xiaomi भी इस बार अपनी पूरी नंबर वाली सीरीज एक साथ लॉन्च नहीं कर रही है।

वहीं लॉन्च से पहले 20 सितंबर को Xiaomi ने दोनों फोन के हार्डवेयर से जुड़ी कई अहम जानकारियां शेयर की हैं। जिसमें बड़ी बैटरी, Leica कैमरा सिस्टम, रियर सेकेंडरी डिस्प्ले और नया HyperOS 4 खास आकर्षण हैं।

8,500mAh तक की बड़ी बैटरी

Xiaomi 18 Pro के बारे में बताए तो इसमें 7,000mAh, जबकि 18 Pro Max में 8,500mAh बैटरी दी जाएगी। यानी Pro Max मॉडल में Pro की तुलना में 1,500mAh ज्यादा क्षमता मिलेगी। पिछले साल के Xiaomi 17 Pro Max के मुकाबले भी इसमें 1,000mAh ज्यादा बैटरी होगी। वहीं कंपनी ने इसको लेकर बताया है कि बैटरी सेल में 32 प्रतिशत सिलिकॉन का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि बड़ी बैटरी का मतलब यह जरूरी नहीं कि बैटरी बैकअप भी उतने ही प्रतिशत बढ़ जाएगा। फोन का प्रोसेसर, सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन और इस्तेमाल का तरीका भी बैटरी लाइफ पर असर डालता है।

Xiaomi 18 Pro Series is launching in China this September!

This time, Xiaomi is teasing a new-generation, more versatile rear screen integrated into the camera module.

Xiaomi 18 Pro Series
️ Upgraded rear display
China launch: September 2026

More details are coming… pic.twitter.com/C1LQKgPMRt
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) September 15, 2026

दोनों फोन में 200MP कैमरा

इस फोन की फोटोग्राफी को देखे तो इस मामले में Xiaomi ने दोनों मॉडल में 200MP मेन कैमरा और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया है। दोनों फोन में Leica कैमरा सिस्टम भी मिलेगा। लेकिन कंपनी ने अभी कैमरा सेंसर का साइज और अपर्चर जैसी अहम जानकारी साझा नहीं की है। इसलिए केवल समान मेगापिक्सल देखकर दोनों फोन की कैमरा क्वालिटी को एक जैसा मानना सही नहीं होगा।

Samsung One UI 9.0 Update: Galaxy S26 के बाद इन फोन्स की भी बढ़ेगी चमक, सामने आई बड़ी तारीख

2nm चिप और रियर स्क्रीन का नया अंदाज

जानकारी में सामने यह भी आया है कि Xiaomi ने दोनों स्मार्टफोन में 2nm प्लेटफॉर्म होने की जानकारी दी है लेकिन प्रोसेसर का नाम अभी सामने नहीं आया है। Qualcomm का Snapdragon Summit 22 से 24 सितंबर तक चलेगा, जहां नए Snapdragon 8 Elite चिप्स पेश किए जाने की उम्मीद है। ऐसे में Xiaomi के नए फ्लैगशिप में लेटेस्ट Snapdragon प्रोसेसर मिलने की संभावना पर नजर रहेगी।

इसके अलावा फोन के पीछे सेकेंडरी डिस्प्ले भी मिलेगा। Xiaomi ने इसे पिछले साल की Xiaomi 17 सीरीज में पेश किया था। इस बार रियर स्क्रीन कैमरा मॉड्यूल के साथ फ्लश डिजाइन में होगी। HyperOS 4 में इस स्क्रीन के लिए AI की मदद से कार्ड बनाने का फीचर भी मिलेगा।

कीमत पर अभी सस्पेंस

Xiaomi ने अभी 18 Pro और 18 Pro Max की कीमत का ऐलान नहीं किया है। पिछले साल Xiaomi 17 Pro की शुरुआती कीमत CNY 4,999 और 17 Pro Max की CNY 5,999 थी। इस बार मेमोरी और कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत के चलते कीमत में इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि आधिकारिक कीमत लॉन्च इवेंट में ही साफ होगी।

Samsung One UI 9.0 Update: Galaxy S26 के बाद इन फोन्स की भी बढ़ेगी चमक, सामने आई बड़ी तारीख
Samsung One UI 9.0 Update: Samsung ने आखिरकार अपने नए One UI 9.0 अपडेट को Galaxy S26 सीरीज के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया है। बता दें कि कई महीनों तक चले बीटा टेस्टिंग के बाद यह अपडेट सबसे पहले 16 सितंबर को दक्षिण कोरिया में जारी किया गया है। वहीं अब Samsung के एक क्षेत्रीय न्यूजरूम पोस्ट से संकेत मिले हैं कि कंपनी जल्द ही दूसरे Galaxy डिवाइसों के लिए भी One UI 9.0 का अपडेट जारी कर सकती है। इसको लेकर खास बात यह है कि Samsung Thailand के न्यूजरूम में केवल Galaxy S26 सीरीज ही नहीं बल्कि Galaxy S25 लाइनअप, नए फोल्डेबल फोन और Galaxy S23 FE का भी जिक्र किया गया है।

21 सितंबर को Galaxy S26 को मिल सकता है अपडेट

Samsung Thailand ने इसको लेकर जानकारी दी है कि 21 सितंबर से Galaxy S26 सीरीज को One UI 9.0 अपडेट मिलना शुरू हो सकता है। लेकिन अभी के लिए यह अपडेट Samsung के होम मार्केट दक्षिण कोरिया में उपलब्ध है जबकि दूसरे देशों में इसे बाद में जारी किया जा सकता है। वहीं One UI 8 के रोलआउट में भी दक्षिण कोरिया और दूसरे क्षेत्रों के बीच कुछ दिनों का अंतर देखने को मिला था। ऐसे में इस बार भी कंपनी इसी तरह चरणबद्ध तरीके से अपडेट जारी करने की तैयारी में है।

Galaxy S25 और नए फोल्डेबल्स की भी बारी

Samsung Thailand की जानकारी के अनुसार, Galaxy S25 सीरीज, Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Fold 7 को One UI 9.0 का अपडेट 28 सितंबर से मिल सकता है। लेकिन इन तारीखों को फिलहाल ग्लोबल रिलीज की आधिकारिक पुष्टि मानना जल्दबाजी होगी। ऐसे में अगर कंपनी का यह शेड्यूल सही साबित होता है तो Galaxy S25 और लेटेस्ट फोल्डेबल यूजर्स को भी जल्द नए सॉफ्टवेयर का फायदा मिलने वाला है।

Amazon Great Indian Festival 2026: इस तारीख से शुरू होगी साल की बड़ी सेल, 75% तक डिस्काउंट और 10% कैशबैक

Galaxy S23 FE को अक्टूबर तक मिलेगा One UI 9

बताया जा रहा है कि पुराने डिवाइसों में Galaxy S23 FE का नाम सामने आना भी खास है। Samsung Thailand के पोस्ट में कहा गया है कि इस फोन को One UI 9.0 अपडेट अक्टूबर तक मिल जाएगा। लेकिन Samsung के किसी दूसरे क्षेत्रीय पोर्टल ने अभी इतनी विस्तृत तारीखें साझा नहीं की हैं। इसलिए संभव है कि ये तारीखें फिलहाल Thailand के लिए हों या कंपनी की शुरुआती योजना का हिस्सा हों। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या 21 सितंबर से Galaxy S26 को दूसरे ग्लोबल मार्केट्स में भी One UI 9.0 मिलना शुरू होगा। आने वाले दिनों में Samsung की ओर से स्थिति और स्पष्ट हो सकती है।

Amazon Great Indian Festival 2026: इस तारीख से शुरू होगी साल की बड़ी सेल, 75% तक डिस्काउंट और 10% कैशबैक
Amazon Great Indian Festival Offers: Amazon ने फेस्टिव सीजन की अपनी सबसे बड़ी सेल का ऐलान कर दिया है। बता दें कि Amazon Great Indian Festival 2026 की शुरुआत 8 अक्टूबर से होने जा रही है। वहीं इस सेल में स्मार्टफोन से लेकर टीवी, एसी, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंस और रोजमर्रा के सामान तक पर कई ऑफर्स मिलने वाले हैं। ऐसे में अगर आप भी फेस्टिव सीजन में नया फोन, इलेक्ट्रॉनिक आइटम या घर का कोई सामान खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह सेल आपके लिए खास हो सकती है।

75% तक डिस्काउंट और बैंक ऑफर भी मिलेंगे

Amazon Great Indian Festival को लेकर बताया जा रहा है कि इस दौरान ग्राहकों को अलग-अलग कैटेगरी में आकर्षक डिस्काउंट देखने को मिल सकते हैं। जिसमें पिछली सेल के ऑफर्स को देखें तो कुछ प्रोडक्ट्स पर 75 प्रतिशत तक की छूट भी मिलने कि उम्मीद है। इसके अलावा बैंक ऑफर्स के तहत 10 प्रतिशत तक का इंस्टैंट कैशबैक भी दिया जाएगा। साथ ही Prime मेंबर्स के लिए भी अतिरिक्त फायदे रखे गए हैं। जिसको लेकर कंपनी का कहना है कि Prime ग्राहकों को कुछ ऑफर्स पर 10 प्रतिशत तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी देखने को मिल सकता है।

Samsung से Realme तक फोन पर मिलेंगी डील्स

बताया जा रहा है कि स्मार्टफोन इस सेल का बड़ा आकर्षण रहने वाला है। जिसमें Amazon ने अभी सभी डील्स और डिस्काउंट की पूरी जानकारी तो सार्वजनिक नहीं की है लेकिन सेल में Samsung, Xiaomi, Redmi और Realme जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन पर ऑफर्स मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं ग्राहक सेल के दौरान Blockbuster Deals, Top 100 Deals, Mega Deals और 8 PM Deals जैसे खास ऑफर्स का फायदा भी उठा सकते है। जिससे अलग-अलग समय पर नए डिस्काउंट और डील्स सामने आ सकती हैं।

BSNL का ₹1 वाला SIM ऑफर मचा रहा हलचल, 24GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें कौन उठा सकता है फायदा

नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा

जानकारी में यह भी देखा जा रहा है कि महंगे इलेक्ट्रॉनिक्स या घरेलू सामान खरीदने वालों के लिए नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध रहने वाला है। इसके जरिए ग्राहक सामान की कीमत को आसान किस्तों में चुका सकते है। इसके साथ पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करके नए प्रोडक्ट की कीमत कम करने का विकल्प भी देखने को मिल सकता है।

60 से ज्यादा शहरों में मिनटों में डिलीवरी

Amazon ने बताया है कि वो 60 से ज्यादा शहरों में चुनिंदा प्रोडक्ट्स की तेज डिलीवरी की सुविधा भी दे रहा है। जिसका सीधा मतलब है कि ऑर्डर करने के कुछ ही समय बाद सामान घर पहुंच सकता है। साथ ही फेस्टिव शॉपिंग के दौरान यह सुविधा उन ग्राहकों के लिए खास हो सकती है जिन्हें किसी प्रोडक्ट की तुरंत जरूरत होती है।

AI के बढ़ते प्रभाव के लिए नियम की जरूरत, टेक्नो-लीगल फ्रेमवर्क के लिए कंपनियों के साथ बातचीत
Ashwini Vaishnaw On India’s Chip Push: एआई के बढ़ते प्रभाव को लेकर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारत को उम्मीद है कि सेमीकंडक्टर निवेश की अगली लहर छह महीने के अंदर शुरू हो जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि सरकार अपने चिप मिशन के पहले दो चरणों में किए गए लगभग 23.5 अरब डॉलर के निवेश को आगे बढ़ाना चाहती है।

सेमीकंडक्टर पर जोर

उन्होंने कहा कि ISM 2.0 ने फैब्स (fabs), पैकेजिंग, मटीरियल, इक्विपमेंट, डिजाइन और R&D के क्षेत्र में लगभग 12 अरब डॉलर का निवेश आकर्षित किया है। वैष्णव ने इस बात पर भी जोर दिया कि देश की सेमीकंडक्टर रणनीति अपने डिजाइन टैलेंट पर निर्भर करेगी, साथ ही फैब्स को खास तरह के प्रोडक्ट्स और एडवांस्ड पैकेजिंग इकोसिस्टम बनाने पर केंद्रित किया जाएगा।

AI के लिए नियम

सरकार AI डेवलपर्स, एकेडेमिया और बड़ी टेक कंपनियों के साथ मिलकर एक टेक्नो-लीगल फ्रेमवर्क पर बातचीत कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि कंपनियां खुद ही अपने मॉडल्स में सुरक्षा उपाय शामिल करेंगी। वैष्णव का कहना है कि जब भी दुनिया में कोई क्रांतिकारी तकनीक आई है। चाहे ऑटोमोबाइल हो या न्यूक्लियर इंडस्ट्री, सरकारों और संसदों ने उचित नियम बनाने के लिए दखल दिया है। एआई के लिए भी सिर्फ एक कानून पर्याप्त नहीं होगा। हमें टेक्नो-लीगल फ्रेमवर्क में काम करना होगा।

एआई के जोखिम पर व्यापक चिंता

वैष्णव ने AI एजेंट्स और सोशल मीडिया से जुड़े जोखिमों की ओर भी इशारा किया, जिनमें बच्चों की सुरक्षा और एल्गोरिदम से होने वाली लत शामिल है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सुरक्षा और टेक्नोलॉजी के फायदों के बीच संतुलन बनाना ज़रूरी है।

Emergent अपने AI लक्ष्यों को सिर्फ सॉफ़्टवेयर डेवलपमेंट से आगे बढ़ा रहा है। कंपनी के को-फाउंडर और CEO मुकुंद झा का मानना ​​है कि AI एजेंट आगे चलकर छोटे व्यवसायों के रोज़मर्रा के ज्यादातर कामों को ऑटोमेट कर देंगे।

PM नरेंद्र मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2026 का किया उद्घाटन, भारत में नए अवसर और 7.8% GDP ग्रोथ पर की बात

युवा को मिले फायदा

सरकार का मानना है कि बच्चों की सुरक्षा सबसे अहम है। सरकार की सोच है कि अगली पीढ़ी को टेक्नोलॉजी का फायदा मिले, लेकिन उन्हें इसकी लत, एल्गोरिदम के जरिए युवावों को टारगेट करके मोबाइल फोन या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का आदी बनाने और युवाओं द्वारा देखे जाने वाले कंटेंट से होने वाले नुकसान से बचाने की बात भी कही जा रही है। यह एक ऐसी समस्या है जिससे दुनिया का हर समाज जूझ रहा है।

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने
Semicon India 2026: 'सेमीकॉन 2026' में सेमीकंडक्टर क्षेत्र को लेकर कंपनियों के बीच बढ़ती रूचि और निवेश को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है। लिंडे इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर मिलंद साधुखान ने कहा कि सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के विकास के लिए देश में माहौल तेजी से तैयार हो रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान करीब 10 अरब डॉलर के निवेश और कई समझौता ज्ञापनों (एमओयू) से जुड़े प्रयास सामने आए हैं।

मिलंद साधुखान ने कहा कि 'सेमीकॉन 2026' को लेकर कंपनियों में काफी उत्साह है। उद्योग जगत में निवेश और परियोजनाओं को लेकर गति दिखाई दे रही है। उनकी कंपनी वैश्विक स्तर पर सेमीकंडक्टर क्षेत्र के प्रमुख प्लेयर्स के संपर्क में है।

उभरते प्लेयर सामने आ रहे हैं

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से दिए जा रहे प्रोत्साहन और कई राज्यों की ओर से इन प्रोत्साहनों के अनुरूप सहयोग देने की इच्छा से सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश के लिए सकारात्मक माहौल बन रहा है। बड़ी कंपनियों के साथ-साथ कई नए और उभरते प्लेयर भी सामने आ रहे हैं, जो पैकेजिंग, टेस्टिंग और असेंबली से जुड़ी सुविधाएं स्थापित करने की तैयारी में हैं। केंद्र द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं को राज्यों की ओर से सुविधाएं उपलब्ध कराने में दिखाई जा रही रूचि आने वाले समय में इस क्षेत्र की विकास यात्रा को और गति दे सकती है।

दिल्ली: लिंडे इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मिलन साधुखान ने कहा, "कल हमारी ओडिशा के मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई और हमने चर्चा की। हम ओडिशा राज्य में इंडस्ट्रियल गैस के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं और हम इस विकास को लेकर काफी उत्साहित हैं। हम इसका समर्थन करने के लिए पूरी… pic.twitter.com/TPs62n1SoI
— IANS Hindi (@IANSKhabar) September 19, 2026

ओडिशा ने कई एमओयू किए हैं साइन

ओडिशा में कटक और भुवनेश्वर के बीच करीब 178 एकड़ क्षेत्र में प्रस्तावित नए औद्योगिक और सेमीकंडक्टर केंद्र को लेकर भी साधुखान ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि परियोजना से जुड़े शुरुआती चरण में ही निवेश और कई एमओयू सामने आए हैं। उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर राज्य में सेमीकंडक्टर और औद्योगिक विकास को लेकर चर्चा की है। उन्होंने बताया कि लिंडे इंडिया ओडिशा में औद्योगिक गैस की प्रमुख आपूर्तिकर्ता कंपनियों में शामिल है और कंपनी राज्य में हो रहे नए विकास को लेकर सक्रिय रूप से जुड़ना चाहती है।

SEMICON 2026 में यूपी ने दिखाया सेमीकंडक्टर का दम, ताइवानी कंपनियों को निवेश के लिए किया आमंत्रित

सुविधा देने के लिए ओडिशा तैयार

मिलंद साधुखान ने कहा कि ओडिशा सरकार निवेशकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। सरकार की ओर से जमीन और आवश्यक बुनियादी ढांचे को लेकर सहयोग मिल रहा है, जिससे उद्योगों के लिए परियोजनाएं स्थापित करना आसान हो सकता है। कंपनी ने गोपालपुर में एक और जमीन सुरक्षित की है और कटक से जुड़े अवसरों पर भी चर्चा जारी है। कंपनी ओडिशा को लेकर सकारात्मक है और राज्य में सेमीकंडक्टर तथा औद्योगिक गैस से जुड़े विकास में सहयोग की संभावनाएं तलाश रही है। केंद्र और राज्य सरकारों के प्रोत्साहन, नए निवेश और उद्योगों की बढ़ती भागीदारी के चलते भारत में सेमीकंडक्टर क्षेत्र की विकास प्रक्रिया आने वाले समय में और तेज हो सकती है।

BSNL का ₹1 वाला SIM ऑफर मचा रहा हलचल, 24GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें कौन उठा सकता है फायदा
BSNL New SIM Offer: अगर आप नया SIM लेने की सोच रहे हैं तो BSNL का एक खास ऑफर आपका ध्यान खींच सकता है। बता दें कि कंपनी की ओर से बताए गए इस ऑफर में नए ग्राहकों को सिर्फ 1 रुपये में SIM देने की बात कही जा रही है। इसके साथ 24 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 24GB डेटा जैसे फायदे मिलने का दावा है। लेकिन यह ऑफर हर BSNL ग्राहक के लिए नहीं है। इसका फायदा केवल नए यूजर्स को मिलने की बात कही गई है।

1 रुपये में 24 दिनों की वैलिडिटी

इस ऑफर की जानकारी दें तो इसमें सबसे बड़ी खासियत इसकी कीमत है। जो रिपोर्ट के अनुसार बताई जा रही है कि महज 1 रुपये में मिलने वाले SIM के साथ 24 दिनों की वैलिडिटी दी जाएगी। जिसका सीधा मतलब है कि नया कनेक्शन लेने के बाद ग्राहक करीब साढ़े तीन हफ्ते तक इस ऑफर के फायदे इस्तेमाल कर सकते है। लेकिन ग्राहक यह जरूर ध्यान रखें कि ऑफर की उपलब्धता और शर्तें सर्किल के हिसाब से अलग हो सकती हैं। इसलिए कनेक्शन लेने से पहले नजदीकी BSNL सेंटर से इसकी पुष्टि करना बेहतर रहेगा।

रोज 1GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

इस ऑफर के तहत हर दिन 1GB हाई-स्पीड डेटा मिलने की बात कही गई है। वहीं 24 दिनों की वैलिडिटी के हिसाब से कुल डेटा 24GB हो जाता है। इसके अलावा सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी बताई गई है। जिसका सीधा मतलब है कि नए ग्राहक दूसरे नेटवर्क पर मौजूद परिवार और दोस्तों से भी बिना अलग कॉलिंग लिमिट की चिंता के बात कर सकते है। इसके साथ रोजाना 100 SMS यानी पूरी वैलिडिटी में कुल 2,400 SMS मिलने का दावा भी किया गया है।

Anthropic Claude ने ChatGPT को किया हैक, दुनिया के सामने आई AI से AI पर अटैक कि कहानी

12 अक्टूबर तक बताया गया ऑफर

दी गई जानकारी के मुताबिक, BSNL का यह ₹1 वाला ऑफर 12 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहने की बात कही गई है। लेकिन ऑफर लेने से पहले इसकी मौजूदा उपलब्धता और नियम जरूर जांचें। वहीं BSNL की आधिकारिक Selfcare वेबसाइट पर नए कनेक्शन के लिए आवेदन की सुविधा मौजूद है। ग्राहक अपने नजदीकी BSNL कार्यालय से भी ऑफर की जानकारी ले सकते हैं।

मौजूदा ग्राहक नहीं उठा पाएंगे फायदा

इस ऑफर की सबसे जरूरी शर्त यह है कि यह नए ग्राहकों के लिए बताया गया है। यानी जिन लोगों के पास पहले से BSNL SIM है वे इसका लाभ नहीं उठा सकते है। नया कनेक्शन लेने से पहले अपने क्षेत्र में ऑफर की उपलब्धता, KYC प्रक्रिया और सभी शर्तों की पुष्टि जरूर कर लें।

Anthropic Claude ने ChatGPT को किया हैक, दुनिया के सामने आई AI से AI पर अटैक कि कहानी
AI Cyber Security: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की दुनिया में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसमें बताया जा रहा है कि OpenAI को हैक करने के लिए उसके सबसे बड़े राइवल Anthropic के सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया गया था। वहीं इस हैकिंग कि जानकारी के सामने आने के बाद ChatGPT मेकर के सिक्योरिटी सिस्टम की मौजूदा सिक्योरिटी सिस्टम पर सवाल खड़े होना शुरू हो गए है। बताया जा रहा है कि साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स के एक छोटे ग्रुप ने OpenAI के चैटबॉट ChatGPT का एक अकाउंट हैक कर लिया था। वहीं इस अकाउंट ChatGPT के एक कर्मचारी का बताया जा रहा है। वहीं हैकिंग के बाद अकाउंट के मैसेज पढ़ गए थे।

इस बात कि पूरी जानकारी वॉल स्ट्रीट जर्नल ने शेयर की है। जिनका कहना है कि रिसर्चर ने हैकिंग के लिए Anthropic के एक खास ऐसे टूल का एक्सेस दिया गया जिसको खासतौर से साइबर सिक्योरिटी प्रोफेशनल्स के लिए तैयार किया जाता है।

खास तरह के प्रोग्राम का हुआ इस्तेमाल

जानकारी में सामने आया है कि साइबर रिसर्च टीम द्वारा एक खास प्रोग्राम का इस्तेमाल कर के यह काम किया गया था। वहीं इस प्रोग्राम को लेकर मकसद साफ था कि उन सुरक्षा कमजोरियों को खोजा जाए जिससे वक्त रहते खामियों को दूर करने में मदद मिले। लेकिन अब OpenAI के मॉडल में इतनी तेजी से घुसपैठ होने के कारण इसपर कई तरह के सवाल भी उठने शुरू हो गए है। जिसमें दुनियाभर में पावरफुल AI मॉडल की सिक्योरिटी को लेकर अब सवाल खड़े किए जा रहे है। जिसको लेकर कहना है कि अगर ये किसी हैकर ग्रुप के हाथ लग जाते हैं तो इसका अनजाम काफी खतरनाक हो सकता है।

1000 से ज्यादा AI एजेंट्स के साथ भी हुई परेशानी

वहीं इस मामले को लेकर यह भी बताया जा रहा है कि इसको उस घटना के ठीक तीन महीने बाद देखा जा रहा है जिसमें OpenAI के 1000 से ज्यादा AI एजेंट्स टेस्टिंग एनवायरमेंट से बाहर निकलकर AI स्टार्टअप Hugging Face को हैक करने का काम करने लगें थे। वहीं इस मामले के सामने आने से कई लोगों को हैरानी भी हुई थी कि बिना किसी इंसान की दखल दिए AI खुद कैसे किसी पर अटैक कर रहा है।

इंसानों की नहीं, अब रोबोट्स की सेहत का रखेगी ख्याल, जापान में तैयार हुई खास एंबुलेंस

OpenAI ने रिसर्चर को पेमेंट का कारण

ध्यान देने वाली बात यह है कि OpenAI ने साइबर सिक्योरिटी फर्म Hacktron AI के तीन रिसर्चर्स को अपने 'बग बाउंटी प्रोग्राम' के तहत 6,500 डॉलर का भुगतान भी किया। यह एक ऐसी पहल है जिसमें टेक कंपनियाँ अपनी सिक्योरिटी की जाँच करने और कमियों का पता लगाने के लिए एथिकल हैकर्स को पैसे देती हैं।

रिसर्चर्स ने OpenAI के कम्युनिटी फ़ोरम की सेटिंग्स में एक कमी का पता लगाया और उसका फ़ायदा उठाया। इस कमी का इस्तेमाल करके, उन्होंने इंटरनल साइन-अप प्रोसेस तक पहुँच हासिल कर ली।

इंसानों की नहीं, अब रोबोट्स की सेहत का रखेगी ख्याल, जापान में तैयार हुई खास एंबुलेंस
GMO AIR Robot Ambulance: रोबोटिक्स की दुनिया तेजी से बदल रही है और जापान से इसका एक दिलचस्प उदाहरण सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां अब इंसानों के लिए नहीं बल्कि ह्यूमनॉइड रोबोट्स की मरम्मत और सर्विसिंग के लिए खास एंबुलेंस तैयार की गई है। रोबोट के खराब होने की जानकारी मिलने पर यह वाहन मौके तक पहुंच सकता है। जरूरत पड़ने पर वहीं मरम्मत की जाएगी और अगर रोबोट को ठीक करना संभव नहीं हुआ तो उसकी जगह दूसरा रोबोट भी उपलब्ध कराया जा सकता है।

सितंबर से टोक्यो में शुरू हुई सर्विस

इस खास वाहन को जापानी कंपनी GMO AI & Robotics Trading (GMO AIR) ने तैयार किया है। कंपनी ने इसको लेकर बताया है कि यह जापान में ह्यूमनॉइड रोबोट्स की देखभाल के लिए डिजाइन किया गया पहला समर्पित वाहन है। इसका इस्तेमाल सितंबर 2026 से टोक्यो में किया जा रहा है। वहीं बाहर से देखने पर यह काफी हद तक एंबुलेंस जैसी नजर आती है। इसमें रूफ लाइट्स के साथ Humanoid Ambulance की मार्किंग भी दी गई है। लेकिन इसका मकसद किसी इंसान का इलाज करना नहीं बल्कि खराब रोबोट को जल्द से जल्द दोबारा काम पर लगाना है।

Robot Ambulances Are Here!

Japan’s GMO Internet Group has unveiled a unique ambulance designed to rescue and repair humanoid robots! ️ Equipped to transport engineers, spare parts, repair tools, and even replacement robots, this mobile workshop could revolutionize robot… pic.twitter.com/bvhvc8Il2E
— Bolt+ (@boltplus) September 13, 2026

खराब रोबोट की जगह मिलेगा दूसरा रोबोट

इस रोबोट एंबुलेंस की सबसे खास सुविधा के बारे में बताए तो इसका बैकअप सिस्टम कमाल का है। साथ ही वाहन में जरूरत पड़ने पर एक अतिरिक्त ह्यूमनॉइड रोबोट भी ले जाया जा सकता है। अगर इंजीनियर मौके पर खराब रोबोट को ठीक नहीं कर पाता तो उसे वापस ले जाकर उसकी जगह दूसरा रोबोट काम पर लगाया जा सकता है। इससे उन कंपनियों या संस्थानों का काम लंबे समय तक प्रभावित होने से बच सकता है जहां रोबोट लगातार काम कर रहे हों। खराब मशीन को बाद में GMO के शिबुया स्थित कंडिशन ह्यूमनॉइड लैब जैसे रिपेयर बेस पर ले जाया जा सकता है।

नया iPhone खरीदते ही कर लें ये 7 काम, iPhone नकली है या असली इस बात का चलेगा पता

मोबाइल रिपेयर वर्कशॉप की तरह काम करती है

यह वाहन असल में एक मोबाइल रोबोट रिपेयर वर्कशॉप की तरह काम करता है। इसमें डायग्नोस्टिक उपकरण, रिपेयर टूल्स और जरूरी स्पेयर पार्ट्स रखे जाते हैं। साथ में एक इंजीनियर भी मौके पर पहुंचता है, जो रोबोट की जांच और मरम्मत कर सकता है। लेकिन अभी के लिए GMO AIR के पास टोक्यो में ऐसी केवल एक एंबुलेंस है और इसकी सर्विस सभी कंपनियों के रोबोट्स के लिए उपलब्ध नहीं है। वहीं शुरुआत में इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से GMO AIR द्वारा तैनात ह्यूमनॉइड रोबोट्स के लिए किया जाएगा।

रोबोट बढ़ेंगे तो सर्विस की जरूरत भी बढ़ेगी

बताया जा रहा है कि भविष्य में अगर एयरपोर्ट, फैक्ट्री, होटल और दूसरे कार्यस्थलों पर ह्यूमनॉइड रोबोट्स की संख्या बढ़ती है तो उनकी लगातार मेंटेनेंस भी जरूरी होगी। ऐसे में यह रोबोट एंबुलेंस केवल एक अनोखा प्रयोग नहीं बल्कि रोबोट आधारित भविष्य के लिए जरूरी सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर की शुरुआती झलक भी हो सकती है।

नया iPhone खरीदते ही कर लें ये 7 काम, iPhone नकली है या असली इस बात का चलेगा पता
How To Spot A Fake iPhone: Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। ऐसे में अगर आप भी नया iPhone खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो फोन लेने के बाद सिर्फ फीचर्स और कैमरा चेक करके संतुष्ट न हों। सबसे पहले यह जरूर पता करें कि आपके हाथ में आया iPhone असली है या नकली। महंगे iPhone की हूबहू कॉपी बाजार में मिल सकती है इसलिए केवल Apple का लोगो, डिजाइन या पैकेजिंग देखकर भरोसा करना सही नहीं है।

Settings में जाकर सबसे पहले करें ये चेक

फोन ऑन करने के बाद Settings > General > About में जाएं। यहां मॉडल का नाम, मॉडल नंबर, सीरियल नंबर, IMEI, iOS वर्जन और स्टोरेज जैसी जानकारी दिखाई देगी। इन डिटेल्स को ध्यान से देखें। अगर फोन में iPhone के नाम पर कोई अलग ऑपरेटिंग सिस्टम या अजीब इंटरफेस नजर आता है तो सावधान हो जाएं। असली iPhone Apple के iOS पर चलता है। इसलिए App Store, Safari, FaceTime और दूसरे Apple ऐप्स खोलकर दिखने चाहिए। अगर फोन में Google Play Store या Android से जुड़े फीचर्स दिखाई देते हैं तो यह बड़ा रेड फ्लैग हो सकता है।

Siri और कैमरा का भी करें टेस्ट

बताया जाता है कि असली iPhone में Apple का वॉयस असिस्टेंट Siri मिलता है। इसे एक्टिवेट करके कोई सामान्य सवाल पूछें और देखें कि यह ठीक से प्रतिक्रिया देता है या नहीं। Siri की जगह कोई दूसरा असिस्टेंट खुलना या फीचर का सामान्य तरीके से काम न करना संदेह पैदा कर सकता है। इसके अलावा कैमरा सिर्फ खोलकर न देखें। इसमें फोटो क्लिक करें, वीडियो रिकॉर्ड करें और अलग-अलग कैमरा मोड्स को आजमाएं। अगर फोन में कई कैमरे हैं तो हर कैमरे को अलग-अलग टेस्ट करें। फोकस और फोटो-वीडियो की क्वालिटी भी जांचें।

इंटरनेट गया तो भी नहीं रुकेगी बातचीत, Google Translate का नया फीचर इन Pixel फोन में करेगा कमाल

Serial Number और IMEI जरूर मिलाएं

साथ ही फोन की Settings > General > About में मौजूद सीरियल नंबर और IMEI को बॉक्स पर लिखी जानकारी से मिलाएं। अगर दोनों जगह नंबर अलग हैं तो खरीदारी रोककर सेलर से इसकी वजह पूछें। बॉक्स की प्रिंटिंग, Apple की ब्रांडिंग और पैकेजिंग की क्वालिटी भी देखें लेकिन सिर्फ अच्छी पैकेजिंग को असली होने का सबूत न मानें।

सेकेंड हैंड iPhone में Parts History भी देखें

वहीं पुराना iPhone खरीदते समय जांच और भी जरूरी हो जाती है। फोन की Parts and Service History देखें ताकि बदले गए पार्ट्स से जुड़ी जानकारी मिल सके। कुल मिलाकर बताया जाता है कि iPhone खरीदते समय उसके लुक या बॉक्स पर आंख बंद करके भरोसा न करें। सॉफ्टवेयर, Settings, IMEI, सीरियल नंबर, Siri और कैमरा की जांच करने के बाद ही खरीदारी पूरी करें।

इंटरनेट गया तो भी नहीं रुकेगी बातचीत, Google Translate का नया फीचर इन Pixel फोन में करेगा कमाल
Google Translate Offline: अगर आप विदेश यात्रा करते हैं या अक्सर ऐसी जगहों पर जाते हैं जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी कमजोर रहती है तो Google Translate का नया अपडेट आपके काफी काम आ सकता है। बता दें कि Google ने Live Translate में अब ऑफलाइन सपोर्ट जोड़ दिया है। जिसका सीधा मतलब है कि कुछ चुनिंदा Pixel फोन में बिना मोबाइल डेटा या Wi-Fi के भी दो भाषाओं के बीच लाइव बातचीत का ट्रांसलेशन किया जा सकेगा। लेकिन इसका फायदा फिलहाल हर Android यूजर को नहीं मिलेगा।

इन Pixel फोन में मिलेगा Offline Live Translate

Google ने इसको लेकर बताया है कि Offline Live Translate अभी Pixel 9, Pixel 10 और Pixel 11 सीरीज तक सीमित है। जिसका सकेंत है कि Pixel 8 या उससे पुराने मॉडल के अलावा Samsung Galaxy, OnePlus, Motorola समेत दूसरे Android फोन पर इसका ऑफलाइन मोड उपलब्ध नहीं किया गया है। वहीं पुराने डिवाइस को सपोर्ट न मिलने की वजह Google ने स्पष्ट नहीं की है लेकिन फीचर की प्रोसेसिंग और हार्डवेयर जरूरतें इसका एक कारण हो सकती हैं।

Hindi समेत सिर्फ 10 भाषाओं का सपोर्ट

बता दें कि ऑफलाइन Live Translate में फिलहाल 10 भाषाओं के बीच ट्रांसलेशन की सुविधा दी गई है। इनमें English के साथ Hindi, French, German, Italian, Spanish, Portuguese, Russian, Swedish, Japanese और Indonesian शामिल हैं। लेकिन यहां एक जरूरी सीमा है। सभी भाषाओं के बीच सीधे ट्रांसलेशन नहीं किया जा सकता। उदाहरण के लिए Spanish से French में सीधे ऑफलाइन लाइव ट्रांसलेशन संभव नहीं है। ऐसे में English को बीच की भाषा के तौर पर इस्तेमाल करना होगा।

फोन पर Spam Calls से मिलेगा छुटकारा, TRAI ने कसा शिकंजा, AI बताएगा कौन कर रहा परेशान

पहले फोन में डाउनलोड करना होगा Language Pack

इसकी ऑफलाइन ट्रांसलेशन इस्तेमाल करने से पहले जरूरी Language Pack डाउनलोड करना होगा। इसके लिए Google Translate ऐप खोलकर Live Translate पर जाएं और भाषा चुनने वाले सेक्शन में उपलब्ध विकल्प देखें। जिन भाषाओं के सामने Live & Text लिखा होगा उन्हें ऑफलाइन लाइव और टेक्स्ट ट्रांसलेशन के लिए डाउनलोड किया जा सकता है। वहीं Download आइकन पर टैप करने के बाद Language Pack फोन में सेव हो जाएगा। इसके बाद इंटरनेट न होने पर भी उस भाषा में Live Translate इस्तेमाल किया जा सकती है।

यात्रियों के लिए बेहद काम का फीचर

Google Translate के Live Translate वाले फीचर को बातचीत के दौरान बोले गए शब्दों को पहचानकर रियल-टाइम में उनका अनुवाद करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसे बिना हेडफोन या वायरलेस ईयरबड्स के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं हालिया अपडेट में ऐप बदलने या फोन की स्क्रीन लॉक होने के बाद भी ट्रांसलेशन सेशन जारी रखने की सुविधा भी दी गई है।

इसका ऑफलाइन सपोर्ट खासतौर पर एयरपोर्ट, ट्रेन, मेट्रो या दूरदराज के इलाकों में उपयोगी हो सकता है। जहां इंटरनेट कमजोर होने पर भाषा की परेशानी बढ़ जाती है। लेकिन अभी सीमित Pixel डिवाइस और भाषाओं का सपोर्ट होने के कारण इसका फायदा चुनिंदा यूजर्स तक ही रहेगा।

तीन कंपनियों में सेंधमारी की Google Gemini, टेस्ट के दौरान चौकाने वाले दावे
Gemini AI Hacked Three Companies In Security Test: गूगल की ओर से बड़ा दावा करते हुए कहा गया कि उसकी AI मॉडल 'जेमिनी' ने अपनी साइबर-सिक्योरिटी क्षमताओं के टेस्ट के दौरान खुद से तीन कंपनियों के सिस्टम को हैक कर लिया। माना जा रहा है कि इस तरह की यह पहली घटना है। रिपोर्ट के अनुसार जेमिनी ने ऑनलाइन सार्वजनिक जानकारी ढूंढी और उन वेबसाइट्स का एक्सेस पाने के लिए क्रेडेंशियल्स का अंदाज़ा लगाया, जिन्हें वह टेस्ट का हिस्सा मानती थी। गूगल की ओर से यह भी बताया कि हर मामले में मॉडल रुक गया।

अंतर्राष्ट्रीय जर्नल की ओर से मिली रिपोर्ट

यह घटना AI डेवलपमेंट की रफ्तार को लेकर लोगों की बढ़ती चिंता के बीच हुई है। कुछ टेक कंपनियां मानवता के लिए इसके संभावित खतरों को देखते हुए इसकी रफ्तार धीमी करने की मांग कर रही हैं. हालांकि सभी कंपनियां इससे सहमत नहीं हैं। इन हैकिंग की घटनाओं की रिपोर्ट सबसे पहले एक अंतर्राष्ट्रीय जर्नल की ओर से दी गई थी। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मई में एक स्वतंत्र कंपनी द्वारा किए गए टेस्ट के दौरान हुईं, जो साइबर-सिक्योरिटी से जुड़ा है।

कंपनियों की जानकारी देकर टेस्ट

गूगल में सिक्योरिटी इंजीनियरिंग की वाइस प्रेसिडेंट हीथर एडकिंस ने एक मीडिया हाउस को दिए एक बयान में कहा कि हमने यह सुनिश्चित किया कि तीनों कंपनियों को इस बारे में पता चले, और हमने अपने ट्रेनिंग पार्टनर के साथ मिलकर उन बदलावों पर काम किया जो उन्होंने अब अपनी टेस्टिंग प्रक्रियाओं में किए हैं। उन्होंने आगे कहा कि ये घटनाएं शक्तिशाली AI मॉडल को जिम्मेदारी से काम करने के लिए ट्रेन करने की अहमियत को दिखाती हैं।

AI में भी सेंधमारी की घटना हुई है

जुलाई में, एंथ्रोपिक के क्लाउड ने अपने टेस्ट एनवायरनमेंट से बाहर निकलकर खुद ही तीनऑर्गनाइजेशन को हैक कर लिया। यह घटना Open AI के उस बयान के कुछ ही दिनों बाद हुई जिसमें कहा गया था कि उनके मॉडल ने कई "पब्लिकली अवेलेबल सर्विस" के खिलाफ साइबर-अटैक किए थे। जैसे-जैसे इस टेक्नोलॉजी को डेवलप करने की सुरक्षा को लेकर पब्लिक डिबेट बढ़ रही है, वैसे-वैसे इसके रेगुलेशन पर भी बातचीत बढ़ रही है।

फोन पर Spam Calls से मिलेगा छुटकारा, TRAI ने कसा शिकंजा, AI बताएगा कौन कर रहा परेशान
TRAI Spam Call Rules: अगर आपके फोन पर बार-बार लोन, क्रेडिट कार्ड, इंश्योरेंस या दूसरे ऑफर की अनचाही कॉल आती हैं तो आपके लिए काम की खबर है। बता दें कि TRAI ने स्पैम और अनचाही व्यावसायिक कॉल्स के खिलाफ अपना सिस्टम और मजबूत किया है। नए फ्रेमवर्क में AI की मदद से संदिग्ध नंबरों की पहचान करने और अलग-अलग टेलीकॉम नेटवर्क के बीच जानकारी साझा करने पर जोर दिया गया है। वहीं TRAI ने 18 सितंबर 2026 को टेक्नोलॉजी आधारित UCC enforcement को मजबूत करने की जानकारी भी जारी की है।

अब सिर्फ शिकायत नहीं, AI भी पकड़ेगा स्पैम

नए सिस्टम को लेकर बताया जा रहा है कि टेलीकॉम कंपनियों के AI/ML आधारित सिस्टम संदिग्ध नंबरों को फ्लैग कर सकेंगे। इसके बाद अलग-अलग नेटवर्क के बीच ऐसी जानकारी साझा की जा सकती है ताकि स्पैम करने वाला व्यक्ति सिर्फ नेटवर्क बदलकर कार्रवाई से बच न सके। वहीं प्रस्तावित संशोधन में एक महत्वपूर्ण व्यवस्था यह है कि अगर किसी Sender के खिलाफ 10 दिनों में कम से कम 3 अलग-अलग लोगों की शिकायत आती है और उसके किसी नंबर को AI सिस्टम भी संदिग्ध UCC नंबर के तौर पर फ्लैग करता है तो कार्रवाई का प्रावधान है। वहीं 10 दिनों में 5 या उससे ज्यादा अलग-अलग शिकायतें मिलने पर भी कड़ी कार्रवाई की व्यवस्था रखी गई है।

ऐप से होने वाली कॉल पर भी रहेगी नजर

साथ ही कंपनियों की ओर से ऐप या ऑटोमेटेड सिस्टम के जरिए की जाने वाली व्यावसायिक कॉल्स पर भी नियम लागू होंगे। वहीं अगर किसी ग्राहक ने खुद किसी प्रोडक्ट, सर्विस या जानकारी के लिए संपर्क किया है तो जवाब देने की अनुमति हो सकती है लेकिन इसके लिए ग्राहक की रिक्वेस्ट का डिजिटल या लिखित रिकॉर्ड रखना जरूरी होगा। इसका मतलब साफ है कि सिर्फ यह दावा करना पर्याप्त नहीं होगा कि ग्राहक ने कॉल की अनुमति दी थी।

Jio-Airtel यूजर्स के लिए बड़ी खबर! सस्ता हो सकता है मोबाइल रिचार्ज, सरकार बना रही ये प्लान

1601 नंबर देखकर तुरंत Spam न समझें

TRAI ने 1601 नंबर सीरीज को सर्विस और ट्रांजैक्शनल वॉयस कॉल्स के लिए भी लागू करने की दिशा में कदम उठाया है। 10 अगस्त 2026 को TRAI ने BFSI और सरकारी क्षेत्र से बाहर की संस्थाओं के लिए 1601 सीरीज के संचालन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए। इसलिए बैंक, यूटिलिटी, कूरियर या अन्य जरूरी सेवाओं से आने वाली हर कॉल को केवल नंबर देखकर स्पैम मानना सही नहीं होगा।

Spam Call आए तो 1909 पर करें शिकायत

अगर आपको अनचाही व्यावसायिक कॉल या मैसेज मिलता है तो शिकायत के लिए 1909 का इस्तेमाल किया जा सकता है। TRAI DND ऐप और संबंधित टेलीकॉम कंपनी के माध्यम से भी शिकायत की सुविधा उपलब्ध है। TRAI की जानकारी के मुताबिक UCC से बचने के लिए DND/NCPR में अपनी पसंद दर्ज की जा सकती है। बता दें कि नए सिस्टम का फोकस शिकायतों के साथ AI आधारित पहचान को जोड़कर स्पैम करने वालों पर कार्रवाई को ज्यादा तेज और नेटवर्क-स्तर पर प्रभावी बनाना है।

Sunita Williams Inspiration: स्पेस में कैसे करियर बनाएं बेटियां? इसरो और प्राइवेट सेक्टर में अवसरों की आई बहार
Space Career Opportunities For Indian Girls: एक समय था जब अंतरिक्ष विज्ञान और स्पेस टेक्नोलॉजी की दुनिया को केवल पुरुष वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष यात्रियों का क्षेत्र माना जाता था। लेकिन समय बदला और दुनिया भर की महिलाओं ने इस सोच को पूरी तरह से खारिज कर दिया। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स इस अभूतपूर्व बदलाव की एक बहुत बड़ी मिसाल हैं।

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर महीनों बिताने और कई रिकॉर्ड तोड़ स्पेसवॉक करने वाली सुनीता ने साबित किया कि सफलता केवल लिंग या शारीरिक क्षमता से नहीं, बल्कि विज्ञान, कड़ी मेहनत, प्रशिक्षण और अटूट टीमवर्क से हासिल होती है। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का आज जन्मदिन है। वह 19 सितंबर 1965 को यूक्लिड, ओहियो, संयुक्त राज्य अमेरिका में पैदा हुयी थीं।

नौसेना पायलट से नासा के अंतरिक्ष यात्री तक का शानदार सफर

सुनीता विलियम्स के करियर की शुरुआत अमेरिकी नौसेना में एक पायलट के रूप में हुई थी। इसके बाद उनकी प्रतिभा, लगन और अनुशासन को देखते हुए उन्हें नासा (NASA) के प्रतिष्ठित अंतरिक्ष यात्री कार्यक्रम के लिए चुना गया। उन्होंने अंतरिक्ष में कई कठिन और चुनौतीपूर्ण मिशनों में हिस्सा लिया और अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी यह उपलब्धि हर उस बच्चे और युवा के लिए एक बड़ा संदेश है, जो विज्ञान की दुनिया में बड़े सपने देखता है।

स्कूल और कॉलेज के दिनों में गणित, फिजिक्स, कंप्यूटर और मेडिकल साइंस पर बनाई गई मजबूत पकड़ ही भविष्य में अंतरिक्ष अभियानों के दरवाजे खोलती है।

स्पेस स्टेशन में सुनीता विलियम्स

अंतरिक्ष विज्ञान में केवल रॉकेट में उड़ना ही करियर नहीं

जब भी कोई व्यक्ति अंतरिक्ष में करियर बनाने की सोचता है, तो उसके दिमाग में सबसे पहला ख्याल एस्ट्रोनॉट (अंतरिक्ष यात्री) बनने का ही आता है। लेकिन हकीकत यह है कि एक सफल स्पेस मिशन के पीछे हजारों वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, डेटा एक्सपर्ट्स और ग्राउंड कंट्रोलर की दिन-रात की मेहनत होती है।

आज की युवा पीढ़ी स्पेस साइंस (खगोल विज्ञान और ग्रह विज्ञान), स्पेस टेक्नोलॉजी (सैटेलाइट डिजाइनिंग, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और ह्यूमन स्पेसफ्लाइट (अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और भोजन से जुड़े शोध) जैसे कई आधुनिक क्षेत्रों में अपना शानदार करियर बना सकती है।

स्पेस स्टेशन पर अंतरिक्ष यात्री

अंतरिक्ष क्षेत्र में लगातार बढ़ रही है महिलाओं की भूमिका

आज अंतरिक्ष अभियानों की परिभाषा बदल चुकी है। अब महिलाएं केवल शोध करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे मिशन प्लानर, सॉफ्टवेयर डेवलपर, डेटा साइंटिस्ट, रोबोटिक्स एक्सपर्ट और डॉक्टर के रूप में अहम जिम्मेदारियां संभाल रही हैं। नासा से लेकर दुनिया भर की अन्य स्पेस एजेंसियों और प्राइवेट स्पेस कंपनियों में महिलाओं की मौजूदगी तेजी से बढ़ी है। जब तकनीकी और वैज्ञानिक टीमों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती है, तो मिशनों को एक नया और विविध दृष्टिकोण मिलता है, जिससे शोध के नए रास्ते खुलते हैं।

भारत की बेटियों के लिए इसरो और प्राइवेट सेक्टर में शानदार अवसर

अगर बात भारत की करें, तो हमारी बेटियों के लिए अब संभावनाएं पहले के मुकाबले बहुत अधिक व्यापक हो गई हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के ऐतिहासिक चंद्रयान मिशन, मंगलयान और सौर मिशन (आदित्य L1) में भारत की महिला वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने बेहद महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

इसके अलावा, भारत सरकार द्वारा स्पेस सेक्टर को प्राइवेट कंपनियों और स्टार्टअप्स के लिए खोलने से नौकरी और बिजनेस के नए मौके पैदा हो रहे हैं। भारतीय छात्राएं स्कूली स्तर से ही साइंस और मैथ्स में मजबूत पकड़ बनाकर आगे चलकर एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, एस्ट्रोफिजिक्स, डेटा साइंस और रोबोटिक्स जैसे विषयों की पढ़ाई चुन सकती हैं।

World Bamboo Day Special: सिर्फ सजावट नहीं, सेहत का खजाना भी है बांस, जानें इसके अनोखे औषधीय गुण

स्कूली स्तर से ही शुरुआत से पूरा होगा बड़ा सपना

अगर नई पीढ़ी को अंतरिक्ष की इस अनंत दुनिया से जोड़ना है, तो इसकी शुरुआत देश के स्कूलों से ही करनी होगी। स्कूलों में Astronomy Clubs, आधुनिक साइंस लैब, कोडिंग, रोबोटिक्स और मॉडल रॉकेट बनाने जैसी गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दिया जाना चाहिए। जब छात्राओं को अंतरिक्ष विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों से सीधे संवाद करने का मौका मिलेगा, तो उनका हौसला और बढ़ेगा। सुनीता विलियम्स जैसी शख्सियत केवल एक प्रेरणादायक कहानी नहीं हैं, बल्कि वे अनुशासन, जिज्ञासा और लगातार सीखते रहने की जीवनशैली की सबसे बड़ी उदाहरण हैं।

आसमान की ऊंचाइयों को छूने को तैयार है भारत की नई पीढ़ी

भारत आज अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था, उपग्रह निर्माण, सौर अनुसंधान और मानव अंतरिक्ष उड़ान के क्षेत्र में तेजी से अपने कदम बढ़ा रहा है। आने वाले सालों में जैसे-जैसे स्पेस टेक्नोलॉजी का विस्तार होगा, वैसे-वैसे करियर के नए दरवाजे भी खुलते जाएंगे। भारत की हर बेटी जो आसमान में सिर्फ सितारों को देखने के बजाय उन्हें समझने और खोजने का सपना देखती है, उसके पास एक सफल वैज्ञानिक, इंजीनियर या स्पेस एंटरप्रेन्योर बनने का पूरा मौका है। सुनीता विलियम्स की कहानी हमें यही सिखाती है कि अगर आपके सपने बड़े हैं, तो पूरा ब्रह्मांड भी आपके लिए छोटा पड़ जाएगा।

Jio-Airtel यूजर्स के लिए बड़ी खबर! सस्ता हो सकता है मोबाइल रिचार्ज, सरकार बना रही ये प्लान
Telecom Tariff: महंगे मोबाइल रिचार्ज को लेकर आज के समय में कई लोगों को परेशान है। इसी को देखते हुए करोड़ों यूजर्स के लिए राहत की जानकारी सामने आ रही है। बता दें कि सरकार टेलीकॉम कंपनियों पर लगने वाले कुछ शुल्क और फीस को कम करने के विकल्प पर विचार कर रही है। जिसके लेकर बताया जा रहा है कि अगर यह प्रस्ताव लागू होता है तो Jio, Airtel और Vodafone Idea जैसी कंपनियों के लिए लागत कम हो सकती है और इसका असर मोबाइल टैरिफ पर भी देखने को मिल सकता है। लेकिन अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि रिचार्ज की कीमत सीधे कितनी कम होगी। फिर भी अभी के लिए सरकार की ओर से शुल्क में संभावित बदलाव को लेकर चर्चा चल रही है।

8% फीस घटाकर 3-4% करने की तैयारी?

दिए गई जानकारी में बताया जा रहा है कि टेलीकॉम कंपनियों पर फिलहाल उनकी कुल कमाई के आधार पर करीब 8% लाइसेंस फीस और स्पेक्ट्रम यूसेज चार्ज का बोझ है। ऐसे में सरकार इस फीस को घटाकर करीब 3 से 4% करने के विकल्प पर विचार कर रही है। ऐसे में अगर शुल्क में इतनी कमी होती है तो टेलीकॉम कंपनियों की लागत घट सकती है। इसके बाद कंपनियां इस बचत का कुछ हिस्सा ग्राहकों तक सस्ते या ज्यादा वैल्यू वाले प्लान के रूप में पहुंचा सकती हैं। लेकिन रिचार्ज वास्तव में कितना सस्ता होगा यह कंपनियों के फैसले पर निर्भर करता है।

ग्रामीण इंटरनेट फंड पर भी हो सकता है बदलाव

बताया जा रहा है कि टेलीकॉम कंपनियों से ली जाने वाली फीस में एक हिस्सा ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में इंटरनेट कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाले सरकारी फंड से जुड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार, इस फंड में पहले से पर्याप्त रकम उपलब्ध होने के कारण कंपनियों से होने वाली वसूली को कुछ वर्षों के लिए कम करने या रोकने का विकल्प भी चर्चा में है। वहीं इस कदम का उद्देश्य टेलीकॉम सेक्टर की लागत को कम करना और मोबाइल सेवाओं को आम लोगों के लिए अधिक किफायती बनाना बताया जा रहा है।

Shah Rukh Khan जैसा डांस वीडियो AI से बनाएं, पार्टनर के साथ वायरल होगा Video, जानें आसान तरीका

महंगे रिचार्ज के बाद क्यों बढ़ी चिंता?

देखा जा रहा था कि पिछले टैरिफ बढ़ोतरी के बाद 28, 56 और 84 दिन वाले कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान महंगे हुए हैं। इसका असर खासतौर पर उन ग्राहकों पर पड़ता है जो मोबाइल का इस्तेमाल मुख्य रूप से कॉलिंग और बेसिक इंटरनेट के लिए करते हैं। वहीं महंगे रिचार्ज के बीच सरकार अब टेलीकॉम सेक्टर की लागत घटाने के विकल्प तलाश रही है। इससे कंपनियों पर कीमतों को लेकर दबाव कम हो सकता है।

₹299 वाला प्लान कितना सस्ता हो सकता है?

कुछ विशेषज्ञ अनुमानों को देखे तो लागत में कमी होने पर कंपनियां मौजूदा प्लान की कीमतों में 10 से 15% तक की कटौती कर सकती हैं। जिसमें उदाहरण के तौर पर ₹299 का प्लान करीब ₹250-260 के आसपास आ सकता है। वहीं सालाना प्लान में ₹300-400 तक की संभावित बचत का अनुमान लगाया जा रहा है। लेकिन ये केवल अनुमान हैं। अंतिम कीमत कितनी घटेगी यह सरकार के फैसले और टेलीकॉम कंपनियों की नई टैरिफ रणनीति पर निर्भर करेगा।

Shah Rukh Khan जैसा डांस वीडियो AI से बनाएं, पार्टनर के साथ वायरल होगा Video, जानें आसान तरीका
Shah Rukh Khan AI Dance Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों Shah Rukh Khan स्टाइल बॉलीवुड डांस वीडियो खूब ध्यान खींच रहे हैं। इसमें खास बात यह है कि अब आपको ऐसा सिनेमैटिक वीडियो बनाने के लिए महंगे कैमरे, बड़े सेट या प्रोफेशनल शूट की जरूरत नहीं है। इसके लिए बस AI की मदद से अपनी और अपने पार्टनर की फोटो को एक शानदार डांस वीडियो में बदला जा सकता है। इसके लिए आपको सिर्फ अच्छी क्वालिटी की रेफरेंस इमेज और एक सही तरीके से लिखा गया AI वीडियो प्रॉम्प्ट चाहिए। जिसके बाद Google Flow जैसे AI वीडियो टूल में रेफरेंस इमेज का इस्तेमाल करके किरदारों की मूवमेंट, कैमरा एंगल और सिनेमैटिक माहौल तैयार किया जा सकता है।

सबसे पहले चुनें सही रेफरेंस फोटो

इस तरह की वीडियों को बनाने के लिए सबसे पहले AI वीडियो का रिजल्ट काफी हद तक आपकी फोटो की क्वालिटी पर निर्भर करने वाला है। इसलिए अपनी और पार्टनर की ऐसी तस्वीर चुनें जिसमें चेहरा साफ दिखाई दे, लाइटिंग अच्छी हो और शरीर या अपर-बॉडी पर्याप्त रूप से नजर आए। साथ ही सलाह दी जाती है कि बहुत ज्यादा फिल्टर वाली तस्वीरों से बचें। दोनों तस्वीरों में चेहरे की पहचान स्पष्ट होनी चाहिए। अगर संभव हो तो नेचुरल पोज और हाई-रेजोल्यूशन वाली फोटो इस्तेमाल करें। इससे AI को कैरेक्टर की विजुअल जानकारी बेहतर तरीके से मिल सकती है।

Google Flow में ऐसे बनाएं AI डांस वीडियो

वीडियों बनाने के लिए सबसे पहले Google Flow खोलकर वीडियो जनरेशन वर्कस्पेस में जाएं। इसके बाद अपनी और पार्टनर की फोटो को रेफरेंस या इमेज इनपुट के तौर पर अपलोड करें। अब प्रॉम्प्ट में साफ लिखें कि दोनों किरदारों की facial identity, hairstyle, clothing और body proportions को बनाए रखा जाए। साथ ही डांस मूवमेंट, कैमरा मूवमेंट, लाइटिंग, बैकग्राउंड और वीडियो की अवधि भी स्पष्ट करें।

इसके बाद Generate पर क्लिक करें। अगर पहला रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक नहीं आता है, तो पूरा प्रॉम्प्ट बदलने के बजाय सिर्फ उस हिस्से को सुधारें जहां समस्या दिख रही है। उदाहरण के लिए हाथ खराब दिख रहे हैं तो realistic hands और natural finger movement जैसी जानकारी जोड़ सकते हैं।

iPhone 18 Pro खरीदने उमड़ी भीड़, किसी ने बेचा सोना तो कोई मंगेतर के लिए पंजाब से पहुंचा नोएडा

वीडियो को Reels और Shorts के लिए बनाएं वायरल-फ्रेंडली

वीडियो तैयार होने के बाद उसका सोशल मीडिया प्रेजेंटेशन भी महत्वपूर्ण है। Instagram Reels और YouTube Shorts के लिए 9:16 वर्टिकल फॉर्मेट इस्तेमाल करें। करीब 10 सेकंड का तेज और विजुअली आकर्षक क्लिप शुरुआत से ही ध्यान खींच सकता है। जिसमें पहले फ्रेम में दोनों किरदार साफ दिखें और डांस की शुरुआत तुरंत हो। अगर म्यूजिक इस्तेमाल कर रहे हैं तो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध लाइसेंस प्राप्त या आधिकारिक ऑडियो का ही इस्तेमाल करें।

इसको बनाने के लिए एक जरूरी बात यह भी है कि AI वीडियो को Shah Rukh Khan की असली फुटेज के रूप में पेश न करें। किसी सेलिब्रिटी के चेहरे या पहचान की हूबहू नकल करने के बजाय अपने और पार्टनर के रेफरेंस का इस्तेमाल करके बॉलीवुड-इंस्पायर्ड सिनेमैटिक डांस वीडियो बनाना बेहतर तरीका है।

Hard to believe that it's a AI ❓❓❓#King #SRK #ShahRukhKhan pic.twitter.com/RGbtdpQPI9
— Always Bollywood (@AlwaysBollywood) September 12, 2026

बेहतर रिजल्ट के लिए फॉर्मूला

वहीं बताया जाता है कि बेहतर रिजल्ट के लिए Clear Photos + Detailed Prompt + Simple Choreography + Smooth Camera = Better AI Video को बनाया जा सकता है। साथ ही Flow की उपलब्धता डिट और जनरेशन लिमिट आपके देश और अकाउंट प्लान के अनुसार अलग हो सकती हैं इसलिए वीडियो बनाने से पहले अपने अकाउंट में उपलब्ध सुविधाएं जरूर जांच लें।

₹1.64 लाख का iPhone 18 Pro अब EMI पर खरीदना आसान, 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI और ₹7,000 तक कैशबैक

SRK के साथ वीडियों बनाने का प्रॉम्प्ट

Create a 10-second vertical 9:16 ultra-realistic cinematic dance-performance video, closely matching the uploaded reference video’s visual style, choreography energy, camera framing, lighting, and dramatic stage atmosphere. Two performers dance together on a dark theatrical stage under a concentrated cool-blue overhead spotlight. Recreate the same elegant yet intense partner-dance style: synchronized hand movements, expressive body language, graceful turns, dynamic footwork, and a dramatic assisted dip/lift moment near the middle-to-end of the shot. Maintain realistic human anatomy, natural balance, believable weight transfer, flowing clothing movement, and physically accurate interactions. Camera: mostly full-body framing, eye-level stage perspective, subtle handheld cinematic movement, smooth tracking with gentle push-in/pull-back, keeping both performers clearly visible. No excessive cuts; make the choreography feel like one continuous performance. Lighting: deep dark background, strong cool-blue spotlight from above, soft stage haze, realistic shadows on the wooden floor, high contrast, cinematic exposure, subtle atmospheric light rays. Style: premium cinematic dance-film aesthetic, realistic skin and fabric textures, natural facial expressions, detailed clothing, realistic motion blur, smooth 24fps-style motion, dramatic composition, high-end film color grading, photorealistic 4K/8K detail. IMPORTANT: Preserve the exact identities and appearances of the uploaded character/reference subjects. Do not alter faces, body proportions, hairstyles, or recognizable features. No extra people, no text, no logos, no distortion, no unnatural limbs, no flickering, no face morphing. Duration: exactly 10 seconds. Aspect ratio: 9:16 vertical.

Create a 10-second vertical 9:16 ultra-realistic cinematic romantic Bollywood-inspired video using the two uploaded images as the exact identity references for the couple. Preserve both identities, facial features, hairstyles, skin texture, body proportions and natural appearance consistently throughout the entire shot. SCENE & ACTION: A deeply romantic, intimate dance moment between the couple on an elegant dark-blue cinematic stage. They begin standing very close, gently holding each other while maintaining soft eye contact. The man slowly guides his partner into a graceful half-turn, she moves smoothly around him, and they naturally return face-to-face. He gently places one hand around her waist while she rests her arm on his shoulder. End with both leaning slightly closer, smiling softly and sharing an emotional romantic gaze without kissing. CAMERA: One continuous cinematic shot, smooth slow dolly-in combined with a subtle side arc around the couple. Start as a medium full-body composition and gradually move into a beautiful medium close-up during the final romantic moment. Keep both faces clearly visible and sharply focused. No sudden cuts or camera jumps. LIGHTING & ATMOSPHERE: Deep midnight-blue background, soft glowing spotlight around the couple, subtle warm rim light outlining their faces and hair, gentle atmospheric haze, elegant bokeh, faint floating dust particles and soft cinematic light rays. Romantic, dreamy and luxurious mood. MOVEMENT: Slow, graceful and synchronized partner choreography. Natural hand placement, realistic body mechanics, believable weight transfer, subtle facial expressions, gentle smiles, flowing hair and realistic fabric movement. Every movement should feel physically natural and emotionally connected. VISUAL STYLE: Premium Bollywood romance, sophisticated cinematic music-video aesthetic, photorealistic skin and fabric, realistic depth of field, soft cinematic motion blur, high dynamic range, polished film lighting, elegant composition, ultra-detailed 4K/8K appearance. IDENTITY & QUALITY: Keep both characters consistent from the first frame to the last. No face morphing, identity swapping, facial distortion, body deformation, extra fingers, extra limbs, duplicated characters, unnatural poses, flickering, jitter, artificial expressions, text, logos or watermark. Duration: exactly 10 seconds. Aspect ratio: 9:16. Motion: smooth, slow, elegant, romantic. Overall feeling: intimate, dreamy, emotional and cinematic.

इन दोनों प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल आप SRK वाली वीडियों को बनाने के लिए कर सकते है।

iPhone 18 Pro खरीदने उमड़ी भीड़, किसी ने बेचा सोना तो कोई मंगेतर के लिए पंजाब से पहुंचा नोएडा
iPhone 18 Pro India: भारत में शुक्रवार से iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरू हो गई है। वहीं हर साल की तरह इस बार भी नए iPhone को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जिसमें दिल्ली-NCR समेत कई शहरों में Apple Store खुलने से पहले ही खरीदारों की लंबी कतारें लग गईं। जिसमें नोएडा के DLF Mall of India स्थित Apple Store के बाहर भी सुबह से ही लोगों की भीड़ नजर आई। इनमें कोई पत्नी के लिए फोन खरीदने पहुंचा था तो कोई होने वाली पत्नी को खास तोहफा देने के लिए।

पत्नी को iPhone गिफ्ट करने के लिए बेच दिया सोना

नोएडा Apple Store पर सुबह 8 बजे स्टोर खुलने से काफी पहले पहुंचे एक खरीदार ने बताया कि वह अपनी पत्नी के लिए iPhone 18 Pro खरीदने आया है। पत्नी ने खास तौर पर बरगंडी कलर की मांग की थी। जब उससे पूछा गया कि उसने इसी मॉडल का इंतजार क्यों किया तो उसने कहा, "आज पैसा है, पहले नहीं था। आगे होगा या नहीं, यह किसने देखा है, बस आज हम जी रहे हैं।" इस फोन को खरीदने के लिए उसने अपना सोना तक बेच दिया। आगे खरीदार ने कहा, "सोना बेचकर ही तो ये लेने आए हैं।" उसकी यह बात स्टोर के बाहर चर्चा का विषय बन गई थी।

मंगेतर के लिए पंजाब से नोएडा आया खरीदार

iPhone को लेकर उत्साह की एक और कहानी पंजाब से सामने आई। जिसमें गुरदित्ता सिंह अपने दोस्त के साथ सुबह करीब 6 बजे नोएडा Apple Store की लाइन में लग गए थे। जल्द शादी करने जा रहे गुरदित्ता अपनी मंगेतर को iPhone 18 Pro गिफ्ट करना चाहते थे। उन्होंने मंगेतर के लिए iPhone 18 Pro और खुद के लिए iPhone 18 Pro Max खरीदा। दोनों फोन पर उनका खर्च 3.5 लाख रुपये से ज्यादा रहा।

₹1.64 लाख का iPhone 18 Pro अब EMI पर खरीदना आसान, 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI और ₹7,000 तक कैशबैक

बढ़ी कीमत के बावजूद खरीदारों में उत्साह

iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत इस बार बढ़ी है लेकिन स्टोर के बाहर मौजूद खरीदारों में इसे लेकर खास चिंता नहीं दिखी। एक कपल ने कहा, "कीमत जरूर बढ़ी है, लेकिन आईफोन लवर्स इसे हर हाल में खरीदेंगे।" हरियाणा से आए एक खरीदार ने भी कहा, "इससे कोई दिक्कत नहीं है, हम मैनेज कर लेंगे।" लेकिन बिना प्री-ऑर्डर पहुंचे कुछ ग्राहकों को मायूसी हाथ लगी। एक व्यक्ति ने कहा, "हमें पता नहीं था कि प्री-ऑर्डर करना जरूरी है, अब देखते हैं अंदर घुसने के लिए कुछ पैसे देकर काम बन जाए।"

₹1.64 लाख से शुरू है कीमत

जानकारी के लिए बता दें कि iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 और iPhone 18 Pro Max की कीमत ₹1,79,900 है। दोनों के बेस मॉडल में 256GB स्टोरेज मिलता है जबकि 512GB, 1TB और 2TB विकल्प भी उपलब्ध हैं। फोन ब्लैक, सिल्वर, ग्लेसियर और बरगंडी रंगों में आते हैं। इसके फीचर्स की बात करें तो दोनों मॉडल में A20 Pro चिप, नेक्स्ट-जेनरेशन वेपर चेंबर और 48MP मेन कैमरा दिया गया है। कैमरे में वेरिएबल अपर्चर फीचर भी मिलता है। iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और Pro Max में 6.9 इंच OLED डिस्प्ले है। Pro Max में 43 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का दावा किया गया है। दोनों फोन iOS 27 और नई Siri AI सुविधाओं के साथ आते हैं।

₹1.64 लाख का iPhone 18 Pro अब EMI पर खरीदना आसान, 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI और ₹7,000 तक कैशबैक
iPhone 18 Pro EMI: आप भी iPhone 18 Pro या iPhone 18 Pro Max खरीदने का प्लान बना रहे हैं लेकिन एक साथ पूरी रकम खर्च नहीं करना चाहते तो आपके लिए कई EMI और फाइनेंस विकल्प उपलब्ध किए गए हैं। बता दें कि Apple Store Online के अलावा Flipkart, Amazon, Croma, Reliance Digital और Vijay Sales जैसे प्लेटफॉर्म से भी फोन को किस्तों में खरीदने की सुविधा देता है। वहीं इसमें खास बात यह है कि चुनिंदा कार्ड्स पर नो-कॉस्ट EMI और इंस्टेंट कैशबैक का फायदा भी मिल सकता है।

6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प

iPhone 18 Pro के 256GB मॉडल की कीमत करीब ₹1,64,900 रुपये है। वहीं छह महीने की नो-कॉस्ट EMI पर इसे लेने पर अनुमानित मासिक किस्त करीब ₹27,483 बैठेगी। साथ ही iPhone 18 Pro Max 256GB की कीमत करीब ₹1,79,900 रुपये है और छह महीने में इसकी अनुमानित EMI करीब ₹28,817 प्रति माह हो जाएगी। वहीं इसको लेकर Apple के ऑफर में बताया गया है कि American Express, Axis Bank और ICICI Bank के चुनिंदा एलिजिबल कार्ड्स पर कुछ iPhone मॉडल्स के लिए नो-कॉस्ट EMI के साथ इंस्टेंट कैशबैक भी मिल सकता है।

₹7,000 तक कैशबैक, पुराने फोन पर ट्रेड-इन वैल्यू

बताया जा रहा है कि चुनिंदा कार्ड्स से iPhone 18 Pro और Pro Max खरीदने पर ₹7,000 तक इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है। इसके साथ ही iPhone Air पर ₹5,000 और iPhone 17 व iPhone 17e पर ₹1,000 तक कैशबैक का विकल्प बताया गया है। ळएकिन यह सुविधा सभी कार्ड्स पर लागू नहीं होती है। इसमें बताया गया है कि अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है तो Apple के ट्रेड-इन प्रोग्राम से उसकी कीमत नए फोन में एडजस्ट कराई जा सकती है। दिए गए ऑफर के अनुसार ट्रेड-इन वैल्यू ₹2,81,500 तक हो सकती है। वहीं डिवाइस की कीमत मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगी।

आधार कार्ड में Email ID जोड़ना या बदलना हुआ आसान, 75 रुपये की फीस माफ, फोन से ऐसे करें अपडेट

क्रेडिट कार्ड नहीं है? फिर भी EMI पर खरीद सकते हैं

जानकारी में यह भी सामने आ रहा है कि क्रेडिट कार्ड न होने पर भी EMI का विकल्प मौजूद किया गया है। जिसमें Bajaj Finserv Insta EMI Card या फाइनेंस के जरिए Croma अथवा Apple के अधिकृत डीलर्स से लोन लिया जा सकता है। साथ ही  रीपेमेंट अवधि 3 से 24 महीने तक हो सकती है। इसके लिए PAN, आधार और बैंक मैंडेट जैसे दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है। कुछ ग्राहकों को HDFC और ICICI डेबिट कार्ड पर प्री-अप्रूव्ड EMI सुविधा भी मिल सकती है।

लेकिन लंबी अवधि की EMI हमेशा नो-कॉस्ट नहीं होगी। 9, 12 या 18 महीने की EMI पर बैंक ब्याज ले सकते हैं। दिए गए आंकड़ों के अनुसार 12 महीने की स्टैंडर्ड EMI ब्याज के साथ करीब ₹14,961 से ₹15,400 प्रति माह हो सकती है।

ऑनलाइन और ऑफलाइन कैसे खरीदें?

ऑनलाइन खरीदारी में Apple Store Online, Flipkart या Amazon पर मॉडल, स्टोरेज और कलर चुनकर पेमेंट के समय EMI विकल्प चुना जा सकता है। इसके बाद उपलब्ध बैंक और EMI प्लान में से विकल्प चुनकर कार्ड डिटेल और OTP के जरिए भुगतान पूरा किया जा सकता है। इसके अलावा ऑफलाइन खरीदारी में Apple Store, Croma या Reliance Digital जैसे स्टोर पर जाकर EMI या फाइनेंस विकल्प के बारे में जानकारी ली जा सकती है।

सलाह दी जाती है कि खरीदने से पहले ब्याज दर, EMI अवधि, कैशबैक की शर्तें, कार्ड पात्रता और ट्रेड-इन वैल्यू जरूर जांच लें। साथ ही नए iPhone में चुनिंदा ग्राहकों को Apple Music, Apple TV+ और Apple Arcade के तीन महीने तक के ट्रायल ऑफर भी मिल सकते हैं।

iPhone 18 Pro खरीदने के लिए दिल्ली-मुंबई में लगी होड़, रात से ही एप्पल स्टोर के बाहर लाइन में खड़े रहे लोग
iPhone 18 Pro Launch Lines Delhi Mumbai: आईफोन 18 प्रो, प्रो मैक्स और डुओ की बिक्री शुरू होने से पहले ही दिल्ली और मुंबई में लोगों के बीच काफी उत्साह देखने को मिला। कई युवा पहली बार फोन खरीदने के लिए रात से ही स्टोर के बाहर कतार में खड़े नजर आए।

दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल के एप्पल स्टोर के बाहर सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंच गए। कई लोग रात से ही अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, ताकि सबसे पहले नया आईफोन खरीद सकें।

#WATCH | Delhi: A throng of people starts gathering outside the Apple Store at Select Citywalk Mall in Saket early in the morning ahead of the highly anticipated sales launch of the iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max. pic.twitter.com/HreJboz21c
— ANI (@ANI) September 17, 2026

क्या बोले लाइन में लगे लोग?

दिल्ली में ग्राहक अजय ने बताया कि उन्होंने आईफोन 18 प्रो मैक्स 1TB पहले ही बुक कर लिया है। उन्होंने कहा कि भीड़ काफी है, लेकिन वो फोन सबसे पहले लेना चाहते हैं। फिलहाल वो आईफोन 17 प्रो इस्तेमाल कर रहे हैं और अब 18 प्रो में मिलने वाले नए फीचर्स को देखना चाहते हैं।

#WATCH | Delhi: A customer, Ajay, says, "I've come for the 18 Pro Max 1TB. I’ve already pre-booked it; I’m just waiting here. There’s quite a crowd. But I want to be the first to get it... Right now, I’m using the 17 Pro; let’s see what features they’ve introduced in the 18 Pro." https://t.co/iZtAd5uyT9 pic.twitter.com/66SfettD2v
— ANI (@ANI) September 17, 2026

यूट्यूबर्स भी पहुंचे खरीदी करने

टेक से जुड़े वीडियो बनाने वाले सूरज चौहान भी नए आईफोन को खरीदने पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनका सूरज चौहान नाम से यूट्यूब चैनल है और उन्हें फोन व टेक्नोलॉजी में काफी रुचि है। उन्होंने पहले आईफोन 17 प्रो खरीदा था और अब आईफोन 18 प्रो, प्रो मैक्स लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि नए फोन में कैमरा और उसकी कुल गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है।

#WATCH | Delhi: A customer, Suraj Chauhan, says, "I have a channel on YouTube in the name of Suraj Chauhan. I do tech reviews,s and I have a lot of interest in phones. I bought the 17 Pro, like last time, so this time I have come to buy the 18 Pro Max. Many people are waiting for… https://t.co/iZtAd5uyT9 pic.twitter.com/K8eEAnLmra
— ANI (@ANI) September 17, 2026

मुंबई में लगी लोगों की लंबी कतार

मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में मौजूद मुख्य एप्प्ल स्टोर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई, क्योंकि हजारों उत्साहित टेक प्रेमी रात भर लाइन में लगे रहे। ये जबरदस्त उत्साह भारत में नए आईफोन 18 प्रो और आईफोन18 प्रो मैक्स की लंबे समय से इंतजार की जा रही आधिकारिक बिक्री शुरू होने की वजह से है।

उत्साहित ग्राहक जिनमें से कुछ बारह घंटे से ज्यादा समय से इंतजार कर रहे थे एप्प्ल के सबसे नए फ्लैगशिप डिवाइस पाने वाले शुरुआती लोगों में शामिल होने के लिए लाइन में खड़े थे।

#WATCH | Mumbai: Massive crowds gather outside the Apple Store in Mumbai as eager customers queue up ahead of the official sales launch of the iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max in India. pic.twitter.com/vOGotGmyFE
— ANI (@ANI) September 18, 2026

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे

#WATCH | Mumbai: A customer, Hitesh Patel, says, "I came here from Nashik. We have been queuing up since 10 pm last night. I have got the first slot that is 8 am. After this, we will get our product delivered. I change it (mobile) every year. Right now, I have a 17 Pro Max, and… https://t.co/RzKYvziuYk pic.twitter.com/B5V3pLvMe9
— ANI (@ANI) September 18, 2026

नासिक से फोन लेने पहुंचे ग्राहक

मुंबई में भी एप्पल स्टोर के बाहर बड़ी संख्या में ग्राहक नजर आए। नासिक से आए हितेश पटेल ने बताया कि वह रात  10 बजे से लाइन में  खड़े हैं। उन्होंने सुबह 8 बजे का पहला स्लॉट हासिल किया है, जिसके बाद उन्हें फोन मिल जाएगा। हितेश हर साल अपना फोन अपग्रेड करते हैं और फिलहाल उनके पास आईफोन 17 प्रो मैक्स है।

अब वो आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदने पहुंचे हैं। दिल्ली और मुंबई दोनों जगह नए आईफोन को लेकर ग्राहकों में उत्साह देखने को मिला और कई लोग बिक्री शुरू होने से पहले ही स्टोर के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

आधार कार्ड में Email ID जोड़ना या बदलना हुआ आसान, 75 रुपये की फीस माफ, फोन से ऐसे करें अपडेट
Aadhaar Email ID Update: आधार कार्ड आज के समय में सिर्फ पहचान का दस्तावेज नहीं बल्कि बैंकिंग, सरकारी योजनाओं और कई जरूरी सेवाओं के लिए भी इस्तेमाल होता है। ऐसे में आधार में दर्ज मोबाइल नंबर, पता और Email ID जैसी जानकारी का सही और अपडेट रहना जरूरी है। अगर आपके आधार कार्ड में Email ID दर्ज नहीं है या आप पुरानी ईमेल आईडी बदलना चाहते हैं तो आपके लिए काम की जानकारी है। बता दें कि अब इसके लिए आधार सेंटर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। UIDAI के आधिकारिक Aadhaar App के जरिए स्मार्टफोन से ही Email ID जोड़ने या अपडेट करने की सुविधा दी जा रही है। इसमें खास बात यह है कि इस सुविधा का इस्तेमाल फिलहाल बिना किसी शुल्क के किया जा सकता है।

पहले देना पड़ता था 75 रुपये का शुल्क

जानकारी के लिए बता दें कि पहले आधार में Email ID अपडेट कराने के लिए एनरोलमेंट या अपडेट सेंटर जाना पड़ता था। इसके लिए 75 रुपये की फीस भी देनी होती थी। लेकिन अब Aadhaar App के जरिए यह प्रक्रिया घर बैठे पूरी की जा सकती है। यह ऐप Android और iPhone दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है। वहीं UIDAI का कहना है कि Aadhaar App के जरिए Email Address अपडेट करने पर सामान्य 75 रुपये की फीस में छूट दी गई है। यह सुविधा 31 दिसंबर 2026 तक लागू रहेगी।

Aadhaar App से Email ID कैसे अपडेट करें?

सबसे पहले अपने फोन में UIDAI का आधिकारिक Aadhaar App डाउनलोड करें। अगर ऐप पहले से मौजूद है तो उसे लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट कर लें। इसके बाद Aadhaar नंबर के जरिए लॉगिन प्रक्रिया शुरू करें। रजिस्ट्रेशन के दौरान आधार नंबर, चुनी गई SIM और फेस ऑथेंटिकेशन की जरूरत हो सकती है। ऐप को सुरक्षित रखने के लिए 6 अंकों का PIN भी सेट करना होगा। वहीं लॉगिन करने के बाद Email ID जोड़ने या अपडेट करने वाला विकल्प चुनें। यहां अपनी नई Email ID दर्ज करें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों के अनुसार वेरिफिकेशन पूरा करें। सभी जरूरी स्टेप पूरे होने के बाद अपडेट रिक्वेस्ट सबमिट कर दें।

Google Pixel में आया बड़ा अपडेट, Scam Detection से लेकर Digital Wellbeing तक मिलेंगे नए फीचर्स

31 दिसंबर तक मिलेगा फ्री अपडेट का फायदा

इस प्रक्रिया के बाद वेरिफिकेशन सफल होगा और आपका नई Email ID आधार रिकॉर्ड के साथ अपडेट हो जाएगी। बता दें कि 31 दिसंबर 2026 तक Aadhaar App के जरिए Email ID जोड़ने या बदलने पर सामान्य 75 रुपये का शुल्क नहीं देना होगा। ध्यान रखें कि फीस में छूट खास तौर पर Aadhaar App के जरिए Email ID अपडेट करने की सुविधा के लिए बताई गई है। इसलिए किसी अनजान ऐप या लिंक की बजाय UIDAI के आधिकारिक Aadhaar App का ही इस्तेमाल करें

Google Pixel में आया बड़ा अपडेट, Scam Detection से लेकर Digital Wellbeing तक मिलेंगे नए फीचर्स
Google Pixel September 2026 Update: Google ने सितंबर 2026 में Pixel Drop का रोलआउट शुरू कर दिया है। इसमें नए अपडेट के साथ Pixel स्मार्टफोन यूजर्स को Scam Detection, Digital Wellbeing और कस्टमाइजेशन से जुड़े कई नए फीचर्स मिलने वाले हैं। बता दें कि अपडेट धीरे-धीरे अलग-अलग Pixel डिवाइस और कैरियर तक पहुंचाया जा रहा है। वहीं Google ने इसको लेकर जिन फोन में अपडेट उपलब्ध होगा उनमें सिस्टम की तरफ से इसका अलर्ट दिखाई देगा।

साथ ही अपडेट का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को फोन को नए Android वर्जन पर अपडेट करने के साथ संबंधित ऐप्स को भी लेटेस्ट वर्जन पर रखना होगा। इस Pixel Drop में सबसे ज्यादा चर्चा Scam Detection फीचर की है जो संदिग्ध मैसेज और चैट को पहचानने में मदद करता है।

जवाब देने से पहले मिलेगा Scam Alert

Google का Scam Detection के बारे में बताए तो इसको फिलहाल अमेरिका में Pixel 6 और उसके बाद के मॉडल पर उपलब्ध किया गया है। यह Gboard के साथ काम करता है और कुछ थर्ड-पार्टी चैट प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध बातचीत की पहचान कर सकता है। वहीं अगर यूजर किसी संभावित स्कैम वाली चैट का जवाब टाइप करना शुरू करता है तो कीबोर्ड के ऊपर Likely scam अलर्ट दिखाई दे सकता है। इसके साथ ही खास बात यह है कि कंपनी के अनुसार इस फीचर में डेटा का विश्लेषण फोन पर ही रियल-टाइम में किया जाता है।

Our September Pixel Drop comes with plenty of updates, here are a couple of my favorites.

⌚✨The VIP widget is already my favorite widget for staying in touch with the people closest to me, and it just got better. With new unread notification badges, keeping up with your inner…
— Shenaz Zack (@shenazz) September 15, 2026

नोटिफिकेशन में भी दिखेगा Likely scam

Scam Detection को लेकर यह भी बताया जा रहा है कि अब यह नोटिफिकेशन तक भी पहुंच रहा है। संदिग्ध इनकमिंग मैसेज का प्रीव्यू खोलने से पहले ही उस पर Likely scam चेतावनी दिखाई दे सकती है। यह सुविधा अब अमेरिका के अलावा भारत, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, जापान, मैक्सिको, सिंगापुर और यूके में भी रोलआउट की जा रही है। जिसमें Notification Scam Protection में अरबी, फ्रेंच, जर्मन, जापानी, पुर्तगाली और स्पेनिश जैसी भाषाओं का सपोर्ट भी जोड़ा गया है।

पीरियड्स के दर्द से मिलेगी राहत? भारत में लॉन्च हुआ Curapod M, जानें कैसे करता है काम

Pixel VIPs और Digital Wellbeing में भी बदलाव

Pixel VIPs को नए Home Screen Widgets के साथ अपडेट किया गया है। अब Priority Contacts को होम स्क्रीन से ही One-Tap Call या Message किया जा सकता है। जरूरी और अनरीड नोटिफिकेशन के लिए नए इंडिकेटर भी मिलेंगे। वहीं Pause Point, जो पहले Pixel 11 पर उपलब्ध हुआ था अब Pixel 6 और इसके बाद के पुराने मॉडल्स तक पहुंच रहा है। यह फीचर Distracting Apps खोलने से पहले यूजर को एक छोटा सा Pause देता है ताकि वह बिना सोचे ऐप खोलने के बजाय एक पल रुककर फैसला कर सके। साथ ही इस अपडेट से Google का फोकस सिर्फ नए फीचर्स जोड़ने पर नहीं बल्कि स्कैम से सुरक्षा, डिजिटल वेलबीइंग और रोजमर्रा के फोन इस्तेमाल को बेहतर बनाने पर भी नजर आ रहा है।

पीरियड्स के दर्द से मिलेगी राहत? भारत में लॉन्च हुआ Curapod M, जानें कैसे करता है काम
Curapod M For Menstrual Cramps: हर महीने पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द और ऐंठन कई महिलाओं की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित करता है। अब इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए हैदराबाद की हेल्थ-टेक कंपनी Litemed India ने Curapod M लॉन्च किया है। वहीं भारत में डिजाइन और निर्मित यह डिवाइस Photobiomodulation (PBM), एडैप्टिव पर्सनलाइजेशन और डिजिटल टेक्नोलॉजी को एक साथ लाता है। वहीं कंपनी का इसको लेकर कहना है कि क्लिनिकल इवैल्यूएशन में 80% महिलाओं ने इस्तेमाल के बाद जीरो पेन रिपोर्ट किया गया है।

कैसे काम करता है Curapod M?

Curapod M के बारे में बताए तो इसमें रेड और नियर-इंफ्रारेड वेवलेंथ का इस्तेमाल किया जाता है। जिसको लेकर कंपनी बताती है कि इसकी PBM टेक्नोलॉजी पीरियड्स के दर्द और क्रैम्प से जुड़े जैविक प्रक्रियाओं जिसमें प्रोस्टाग्लैंडिन से जुड़े pathways भी शामिल हैं पर काम करने के लिए डिजाइन की गई है। वहीं यह ड्रग-फ्री और हार्मोन-फ्री थेरेपी है जिसे लोअर एब्डोमेन के आसपास इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ मौजूद ऐप यूजर के पीरियड साइकल, दर्द के पैटर्न और पिछले थेरेपी डेटा को समझकर आने वाले साइकल में संभावित दर्द की तीव्रता का अनुमान लगाने के लिए डिजाइन किया गया है।

CURAPOD के फाउंडर और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर, सूर्य प्रकाश ने कहा, “पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द असल बायोलॉजिकल प्रोसेस की वजह से होता है। Curapod M का मकसद सिर्फ़ दर्द के अहसास का इलाज करना नहीं था बल्कि ऐसी टेक्नोलॉजी बनाना था जो दर्द से जुड़े मैकेनिज़्म पर शुरुआती स्तर पर काम करे। यहीं पर फोटोबायोमॉड्यूलेशन और अडैप्टिव पर्सनलाइज़ेशन एक साथ आते हैं।”

Period में दर्द से राहत देने वाला डिवाइज।

भारत में कितनी बड़ी है समस्या?

देखा जा रहा है कि भारत में किशोरियों के बीच पीरियड्स क्रैम्प की समस्या काफी आम होती है। वहीं सामने आए 2025 मेटा-एनालिसिस के मुताबिक, भारत में 10 से 19 साल की 53% किशोरियां menstrual pain का अनुभव करती हैं।

इसमें कुछ अहम आंकड़े ये है:

53%: भारतीय किशोरियों में menstrual cramps की prevalence

5 गुना: दर्द होने पर कॉलेज मिस करने की अधिक संभावना

3.2 गुना: concentration कम होने की संभावना

2.4 गुना: poor work satisfaction की संभावना

32%: social withdrawal की रिपोर्ट

1.88 अरब घंटे: संभावित सालाना work/school hours loss का अनुमान

चिप से AI तक, भारत में टेक्नोलॉजी का नया दौर, Semicon India 2026 में दिखेगा भविष्य

₹11,999 की कीमत में आएगा Curapod M

कंपनी ने जानकारी दी है कि Curapod M की भारत में बिक्री Curapod की वेबसाइट, Amazon और Flipkart के जरिए शुरू होने की उम्मीद है। इसकी indicative launch price करीब ₹11,999 बताई गई है और इसे मेट्रो शहरों के साथ Tier-2 बाजारों तक पहुंचाने की योजना बनाई गई है। वहीं कंपनी का कहना है कि Curapod M को CDSCO से लाइसेंस और US FDA में रजिस्ट्रेशन प्राप्त है।

साथ ही CURAPOD के को-फ़ाउंडर और CEO, श्री वेलियूर ने कहा, “पीढ़ियों से महिलाएं अपनी ज़िंदगी को मासिक धर्म के दर्द के हिसाब से ढालती रही हैं। हमारा मानना ​​है कि अगली पीढ़ी को कुछ अलग मिलना चाहिए। Curapod M विज्ञान और टेक्नोलॉजी के ज़रिए उस सोच को बदलने की हमारी कोशिश है।”

वहीं Curapod के अनुसार उसका pain-technology platform पहले ही 50,000 से ज्यादा भारतीय घरों में इस्तेमाल हो चुका है और 10 लाख से अधिक therapy sessions पूरे किए जा चुके हैं। लेकिन किसी भी हेल्थ-टेक डिवाइस को इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना और कंपनी के क्लिनिकल दावों को उनके प्रकाशित अध्ययन के संदर्भ में समझना जरूरी है।

चिप से AI तक, भारत में टेक्नोलॉजी का नया दौर, Semicon India 2026 में दिखेगा भविष्य
Semicon India 2026: भारत में सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी को लेकर एक बड़ा आयोजन शुरू हो गया है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के यशोभूमि में Semicon India 2026 का उद्घाटन किया है। वहीं इस कार्यक्रम को 17 से 19 सितंबर तक चलाया जा रहा है जिसमें दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों के साथ निवेशक, रिसर्चर, स्टार्टअप, छात्र और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स हिस्सा ले रहे हैं। वहीं इस बार कार्यक्रम की थीम सिलिकॉन से सिस्टम तक: इकोसिस्टम का निर्माण रखी गई है।

600 से ज्यादा कंपनियां और 52 देशों की भागीदारी

Semicon India 2026 में इस बार 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल हो रही हैं जिनमें 300 से अधिक अंतरराष्ट्रीय कंपनियां हैं। वहीं कार्यक्रम में 52 देशों के प्रतिनिधि, 400 से ज्यादा एग्जीक्यूटिव और 150 से अधिक स्पीकर्स हिस्सा ले रहे हैं। वहीं करीब 50 हजार विजिटर्स के पहुंचने की उम्मीद है। साथ ही बताया जा रहा है कि इस आयोजन का मकसद भारत में सेमीकंडक्टर सेक्टर के लिए सहयोग, निवेश और इनोवेशन को बढ़ावा देना है। वहीं स्टार्टअप से लेकर बड़े ग्लोबल प्लेयर्स तक यहां इंडस्ट्री के अलग-अलग हिस्सों को एक मंच पर लाया गया है।

Sand से Silicon और फिर Systems तक दिखेगा पूरा सफर

बताया जा रहा है कि इस बार आयोजन की खासियत सिर्फ चिप निर्माण की टेक्नोलॉजी नहीं है। यहां सेमीकंडक्टर की पूरी वैल्यू चेन को समझने का मौका भी होने वाली है। जिसमें Sand to Silicon to Systems Value Chain Experience के जरिए मटेरियल और सिलिकॉन से लेकर चिप डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, एडवांस्ड पैकेजिंग और फिर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम तक की पूरी प्रक्रिया दिखाई जा रही है। जिसका सीधा मतलब है कि विजिटर्स को यह समझने का मौका मिलेगा कि एक सेमीकंडक्टर मटेरियल किस तरह चिप और फिर पूरे सिस्टम का हिस्सा बनता है।

Alexa+ भारत में लॉन्च, अब Hindi-Hinglish में करेगी बात, Shopping से लेकर Smart Home तक संभालेगी काम

सेमीकंडक्टर सेक्टर पर PM मोदी का फोकस

वहीं इसके उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के बढ़ते सेमीकंडक्टर सेक्टर पर बात की। उन्होंने कहा कि अब भारत में बने चिप्स देश और दुनिया के ग्राहकों तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने मोहाली और सूरत में दो सेमीकंडक्टर प्लांट में कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू होने की जानकारी दी है। वहीं पीएम मोदी ने कहा कि भारत में फैबलैस कंपनियों की ग्रोथ और नई इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी के निर्माण पर फोकस किया जा रहा है। जहां कंपाउंड सेमीकंडक्टर, सिलिकॉन फोटोनिक्स और AI इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में भी भारत को आगे बढ़ना होगा।

छह देशों के पवेलियन, बड़े ग्लोबल प्लेयर्स की मौजूदगी

इस इवेंट में जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, नीदरलैंड, सिंगापुर और स्वीडन के छह कंट्री पवेलियन हैं। इसके अलावा 12 स्टेट पवेलियन, स्टार्टअप पवेलियन, इनोवेशन शोकेस, स्टूडेंट हैकाथॉन और वर्कफोर्स डेवलपमेंट पवेलियन भी मौजूद हैं। वहीं ASML, Applied Materials, IBM Research, Micron, Tata Electronics, NXP, Lam Research और Tokyo Electron जैसी कंपनियों की भागीदारी इसे ग्लोबल सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के लिए अहम मंच बनाती है।

वहीं भारत सरकार के Semicon India Programme के तहत 12 सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है जिनमें से तीन ने कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। इसके साथ Semicon 2.0 को भी मंजूरी दी गई है जिसका उद्देश्य देश के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को और मजबूत करना है।

Alexa+ भारत में लॉन्च, अब Hindi-Hinglish में करेगी बात, Shopping से लेकर Smart Home तक संभालेगी काम
Alexa+ India Launch: Amazon ने भारतीय यूजर्स के लिए बड़ा तौफा लाया है जिसमें अब उसने भारत में अपने लोकप्रिय Voice Assistant Alexa का नया AI वर्जन Alexa+ लॉन्च कर दिया है। बता दें कि  भारत में Alexa को आए करीब आठ साल बाद कंपनी ने इसे पहले से ज्यादा स्मार्ट और बातचीत के लिहाज से नेचुरल बनाया है। जिसमें नई Alexa+ सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं है बल्कि यह यूजर की लंबी और जटिल रिक्वेस्ट को समझकर उसके मुताबिक काम करने के लिए डिजाइन की गई है। इसको लेकर खास बात यह है कि भारत में Alexa+ की शुरुआत Free की गई है और लॉन्च के समय यह Hindi और Hinglish को समझने के साथ बोल भी सकती है। वहीं Amazon ने इसको लेकर कहा है कि आने वाले समय में इसमें अन्य भारतीय भाषाओं का सपोर्ट भी जोड़ा जाएगा।

भारत में Free मिलेगी Alexa+

Amazon के अनुसार भारत में Alexa+ 16 सितंबर 2026 से सभी यूजर्स के लिए Free उपलब्ध कि जा रही है। वहीं Early Access के दौरान इसके लिए किसी Subscription की जरूरत नहीं होगी। साथ ही Early Access खत्म होने के बाद भी Prime Members को Alexa+ के लिए कोई अतिरिक्त फीस नहीं देनी होगी। इससे उन यूजर्स को खास फायदा मिल सकता है जो Voice Assistant का इस्तेमाल रोजमर्रा के कामों के लिए करना चाहते हैं लेकिन अलग से Subscription लेने में रुचि नहीं रखते।

Hindi-Hinglish में होगी ज्यादा नेचुरल बातचीत

जानकारी में बताया जा रहा है कि Alexa+ में भारत के लिए खास Language Support दिया गया है। जिससे यूजर Hindi या Hinglish में बात करके सवाल पूछ सकते हैं और Assistant उसी के अनुसार जवाब दे सकती है। इसके अलावा नई Alexa बातचीत का Context भी समझ सकती है। जिसका सीधा मतलब है कि एक ही बातचीत में बार-बार अपनी बात दोहराने की जरूरत कम होगी। यूजर की कुछ Preferences और जरूरी Details को याद रखकर यह आगे की बातचीत को ज्यादा Personalised बनाने में भी मदद कर सकती है।

Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, इन यूजर्स को मिलेगा Early Access

Amazon Now से Shopping भी होगी आसान

जैसा कि सभी को पता है कि भारत में Alexa+ को Amazon के Quick-Commerce Platform Amazon Now के साथ Integrate किया गया है। जिससे यूजर बातचीत के दौरान जिन सामानों की जरूरत बताता जाएगा Alexa+ उन्हें Amazon Now के Cart में जोड़ सकती है। लेकिन सामान अपने आप Order नहीं होगा। खरीदारी पूरी करने के लिए यूजर को Voice Confirmation देनी होगी। इसके अलावा Alexa+ Compatible Smart Home Devices को Control करने और कुछ Services पर Tasks पूरे करने में भी मदद कर सकती है।